36.2 C
Chandauli
Tuesday, July 28, 2026

Buy now

Chandauli:राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मेजय सिंह का हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान

- Advertisement -


चंदौली। दुल्लहीपुर स्थिति मलोखर में मंगलवार को पूर्व महामंत्री डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चंदौली, मोहम्मद अकरम एडवोकेट के आवास पर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मेजय सिंह एडवोकेट का भव्य स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही उनके नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि जन्मेजय सिंह एडवोकेट का पूरा जीवन अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है।

चंदौली जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे देश के अधिवक्ताओं को ऐसे संघर्षशील, कर्मठ और समर्पित नेतृत्व पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि चंदौली के अधिवक्ता सदैव संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस अवसर पर चंदौली दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता लाल प्यारे श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री राजबहादुर सिंह, मोहम्मद शमसुद्दीन, अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights