33.7 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 684

तेज रफ्तार क्रेटा ने वृद्ध व अधेड़ को रौंदा, दोनों की मौत ग्रामीणों ने हाइवे को किया जाम

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर में हाइवे पार कर रहे दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाइवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने व पीड़ित परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर मौके पर भारी तनाव था, जिसे देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात थी।
बताते हैं कि नौबतपुर गांव निवासी मंगला राय 65 वर्ष व मिठाई पासवान 55 वर्ष हाइवे उस पार स्थित अपने खेतों पर गए थे। खेत की देखभाल करके दोनों अपने-अपने घर लौट रहे थे, तभी हाइवे पार करते समय तेज रफ्तार क्रेटा कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक चालक मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने व जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त किया और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। उधर, दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन समेत दुर्गावती थाने पहुंच गया।

नौबतपुर में घटना के बाद विलाप करते मृतक के घरवाले।

फूंक रहे थे पीएम और सीएम का पुतला‚ मौके पर पहुंची पुलिस ने छिना


चंदौली। लखीमपुर प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने सहित किसानों की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की। किसानों ने मांग किया कि किसान विरोधी तीनों काला कानून रद्द किया जाय। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर चंदौली जिला मुख्यालय स्थित सोनकर बस्ती से मोदी, योगी व अजय मिश्र सहित तमाम भाजपा नेताओं का प्रतीक पुतला लेकर किसान नेताओं ने जुलूस निकाला।
इस दौरान किसान नेता शशिकांत सिंह ने कहा कि मोदी योगी सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है किंतु नजरबंदी व गिरफ्तारी जैसी कार्यवाहीयों से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। लखीमपुर खीरी घटना की साजिश रचने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाय। कहा कि यूपी पुलिस हमारे तमाम नेताओं को उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर ली है कुछ लोगों की गिरफ्तारियां कर ली है किन्तू हमारा आंदोलन पीछे हटने वाला नहीं है। पुतला दहन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से पुतला छिन लिया। बावजूद इसके किसानों ने ऐलान किया कि 18 अक्टूबर को भारी संख्या में मुगलसराय रेल चक्का जाम करने पहुंचेंगे। इंकलाबी नौजवान सभा जिला काउंसिल सदस्य राजू सोनकर ने कहा कि यह आंदोलन किसान विरोधी तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग पर चल रहे आंदोलन का हिस्सा है और हम सभी नौजवान जो उन्ही किसान परिवार से आते हैं इस आंदोलन के साथ हैं और मोदी योगी सरकार अगर दमन के सहारे आंदोलन को खत्म करने की कोशिश करने में लगी है तो हम ऐसा कतई नहीं होने देंगे। इस मौके पर अक्षय लाल सोनकर, राजू सोनकर, बिंदू देवी, सरिता देवी, कलावती देवी, श्यामपति, रविकांत शामिल रहे।

चन्दौली।राष्ट्रीय सचिव के साथी बने जिला सचिव

चंदौली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के पुराने साथी को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने प्रदेश अध्यक्ष के अनुमति के बाद नंद कुमार राय को जिला सचिव बनाया  है।सपा अपनी चुनावी जमीन की तैयारी में नये चेहरों के साथ पार्टी से दूरी बना चुके पुराने साथियो को जोड़ने  के साथ  उनको जिमेदारीया भी सौंप रही है ।
पुराने सपाई व मनोज सिंह डब्लू खास प्रखर वक्ता नंद कुमार राय विगत दिनों पूर्व सपा में लौट आये है । वापसी के बाद पार्टी ने उनके अनुभव को देखते हुवे उन्हे महत्वपूर्ण जिमेदारी दी है सपा जिला अध्यक्ष ने उनको अपनी टीम में जोड़ते हुवे जिला सचिव की ज़िमेदारी दी है । नंद कुमार राय के आने से पार्टी नरवन महाइच परगना में मजबूत होगी । पुराने सपाई रहे नंद कुमार कुछ वजहों से पार्टी छोड़ कर भाजपा में चले गए थे। लेकिन एक बार फिर उनकी घर वापसी हो गई है । पार्टी उनके अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करना चाहती है इसलिए उनको जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर संगठन से जोड़कर जिला सचिव बनाया है  उनके जिला सचिव बनने पर पार्टी के नेताओ ने उनको बधाई दी है।

सपा सरकार बनी तो कुंआ व चारी–चिरईगांव में स्थापित होगा पम्प कैनालः मनोज डब्लू


मनोज डब्लू बोले, गरीबों को शिक्षा से दूर करने का षड्यंत्र कर रही सरकार


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शनिवार को भाजपा सरकार व शीर्ष नेतृत्व पर हमलावर रहे। कहा कि भाजपा गैरराजनीतिक बातें करती है और उसे मुद्दा बनाती है। भाजपा की बातों व मुद्दों से जनसरोकार का दूर-दूर तक कोई वास्ता-सरोकार नहीं होता है। भाजपा के लोग राजनीतिक के मंच से धार्मिक बातें करते हैं। उनके नेता विकास व जन कल्याण को अपनी उपलब्धि बताने की बजाय धारा-370, श्रीराम मंदिर को सरकार की उपलब्धि बताते फिर रहे हैं। ऐसी सरकार से जवानों, किसानों व आम आदमी के हित की उम्मीद करना बेमानी होगी। श्री सिंह अरंगी में आयोजित समाजवादी पार्टी के जन चौपाल में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

अरंगी में मनोज सिंह डब्लू के अभिभाषण को सुनने के लिए उमड़ी भीड़।


इस दौरान आरोप लगाया कि सरकार सुनियोजित ढंग से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को शिक्षा-दीक्षा से दूर करने का षड्यंत्र कर रहे है, ताकि वे पढ़-लिखकर राजनीति में भागीदारी व प्रशासनिक तंत्र का हिस्सा बनने से वंचित रह जाए। जिसके घर में एक आईएएस या आईपीएस अफसर हो जाय उससे शौचालय व पांच किलो राशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन सरकार गरीबों को इन योजनाओं के आश्रित बनाए रखना चाहती है। यही इस सरकार का सुनियोजित षड्यंत्र है। कहा कि देश के जवान को सम्मान व किसानों को सुविधाएं चाहिए, जिसे दे पाने में सरकार नाकाम साबित हुई है। कहा कि सैयदराजा क्षेत्र में बीते पांच सालों में सरकार ने एक भी पम्प कैनाल स्थापित नहीं किया, ना ही किसानों की सुविधा के लिए कोई छोटा या बड़ा प्रयास हो पाया। भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही कुंआ के पास पम्प कैनाल स्थापित होने का प्राथमिकता के आधार पर होगा। इसके अलावा चारी व चिरईगांव के मध्य पम्प कैनाल स्थापित करने का काम होगा। सपा सरकार किसानों की बात करती है, नौजवानों की बात करती है। गरीबों व असहायों के कल्याण की बात करती है। यदि वजह है कि आज यूपी का हर वर्ग अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में देखने की चाह रखता है।

अरंगी में आयोजित जन चौपाल में मनोज डब्लू को अपने आशीष से नवाजते वृद्धजन।

आह्वान किया कि अपनी चाह को अपने वोट के जरिए साकार करें। चुनाव आ रहे हैं और जल्द ही आपके ही बीच भ्रम, झूठ व अफवाह फैलाने वाले लोगों भ्रमण करते मिलेंगे। आप सभी को उनकी बातों को नजरअंदाज करना होगा। याद रखना है तो सरकार के जुल्म, ज्यादती, महंगाई व भ्रष्टाचार के दंश को याद रखें और अपने आक्रोश से जनतंत्र व संविधान विरोधी सरकार को सत्ताहीन कर दें। समाजवादी पार्टी इसे मुकाम देने के लिए जनता के साथ खड़ी है। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, अंजनी सिंह, रामदुलारे धनंजय सिंह कन्नौजिया, लल्लन बिन्द, ज्ञानचंद्र बिन्द, शंकर बिन्द, हीरा बिन्द, मुकेश बिन्द, जीवनाथ यादव, बब्बन यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजनम यादव व संचालन नन्द कुमार राय ने किया।

चंदौली।रिहायसी इलाके में भोजन की तलाश में पहुंचा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

चंदौली।मामला जिले के चकिया कोतवाली अंतर्गत केराडीह गांव का है जहा देर रात रिआयसी इलाके मे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । मगरमच्छ कर्मनाशा नदी से निकल कर खाने की तलाश में देर रात ग्रामीण इलाके में आबादी आ गया था । सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मसक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया और चन्द्रप्रभा सेंचुरी में ले जाकर छोड़ दिया ।

https://youtube.com/shorts/-3Q6wn_GYQw?feature=share

बात दे कि चन्दौली जनपद के पहाड़ी इलाकों में पिछले तीन माह में दर्जनों मगरमच्छ भोजन की तलाश में बांधों से निकलकर रिआयसी इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं । ताजा मामला चकिया कोतवाली क्षेत्र के केराडीह गांव इलाके का है । जहाँ देर रात एक लगभग 10 फ़ीट मगरमच्छ नदी से निकल कर केराडिह गांव जा पहुंचा। मगरमच्छ को गाँव में देखते ही ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी दलबल के साथ केरडीह पहुचे। रात होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अंधेरे में विशेष सावधानी की जरूरत थी । इसको देखते हुई वन कर्मियों ने कड़ी मसक्कत के बाद बड़े जाल के सहारे मगरमच्छ को पकड़ा । इसके बाद वनकर्मियों ने मगरमच्छ को चंद्रप्रभा बांध में रात में ही ले जा कर छोड़ दिया ।

इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी एबी सिंह ने बताया की केराडिह प्रधान ने मोबाईल द्वारा सूचना मिली थी कि बस्ती में एक मगरमच्छ घुस आया है।तुरंत कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम भेजा गया वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से रेस्कयू चला कर पकड़ लिया गया ।पकड़ने के बाद रात मे ही मगरमच्छ को चंद्रप्रभा बाँध में सकुशल छोड़ दिया गया। मगरमच्छ की लंबाई लगमग 10 फुट बीच बताई गई है ।

पिकअप के धक्के से वृद्ध की मौत ,चालक फरार

पिकप के धक्के से 65 वर्षिय वृद्ध की मौत,मचा कोहराम
शहाबगंज।थाना क्षेत्र के परासी खुर्द में सूबह 6 बजे के करीब विशुनपुरा के तरफ से एक पिकप वाहन संख्या यूपी 67AT3120 तेज रफ्तार से जा रही थी ।तभी अचानक पिकप अनियंत्रित होकर एक खंभे में जोरदार टक्कर मार दिया ।उसी के पास सूबह टहल रहे शिवनाथ मौर्य 65 वर्ष भी पिकप के चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही शिवनाथ मौर्य 65 की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार पिकप के धक्के से वृद्ध शिवनाथ मौर्य की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।और पिकप को थाने लाकर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

देश के लिए आदर्श है,मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम:सत्यनारायण

चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर लोहिया भवन सपा कार्यलय पर शुक्रवार जिलाअध्यक्ष सत्यनरायन राजभर के अध्यक्षता में भारत के राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपाइयों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प पहनाकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम आजाद हमारे देश के प्रख्यात वैज्ञानिक थे। उन्होंने अपने जीवन मे अनेको कठिनाइयों का सामना किया है। तब जाकर उनको मिसाइल मैन के नाम मे जाना जाता है। अब्दुल कलाम एक गैर राजनीतिक व्यक्ति रहे। फिर भी विज्ञान की दुनिया में चमत्कारी प्रदर्शन के कारण भारत के लिए।इतने लोकप्रिय रहे कि देश विदेश में उनके डंका बजने लगा कहा कि डॉक्टर कलाम इस बात को चरितार्थ करते हैं की भारत को अंतरिक्ष में पहुंचाने तथा मिसाइल क्षमता प्रदान करने का श्रेय उन्होंने हासिल किया। उनके द्वारा सफलतापूर्वक विकसित अग्नि और पृथ्वी जैसे बैलेस्टिक मिसाइलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है। डॉक्टर कलाम अपने जीवन मे अविवाहित नागरिक रहे। और उनकी जीवन गाथा किसी रोचक उपन्यास के नायक की कहानी से कम नहीं है। चमत्कारिक प्रतिभा के धनी डॉक्टर कलाम का व्यक्तिगत इतना उन्नत है। कि वह सभी धर्म जाति और संप्रदायों के व्यक्ति को नजर आते हैं। एक ऐसे सर्व भारतीय थे। जो देश के सभी वर्गों के लिए एक आदर्श बन चुके हैं।इस दौरान पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र, परवेज अहमद जोखू, राम सिंह चौहान, सुधाकर कुशवाहा, रामधार जोसेफ चकरूं यादव,जितेंद्र यादव जीतू, जमील,अहमद, चंद्रशेखर यादव, उपेंद्र यादव, मुस्ताक अहमद, सुजीत कनौजिया ,चंद्रभानु यादव, यादव ,मुकेश यादव ,शिबू अहमद आरिफ अंसारी, दिलीप पासवान उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद ने किया।

नदी की धारा में समाए बजुर्ग का शव तम्मा गढ़ में उतराया मिला,

कमालपुर धीना थाना क्षेत्र के अगर हरवीर बहुरिया नदी में इंद्रदेव की लाश तम्मा गढ़ किशनपुरा गांव के पास उतराई हुई मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी बताते चलें कि धीना थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी इंद्रदेव यादव
62 वर्ष बुद्धवार की शाम नदी के पार रहपुरी कमहारी मौजा स्थित नदी के किनारे पर बांस काट घर लेजाने के लिए नदी तैर कर पार कर रहे थे तभी नदी की धारा में बह गए परिजनों ने शाम घर काफी समय तक नही लौटे खोज बीन करने लगे परन्तु कही पता नही चला सुबह इंद्रदेव यादव की नदी में बह जाने की खबर मिलते ही ग्रामीण नदी में कूद कर काफी खोज बीन की लेकिन सफलता नही मिली उसके बाद ग्राम प्रधान जगमेंद्र यादव ने धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को फोन कर जानकारी दी मौके पर पुलिस ने गोता खोरो को महूजी व जिगना घाट से लाकर नदी में खोज बीन शुरू करा दिया।

दोपहर को गोता खोरों संग पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह पानी मे कूद गए काफी दूर तक नदी के झाड़ झँखड़ो में तलास किया गया, परन्तु इंद्रदेव की लाश नही मिली परिजनो का रो रो बुरा रहा है ।शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब इंद्रदेव यादव की लाश अगर वीर बहुरिया नदी में तम्मागढ़ किशन पुरवा गांव के पास उतराई हुई मिली मौके पर पहुँचे उपनिरिक्षक सुग्रीव गुप्ता हमराहियों संघ शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।

इंजीनियर दीपक सिंह ने खुद ही रची थी अपने अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

चन्दौली – बुधवार की रात टॉवर इंजीनियर के अपहरण मामले का पुलिस ने 24 घण्टे में खुलासा कर दिया. पुलिस के खुलासे में अपहरण कर्ता कोई और नहीं बल्कि खुद दीपक ही है. जिसने अपने ही अपहरण की मन गढ़ंत कहानी रची थी. हालांकि घटना के पीछे टॉवर के तेल चोरी से होने वाले अवैध कमाई का बंटवारा बताया जा रहा है, दरअसल बुधवार की देर शाम इंडस टावर कम्पनी में कार्यरत इजीनियर दीपक के साले एवं भाई द्वारा उनके अपहरण होने की सूचना थाना मुगलसराय पर दी गई थी. तथा कुछ लोगों को नामजद करते हुए उनके अपहरण करने की तहरीर दी गई थी. जिसपर तत्काल कार्रवाई एवं अभियोग पंजीकृत करते हुए चन्दौली पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई. पुलिस अधीक्षक चन्दौली अमित कुमार की निगरानी में चन्दौली पुलिस द्वारा उक्त घटना का पटाक्षेप करते हुए इंजिनियर को सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस घटनाक्रम का पूरा मास्टरमाइंड स्वयं दीपक ही है. जिसने अपने आपको अपहृत बताया.

गाड़ी खड़ा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट मेले में मचा हड़कंप


चंदौली चकिया नगर के मुहम्मदाबाद में गुरुवार की रात दुर्गा पूजा के मेले में गाड़ी खड़े करने के विवाद में दो पक्षों आपस मे भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले इससे मेले में भगदड़ की स्थिति मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे भागने के दौरान कई महिला पुरुष गिरकर चोटिल हो गए। मारपीट के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शान्त कराया वही मेले में मारपीट करने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पूरा मामला चकिया नगर के मुहम्मदाबाद स्थित बाल ज्योति दुर्गा पूजा समिति का है. जहां गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।मारपीट की घटना स्थानीय भाजपा नेता का पुत्र भी शामिल है. जो अपने साथियों संग मारपीट कर रहा है। वहीं घटना की जानकारी होने पर चकिया कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुँचे,और मामले को संभाला प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि दूर्गा पूजा मेले में लड़कों के बीच वाद विवाद हो गया।सभी समझ बुझा कर हटा दिया है।साथ ही फोर्स तैनात कर दी है।

Chandauli
overcast clouds
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
53 %
4.7kmh
100 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
34 °
Mon
31 °
Tue
27 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights