पत्रकार विजय विश्वकर्मा के समर्थन में अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल मनोज सिंह काका।
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने पत्रकार विजय विश्वकर्मा को न्याय के लिए जारी अनिश्चितकालीन धरना का शनिवार को समर्थन किया। सकलडीहा बाजार स्थित धरनास्थल पर दर्जनों समर्थकों के साथ बैठकर तथा रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके धरना का समर्थन किया। कहा कि समाजवादी पार्टी न्याय के पक्ष में विजय विश्वकर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सरकार के नौकरशाह उनके गलत नीतियों को अंजाम देकर आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ बोलने, लिखने व विरोध करने वाले पत्रकार तथा आम नागरिकों के ऊपर राजसत्ता का दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमा लादा जा रहा है। उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है। सरकार के जुल्म-ज्यादती से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कहा कि प्रदेश में समाजवादी व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगातार न्याय पसंद, इंसाफ पसंद लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। भाकपा माले नेता विजयी प्रसाद ने कहा कि इंकलाबी नौजवान सभा भाकपा माले के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के लोग अब पीछे हटने वाले नहीं हैं देश प्रदेश में चल रही फासीवादी सरकार जनवादी अधिकार का गला घोट रही है। इस मौके पर धरना स्थल पर उपस्थित केशव राजभर, मनोहर यादव, अनुज कुमार जायसवाल, सारनाथ राय, राममोहन राय, शमशुल हक, जीयुत जायसवाल, बाबूजान अहमद, अखिलेश यादव, डा.उमानाथ चौहान, रामबहादुर राय, राजेन्द्र प्रसाद, नितेश जायसवाल, अविनाश विश्वकर्मा, रोहित जायसवाल, केशव राजभर मौजूद रहे।
चंदौली।सैयदराजा- स्थानीय थाना क्षेत्र के रमऊपुर के समीप एनएच 2 पर शनिवार की देर रात्रि करीब एक बजे एक सेंट्रो कार अचानक ट्रक के अंदर घुस गई . घटना में सेंट्रो कार सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. तथा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी कार सवार एक ही परिवार के थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहदरा दिल्ली निवासी उत्पल देव दिलशाद गार्डन 74 वर्ष श्रीजन देव 33 वर्ष रामा देव 70 वर्ष तथा संदीप देव सभी एक ही परिवार के कार पर सवार होकर दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे .. जैसे ही कार सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमउपुर गांव के समीप पहुंची. कार एक ट्रक में घुस गई. घटना में कार सवार उत्पल देव दिलशाद गार्डन, तथा श्रीजन देव 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. तथा रामा देव व चालक संदीप देव गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना मे कार के अंदर ही सभी लोग बुरी तरह से फंस गए. तथा कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पाकर सैयद राजा पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला गया. जिसमें पिता पुत्र की मौत हो गई थी तथा रामा देव एवं संदीप देव को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. वही पिता पुत्र के शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया
चंदौली: कहते है इश्क़ और मुश्क छुपाये नही छुपते अगर आशिक़ अपराध अपराध को अंजाम देना चाहता हो तो तो और भी मुश्किल हो जाता है।अपराध करते समय कोई न कोई सुबूत छोड़ ही देता है. चंदौली के टावर टेक्नीशियन अपहरण कांड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. पुलिस ने एक ब्लाइंड केस को अपराधी की गलतियों की वजह से पकड़ लिया और 24 घंटे में ही इसका पर्दाफाश भी कर दिया. पुलिस खुलासे की मानें तो टेक्नीशियन दीपक ने खुद के अपहरण की कहानी प्लान थी, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने पुलिस लाइन में रविवार को मामले का खुलासा करते हुवे बताया प्रथम दृष्टया पुलिस को लगा ये खुद से अपहरण करने का प्रयास है इसी आधार पे पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और मुखबिर सर्विलांस के ज़रिए मामले की पड़ताल शुरू किया और कामयाबी हासिल की ।
टावर के तेल का खेल कर रहे दीपक ने अपने काम को और विस्तार व एकक्षत्र राज के लिए भाजपा के गोपाल सिंह बबलू व अन्य को अपने अपहरण के साजिश में फंसा कर जनपद सहित अन्य जगहों पे अकेले अपने देख रेख में टावर को चलाकर गलत तरीके से होने वाले आय को बढ़ाने की कोसिस कर रहा था ।अपने की साजिश कर वह मथुरा के वृंदावन में रह कर अपनी गर्ल फ्रेंड को बुलाने के फिराक था लेकिन अपने ही बुने जाल में खुद उलझ गया मथुरा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर जनपद लाया गया दीपक कुमार सिंह द्वारा फर्जी दस्तावेज / पहचान पत्र पर फर्जी सिम लेकर उसका उपयोग किया गया जिसके सम्बन्ध में दीपक कुमार सिंह के विरुद्ध थाना मुगलसराय में धारा 420/467/468/201 पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । मामले को सुलझाने में इंस्पेक्टर मुग़लसराय राजीव रंजन उपाध्याय स्वाट टीम प्रभारी राजीव प्रताप सिंग शैलेन्द्र सिंह विपिन सिंह व अन्य शामिल रहे
इनसेट दीपक की स्विफ्ट डिजायर कार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी में पड़ी मिली. मौके से उसके मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए थे. भाई संदीप सिंह ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को भाजपा से जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू उसके भाई विजय सिंह व अन्य साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल इन लोगों को पूछताछ के लिए उठा लिया. लेकिन घंटों की पूछताछ के बाद भी अपहरण की घटना से जुड़े कोई सुबूत नहीं मिले. पुलिस की छानबीन में गाड़ी मिलने की जगह का सीसीटीवी फुटेज खोजा गया. लेकिन उसमें अपहरण की जैसी वारदात नहीं दिखी. गाड़ी सड़क किनारे खड़ी होते हुए दिखाई दी. इसके अलावा एक महीने पुराना कॉल रिकॉर्डिंग सामने आया, जिसमें दीपक खुद साजिशन गोपाल सिंह को धमकाने के लिए उकसाता सुनाई दिया.
इनसेट आधा दर्जन लड़कियों के संपर्क में था दीपकपुलिस ने बताया कि जांच का ट्रैक चेंज करने और पूरी घटना को संदिग्ध मानकर जांच शुरू करने पर कई चीजें अधिक स्पष्ट हो गई. साथ ही परत दर परत घटना खुलनी शुरू हुई. जानकारी जुटाने पर पता चला कि दीपक अय्यास किस्म का व्यक्ति है. एक दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों से इसके संपर्क है. सभी को ट्रेस करने पर पता चला कि अन्य नम्बर उससे बात करता मिला, जिससे इसकी लोकेशन ट्रेस की गई तो यह मथुरा के वृंदावन में मिला. जहां एक फ्लैट लेकर रह रहा था और अगले एक महीने के लिए वो बुक था. इसके बाद तत्काल मथुरा पुलिस से संपर्क साधकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही उसे लाने के लिए चंदौली से पुलिस टीम भेज दी गई.अधिक मुनाफे को आरोपी टेक्नीशियन ने रची खुद के अपहरण की साजिशअधिक मुनाफे को आरोपी टेक्नीशियन ने रची खुद के अपहरण की साजिशइसे भी पढ़ें – अपह्रत इंजीनियर का नहीं लगा सुराग, अपहरण या प्रोपेगैंडा के तिलिस्म में उलझी पुलिसवृंदावन में अय्यासी का तैयार था प्लेटफार्मबताया जा रहा है कि अपहरण के दिन दीपक ने अपनी गाड़ी को आराम से डांडी में सड़क पार्क किया. उसके बाद ऑटो से वाराणसी पहुंचा, जहां लक्जरी बस से मथुरा पहुंचा. वहां से वृंदावन पहुंच कर एक महीने के लिए फ्लैट बुक किया. यहीं उसने एक ही दिन में ऐश ओ आराम के लिए ढ़ाई लाख रुपये की खरीदारी कर डाली और अपनी अय्यासी के लिए पूरा प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया था और जल्द ही वह अपने गर्लफ्रेंड को भी वहां बुलाने की फिराक में था.
इनसेट,,,, आईटीआई पास टावर टेक्नीशियन दीपक करोड़ों का मालिक था और लक्जरियस लाइफ जीता था. 15 हजार की सैलरी पाने वाला 15 लाख रुपये महीने तेल के खेल से कमाता था. लेकिन उसके इस खेल में भाजपा नेता गोपाल सिंह बाधक बन गया था. ऐसे में दबंगई के चलते उसकी अवैध कमाई कम हो गई थी. वहीं, गोपाल के लोगों के पास भी 3 टावर का काम था, जहां से इसे मनमाफिक मुनाफा नहीं मिल पाता था. इस बात को लेकर गोपाल और दीपक के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी. लेकिन गोपाल की दबंगई के आगे उसकी एक न चली.गोपाल सिंह को फंसाने के लिए रची अपहरण की साजिशपुलिस ने बताया कि आरोपी ने गोपाल को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी और अपने ही अपहरण की पूरी कहानी प्लान कर ली, ताकि अपहरण के आरोप में गोपाल जेल चला जाए और उसका काम छीन जाए. इसके बाद नाटकीय घटनाक्रम के बाद पुलिस के सामने पेश हो जाएगा और फिर अपने लोगों के माध्यम तेल के खेल में एक छत्र राज करेगा. लेकिन वह खुद ही अपने बुने जाल में फंस गया.एक टावर से होती है 50 हजार की अवैध कमाईदीपक के पास 27 टॉवर की जिम्मेदारी है. एक टावर पर तेल के खेल से 50-60 हजार रुपये की अवैध कमाई होती है. ऐसे में हर महीने लाखों का वारा न्यारा होता है. यहीं नहीं टेक्नीशियन दीपक वाराणसी चंदौली समेत आसपास के जिलों का टेक्नीशियन संगठन का लीडर भी है. इंडस कंपनी के पास करीब 400 टावर का ठेका है. इसके बरामदगी न होने की सूरत में विरोध स्वरूप सभी कंपनियों के टावर बंद करने की भी बड़ी साजिश थी. लेकिन पुलिस ने समय रहते मामले का पर्दाफाश कर दिया.
चन्दौली। सकलडीहा तहसील प्रसाशन द्वारा पत्रकार विजय विश्वकर्मा पर किये गये मुकदमा के खिलाफ घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर विगत सत्ताईस दिनों से इंकलाबी नौजवान सभा(भाकपा माले)के नेतृत्व में शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। इस दौरान धरनारत पत्रकार विजय विश्वकर्मा ने कहां कि तहसील प्रशासन द्वारा किया गया कार्यवाही अन्यायपूर्ण है फर्जी मुकदमा वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि तहसील प्रशासन की कार्यवाही पूरी तरह असंवैधानिक है नियम कानूनों को दरकिनार कर किया गया है जो देश के आम आदमी के मौलिक अधिकार पर सीधे हमला है इस अन्याय के खिलाफ आन्दोलन के माध्यम से अपने अधिकारों को हासिल करने तक संघर्ष जारी रखगे।वही भाकपा माले नेता शशिकान्त सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रदेश की मोदी योगी सरकार आन्दोलनरत लोगों के खिलाफ लगातार दमन का रास्ता अपना रही है लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की सामूहिक हत्या के दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आन्दोलित नेताओं को उनके घर पर गिरफ्तार कर आम नागरिकों के बोलने तथा विरोध करने के अधिकारो को छीन रही है। इस तानाशाही के खिलाफ किसानों का आंदोलन और तेज किया जाएगा।आगामी 18 अक्टूबर को किसानों के समर्थन में रेल रोक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अमित कुमार सोनू, अविनाश विश्वकर्मा,नितेश जायसवाल,रोहित जायसवाल, अनुज जायसवाल,विजयी प्रसाद, मंगल राजभर,मनमोहन राय, अखिलेश यादव,शिवा राय,रमेश राय आदि मौजूद रहे।
चंदौली। वक्त, वक्त की बात है इंसान के लिए हालात कब बदल जाय कोई नहीं जानता। मरीजों की खिदमत व सेवा में लगा एंबुलेंस चालक शनिवार की रात्रि सड़क हादसे में खुद घायल होकर अस्पताल पहुंच गया। दरअसल मरीज को वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराकर बिहार लौट रही एंबुलेंस रात्रि के वक्त सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के भतीजा गांव के समीप नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गयी। इस दुर्घटना में एबुलेंस चालक को गंभीर चोटे आईं। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुन्डेहरा गांव जाने वाले रोड नेशनल हाईवे दो पर थाना के पिछे शनिवार की देर शाम एक एम्बुलेंस को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया‚ जिससे एम्बुलेंस पलट गयी। राहगीरो की सूचना पर कांस्टेबल सुरेन्द्र (कुलदीप) अन्य पुलिस कर्मी के साथ मौके पर पहुंचकर चालक को लेकर जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गये और घटना की सूचना पुलिस ने परिजन को दी। बताया जाता है कि एम्बुलेंस चालक अतहर अली 22 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट पुसौली थाना कुदरा जिला कैमूर बिहार एम्बुलेंस से किसी मरीज को छोड़कर बिहार अपने घर जा रहा था वह ज्यो ही सैयदराजा सुन्डेहरा गांव रोड थाने के पीछे पहुचा तभी पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एम्बुलेंस रोड के किनारे पलट गयी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये राहगीरो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल एम्बुलेंस चालक को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गये और परिजनो को सूचना दी।
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार की रात अचानक भ्रमण पर निकल गए। उन्होंने सकलडीहा एवं नई बाजार चौकी का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसपी को देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।एसपी अमित कुमार ने त्यौहारों व अन्य कार्यक्रमों सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही विभिन्न अभिलेखों, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक किया। उन्होंने ने सकलडीहा बाजार व कस्बों में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना औऱ सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वही लोगो से कोरोना वायरस के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह से सतर्क रहे। हमेशा मास्क का प्रयोग करे। मास्क न लगाने वालों का चालान किया जा रहा है। मास्क का प्रयोग करने तथा शांति और सौहार्द पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ त्यौहारों को मिलजुलकर मनाने हेतु अपील किया।
चंदौली।सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात मैजिक ट्रक से पास लेने के चक्कर मे अनियंत्रित हो कर ट्रक में घुस गया। इससे चालक मैजिक में बुरी तरह फस गया।मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस रेक्सयू कर के चालक को बाहर निकालने में लगी है। जानकारी के अनुसार सैयादराज निवासी मुनक्का up67 T 4158 मैजिक वाहन से चंदौली की तरफ से सैयदराजा जा रहा था।जैसे ही वो लीलापुर गांव से समीप पहुचा की ट्रक से पास लेने के चक्कर मे अनियंत्रित हो कर जा घुसा इससे वो मैजिक में बुरी तरफ फस गया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुचे सदर कोतवाल अनिल पांडेय रामभवन व कांस्टेबल दीपक ने किसी तरफ रेसक्यू कर ग्रामीणों की सहायता से घायल को बाहर निकाला औऱ जिला अस्पताल भेज दिया। जहा चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
कमालपुर। कस्बा स्थित इमामबाड़ा पर शनिवार को दयाराम यादव के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने 22 हजार की कुश्ती के पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल कराया। दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि कुश्ती-दंगल हमारा प्राचीन खेल है। जिसकी लोकप्रियता आज भी लोगों के दिल में अपनी जगह बनाए हुए है। देश की माटी में पैदा हुए पहलवान अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ख्याति अर्जित कर रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। पहलवानी खेल की एक ऐसी विधा है जिसमें हमारे देश के पहलवानों ने दूसरों को देश के लोगों को शिकस्त देकर नाम बढ़ाया है। दंगल प्रतियोगिता में दीपक दीनदासपुर ने सोनू माटीगांव को, श्रीकेश देवकली ने लीवर कमालपुर, विशाल बेलवानी ने सूरज धानापुर, गुलजार बेलवानी ने अमन बभनियांव, अंगद खोनपुर ने हिमांशु रानेपुर, राहुल रानेपुर ने मनीष सेठ को, अखिलेश बरंगा ने सत्यवीर पिपरी, सोनू रानेपुर ने अजीत पगही, मुलायम यादव हरधर जुड़ा ने डब्लू यादव सैयदराजा को पटकनी देकर जीत हासिल किया। वही शमशेर रमरेपुर व ओंकार अनूप दिल्ली के बीच 8 मिनट का रोमांचक कुश्ती हुआ। जिसमे शमेशर रमरेपुर ने अनूप दिल्ली को पटकनी देकर जीत हासिल किया। पहलवानों के दांव पेंच का बेहतरीन प्रदर्शन पर दंगल प्रेमियों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर दयाराम यादव, मदन मोहन रस्तोगी, शंकर गुप्ता, अमरनाथ जायसवाल पीयूष यादव, मनोज अग्रहरि, संतोष कुमार, सोनू यादव, शिवजी वर्मा, जयनाथ यादव, राजू अग्रहरि, सीताराम वर्मा आदि रहे।कमेंटेटर अतहर अली व रेफरी की भूमिका मुन्नी यादव व सुनील अग्रहरि ने निभाई।
डा. महेंद्रनाथ पांडेय से सम्पर्क मार्ग को लेकर शिकायत दर्ज कराते झन्मेजय सिंह।
चंदौली। बरठा-पुरवां सम्पर्क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर पुरवा गांव के सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को सांसद चंदौली व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ता झन्मेजय सिंह बताया कि एक व्यक्ति की दबंगई के कारण पांच गांव के ग्रामीणों के सड़क निर्माण को जिला प्रशासन ने रोक रखा है, जिसके चलते बीते दिनों एक वृद्ध की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके जिला प्रशासन की संवेदनहीनता बरकरार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के अनैतिक दबाव के कारण उक्त दबंग व्यक्ति के आगे झुका हुआ है। बिना किसी विवाद के जिला प्रशासन के अफसरों द्वारा निर्माण करने से रोका जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण लम्बे समय से संघर्षरत व आंदोलित है। उक्त सड़क को लेकर न्यायालय में किसी तरह का स्टे नहीं होने की प्रति, सड़क का नक्शा व एसडीएम की रिपोर्ट आदि ग्रामीण जिला प्रशासन को मुहैया करा चुके है। बावजूद इसके जिले के अफसर गलत बयानी करके भ्रम व झूठ की आड़ में सड़क के निर्माण को रोक रखा है। कहा कि जिला प्रशासन की इस कार्य प्रणाली से भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को गहरा आघात लगा है। डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। भरोसा दिया कि प्रकरण का अवलोकन कर जिले के अफसरों से इस संदर्भ में बातचीत की जाएगी और दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान निकाला जाएगा, ताकि ग्रामीणों की समस्या का निराकरण हो सके।
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली पंप कैनाल के पास शनिवार को गंगा में स्नान करते समय दो युवकों की डूब गए‚ जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुगलसराय के काली महाल निवासी सरवर 18 वर्ष, सौरभ 18 वर्ष, राजन व सीबू 19 वर्ष चारों मित्र शनिवार को भूपौली पंप कैनाल के पास गंगा में स्नान करने गए थे। शिबू व राजन स्नान कर बाहर कपड़ा पहनने लगे। इसी दौरान सरवर व सौरभ गंगा में डूबने लगे। यह देख बाहर के दोनों मित्र शोरगुल करना शुरू कर दिया। इतने में गांव के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। गांव के ही एक मल्लाह ने डूबे दोनों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र साहू ने बताया कि युवकों के मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। घटना के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़े मारकर रोने लगे।