34 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 682

बिगड़े मौसम से बढ़ा दी किसानों की चिंताएं‚ पैदावार पर होगा असर

कंदवा क्षेत्र में सिवान में लेटी धान की फसल।


कन्दवा। किसान मौसम के मिजाज को लेकर बेहद चिंतित हैं। तेज हवा और बारिश के कारण धान की उन तमाम प्रजाति के पौधे खेतों में लेट गए हैं, जिनके पौध लम्बे हैं। इसमें बादशाह भोग, जीरा बत्तीस आदि प्रजाति के पौधे जमीन पर गिरने लगे हैं। इससे धान की पैदावार पर इस सीधा असर पड़ेगा। मौसम ऐसे ही बना रहा तो किसानों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल किसानों की निगाहे आसमान पर टिकी हुई है।
विदित हो कि क्षेत्रीय किसानों द्वारा धान की विभिन्न प्रजातियों की खेती कर रखी है। किसान खेती-बारी के बल पर ही अच्छी आय अर्जित करते है। लेकिन इस बार किसानों की आय पर मौसम की मार पड़ती नजर आ रही है, जिससे किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। इन दिनों तेज हवा और आकाश में बादल देखकर किसान पैदावार को लेकर परेशान है। रह-रहकर चल रही तेज हवा के कारण लम्बा पौधे वाले धान का गिरना शुरू हो गया है। खासकर बादशाह भोग और जीरा बत्तीस प्रजाति के पौधे जमीन पर गिरने शुरु हो गए है, वहीं घोसवा गांव में जनार्दन सिह का बादशाह भोग धान गिर गया है, वहीं कैलाश सिह उमेश सिह व रघुवंश सिंह का कहना है कि धान की फसल में इस समय बाली आ रही है तो कुछ धान की बाली निकल गयी हैं। ऐसे समय पर मौसम का मिजाज खराब होना किसानों के मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। इन पौधों में धान की बाली निकल रही है उसमें लगे फूल तेज हवा से झर रही है। अक्सर फूल झड़ जाने के बाद पइया निकलता है जिससे पैदावार घट जाती है। यही ऐसे ही स्थिति कायम रही तो पैदावार प्रभावित होगी।

भाजपा ने व्यक्ति की आजादी पर बैठाया पहराः मनोज डब्लू

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए यह तक कह डाला कि अब देश आजाद नहीं रह गया है। यहां लोगों की आजादी का हनन सरकार पुलिस-प्रशासन के बल पर कर रही है। जब एक जनप्रतिनिधि के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है तो एक आम शहरी के साथ पुलिस-प्रशासन किस तरह पेश आता होता। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने मेरे काफिले को इस तरह रोका है। इसके पहले भी कमालपुर में पुलिस यह कृत्य कर चुकी है। यह आम व्यक्ति की आजादी का हनन है। पुलिस-प्रशासन ने किन आधारों पर मेरी स्वतंत्रता को छिनने का प्रयास किया है। उन्होंने इस कृत्य के लिए भाजपा व उसके जनप्रतिनिधियों को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है।

https://youtu.be/HATxitySLl4


श्री सिंह सोमवार को सैयदराजा में पुलिस द्वारा धानापुर जाते समय सैयदराजा पुलिस द्वारा काफिले को रोकने और आवास पर जबरिया हाउस अरेस्ट करने से बेहद खफा थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का नशा हो गया है। लेकिन भाजपा यह न भुले की जनता ने सूबे की सत्ता जनसेवा के लिए सौंपी है। लेकिन भाजपा सेवा की बजाय शासक बन बैठी है। अपराधियों का संरक्षण करने के साथ ही अलोकतांत्रिक कृत्यों को अंजाम देने वालों का भाजपा हौसला बढ़ा रही है। इसके अलावा जनता के दुख-दर्द को बांटने वाले जनप्रतिनिधियों पर भी प्रशासनिक जोर व दबाव बना रही है। इसकी नजीर चंदौली जिले में भी समय-समय पर देखने को मिल रही है। कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन का मामला हो या फिर समाजवादी पार्टी के जनआंदोलन जनपद पुलिस-प्रशासन ने सपाइयों को घर में घेरने जैसा कृत्य किया है। आज जिस तरह से सैयदराजा पुलिस ने मुझे एक पीड़ित परिवार के दर्द को बांटने से रोका है उसका जवाब जनता देगी। कहा कि भाजपा के नेता खुद दूसरों के दुख-दर्द में शरीक होने से परहेज करते हैं और जब दूसरे दल के लोगों जनता के दर्द को बांटना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने से रोका जाता है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। आरोप लगाया कि यह सरकार संवेदनहीन व जन विरोधी है। इसके पूर्व सैयदराजा नगर में मनोज सिंह डब्लू के काफिले को धानापुर जाने से रोक दिया गया। ऐसे में मनोज सिंह डब्लू पीड़ित परिवार से मिलने की जिद पर अड़ गए तो सैयदराजा एसओ ने युवक का शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू ने इसकी पुष्टि की और पैदल ही अपने आवास तक पहुंचे। इस दरम्यान पूरे दिन मनोज सिंह डब्लू कड़ी निगरानी में अपने आवास पर कैद रहे।

रमेश को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने से हर्ष

चंदौली।धानापुर, क्षेत्र के सोनहुली निवासी रमेश यादव ‘बबलू’ को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। जिसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि रमेश वर्तमान समय मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में संगठन के मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राजनीति का ककहरा धानापुर क्षेत्र से ही शुरू किया। जनपद में सयुस के जिला सचिव के पद पर वह कार्य कर चुके हैं। पार्टी के लिए उन्होंने निष्ठा के साथ ईमानदारी से हर संघर्ष में भाग लिया। निष्ठा और लगन को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के बाद क्षेत्र में हर्ष है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विपिन यादव ‘बिक्कु’, अनिल यादव, परवेज खान, सुजीत पटेल, मिंटू सिंह, सतीश सेठ, देवेंद्र बिन्द, प्रशांत सिंह, सीताराम प्रजापति, बृजेश गोड आदि रहे।

गया रेल रूट पर मालगाड़ी हुई बेपटरी 1 घंटे से डाउन लाइन पर रेल परिचालन ठप


चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मतकुट्टा गांव के पास एक मालगाड़ी डिटेल होने के कारण डीडीयू जंक्शन से गया रेल रूट के डाउन लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है लगभग 1 घंटे से रेल परिचालन ठप है हालांकि जानकारी होते है मौके पर डीडीयू रेल डिवीजन के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, एडीआरएम, आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ घटना स्टाल पर पहुँच गए । मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक चंदौली अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए । मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है । आपको बताना चाहेंगे हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग में शुमार होता है और मालगाड़ी के कारण डाउन लाइन पर परिचालन पूरी तरह ठप है

हत्यारे सांड ने बुझा दिया घर का चिराग परिजनों में मचा कोहराम चार बहनों के बीच एकलौता था भाई

पुर्वांचल डेस्क वाराणसी। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रत्तापुर निवासी एक युवक पर सांड ने अचानक हमला बोल दिया। इससे युवकों गंभीर रूप से घायल हो गया।और उसके गर्दन की हड्डी टूट गयी। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
 बताते है कि संदीप विश्वकर्मा 25 वर्ष चार बहनों के बीच एकलौता भाई था। इस घटना में मृतक के में परिजनों में कोहराम मच गया है।आसपास के लोग भी घर का इकलौता चिराग बुझने से दुखी हैं संदीप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था । उसके एक भाई की मौत पिछले साल बीमारी की वजह से हो गई थी । बता दें कि कुछ दिनों पहले क्राइम ब्रांच का सिपाही सूरज सिंह भी रामनगर में सांडों के प्रकोप का शिकार बना था । लोगों का आरोप है कि रामनगर नगर पालिका की लापरवाही से यह घटना हुई है । इससे पहले भी सांडों ने एक बच्चे को कुछ दिन पूर्व घायल किया था वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो इन दिनों पहले से भी ज्यादा आवारा पशु रामनगर के विभिन्न इलाकों में आ गये हैं । रामनगर में किला रोड पर भारी संख्या में साँड़ रहते है , जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है । अक्सर सांडों की वजह से जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है । लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा । इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है । हालत ये है कि आवारा पशुओं के डर के मारे कॉलोनी में बच्चे अकेले निकल नहीं पा रहे हैं । बता दें कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी बीते दिनों लोगों की अपील पर रामनगर क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को हटवाने का आदेश दिया था , एक दो दिन तक नगर पालिका की ओर से मुहिम भी चली लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ करते हुए पालिका कर्मचारियों ने पुराना ढर्रा अख्तियार कर लिया । रविवार को हुई इस घटना से लोगों में असंतोष है

सपा के एमएलसी का दावा 2022 में आएगी सपा सरकार…

चन्दौली। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के वोटों को साधने में जुट गई है । इस क्रम में समाजवादी पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा में  राठौर साहू वैश्य समाज का महासम्मेलन का आयोजन एक लॉन में किया । जिसमें सपा के एमएलसी व साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीवन प्रसाद साहू ने शिरकत की। बड़ी संख्या में युवा सपाई जुलूस लेकर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे ।  सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी जगजीवन प्रसाद साहू ने जहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।वही अखिलेश यादव की सरकार और पूर्व में मुलायम सिंह यादाव की सरकार की खूबियों को गिनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार को जहां पूरी तरह फेल बताया। वहीं व्यापारियों के लिए भाजपा सरकार को घातक बताया । उन्होंने कहा नोटबंदी कर भाजपा सरकार ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। वहीं लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न भाजपा सरकार में होता रहा है। इस दौरानजिला अध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ,पूर्व सांसद रामकिशन यादव ,पूर्व विधायक जितेंद्र एडवोकेट, पूर्व विधायक पूनम सोनकर ,पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, महेश जायसवाल ,रमेश जायसवाल, प्रदीप जयसवाल ,सिद्धार्थ जयसवाल ,संतोष गुप्ता ,सुधाकर कुशवाहा, चंद्रशेखर यादव ,चकरू यादव ,प्रभु नारायण यादव ,अजय मौर्या, दिलीप पासवान, शशिकांत यादव ,शशिकांत भारती ,राम सिंह चौहान ,अतुल जयसवाल, संदीप बरनवाल, अरविंद पासवान ,मुलायम यादव ,जितेंद्र यादव जीतू ,परवेज़ अहमद जोखू आदि मौजूद थे संचालन नफीस अहमद गुडडू ने किया।

इनसेट…..
 मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्य अतिथि जगजीवन प्रसाद साहू ने कहा ….. विकास सबके लिए होता विकास किसी एक के लिए हो नहीं होता विकास सबके लिए होता है समाज के लिए होता है । कोई समाज में बाकी रह गया तो विकास नहीं होता । विकास सबके लिए सब जातियों के लिए होता है। *जब उनसे सवाल किया गया कि जातिगत सम्मेलन क्यों तो मुख्य अतिथि ने कहा*….  साहू समाज अलग है उसका मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं हमने एक संगठन बनाया । सभा में देखिये आप छोटे दुकानदारों चाहे ठाकुर हो चाहे ब्राह्मण हो सभी इसमें आए हैं । सब को जोड़ने का प्रयास है बल्कि सभी लोग हैं । *जब उनसे पूछा गया तो 2022 चुनाव में क्या होगा सरकार आपकी आएगी* …..इस पर जगजीवन प्रसाद साहू ने कहा सरकार हमारी आएगी भारतीय जनता पार्टी बोल रही है बोलना उनका काम है ।आना नहीं है आना समाजवादी पार्टी को ही है ।उन्होंने कहा कि जनता ने 2017 में हम को वोट नहीं दिया बस बाकी हम लोग भी जीते थे । थोड़ी कमी रह गयी दो चार परसेंट वोट कम हो गया ।थोड़े से हम लोग पीछे रह गए । 2022 में हम लोग पूरी तरह जीतेंगे ।अभी चुनाव हो या 2022 में चुनाव हम लोग की सरकार बनेगी यह निश्चित है ।

दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में चाचा सहित तीन साल की मासूम ने तोड़ा दम मचा कोहराम


चंदौली। नौगढ़ सोनभद्र के बेलन नदी पुल पर दो तेज़ रफ़्तार बाईक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी।हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला सहित एक व्यक्ति  गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार  राबर्ट्सगंज निवासी मोती केशरी बाइक पर अपनी भाभी  पूजा 28 वर्ष व भतीजी नैना उम्र 3 वर्ष को नौगढ़ आ रहे थे. जैसे ही वो बेलन नदी के समीप पहुचे की विपरीत दिशा से आ रहा बाईक सवार ने  जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।वही आमने सामने हुई टक्कर में नैना व मोती की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पूजा व अन्य बाईक चालक की हालत गंभीर होने पर 108 नंबर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां उनका पर ईलाज चल रहा है

चन्दौली।बाइक सवार युवक की नहर में मिली लाश, सनसनी

इलिया चंदौली बाइक सवार युवक की नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बेन धरौली माइनर में इलिया थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास नहर में बाइक के साथ डूबी 30 वर्षीय यूवक की लाश दिखाई दी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने इलिया पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने शव को बाहर निकाला जिसकी शिनाख्त अरविंद पांडे उर्फ लकडू पुत्र रत्नेश चंद्र पांडे ग्राम लेहरा खास के रूप में हुई। जिसकी सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंच गए थे।परिजनों ने बताया युवक घर से 2 दिन से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को जिला चिकित्सालय चंदौली पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गंगा में फूल विसर्जन करने गया किशोर डूबा, एक को ग्रामीणों ने बचाया


धानापुर। क्षेत्र के पपरौल गंगा घाट पर रविवार की सायं 4 बजे नव रात्रि के फूलों का विसर्जन करने गया किशोर गंगा में डूब गया। जिसको खोजने के लिए गोताखोर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नही चल पाया है। बताया जाता है कि पपरौल गांव निवासी मनदीप बिन्द 15 साल पुत्र जय नाथ बिन्द अपने दोस्त सोनू, मोनू और रोहित के साथ नव रात्रि पूजा के दौरान लाये गये फूलों को विसर्जन करने अपने गांव के गंगा घाट पर गये हुए थे। और जब वह फूल विसर्जन करने गंगा में उतरे तभी मनदीप का उ पैर फिसल गया और वह डूबने लगा यह देख सोनू उसे बचाने की कोशिश किया जिसमें वह भी डूबने लगा दो मित्रो ने शोर मचान शुरू किया तभी पास में मछली मार रहे साधु बिन्द ने सोनू को बचा लिया। लेकिन मनदीप का अभी तक पता नही चल पॉय है। सूचना गांव में पहुंचते ही शोर सुनकर ग्रामीण गंगा घाट को तरफ दौड़ने लगे और देखते ही देखते सैकङो को संख्या में भीड़ लग गयी। परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखे नाम हो गयी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने और क्षेत्रीय विधायक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मदद से उसे ढूढने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने पहुंचकर विधायक से वहां की स्थिति के बारे में अवगत कराया। विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर एनडीआरएफ की टीम को जल्द से जल्द बुलाकर उसे ढूढने को कहा।

भाजपा सरकार ने देश के किसानों को किया बर्बादः विरेंद्र बिंद

केतकहनी में ग्रामीणों को संबोधित करते विरेंद्र बिंद डाक्टर।


चंदौली। क्षेत्र के केतकहनी में रविवार को सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार बिंद डाक्टर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विजन व उद्देश्यों को पटल पर रखा। भरोसा दिया कि सपा सूबे की सत्ता में लौटी तो जन कल्याण व विकास से जुड़े काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे होंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध तेजी से बढ़ा है। महंगाई के कारण गरीबों का निवाला छिन गया है। कई परिवार ऐसे हैं तो दिनभर हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी अपने लिए दो जून की रोटी का बंदोबस्त नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए सपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से कृषि सेक्टर बर्बाद हो चुका है। सरकार कृषि कानूनों को लागू कर देश के किसानों को गुलाम बनाना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी के रहते हुए ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सपा पहले भी किसानों के साथ थी और आगे भी किसानों के हरएक आंदोलन में साथ खड़ी नजर आएगी। कहा कि किसानों को सुविधाएं मुहैया कराना सपा की प्राथमिकता होगी। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि यदि यूपी में सरकार बनी तो गरीबों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। वहीं किसानों को बिजली के बदले कुछ भी नहीं देना होगा। इससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार पर महंगाई का बोझ कम होगा। सरकार ऐसे तमाम कल्याणकारी योजनाओं का खाका तैयार कर रखी है, जिससे किसानों, नौजवानों व आम जनता का भला हो सके। सत्ता में आते ही सभी पर तेजी से अमल होगा। इस अवसर पर चंद्रिका प्रधान, श्याम लाल बिंद, राजेंद्र बिंद, हरिनारायण मौर्या, नरसिंह बिंद, रामलाल बिंद, शंभूनाथ बिंद, पप्पू कुमार, राम नगीना बिंद, हनुमान बिंद, अरविंद कुमार, सिकंदर कुमार, शशिकांत, संजय कुमार, विनोद कुमार बिंद, अवधेश बिंद, सूर्यनाथ बिंद, रामबचन बिंद समस्त लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता- रामसूरत व संचालन रामनगीना ने किया।

Chandauli
light rain
34 ° C
34 °
34 °
54 %
6.9kmh
91 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
34 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights