34 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 681

चंदौली। वध के लिए बंगाल ले जा रहे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा 27 गोवंश किये बरामद दो अभियुक्त को भेजा जेल

चंदौली।पुलिस अधीक्षक अमित के निर्देश पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में सदर पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से क्रूरता पूर्ण तरीके से लादकर ले जा रहे कंटेनर से 27 राशि गोवंश को बरामद किया गया तथा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा गौ तस्कर के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम सदर पुलिस को मुखबिर से ख़ास सूचना मिली की वाराणसी की तरफ से एक अदद कन्टेनर गोवंशो को लादकर बिहार वध हेतु ले जा रहे है।

इस सूचना पर एसआई विवेक कुमार त्रिपाठी व रामभवन यादव मय हमराह के NH2 रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग करना शुरु किये तभी वही कन्टेनर आते दिखाई दिया मुखबिर ने बताया कि साहब यह वही गाड़ी जिसमें गोवंशो को लादे है। जिस पर तत्परता दिखाते हुए सदर पुलिस ने रेलवे स्टेशन NH2 के पास से 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और कंटेनर सहित अभियुक्त को कोतवाली ले आयी।

इस दौरान सदर पुलिस ने बताया कि 1.सावेज निवासी सब्बल एडा थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर , 2.नफासत अली जिला रामपुर एक कन्टेनर में जिसमे 27 राशि गोवंश बरामद किया गया । जो कानपुर से पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जा रहे थे। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह,योगेश प्रताप,सरोज यादव,सुशील कुमार,दीपक कुमार उपस्थित रहे।

जिले में ईद मिलादुन्नबी पर एसपी अमित कुमार ने खुद ही संभाला सुरक्षा का कमान मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर दी बधाई


चंदौली : जिले में ईद मिलादुन्नबी पैगम्बर हजरत मुहम्मद की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने भ्रमण कर सैयदराजा में मुस्लिम समुदाय के लोगो को त्योहार की बधाई दी।और खुद ही सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभला इस दौरान मुस्लिम लोगो ने  पैगंबर साहब के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया
इस दिन गांव-गांव में जलसा का अयोजन किया जाता है। जिसमें पैगंबर मोहम्मद के जन्म से पूर्व दुनिया में फैली हुई बुराईयों पर चर्चा कर हजरत मोहम्मद के नेतृत्व में दुनिया से बुराईयों को मिटाने की बातों पर चर्चा की जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस के निकाल कर भाईचारे का संदेश देते है। चंदौली नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बबुरी रोड से सोशल डिस्टेंसिंग के दायरे में जुलूस निकालकर नगर में भ्रमण किया और भाईचारे का संदेश दिया

सांसद पकौड़ी लाल कोल के बिगड़े बोल,मंच से किया अपशब्दों का प्रयोग

पूर्वांचल डेस्क मिर्जापुर: अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तैर (वायरल) रहा है. वीडियो में सासंद ब्राह्मण और ठाकुरों को गाली देते हुए सुने जा सकते हैं. कोल समाज के नेता के श्रद्धांजलि सभा में अपनी महानता गिनाते हुए सांसद ब्राह्मण और ठाकुर समाज को गाली दे रहे हैं. भाषण के दौरान पकौड़ी लाल गाली बकते रहे और कोल समाज के समर्थक ताली बजाते रहे. यह कार्यक्रम हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के किरका बस्ती का बताया जा रहा है.

सांसद पकौड़ी लाल कोल के बिगड़े बोल.हलिया विकास खंड के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के किरका बस्ती में सोमवार को हिम्मत कोल की तीसरी पुण्यतिथि पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अपना दल (एस) के सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल के बोल बिगड़ गए. हिम्मत कोल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पकौड़ी लाल कोल ने कोल समाज को संबोधित करते हुए अपनी राजनीतिक उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान भरी मंच से सांसद पकौड़ी लाल कोल ने ब्राह्मण-ठाकुर को गाली दे डाली.पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हमें एक वोट से हराने के बाद हमने इनको मारने को लेकर कहा था, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था. पुलिस भी बीच में आ गई थी. जमकर बवाल हुआ, लेकिन अंत में पुलिस को गोली चलाना पड़ी थी, तब जाकर मामला शांत हुआ था. यह वायरल वीडियो विधानसभा हलिया थाना अंतर्गत बबुरा रघुनाथ सिंह गांव का बताया जा रहा है. सांसद पकौड़ी लाल 18 अक्टूबर 2021 को कोल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुचे थे.

अगहर वीर बहुरिया नदी में एक और समाया ,मौत

चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर कवरुआ गांव के निवासी अशोक कुमार राजभर सुबह अगहर वीर बहुरिया नदी के गहरे पानी में गिरने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पशुओं को चारा डालने के बाद अशोक कुमार राजभर खेत की देख भाल कर मुह हाथ धोने अगहर वीर बहुरिया नदी में गए झा पैर फ़िसलने से वह गहरे पानी में समा गए।आसपास के लोग उन्हें देखकर जब तक दौड़कर नदी से निकाले तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मौत की सूचना के बाद गरीब के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी माना देवी और तीन तीन जवान पुत्र लिया तथा पुत्र का रो-रोकर हाल बेहाल है।गरीब अशोक कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे जिनकी मौत के बाद गरीब परिवार असहाय हो गया है। सूचना के बाद पहुंची नई बाजार पुलिस चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया।

एसपी अमित कुमार मासूम के लिए बने देवदूत समय से इलाज मुहैया होने पर मासूम की बची जान परिजनों ने दिया धन्यवाद

चंदौली । एक मासूम के लिए पुलिस अधीक्षक चंदौली उस समय देवदूत बन गए जब मासूम की जान सांसत में थी और उसको तत्काल इलाज की जरूरत है । इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंदौली ने जहां मासूम को समय से अस्पताल पहुचाया । वही समय से इलाज मिलने के कारण बच्चे की जान बच गयी । बेहतर इलाज के लिए एसपी ने मासूम को वाराणसी बीएचयू में भर्ती कराया । जहां उसका इलाज चल रहा है । वहीं मासूम के परिजनों ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया है । मासूम घर के पास खेलते समय तालाब में गिर कर बेहोश हो गया था ।

चंदौली के पुलिस अधीक्षक जहां भ्रष्टाचार के प्रति कड़ी कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। वहीं इमानदारी से पुलिस प्रशासन चलाने में भी उनका कोई सानी नहीं है । यही नहीं पुलिस अधीक्षक आम जन के लिए जहां सदैव तत्पर रहते है । वही आमजन में पुलिस के प्रति सोच को बदलने में भी काफी प्रयासरत है । एसपी चंदौली अमित कुमार का एक ऐसा ही प्रयास इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है । जहां उनके प्रयास से एक 3 साल के मासूम की जान बच गयी । जानकारी के अनुसार सकलडीहा कोतवाली के रतनपुरा गावँ में खलते समय धर्मेंद्र राजभर का तीन साल का बच्चा तालाब में गिर गया । जब लोग बच्चे को खोजने लगे तो देखा कि बच्चा तालाब में गिरा पड़ा है । आनन फानन में लोगो ने बच्चे को तालाब से निकाला और इलाज के लिए लेकर भागे ।

इस बीच अलीनगर थाना क्षेत्र के मटकुट्टा गांव के पास डीडीयू गया रेल रूट पर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी और आवागमन ठप हो गया था । मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर आवनगमन बंद हो गया । इसी दौरान धर्मेन्द्र राजभर अपने बच्चे को लेकर परिजनों संग बदहवास अवस्था मे पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि तभी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की नजर पड़ी और उन्होंने पूछा कि आप लोग रो क्यों रहे बच्चे को क्या हुआ । इस पर एक महिला ने बताया कि बच्चा खेलते समय तालाब में गिर गया था और बेहोश हो गया है। रेलवे फाटक पर मालगाड़ी के पटरी होने कारण दोनों तरफ वाहनों का रेला लगा हुआ था और सड़क पर जाने के लिए जगह नहीं था । बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपने स्कॉर्ट में लगी बोलेरो में बच्चे और उनके परिजनों को पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल मुगलसराय इलाज के लिए भेजा। यहां पर राजकीय महिला चिकित्सालय में बच्चों के डॉक्टर ना होने पर तत्काल उसको अलीनगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी अस्पताल पहुंचे और बच्चे के इलाज कर रहे डॉक्टर से उसके बारे में जानकारी ली और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली । इस दौरान सूचना पाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम्या आर भी पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि बच्चे का पूरा इलाज होगा और उनको हर संभव मदद दी जाएगी । हालांकि पुलिस अधीक्षक के प्रयास से समय से इलाज मिल गया और मासूम की जान बच गई। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया । जहां मासूम का इलाज चल रहा है और बच्चा खतरे से बाहर है ।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हम लोग रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े थे कुछ लोग एक बच्चे को लेकर बदहवास अवस्था में घूम रहे थे। तत्काल उन्होंने पुलिस की गाड़ी से बच्चे और उसके परिजनों को अस्पताल भेजा । जहां समय से इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई ।

रेलवे सुरक्षा को लेकर सतर्क दिखी जनपद पुलिस ,कप्तान ने लिया जायजा

चंदौली। किसानों के रेल रोको आह्वान के मद्देनजर सोमवार को जनपद पुलिस एलर्ट दिखी। इस दौरान एसपी अमित कुमार ने जनपद के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में रेल पटरियों तक आंदोलनकारी किसान पहुंचने न पाए। रेल परिचालन सुचारू रूप से चले इसका पुरा ख्याल रखें। एसपी पूरे दिन रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर खुद मानिटरिंग करने के साथ ही भ्रमणशील दिखे। विदित हो कि लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर गुस्साए किसानों ने कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए चंदौली जनपद में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। जनपद में आने वाले महत्वपूर्ण जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ ही सैयदराजा व चंदौली मझवार स्टेशन पर चंदौली पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि कोई भी रेल परिचालन में बाधा आए और ना ही किसी प्रकार की जन धन हानि हो। वही कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार लगातार सुबह से सभी जगह का दौरा करते रहे और मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सैयदराजा स्टेशन पहुंचे। वहां मौजूद सैयदराजा थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और उनकी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथी किसान आंदोलन के को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि चंदौली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। साथ मेरी अपील है कि कोई भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ न ले। सभी किसान भाइयों और किसान संगठनों से अपील है कि वह बातचीत कर मामले का हल निकाले और रेल परिचालन पर कोई बाधा उत्पन्न ना करें।

ट्रेन में बिना टिकट सफर करना पड़ गया महंगा डीडीयू मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान, 670 लोग धराए

चंदौली (डीडीयू) – मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देश पर बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के रेल यात्रा की रोकथाम हेतु पूरे पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में वाणिज्य विभाग द्वारा सघन टिकट चेकिंग अभियान जारी है. सोमवार को डीडीयू मंडल के विशेष टिकट चेकिंग स्क्वाडों द्वारा डीडीयू से बक्सर तक और फिर वापसी करते हुए विभिन्न ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई. इस चेकिंग अभियान में बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार रेल यात्रा के 670 मामले पकड़े गए जिनमें जुर्माने के रूप में लगभग 303535 रुपए (तीन लाख तीन हज़ार पांच सौ पैंतीस रुपये) का राजस्व अर्जित किया गया।

गौरवशाली है कुशवाहा समाज का इतिहासः पूनम

चंदौली में मुख्य अतिथि पूनम मौर्या को सम्मानित करते कुशवाहा समाज के लोग।


चंदौली। क्षेत्र के बिछियां कला स्थित एक लान में सोमवार को कुशवाहा जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में कुशवाहा समाज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रही। इसमें चंदौली जनपद के मौर्य समाज के सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूनम मौर्या ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है जिससे समाज के उत्थान की बात किया जा सके। कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इतिहास बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर राजनीतिक हिस्सेदारी लेने की आवश्यकता है। जिसके लिए हम सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी इस मौके पर राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा, सुधाकर कुशवाहा, रामजन्म कुशवाहा, डा.लालजी, सिद्धार्थ मौर्या, दिनेश मौर्या, रामलाल, आनंद प्रकाश, डा.सरिता, शिवनारायण, गोविंद कोइरी, संतोष उपस्थित रहे। अध्यक्षता फेकन प्रसाद मौर्य व संचालन आनंद प्रकाश ने किया।

अधिवक्ता की हत्या से चंदौली के वकीलों में दिखा आक्रोश

सदर कचहरी में प्रदर्शन करते अधिवक्ता बंधु।


चंदौली। शाहजहांपुर कचहरी परिसर में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को सदर कचहरी में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल संसद में लाने की मांग की गई।
इस अवसर पर एडवोकेट संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। वह लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। लेकिन अधिवक्ता कचहरी में भी सुरक्षित नहीं है। उसकी सुरक्षा के लिये कोई कानून आज तक नहीं बना है। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार अतिशीघ्र अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल संसद में लाकर उसे बिना बिलंब किए पास कराए, ताकि अधिवक्ताओं और उनके परिवार को धमकी देने वालों को कड़ी सजा व जुर्माने का प्रावधान हो सके। कहा कि शाहजहांपुर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के हत्यारे को तत्काल पकड़कर जेल भेजा जाए। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, मनोज सिंह, मनोज तिवारी, मनीष तिवारी, संतोष गुप्ता, सत्येंद्र बिंद, घनश्याम तिवारी, बच्चा मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

छत्रबली सिंह ने उठाया महारथपुर महावीर मंदिर के कायाकल्प का जिम्मा

महारथपुर महावीर मंदिर का जायजा लेते छत्रबली सिंह।


टीनशेड, हैंडपम्प, ट्रांसफार्मर,कथा के लिए मंच व तालाब का होगा काम
शहाबगंज। कर्मनाशा नदी के तट पर बसे तियरा गांव के महारथपुर में स्थित महावीर मंदिर का रविवार की देरशाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कायाकल्प का जिम्मा लेते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के अनुरुप हम काम करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष मंदिर के सामने बड़ा टीन शेड, एक हैंडपंप, ट्रांसफार्मर, कथा के लिए एक मंच तथा तालाब का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लगभग पच्चास लाख रुपया मंदिर पर खर्च होगा। महारथपुर में ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता है।जहां दूर-दराज के गांवों से भारी भीड़ उमड़ती है।भीड़ की अधिकता के कारण समस्या भी होती है।ग्रामीणों ने परिसर में टीन शेड, कथा मंच, हैण्डपंप, ट्रांसफार्मर व तालाब का सुन्दरीकरण की मांग रखी। जिसको वरियता के आधार पर कराने की बात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कही। इस दौरान उनके साथ श्यामजी सिंह,राजेश सिंह,राकेश सिंह, भिक्खु सिंह, रतीश कुमार, चन्द्रभूषण चौबे, विनोद सिंह, चन्दन श्रीवास्तव, भन्टू पाण्डेय, कल्याण पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Chandauli
light rain
34 ° C
34 °
34 °
54 %
6.9kmh
91 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
34 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights