34 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 680

डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली व चकिया जिला अस्पतालों को आक्सीजन प्लांट समर्पित

चकिया में केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं सम्मान करते छत्रबली सिंह।


चंदौली। भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डा.महेन्द्रनाथ पांडेय बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया तथा पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। साथ ही नवीन कृषि मंडी माधोपुर चंदौली में आयोजित आशा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को सम्मानित भी किया।
इस दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में स्थापित आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। 600 एलएमपी क्षमता का आक्सीजन प्लांट ऑक्सफैम इंडिया कंपनी एवं ग्राम्या संस्थान द्वारा प्रदत्त किया गया है। इसके साथ ही यहां एक अदद 200 केवी जनरेटर भी संस्था के सहयोग से स्थापित है। इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग डेढ़ करोड़ है तथा इसके द्वारा 100 बेडों का ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाएगा। मंत्री ने इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को साधुवाद देते हुए कहा कि चंदौली आकांक्षी जनपद है। इसके विकास में सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर आगे आएं। कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार दोनों साथ मिलकर गरीबों के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनवाया गया है। साथ ही स्वच्छ शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं का वृहद स्तर पर लाभ दिया गया है। वहीं चंदौली में 300 एलएमपी क्षमता का 100 बेड़ो को ऑक्सीजन सपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीपी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इनसेट—-
छत्रबली सिंह ने डा. महेंद्रनाथ पांडेय का किया सम्मान
चंदौली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने बुधवार को आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करने आए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय का पुष्प-गुच्छ भेंट करने के साथ ही अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान छत्रबली सिंह ने कहा जनपद के चकिया व चंदौली जिला अस्पताल को आक्सीजन प्लांट की सौगात दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। कहा कि उनकी इस पहल से चकिया समेत पूरे जनपद में आक्सीजन की किल्लत दूर होगी और विषम हालात में लोगों आक्सीजन आधारित बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध होंगी। कहा कि उनके सानिध्य में भाजपा चंदौली में जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं व परियोजनाओं को मूर्त रूप देने में पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही है।


सराहनीय: पुलिस ने चार घंटे से खोए हुए बच्चे को परिजनों से मिलाया। परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

चंदौली। नगर के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर से दो वर्षीय बालक खेलते हुए अपने परिवार से बिछड़ गया। इससे परिजनों में खलबली मच गयी। छोटे बच्चे को अकेले इधर-उधर भटकता देख अपने निजी कार्य से बैंक जा रही महिला कांटेबल रीता चौबे बच्चे को सदर कोतवाली ले आयी। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए बच्चे की तस्वीर प्रसारित कर उसे उसके परिजनों से मिलाने का आह्वान किया। पुलिस की तत्परता के कारण कुछ देर में बच्चे के परिजन उसे खोजने हुए चंदौली कोतवाली पुलिस पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने बच्चा सुपुर्द कर दिया। श्वेता केशरी थाना म्योरपुर सोनभद्र निवासी अपनी माइका आजाद नगर वार्ड आठ सुभाष केशर के घर  इंगेजमेंट के कार्यक्रम में सरीक होने आयी थी। जिसका 2 वर्षीय बालक राजवीर केशरी उर्फ वीर घर से खेलते हुए गंगा रोड के पास चला गया।थोड़ी देर बाद जब परिजनों का ध्यान बालक पर गया तो पूरे घर मे हड़कंप मच गया। तभी अपने निजी काम से जा रही महिला कांटेबल रीता चौबे व उनके पति पवन कुमार बच्चे को रोता हुवा देख सदर कोतवाली ले आये।और मीडिया सेल को सूचित किया। पुलिस में तत्परता दिखाते हुए सोशल मीडिया पर बच्चे पर फोटो डाल दिये इससे परिजनों को सूचना मिल परिजन रोते बिलखे सदर कोतवाली पहुच गए।कोतवाली पुलिस ने सकुशल बच्चे को उनको परिजनों को सौंप दिया बच्चे को मिलते ही परिजनों में पुलिस के कार्यों को सराहा।इस दौरान सदर कोतवाल अनिल पांडेय ने कहा कि बच्चा गंगा रोड के समीप एक मिष्ठान की दुकान पर महिला कांस्टेबल रीता चौबे को रोते हुए मिला था जिसे महिला कॉन्स्टेबल सदर कोतवाली ले आई और मीडिया सेल के द्वारा परिजनों से मिलाया बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है।

अपना दल के सांसद पकौड़ी कोल के बयान ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज में आक्रोश

गजधरा गांव में बैठक कर अपना दल के सांसद के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास
चंदौली। रावर्टसगंज से भाजपा समर्थित अपना दल के सांसद पकौड़ी कोल के बयान से जनपद का ब्राह्मण समाज काफी आहत व आक्रोशित है। इसे लेकर ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज के लोगों ने बुधवार को गजधरा स्थित अनिल मिश्रा के आवास पर बैठक की। साथ ही पकौड़ी कोल के बयान की भर्त्सना की। कहा कि सांसद पकौड़ी कोल सत्ता के नशे में मंच व माइक से ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज का शब्दों से तिरस्कार कर बैठे हैं। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनके बिगड़े बोल का प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ेगा। भाजपा नेताओं की चुप्पी उनके बयान का समर्थन करती है। एक भी भाजपा नेता द्वारा सांसद पकौड़ी कोल के बयान का विरोध नहीं किया जाना उनके निष्क्रिय व संवेदनहीन होने का प्रमाण है।
इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति चाहे वह आम हो या खास उसे किसी भी जाति, धर्म, बिरादरी पर किसी तरह की अभद्र टीका-टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। जिस तरह से रावर्टसगंज के सांसद पकौड़ी कोल ने भरी सभा में ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज को गाली दी है उसकी जितनी निंदा की जाय कम है। एक जनप्रतिनिधि का काम जनता की सेवा करना होता है, लेकिन उनके बयानों से ऐसा लग रहा है कि उनका जनसेवा से कोई दूर-दूर तक वास्तवा नहीं है। जिन सवर्ण मतदाताओं के समर्थन व साथ के बलबूते वह सांसद बने हैं और उन्हीं को गाली दे रहे हैं। इनके इस कृत्य को ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज हमेशा याद रखेगा। कहा कि भाजपा के किसी नेता या संगठन की ओर से सांसद पकौड़ी कोल के बयान पर सवाल नहीं किया गया, जो उनके मौन समर्थन को प्रदर्शित करता है। कहा कि जो संगठन या जनप्रतिनिधि सवर्ण बिरादरी का सम्मान करना नहीं जानता उसे आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज अपने वोट से वंचित करके उनके तिरस्कार का बदला लेगी। इस मौके पर रामसुधार मिश्रा, बेचन मिश्रा, दुर्गा सिंह, बृजेश सिंह, मनोज मिश्रा, अनिल पांडेय, रोशन तिवारी, नरेन्द्र देव मिश्रा, विरेन्द्र प्रताप सिंह, विरेन्द्र मिश्र, रजनीकांत तिवारी, मोनू सिंह, शिवम तिवारी, मिथिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
इनसेट—
मुकदमा दर्ज करने के लिए दिया ज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भूमिहार के नेतृत्व में एक दल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। साथ ही पुलिस लाइन में एसपी अमित कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रावर्टगंज के सांसद पकौड़ी कोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही अनुप्रिया पटेल को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग की। कहा कि सांसद द्वारा सीधे ब्राह्मण व ठाकुरों को गाली देने की बात मंच से कही जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित व निंदनीय है। कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर अमित सिंह मिंटू, मुकुंद सिंह, सुमीत सिंह, चिंटू, हरिशंकर तिवारी, विशाल सिंह, प्रवीण राय, हेमंत राय, अनुराग सिंह, प्रशांत सिंह, अजय आदि उपस्थित रहे।

कंटेनर ने मारी स्कोर्पियो में टक्कर चार घायल, बिहार से आरहे थे चन्दौली

कैमूर – दुर्गावती ।यूपी बिहार के सीमावर्ती इलाके मे दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला मोड़ के समीप बुधवार को  जीटी रोड पर स्कॉर्पियो एवं कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआव बाजार से स्कार्पिओ में सवार होकर सभी लोग यूपी के चिरईगांव चंदौली जा रहे थे .जैसे ही स्कॉर्पियो दुर्गावती ककरैत मार्ग से होते हुए डहला मोड़ से थोड़े आगे बढ़ी. यूपी से आ रहे एक कंटेनर ने जोरदार धक्का मार दिया .घटना मे  स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई.तथा स्कार्पियो सवार 4 लोग घायल हो गए . घायलों में चालक मनोज कुमार 40 वर्ष, अखलासपुर वार्ड नंबर 3 भभुआ, कृष्णा नंद मिश्रा 55 वर्ष सिमरा सोनहन कैमूर, राजेश राय 30 बक्सर , मुन्ना उपाध्याय 30 वर्ष बक्सर जिला बक्सर के निवासी बताए जाते हैं.  तथा स्कार्पियो सवार घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. सुचना पाकर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।

सेना भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने वाले गिरोह के सरगना समेत छह गिरफ्तार

चंदौली। सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाला गिरोह मंगलवार को जनपद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत छह अभियुक्तों को धर-दबोचा। उनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, सेना की फर्जी मोहर, चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, आर्मी कैंटीन का स्मार्ट कार्ड व आर्मी की वर्दी मय किट, कार, मोटरसाइकिल, कम्प्यूटर सेट, नौ मोबाइल फोन, दो पिस्टल व कारतूस पुलिस के हाथ लगा है। उक्त मामले का एसपी अमित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया गया है।


उन्होंने बताया कि जनपद में एक गिरोह भारतीय सेना में कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नवयुवकों को धोका देकर पांच लाख रुपये लेकर भर्ती कराने के कृत्य में लिप्त है। इस गिरोह द्वारा भर्ती कराए गए कुछ युवक जबलपुर में आर्मी कैम्पस में पकड़े गए थे। इसके बाद से मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही थी। गिरोह का सरगना धानापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उक्त गिरोह के सरगना व सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु स्वाट, सर्विलांस व धानापुर थाने की टीम को सक्रिय किया गया था। इसी बीच 19 अक्टूबर को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि सेना भर्ती में भर्ती तरीके से युवकों को भर्ती कराने वाला गिरोह आर्टिका कार से चहनियां से धानापुर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस दल ने घेरेबंदी कर कार को रोका और तलाशी ली तो तो गाड़ी में दो पिस्टल व एक आर्मी की हैट रखी हुई मिली। कार सवार लोग अधिकार पत्र मांगने पर प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूछताछ में पकड़े गए रविकांत, विकास व रोहित द्वारा बताया गाय कि हम सभी आर्मी में सैनिक के पद पर हैं। उनके द्वारा अवकाश पर अपने घर जाने की बात कही गयी और पुलिस बल को अरदब में लेने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आर्मी अफसरों के नाम व मोबाइल नंबर पूछने पर पुलिस घेरा तोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे बल प्रयोग कर पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ के बाद उन्होंने ठगी करने के लिए आर्मी की वर्दी धारण किए हुए हैं। पूछताछ में बताया कि वह अपने आर्मी में भर्ती हुआ था, जिसकी जगह किसी दूसरे लड़के ने रिटेन परीक्षा दी थी, लेकिन ट्रेनिंग के बाद मुझे वाराणसी बुलाकर इस बाबत पूछताछ किया गया तो मैंने अपने मामा द्वारा भर्ती में जुगाड़ लगाने की बात स्वीकार की। इसके बाद मुझे सेना से निकाल दिया गया, उसके बाद मैं स्वयं लड़कों को रुपये लेकर सेना में भर्ती कराने लगा। इसी बीच लाकडाउन लग गया और कई लड़के जिन्होंने मुझे भर्ती के लिए पैसे दिए थे तगादा करने लगे। इस पर मैंने अपने मामा के लड़कों के सहयोग से भर्ती नियुक्ति पत्र बनाकर लड़कों को ट्रेनिंग के लिए जबलपुर भेजा, जहां आठ अभ्यर्थी वेरिफिकेशन में पकड़ लिए गए। पुलिस ने अलीनगर स्थित मालती डिजीटल स्टूडियो अलीनगर में दबिश दी तो वहां दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पैसे के लालच में रविकांतश उर्फ मुक्कू के कहने पर हम सभी कूटरचित आर्मी का सिलेक्शन लेटर अपने सिस्टम से बनाकर देते रहते थे। रविकांत ने हमे एक मुहर दिया था, जो फर्जी दस्तावेजों पर लगाकर प्रिंटर से हस्ताक्षर को इडिट करके प्रिंटर से सर्टिफिकेट निकालते थे। आर्मी के रविकांत उर्फ मुक्कू द्वारा दिए गए नमूना सिलेक्शन सर्टिफिकेट को इडित कर कैंडिउेट्स का नाम-पता भर देते थे। पुलिस ने पकड़े गए पांच अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही अमल में लायी है।

वाही अमल में लायी है।

ट्रेन से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से किसी ट्रेन से गिर कर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने उसके जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त कराया।
बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी अनीश 25 वर्ष मंगलवार को जमनिया के लिए निकला था। किसी प्रकार ट्रेन से गिरकर घायल हो गए और अचेत हो गया इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची तो उसके जेब में मिले कागजात वह मोबाइल नंबर से बात किया तो उसका पता अलीनगर थाना क्षेत्र का मिला। घर वाले पहुंच गए और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जा उसका इलाज कराया जा रहा है।

मनोज सिंह डब्लू का बड़ा आरोप‚ खुले में शौचमुक्त नहीं है जनपद चंदौली


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू भाजपा सरकार को झूठी सरकार करार दिया। कहा कि सरकार ने स्वच्छता के नाम पर भ्रष्टाचार व लूट मचा रही है। जनपद को खुले में शौचमुक्त घोषित कर करोड़ों रुपये व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर लुटा गया है। इस लूट में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिले के अफसर बराबर के भागीदार हैं। कहा कि जनपद में एक भी ओडीएफ गांव नहीं है। यदि होता तो मेरे द्वारा ऐसे गांव का नाम बताने पर सवा लाख की पल्सर बाइक का ईनाम रखा गया था, जिसे न तो कोई आप पब्लिक लेने आया और ना ही सत्ता पक्ष के नेता व जनप्रतिनिधि ही। इससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा के लोग मंच से झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। लिहाजा बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे से मुलाकात कर उन्हें ईनाम की पल्सर बाइक सौंपने का काम करूंगा, जिन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार की नींव झूठ से हिलाने का काम किया है।


दरअसल गत 17 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को छलावा व झूठा करार देते हुए जनपद के किसी ऐसे गांव का नाम बताने पर पल्सर बाइक बतौर ईनाम देने की घोषणा की, जो वास्तविक रूप से ओपीडी हो चुका हो। लेकिन उनकी दी गयी टाइमलाइन 20 अक्टूबर को पूरी होने के बाद जनपद से कोई भी व्यक्ति ऐसे किसी भी गांव का नाम बताने में नाकाम रहा, जो वास्तविक रूप से खुले में शौचमुक्त हो चुका हो। ऐसे में बुधवार को मनोज सिंह डब्लू ने ईनाम की पल्सर बाइक ली और सीधे बिछियां कला गांव स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे वहां उन्होंने ब्रह्मचारी दुबे का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें ईनाम की पल्सर बाइक सौंप डाली। कहा कि जनपद चंदौली ओडीएफ नहीं है। यदि एक भी गांव वास्तव में खुले में शौचमुक्त होता है उसका नाम बताने वाले ग्रामीण को ईनाम में पल्सर बाइक सौंपते हुए मुझे बड़ी खुशी होती, लेकिन अब यह गाड़ी आज डीपीआरओ को सौंपने जा रहा हूं। यह भाजपा सरकार की नाकामी का प्रमाणित, पुष्ट व ज्वलंत नजीर है। इस सच्चाई को भाजपा अब नकार नहीं सकती। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस देश व यहां के लोगों को सिर्फ झूठा भरोसा व आश्वासन देने का काम किया है। सरकार की नींव ही झूठ, फरेब व छलावा पर टिकी हुई है। ऐसी सरकार को सत्ता से दूर करने का यही सही वक्त है। यह सरकार जनता को सिर्फ जुमले दे सकती है। बेहतर संसाधन, विकास व जनकल्याण की उम्मीद करना बेमानी होगी। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ता में प्रदेश में विकास की ऐतिहासिक इबारत लिखी, जिसे यूपी की भाजपा सरकार ने अपने पिछले साढ़े चार साल उसे मिटाने में लगा दिया।

डॉ. विनोद बिंद सपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल, पूर्वांचल की दर्जन भर सीटों पर पड़ेगा असर

चन्दौली – विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदेश कमेटी की सूची जारी की है. जिसमें नरेश उत्तम पटेल को के बार फिर प्रदेश अध्यक्ष
व राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव बनाया गया है. वहीं जिले से एक मात्र नेता और जिले के मशहूर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनोद बिंद को प्रदेश कमेटी का सदस्य बनाया गया है. प्रदेश कमेटी की सूची जारी होने
के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

वहीं प्रदेश कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो उनके ऊपर विश्वास जताया है. उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के समस्त वर्ग को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने कार्य करेंगे. कहा कि प्रदेश में 2022 में सपा की ही सरकार बने इसके पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और सपा में ही सर्व समाज का भला हो सकता है.

बता दें चन्दौली समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है. समाजवाद के प्रणेता डॉ राम मनोहर लोहिया ने चन्दौली से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए अपना पहला चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली. लेकिन जिले में समाजवाद की जड़े जरूर मजबूत कर गए. ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चन्दौली को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार जिले के नेताओं को संगठन में महत्वपूर्व पद देकर अहम जिम्मेदारी सौंप रहे है.

बता दें की डॉ विनोद बिंद की छवि एक अच्छे राजनेता के अलावा एक अच्छे आर्थोपेडिक सर्जन के तौर पर भी है. जिनकी पकड़ प्रबुद्ध वर्ग के अलावा अपनी बिरादरी के मतदाता वर्ग पर भी है. जो जिले की चार में से तीन विधानसभाओं पर अपनी खास प्रभाव रखने के साथ निर्णायक होते है. इसके अलावा मिर्जापुर के बिंद बाहुल्य मझवां विधानसभा सीट से सपा से उम्मीदवारी के लिए भी उनका दावा मजबूत माना जा रहा है. ऐसे में जिले के साथ ही पूर्वांचल की दर्जनों सीट पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी

जवान का पार्थिव शरीर पहुँचा गांव में छाया मातम, जन प्रतिनिधि लगा तांता

चंदौली : जिले के नियामताबाद विकासखंड स्थित हीरामनपुर गांव निवासी एनएसजी कमांडो राकेश कुमार यादव (41) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुँचा. जहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों की आँखे नम है. आसपास के गांवों में मातम का माहौल व्याप्त है. 

जानकारी के अनुसार बंगलूरू में प्रशिक्षण के दौरान जवान राकेश कुमार यादव की हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. घटना की जानकारी होने पर परजिनों सहित में मातम छाया हुआ है। परिजनों के अनुसार राकेश कुमार यादव (41) एनएसजी में कमांडो के पद पर पंजाब के भटिंडा में तैनात थे. कुछ दिनों पूर्व उनकी पदोन्नति जेसीओ पद पर हुई थी. इसकी ट्रेनिंग के लिए उन्हें कर्नाटक के बंगलूरू प्रशक्षिण केंद्र में भेजा गया था. रविवार को प्रशिक्षण के दौरान ही हृदयाघात से उनकी मौत हो गई. 

 
मृतक की पत्नी वंदना यादव बेसुध पड़ी हैं वहीं पुत्री सपना व पुत्र मोहित सहित अन्य परिजन काफी सदमे में है. सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुँचते ही पूरा क्षेत्र मातम में बदल गया. परिजनों के साथ ही गांव के लोगों के भी आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे.

एनएसजी कमांडो चन्दौली के लाल की मौत की सूचना के बाद चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद  रामकिशुन यादवऔर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव , चंद्रशेखर यादव समेत तमाम जन प्रतिनिधि जवान की अंतिम बिदाई में शामिल होने उनके घर पहुँच गए. 
वहीं जिले भर से तैयारी करने वाले युवाओं की भी भारी भींड़ जवान की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए पड़ाव से ही जुलुश की शक्ल उनके पार्थिव शरीर के साथ उनके आवास पहुँचे. इस दौरान देश भक्ति के नारों और गीतों से इलाका गूंजता रहा.

वन विभाग के चार वाचर व मैकेनिक आकाशीय बिजली से झुलसे, 2 हालात गम्भीर


चन्दौली ।नौगढ़ चन्द्रप्रभा क्षेत्र के राजदरी  में आज आकाशीय बिजली गिरने से वन विभाग में कार्यरत चार वाचर व एक अन्य व्यक्ति झुलस गया।इस सम्बन्ध में बताया गया कि दोपहर के वक्त हो रही बरसात में वन की रखवाली पर नियुक्त कमला 30,श्यायलाल 40,राजनाथ 40 व संतोष 35 वर्ष   तैनात थे, वही खराब पड़े डीजल इंजन कि मरम्मत करने चकिया निवासी चांद मुहम्मद उर्फ चुन्नु मिस्त्री 35 भी मौजूद था।तभी बारिश शुरू हो गयी।सभी लोग एक टीनशेड में पानी से बचने के लिए छिप गये तभी कुछ ही दूरी पर गिरी आकाशीय बिजली से सभी लोग उसके चपेट में आ गये।घटना के बाद अन्य विभागीय लोगों व आस पास के लोगों के माध्यम से झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है वही संतोष और चांद की हालत गम्भीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया है

Chandauli
light rain
34 ° C
34 °
34 °
54 %
6.9kmh
91 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
34 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights