31.6 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 679

कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन भट्टी पर खाना बनाकर महगाई का जताया विरोध

चंदौली मुख्यालय पर कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें गैस सिलेंडर मूल्य में बेतहाशा वृद्धि और पेट्रोल,डीज़ल मूल्य वृद्धि को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भट्टी पर कोयले व लकड़ी के ईंधन से खाना बना कर अपना विरोध दर्ज कराया,इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार बस धनपशुओं को आगे बढ़ाने में व्यस्त दिख रही है वही गरीबों को समय से खाना भी मयस्सर नहीं हो रहा है गैस सिलेंडर की बेतहाशा वृद्धि को लेकर गरीब तबके के लोग चूल्हे पर खाना बनाने पर मजबूर हैं खाद्य पदार्थ की बढ़ोतरी से काफी परेशान है लेकिन वर्तमान की सरकार इस पर अंकुश लगाने के बजाय पूजी पतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है यदि ऐसी ही स्थिति रही तो गरीब तबके तबके के लोग आत्महत्या करने को विवश होंगे जिसको कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस माधवेन्द्र मूर्ति ओझा,शहर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहम्मद गुफरान,श्रीवेन्द्र मिश्रा, दिलीप यादव,रत्नेश पाण्डेय,प्रकाश डब्लू,मोहम्मद दानिश, शेरुराजा, सत्यनारायण जी,सन्नी,देवा,मुस्ताक जी,साहिल सहित यूथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का तालाब में शव क्षेत्र में फैली सनसनी

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव में एक 35 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई जानकारी के अनुसार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी दशरथ 33 वर्ष अपने रिश्तेदारी में जगदीश सराय गांव में आया हुआ था किसी तरह वह पोखरी के किनारे गया और उसका पैर फिसल गया जिससे उसकी पोखरे में डूबने से मौत हो गई तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए ले आई

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

पड़ाव – जलीलपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत रामनगर मार्ग पर स्थित रेलवे पुलियां के पास ट्रैक पर गुरुवार के दिन सुबह लगभग 5:30 बजे संधिक्त परिस्थिति में एक नवयुवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी पहचान रियाजुद्दीन उर्फ बाबु लगभग 30 वर्ष चौरहट निवासी पड़ाव मुगलसराय के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रियाजुद्दीन का तीन वर्ष पहले शादी हुई थी ।

परिवार में चार बहन व तीन भाई है जिसमे एक बड़ी बहन के बाद मृतक दूसरे नम्बर पर था मृतक के पिता की नौ साल पहले ही मौत हो चुकी है, चारो बहन का शादी हो चुका था, दो छोटे भाई छोटू 20 वर्ष और तोहिक 18 छोटू न बोल सकता है न सुन सकता है, घर का बड़ा लड़का होने के वजह से परिवार की सारी जिम्मेदारी मृतक पर थी, मृतक मालवाहक वाहन चला कर अपने परिवार व घर हो चलाता था रियाजुद्दीन के मरने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है परिजनों के अनुसार मृतक रात 9:00 बजे को खाना खाकर चौराहे की तरफ टहलने के लिए निकला कहते हुए की थोड़ी देर बाद घर वापस आ जाऊंगा लेकिन सुबह सूचना मिली कि रियाजुद्दीन रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा है वही किसी की सूचना पर जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार गुप्ता ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटे।

पुलिस ने पीछा कर चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार

कमालपुर धीना थाना क्षेत्र के जनौली तिराहे पर गुरुवार की भोर में एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सवार आता दिखाई दिया धीना थाना ध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि युवक चौराहे पर पुलिस देख घबरा कर लड़खड़ाते हुए एवती की तरफ भागने लगा जिसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया पूछ ताछ करने पर अपना नाम प्रकाश यादव उर्फ भोंदू पुत्र केशर यादव गांव फ़ेसुडा थाना सैयदराजा बताया युवक को थाने लेजाकर कड़ाई से पूछ ताछ की गई तो बताया कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रॉबर्ट्सगंज सब्जी मंडी से चुराया है इसे कमालपुर क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहा था इसके पूर्व भी मोटरसाइकिल चोरी में कई बार जेल जा चुका है इसके ऊपर रावर्ट्सगंज सोनभद्र, प्रयागराज, जी आर पी सैयदराजा थानों में दर्ज भर मुकदमों में वांछित है ।पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए भोंदू को जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली टीमो में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,उपनिरिक्षक सुग्रीव गुप्ता, शिव बाबू यादव,रोहित यादव, कुलभूषण सरोज,अमन पासवान, दिनेश यादव आदि रहे।

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से बालश्रम करा रहा बेसिक शिक्षा विभाग, जानिए कहां?


चंदौली। विद्यालय विद्या का मंदिर कहा गया है, लेकिन चंदौली के परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों गुरुजन विद्या का आदान-प्रदान करने की बजाय बच्चों से बालश्रम करा रहे हैं। जी हां! इस बात की तसदीक सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। वीडियो शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुड़कुड़ा का बताया जा रहा है, जिसमें बच्चियां स्कूली ड्रेस में आलू व टमाटर काटती नजर आ रही है। वीडियो में मैडम के कहने पर सब्जी काटने की बात कह रही है।

हालांकि बच्चियां वीडियो में हंसते हुए नजर आ रही है, क्योंकि उन्हें बालश्रम कानून व उनके अधिकार की जानकारी नहीं है। लेकिन जिन शिक्षकों द्वारा ऐसा करने के लिए उन बच्चियों से कहा गया है वह बालश्रम कानून व उसके प्रभाव को भली-भांति जानते व समझते हैं। बावजूद इसके इनके द्वारा बच्चों से विद्यालय में बालश्रम कराया जा रहा है। यह वीडियो मात्र एक नजीर है। जनपद के तमाम ऐसे विद्यालय है जहां बच्चे-बच्चियों से झाड़ू लगवाने, बर्तन साफ कराने जैसे काम आज भी कराए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसर कान में तेल डाले बैठे है। इस प्रकरण को बेसिक शिक्षा विभाग कितनी संजीदगी से लेता है यह तो विभागीय कार्यवाही से पता चल जाएगा, लेकिन इतना कहा जा सकता है कि परिषदीय विद्यालयों में तैनात गुरुजनों के ऐसे कृत्य व कार्यों से ही अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों से मोहभंग होता जा रहा है, जिससे नामांकन का प्रतिशत तेजी से घट रहा है। यदि सरकार को लोगों का भरोसा जितना है तो ऐसे कृत्य करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाए, तभी बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों में शिक्षा का गिरता हुआ स्तर बेहतर होगा।

इस वीडियो की यंग राइटर पुष्टि नहीं करता है। यह तो विभागीय जांच में वीडियो में मौजूद बच्चियों के पहचान के बाद ही पुष्ट हो पाएगा कि वीडियो कहा का है?

चन्दौली। दीवार गिरने से दो भाई दबे एक की मौके पे मौत


धानापुर थाना के कवई पहाड़पुर गांव में बुधवार को देर रात कच्ची दीवाल गिर जाने से पवन विंद उम्र 18वर्ष की दबकर मौत हो गयी वही प्रह्लाद बिंद उम्र 17वर्ष गम्भीर रूप घायल हो गए।दोनों आपस मे चचेरे भाई है ।रात्रि में झोपड़ी के पास चारपाई पर सोये थे ।रात्रि में 2 बजे के करीब झोपड़ी की कच्ची दीवाल दोनों के ऊपर भरभराकर गिर गयी ।जिसमे पवन की मौके पर मौत हो गयी वही प्रह्लाद गम्भीर रूप से घायल है।जिसका इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना के बाद जनप्रनिधियो के वहाँ पहुँचने का क्रम जारी हो गया है।मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह पॅहुच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

सड़क पर मचने लगी चीख पुकार, हाइड्रा ने मारी ऑटो में टक्कर दो महिला मजदूर की मौत सात मजदूर घायल

पुर्वांचल डेस्क नरायनपुर( मिर्जापुर) वाराणसी मिर्जापुर मार्ग पर नई बस्ती शेरपुर के सामने बुधवार की शाम पीछे से आ रही हाइड्रा( क्रेन )के धक्के से आटो पलट गयी जिससे आटो सवार दो मजदूर महिला की मौत व सात मजदूर  घायल हो गये । हाइड्रा चालक  घटना के बाद हाइड्रा लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार प्रदेश के एक दर्जन से अधिक मजदूर जलालपुर माफी  गांव के खेत मे बादाम बीनने  टेगरा मोड़ से आटो मे सवार होकर जा रहे थे ।नई बस्ती शेरपुर के सामने पीछे से आ रही हाइड्रा( क्रेन) ने आटो मे जोरदार टक्कर मार दिया ।आटो पलट गई जिसमे सवार लक्ष्मीना देवी 45 वर्ष पति पप्पू बिन्द ग्राम डोभरी थाना चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार व सुगवन्ती देवी 65 वर्ष पति बजरंगी बिन्द निवासी उपरोक्त की मौके पर ही मौत हो गयी ।तथा आटो सवार रामदुलारी देवी 68 वर्ष पत्नी मारकण्डे ,पार्वती देवी 52 वर्ष पत्नी रामधीर ,शकुन्तला देवी 45 वर्ष पत्नी बसावन बिन्द,सीता कुमारी 14 वर्ष पुत्री बसावन बिन्द ,विकास कुमार 16 वर्ष पुत्र छागुर बिन्द ,सुद्धू 68 वर्ष पत्नी रुजा बिन्द, रजवन्ता कुमारी 15 वर्ष पुत्री लालमोहन सभी निवासी ग्राम डोभरी थाना चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार घायल हो गये ।मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर रविकांत मिश्रा ने घायलो को नरायनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए चुनार स्थित मोर्चरी हाउस को भेज दिया ।घटना के विषय मे आटो सवार विकास विन्द ने बताया पीले रंग की हाइड्रा क्रेन ने पीछे से धक्का मार कर आटो को पलट दिया जिसमे हमारे साथ कुछ लोग बाल बाल बच गये लेकिन हमारी भाभी  व दादी की मौत हो गयी।घटना के बाद मजदूरी करने जा रहे सभी मजदूर हतप्रभ है ।उनके सामने समस्या आ गयी है कि मृतको का पोस्टमार्टम कराये की घायलो का उपचार कराये ।

सड़क हादसे में पिता- सहित 4 साल के बेटे ने तोड़ा दम एक साथ 2 मौत से परिजनों में मचा कोहराम

पूर्वांचल डेक्स मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के धनई गांव एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई वही एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि पड़री थाना क्षेत्र के धनई गांव निवासी राजेंद्र 35 पुत्र विश्वनाथ साव अपने 4 वर्षीय बेटे शुभम तथा गांव निवासी साथी वीरेंद्र पुत्र नंदलाल सिंह 30 वर्ष के साथ बाइक से पड़री थाना क्षेत्र के तरफ घूमने के लिए निकले थे जहां सड़क दुर्घटना में 4 वर्सेस शुभम की मौत हो गई। जबकि राजेंद्र और धीरेंद्र की गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजेंद्र ने भी दम तोड़ दिया है, जबकि धीरेंद्र को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को पिकअप चालक ने धक्का मारने के बाद फरार हो गया। बालक शुभम की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।जहां शुभम के पिता की भी मौत हो गई, जबकि दूसरे को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

पांच महीने से सकलडीहा इंटर कालेज का खेल मैदान झील में तब्दील

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

झील के रूप में तब्दील हुआ सकलडीहा कस्बा की मुख्य मार्ग
सकलडीहा। स्थानीय विधायक को छोड़ दो-दो कैबिनेट मंत्री और ब्लॉक प्रमुख सत्ता पक्ष के होने के बाद भी सकलडीहा कस्बा की मुख्य मार्ग झील के रूप में तब्दील है। प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर डीएम, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन पिछले पांच साल से जलभरॉव की समस्या से कस्बावासी सहित राहगीरों को निजात नही मिल पा रहा है। जबकि चुनावी वर्ष चल रहा है। इसके बाद भी सत्ता पक्ष के नेता मौन साधे हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
चंदौली सकलडीहा मार्ग पर कस्बा की दो किलोमीटर मार्ग पिछले कई साल से क्षतिग्रस्त है। जिसे लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी हुआ। स्थानीय सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह को भी धरना पर बैठना पड़ा। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया। जबकि केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री से लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री, दो दो विधायक, तीन तीन ब्लॉक प्रमुख , जिला पंचायत सदस्य व सत्ता पक्ष के नेता इसी मार्ग से होकर प्रतिदिन गुजरना होता है। इसके बाद भी झील नुमा सड़क को लेकर अधिकारी से लेकर सत्ता पक्ष के लोग मौन साधे हुए है। जबकि चुनावी वर्ष चल रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण राहगीरों को दंश झेलना पड़ रहा है। कस्बा के व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता, पवन वर्मा, अभय यादव, सुनील जायसवाल, मनोज गुप्ता, दिनेश रस्तोगी, अर्जुन जायसवाल आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
इनसेट में…
पांच महीने से खेल मैदान भी झील में तब्दील
सकलडीहा। जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम प्रधान की लापरवाही लापरवाही कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कालेज में पढ़ने वाले बच्चों पर भारी पड़ रही है। पिछले पांच महीन से सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान झील में तब्दील हो गया है। जल निकासी को लेकर लाखों की लागत से जिला पंचायत द्वारा नाला भी बनवाया गया। इसके बाद भी समस्या बरकरार है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान भू माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के आगे बौना बने हुए है। खेल कूद सहित अन्य प्रतियोगिता बंद होने से खिलाड़ियों में रोष है।

नक्सल प्रभावित नौगढ़ के कुबराडीह प्राथमिक विद्यालय के दो बच्चे करेंट से झुलसे


नौगढ़। प्राथमिक विद्यालय कुबराडीह की छत पर लटक रहे बिजली का करेंट प्रभावित तार की चपेट में आने से बुधवार को खेल रहे दो बच्चे झूलस गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर ईलाज चल रहा है। बताया जाता है कि जनपद सोनभद्र की सीमा से सटे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुबराडीह के उपर से तार गांवों में बिजली आपूर्ति करने के लिए गया हुआ है। बुधवार को हुई बरसात मे तार काफी नीचे लटक गया। जिसको न जान बच्चे रोज की भांति विद्यालय के छत पर चढकर खेल रहे थे, तभी उमा यादव का पुत्र शिवम यादव 10 वर्ष व कामेश्वर साहनी का पुत्र रोहित साहनी 9 वर्ष करेंट प्रभावित तार से चिपककर नीचे गिर गए। जिन्हें देख अन्य बच्चों ने शोरगुल मचाना शुरू किया तो अभिभावकों का समूह मौके पर पहुंच कर के दर्द व जलन से कराह रहे बच्चो को अस्पताल पहुंचाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश पाण्डेय से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास भी असफल हुआ है। विद्यालय के छत के ऊपर से बिजली का तार होकर गुजरा है जिसे हटवाने के लिए संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

Chandauli
light rain
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
64 %
6.9kmh
94 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
34 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights