चंदौली। कंदवा सैयदराजा जमानियां मार्ग पर शुक्रवार को अमड़ा गांव के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी।जिसमे में दो महिला पुलिसकर्मी सहित एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले जाया गया जहां स्थिती गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि दो अलग अलग बाइक पर सवार होकर पुलिसकर्मी ज्ञानेंद्र, रूबी सिंह, व गुंजन तिवारी सैयदराजा की तरफ जा रहे थे तभी दोनों बाइक आपस में टकरा गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सहयोगी पुलिसकर्मियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि रुबी सिंह के हांथ मे तो वहीं ज्ञानेंद्र के पैर मे चोट आया था वही गुंजन तिवारी को हल्की चोटें आई थी।
दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर तीन पुलिस कर्मी घायल ग्रामीणों की सूचना पर साथी पुलिसकर्मियों ने पहुचाया अस्पताल
अज्ञात कारणों से बाइक में लगी आग खड़ी बाइक जलकर राख मचा अफरा-तफरी
चंदौली नगर के शंकर मोड़ पर अज्ञात कारणों के कारण खड़ी बाइक में आग लग गयी।इससे आप पास के लोगो मे अफरा तफरी मच गई लोग सटर बंद कर इधर उधर भागने लगे। लोगो की सूचना पर मौके पहुचे कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय ने आस पास के लोगों की सहायता से किसी तरफ आग पर काबू आया।जानकारी के अनुसार चंदौली कस्बा निवासी मनीष दुबे अपनी बाइक खड़ा कर के किसी काम से गये थे अभी अचानक बाइक धु धु कर जलने लगी यह देख लोगो ने अफरा तफरी मच गयी। आप पास के दुकानदार अपनी सटर बंद कर भागने लगे।सूचना पर पहुचे कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय ने लोगो की सहायता से आग पर काबू पाया तब तक बाइक जल कर राख हो चुकी थी।
पति के शराब की लत के कारण महिला ने खाया जहर, मौत
इलिया। थाना क्षेत्र के ईसरगोढ़वा गांव में गुरुवार को रात विषाक्त पदार्थ खा लेने से उमरावती देवी 52 वर्ष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
बताते हैं कि राजगीर मिस्त्री बाबूलाल चौहान को शराब पीने का लत था। जिसको लेकर पति-पत्नी में आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। पति की बुरी लत के चलते ही उमरावती देवी इसके पहले भी विषाक्त पदार्थ खा लिया, लेकिन उस वक्त उपचार के बाद उन्हें बचा लिया गया। इसके बाद भी बाबूलाल की आदत में कोई सुधार नहीं आया। शराब की लत के चलते बाबूलाल के ऊपर कर्ज भी हो गया था जिसके कारण वह अपनी पैतृक संपत्ति को कल गुरुवार को ही बेच दिया था। जमीन बेचीनामा करने के बाद जब वह घर आया तो रात के वक्त पति पत्नी के बीच काफी लड़ाई झगड़ा हुआ। इसी बीच उमरावती देवी ने घर में रखें विषाक्त पदार्थ को खा लिया, जिस पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में लोग रात में ही चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन शव को घर लेकर आ गए। इधर स्वास्थ्य कर्मियों में इलिया पुलिस को घटना की सूचना दे दी। शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मृतिका के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतिका को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। और सभी शादीशुदा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतिका उमरावती देवी के शव को पीएम हाउस के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
एनपीएस व निजीकरण के खिलाफ शिक्षक मुखर‚ सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
एनपीएस व निजीकरण के खिलाफ कलेक्ट्रेट में पत्रक देने जाते शिक्षक।
चंदौली। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के शिक्षकों ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान शिक्षकों एनपीएस तथा निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ सरकार दे। साथ ही निजीकरण को तत्काल स्थगित किया जाय। इससे रोजगार के अवसर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इस दौरान ऑल टीचर एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली के जिलाध्यक्ष डा.आत्मप्रकाश पांडेय तथा महामंत्री रिंकू यादव ने नई पेंशन एवं निजीकरण को शिक्षकों तथा कर्मचारियों के खिलाफ बताया। बताया कि संगठन पुरानी पेंशन की मांग की लड़ाई को आगे जारी रखेंगी। पदयात्रा का शंखनाद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा शंख की ध्वनि के साथ आरंभ किया गया। इस अवसर पर अटेवा के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मनोज पांडेय, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार, टीचर सेल्फ केयर टीम के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता व देवेंद्र मौर्या, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र लाल श्रीवास्तव महामंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, यूपी एजुकेशनल ऑफीसर्स एसोसिएशन संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के द्वारा नई पेंशन योजना एवं निजीकरण के खिलाफ संयुक्त रूप से पदयात्रा निकालकर सरकार के फैसले पर विरोध जताया। पदयात्रा में वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, अभिषेक रंजन, जितेंद्र सिंह, अशोक पाल, अश्वनी मौर्य,सुरेश यादव, इरफान मंसूरी, रश्मि जायसवाल, दिवाकर सिंह, देवेंद्र प्रताप यादव, प्रखर गुप्ता ,नंद लाल यादव आदि उपस्थित रहे।
मुगलसराय कोतवाली की कमान संभालेंगे संजीव मिश्रा
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मुगलसराय कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन का तबादला सकलडीहा कोतवाली प्रभारी के रूप में किया गया है, वहीं सकलडीहा में तैनात इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा अब मुगलसराय कोतवाली की कमान संभालेंगे। इसके अलावा इंस्पेक्टर अतुल नारायण सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से वाचक पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक अरविंद कुमार यादव पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध कोतवाली चंदौली का कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी प्रभारी जन शिकायत के साथ-साथ अब पीआरओ पुलिस अधीक्षक व मीडिया सेल का भी प्रभार संभालेंगे। एसपी ने सभी निरीक्षकों ने नवीन जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
ईलाज के दौरान बिजली से झुलसे युवक ने दम तोड़ा
कमालपुर स्थानीय कस्बा में 17 सितम्बर को बाजार में टेंट का उद्घाटन का बैनर लगाते समय 11000 बोल्टेज के करेंट का झटका लग गया जिससे शमशाद उम्र 17वर्ष गम्भीर रूप से झुलस गया ।जिसका इलाज चन्दौली प0 कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में चल रहा था।उसकी गुरुवार की देर रात मौत हो गयी ।घटना की जानकारी होते कमालपुर बाजार में शोक व्याप्त हो गया।ग्रामीण सुबह से ही शमशाद के घर पहुचकर परिजनों को ढांढस दे रहे हैं।शमशाद एक गरीब परिवार का रहने वाला है।वह बाजार में लोगो का छोटा मोटा काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।शमशाद के निधन से हर कोई अस्तब्ध है शमशाद हँसमुख किस्म का था कोई भी छोटा काम कोई कह दे तुरन्त तैयार हो जाता था गरीबी में जो भी मिलता उसे पाकर बहुत खुश रहता था पिता कमालुद्दीन कपड़ा सिलाई का काम करते है। यही एक मात्र भरण पोषण का जरिया है जिसे पांच बच्चों की परवरिश करते है। शमशाद के निधन की सूचना पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पोस्ट मार्टम हाउस पहुँचे और परिजनों को ढांढस बँधाया। वही पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की कागज़ी करवाही में देर होने पर पूर्व विधायक ने सीओ से बात कर कागज़ी करवाही पूर्ण करा के साथ समय से पोस्टमार्टम कराने की बात कही ।
समाजवादी संदेश लेकर गांव-गांव घूमे मनोज डब्लू‚ पई गांव में जुटने का किया आह्वान
नए साथियों को साफा बांधकर दिया सम्मान, कारवां आगे बढ़ाने का किया आह्वान
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को समाजवादी संदेश लेकर गांव-गांव घूमे। इस दौरान 24 को पई गांव में आयोजित सपा के कार्यक्रम में उपस्थिति का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी में शामिए हुए अदसड़ के पूर्व प्रधन संतोष शर्मा व सरवन कुमार खरवार शामिल हुए, जिन्हें मनोज डब्लू ने सपा का साफा बांधकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। कहा कि भाजपा के नेता महंगाई कम करने की बजाय कुतर्क बयानबाजी में अपनी उर्जा खफा रहे है। आज देश की 99 फीसद आबादी पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस पर निर्भर है। हर घर की रसोई में आज सिलिंडर गैस इस्तेमाल हो रहा है, वहीं पेट्रोल-डीजल पर परिवहन व खेती-बारी का कामकाज निर्भर है। ऐसे में सरकार को डीजल-पेट्रोल व गैस के दाम घटाने चाहिए।

उन्होंने क्षेत्र के अरंगी, बसंतपुर, अदसड़, ककरैत, कम्हरिया, जलालपुर, डेढ़गांवा, पई-कुसी गांव में जनसम्पर्क किया। उन्होंने 24 को पई में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जनता की भागीदारी का आह्वान किया। कहा कि अबकी बार किसकी सरकार होगी, जहां यह जान चुकी है। इसे बताने की जरूरत नहीं है। आज सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार को आईना दिखाने की जरूरत है। कहा कि पिछड़ों को एकजुट करने के लिए समाजवादी पार्टी ने पई गांव में 24 अक्टूबर को सम्मेलन रखा है, जिसमें आमजन की उपस्थिति से मजबूती आएगी। इसी उद्देश्य के साथ आज समाजवादी संदेश को लेकर आप सभी के समक्ष मौजूद हूं। कहा कि जनता की सेवा ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य व उद्देश्य रहा है। पूर्ववती सपा सरकार ने जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया और कामकाज का ऐसा रिकार्ड बनाया कि आज भाजपा सरकार सपा के कामकाज का फीता काटकर अपनी पीठ थपथपा रही है। ऐसी सरकार से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। इनके विकास का माडल कितना मजबूत है यह पूरे विश्व ने कोरोना काल में देखा। सरकार जिंदा लोगों को आक्सीजन, बेड व ईलाज मुहैया कराने में अक्षम रही है, वहीं जिनकी मौत हो गयी उनके अंतिम संस्कार का तक बंदोबस्त सरकार करने में नाकाम रही है। असहनीय दुख व पीड़ा के बीच लोगों ने अपने शवों का जैसे-तैसे अंतिम संस्कार किया। लोग उस पीड़ा को आज तक नहीं भूल पाए हैं। अब वक्त है ऐसी संवेदनहीन सरकार को सत्ता से बेदखल करने का, जिसमें जनता की भागीदारी जरूरी है। समाजवादी अपने आंदोलनों व संघर्ष के बूते इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार घायल हालात गम्भीर ट्रामा सेंटर रेफर
नौगढ़।सड़क पर अतिक्रमण और वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन दे रहा है दुर्घटनाओं को दावत है। शुक्रवार को इन्ही वजह से नौगढ रावर्टसगंज मार्ग पर तेंदुआ गांव के समीप टैक्टर के धक्के से बाईक सवार सुरेंद्र कुमार 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से हालत गंभीर देख टा्मा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
इस बारे में बताया जाता है कि नौगढ व चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चकिया नौगढ व नौगढ रावर्टसगंज मार्ग पर देवखत नौगढ बाजार मझगाई तेन्दुआ जयमोहनी तिवारीपुर ईत्यादि गांवों के समीप सड़क के किनारे किनारे विल्डिंग मैटेरियल के दुकानदारों व ठेकेदारों ने गिट्टी बालू रखवाया हुआ है।जिससे आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो जा रही है।
वहीं नौगढ क्षेत्र के मजदूरों को लेकर दर्जनों टैक्टर प्रतिदिन सुबह काफी तीव्र गति से सोनभद्र के सीमावर्ती गांवों में जा रहे हैं।और शाम को उसी तरह वापस होते हैं।जिसके अप्रशिक्षित चालकों की लापरवाही किसी न किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे देगी।
शुक्रवार को सुबह अपनी मोटरसाइकिल से तेन्दुआ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र बच्चा लाल उम्र 18 वर्ष नौगढ जाने के लिए निकला ही था कि सड़क पर पहुंचते ही तेज गति से आ रहा टैक्टर ने धक्का मार दिया। कर नौगढ़ जा रहा था कि उधर से आ रहा ट्रैक्टर टक्कर मार दिया जिससे वह लहुलुहान होकर काफी चीखने चिल्लाने लगा।
राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ पहुंचाया गया जहां पर हालत गंभीर देख उसे चिकित्सकों ने टामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
भाजपा के कार्यक्रमों को गति दें कार्यकर्ताः बीएल संतोष
संतोष चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष गुरुवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि बीएल संतोष का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद संगठन महामंत्री ने जिला चुनाव संचालन समिति एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति की अगुवाई की। साथ ही चंदौली के पदाधिकारियों में चुनाव को लेकर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 बहुत ही नजदीक है लिहाजा सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के कामकाज और कार्यक्रमों को गति देनी होगी। चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह संजीदा है। ऐसे में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता से जुड़ाव की कड़ी को मजबूत बनाएं। उन तक सरकारी योजनाएं और उनके लाभ को पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सरकार ने जनकल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला। आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के जरिए गांव एवं गरीबों के परिवेश को बदलने का काम बेहतर ढंग से किया है। ऐसे में इसे बतौर उपलब्धि जनता के बीच प्रस्तुत करें।कहा कि सभी संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया। कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनाव को मजबूत बनाएगी। कार्यकर्ता समय का ध्यान रखते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सामाजिक टोली के जरिए समाज में जाकर सम्पर्क करें। कार्यक्रम में हरिवंश उपाध्याय, उमाशंकर सिंह,सुजीत जयसवाल , शिवराज सिंह, अखिल पोद्दार ,हरचरण सिंह अनिल तिवारी जितेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी मीना चौबे ने किया।
चुनाव बाद सत्ता में लौटकर ऐतिहासिक कार्यों को दोहराएगी सपाः डा. विनोद बिंद
चंदौली। जिले के जाने माने आर्थाेपेडिक सर्जन डा.विनोद बिन्द को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के बाद चंदौली प्रथम आगमन पर गुरुवार को सपाइयों ने जगह-जगह उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान जनपद के सपाइयों ने शीर्ष नेतृत्व के फैसले को सराहा। कहा कि उनको पार्टी में नया दायित्व मिलने से बिंद समेत अन्य पिछड़ी जातियां पार्टी से जुड़ेंगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी व उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. विनोद बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। चुनाव बाद सत्ता में लौटकर अपने ऐतिहासिक काम को पुनः दोहराने जा रही है। ऐसे में संगठन व कार्यकर्ता पार्टी की मंशा को भलीभूत करें। संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय बनाए और सभी समाज के लोगों में अपनी पहुंच व पैठ को सशक्त करें। कहा कि भाजपा सरकार की कुनीति के कारण बढ़ी महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से देश व प्रदेश की जनता परेशान है। वहीं यूपी की सरकार अपराध व अराजकता को काबू करने में नाकाम है। कहा कि कोविड-19 काल में लाखों लोगों की मौत भाजपा सरकार की विफलता की ज्वलंत उदाहरण है। कहा कि देश और प्रदेश मे सरकार की लापरवाही के चलते हजारों लोगों की मौतें केवल ऑक्सीजन के अभाव में हो गया। साथ ही लगातार बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के चलते जनता परेशान है। हालत यह है जनता की कमर पुरी तरह से टूट चुकी है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है। हत्या, लूट और बलात्कार के मामले बढ़े है। आमजन और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। बताते हैं कि इससे पूर्व जनपद चंदौली के विभिन्न इलाकों में उनका स्वागत किया गया है।













