34.3 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 686

जिला पंचायत की बैठक में जमकर हुआ हंगामा‚ सपाई–भाजपाई भिड़े

हंगामे के बीच 39 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर
चंदौली। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित जिला योजना समिति की बैठक हंगामेदार रही। आरोप-प्रत्यारोप के दरम्यान सपा और भाजपा के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही करीब आधा घंटे तक बाधित रही। माहौल बिगड़ता देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने पहल करके मामले को शांत किया। दिलचस्प बात यह कि यह सबकुछ जिला पंचायत सदन के अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा के अलावा सीडीओ अजितेंद्र नारायण, अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह समेत तमाम जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में घटित। हंगामे के बाद भी सदन में सभी प्रस्तावों को चर्चा के उपरांत स्वीकृत कर लिया गया, जिस पर 39 करोड़ का बजट खर्च किया जाना अनुमानित है।


विदित हो कि बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय सभागार में जिला पंचायत की बैठक बुलाई गयी थी। इसके पीछे मंशा यह थी कि जिला पंचायत सदस्य सदन के पटल पर चंदौली के विकास की कड़ी में अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखेंगे। बैठक की शुरुआत होते ही सपा खेमे के लोग सरकार पर हमलावर रहे। सपा नेताओं ने प्रस्ताव दिए जाने के बाद भी उस पर कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगा रहे थे। यह बात वहां मौजूद भाजपा नेताओं को नागवार गुजरी और वहां तू-तू , मैं-मैं इस कदर बढ़ी की सदन हंगामें के शोर से गूंज उठा। दिलचस्प बात तो यह रही कि सपा और भाजपा की ओर से जो लोग सदन में हंगामा कर रहे थे उनमें से कोई भी सदन का सदस्य नहीं था। चाहे वह सपा के दशरथ सोनकर हो या भाजपा के मृत्युंज सिंह दीपू व इंदल सिंह बाबा। जिला पंचायत के मुताबित सभी सदस्य पति हैं यानी जिला पंचायत के प्रतिनिधि के रूप में उनकी मौजूदगी बैठक में थी। लेकिन इनके द्वारा जनता से जुड़े मुद्दे उठाने की बजाय पार्टी के नाम पर हंगामा किया गया। एकबार तो ऐसा लगा कि मामला और तूल पकड़ेगा, लेकिन अन्य सदस्यों ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। इस हंगामे पर सपा के जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और मजलूम की आवाज़ उठाना गुनाह लग रहा है, तभी तो सदन में सपा के सदस्य के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जो काफी निंदनीय है। इस सम्बन्ध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि सदन की गरिमा का ख्याल रखना सभी सदस्यों का नैतिक दायित्व है। सदन में इस तरह हंगामा करना अनुचित है। आगे से इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि बैठक के लिए नामित सदस्यों को ही शामिल किया जाए, ताकि ऐसी विषम उपरिस्थति उत्पन्न न होने पाए।

दोस्तों संग नहाने गया किशोर गंगा में डुबा , तलाश जारी

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अन्तर्गत हसनपुर तिरगांवा गांव निवासी रणधीर यादव का पुत्र राजकुमार यादव (15) बुधवार की सुबह सैदपुर के बुढे महादेव मंदिर घाट पर गंगा में नहाते समय डुब गया। स्थानीय पुलिस व गोताखोरों द्वारा डुबे युवक की खोजबीन चल रही है।       हसनपुर तिरगांवा गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र रणधीर यादव जो कि जटाधारी इंटरमीडिएट कालेज मारूफपुर में कक्षा 9वीं का छात्र है। बुधवार को विद्यालय की छुट्टी होने के कारण अपने दो अन्य मित्रों के साथ सैदपुर घुमने गया। जहां बुढे महादेव मंदिर घाट पर पहुंचकर वह अपने मित्रों के साथ स्नान करने लगा। स्नान करते वक्त पक्की सीढियों पर पैर फिसलने से गंगा में डुबने लगा। साथी को डुबता देख मित्रो ने हो हल्ला मचाया जिससे आसपास के लोग जुट गये किन्तु तब तक वह गहरे पानी में समाहित हो चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की खोजबीन कर रही है। घटना की सूचना से युवक के पिता रणधीर मां राजमति,भाई संदीप व संत सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

10 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही फजीहत


चंदौली नगर के सदर तहसील के पास लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से बुधवार को तहसील सहित आस पास की विद्युतापूर्ति बंद हो गई।  लंबे समय से बाधित विद्युत सेवा बंद होने से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दौरान दुकानदारों ने बताया कि 10 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद होने से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। और दुकान में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब ऐसे में गर्मी को झेलना मुश्किल हो रहा है वही बिजली विभाग में एसएचओ पद पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि सुबह से ही तहसील के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।

ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत,जाने कहा का है निवासी

चंदौली सैयदराजा क्षेत्र के काले शाह शहीद मजार के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया घटनास्थल पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची सैयदराजा पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में ले आई और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के मोहनिया क्षेत्र के बमौर गांव निवासी धर्मेंद्र शाह बिहार से ऑटो लेकर बनारस जा रहा था। जैसे ही वह सैयद राजा क्षेत्र के काले शाह मज़ार के पहुचा की खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया उससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई वही बिहार के मोहनियां थाना अंतर्गत ग्राम बमौर खास रहने वाले वशिष्ठ पासी 65 वर्ष, चना प्रजापति 50 वर्ष, श्रीराम पासी 32 वर्ष, जमुना पासी 60 वर्ष, चंचल देवी 28 वर्ष और धीना थाना के अंतर्गत कमालपुर निवासी मोहन गोङ 50 वर्ष टेंपो में सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी बनारस स्थित पिशाच मोचन किसी कार्य के लिए जा रहे थे। जैसे ही रमउपुर के समीप पहुँचे टेंपो अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक से पिछले हिस्से में जा टकराई। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए और टेंपो चालक धर्मेंद्र साह 45वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सवार चंचल देवी 28वर्ष , चना प्रजापति 50, श्रीराम पासी गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया। शेष तीन को प्रारम्भिक उपचार के पश्चात छोड़ दिया गया।

चन्दौली,राशन कार्ड माफिया यूपी के साथ गैर प्रदेशों में भी ले रहे राशन

कार्ड धारकों के खिलाफ होगी  कड़ी कार्यवाही

चंदौली ,शहाबगंज।खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों द्वारा अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है।जिससे कोई परिवार खाली पेट न रह जाय।लेकिन कुछ राशन कार्डधारक फर्जी ढंग से राशन कार्ड बनवाकर यूपी के साथ अन्य प्रदेशों में भी राशन ले रहे हैं।जबकि बड़े पैमाने पर गरीब लाभार्थी राशन पाने से वंचित है।इस तरह की धांधली तब पकड़ में आयी जब  राशन कार्ड का मुखिया व उनके सदस्यों का आधार नंम्बर  राशन कार्ड से जोड़ा जाने लगा।आधार नंम्बर लिंक होते ही, बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आयी।जहां मूल स्थान के साथ ही गैर प्रदेशों में भी राशन लेते मिले।बड़े पैमाने पर गड़बड़ी देख शासन ने सभी जिलों में जांच टीम बैठा दी।दो प्रदेशों से राशन ले रहे कार्ड धारकों की सूची सभी कोटेदारों  के यहां भेज दी गयी।सूची मिलते ही दोहरा लाभ ले रहे कार्ड धारकों में हड़कम्प मच गया।इसी तरह का मामला विकास खण्ड शहाबगंज के अतायस्तगंज ग्राम पंचायत में देखने को मिला जहां 16 लोग यूपी के साथ ही बिहार,गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी राशन लेते पकड़े गये।ऐसे कार्ड धारकों का सत्यापन का कार्य जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है।वही जागृति देवी, कृष्णानंद,चम्पा देवी,सरजहां खातून,नूरजहां खातून,सजीला बानों,अफताब अंसारी,आकाश कुमार,रीता देवी, राजनरायन मौर्य,रानी कुमारी,सुशीला देवी,बाबुलाल, रिशप जायसवाल,सुमन कुशवाहा बिहार से,छत्तीसगढ़़ से सुमन कुशवाहा व गुजरात से मजाऊद्दीन नामक कार्ड धारक राशन लेते पाये गये है।इस सम्बंध में ममता सिंह ने बताया कि शासन से सूची मिली है।टीम बनाकर जांच किया जा रहा है।ऐसे कार्ड धारकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

चांद के शहबाजपुर में मिला धरौली निवासी विवाहित युवती का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

चंदौली। जनपद के धरौली गांव से सटे पड़ोसी प्रांत बिहार के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत शहबाजपुर व गोई गांव के मध्य सड़क किनारे 32 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी के बाद आसपास के ग्रामीण जुटे तो इसकी जानकारी चांद थाना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मृतका के पास पड़े मोबाइल नंबर से उनके पते को पुष्ट किया। पुलिस ने धरौली ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने मौके पर पहुंची मृत विवाहिता के पहचान की पुष्टि की और परिजनों को भी अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भभुआ भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब चार बजे के करीब गोई-शहबागंज गांव के ग्रामीण आबादी से थोड़ा दूर स्थित सिवान की ओर गए तो उन्हें एक महिला का शव धान के खेत व सड़क के मध्य पड़ी हुआ मिली। उक्त महिला का पूरा शरीर भींगा हुआ था। साथ ही उसके नाम व कान से खून निकल रहा है। यह खबर जंगल में आग की तरफ फैल गयी और कुछ ही समय में चांद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से महिला का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल में दर्ज नंबरों पर फोन किया तो पता चला कि मृतका चंदौली जनपद के धरौली गांव की निवासी है। इसके बाद पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा धरौली प्रधान को इसकी सूचना दी गयी। जानकारी के बाद ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतका की शिनाख्त ज्योति 32 वर्ष के रूप में की। मृतका के पिता रामू सिंह ने बताया कि ज्योति की शांति चंदौली से सटे फुटिया गांव निवासी रंगू सिंह के पुत्र संजय सिंह के साथ हुई थी, जिसकी नौ साल की बेटी भी है। ससुराल पक्ष से विवाद के कारण ज्योति अपने मायके में लम्बे समय से निवासरत थी। कुछ दिनों से वह चंदौली नगर में किराए के कमरे में रहकर सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इसी बीच मंगलवार की शाम उसका शव बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत शहबाजपुर-गोई गांव के मध्य सड़क किनारे मिला। इस मामले में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। 

सड़क के लिए सीएम से मिलने गोरखपुर कूच करेंगे ग्रामीण, प्रदर्शन कर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को किया आगाह

चंदौली। बरठा-पुरवां सम्पर्क का निर्माण नहीं होने से खफा पांच गांव के ग्रामीण मंगलवार को एक बार फिर सड़क पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ सड़क निर्माण में बाधक बन रहे जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही चेतावनी दी कि बुधवार को सुबह सूरज निकलते ही यदि सड़क का निर्माण आरंभ नहीं हुआ तो ग्रामीण गोरखपुर कूच कर जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले के अफसरों व जनप्रतिनिधियों की शिकायत करेंगे, ताकि मुख्यमंत्री को यह पता चल सके कि चंदौली के अफसर व सत्ता पक्ष के नेता भाजपा सरकार की नीतियों को कैसे पलीता लगा रहे हैं। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि बरठा-पुरवां सम्पर्क मार्ग के निर्माण को लेकर पांच गांव के ग्रामीण बीते एक पखवारे से लामबंद है। बावजूद इसके जिला प्रशासन इस अतिआवश्यक व जायज मांग को अनसुना कर रहा है। इसे लेकर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गयी, लेकिन उनका रवैया भी असहयोगात्मक रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर कड़ा प्रतिकार किया तो झूठे वादे करके आंदोलन को टाला गया। जिला प्रशासन 50 मीटर तक क्षतिग्रस्त हाल में पड़े सड़क का निर्माण नहीं करा पाया। आरोप लगाया कि वह कतिपय लोगों व जनप्रतिनिधियों के दबाव में है। यदि वजह है कि तमाम साक्ष्य व रिपोर्ट होने के बावजूद पांच गांव के आवागमन की सुविधा को लगातार निरंतर नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन अब जिला प्रशासन की उदासीनता व उपेक्षा नहीं की जाएगी। यहां जो कुछ भी चल रहा है बुधवार को पांच गांव के ग्रामीण गोरखपुर के लिए कूच करेंगे। वहां सीएम के समक्ष उपस्थित होकर अफसरों व जनप्रतिनिधियों की शिकायत को पटल पर रखेंगे। 
फोटो-10

चन्दौली : हत्या के आरोप में विधायक सुशील सिंह बरी, जाने क्या है पूरा मामला

चंदौली – चुनावी साल में बीजेपी के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. भदोही के गोपीगंज थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को बरी कर दिया. प्रकरण के मुताबिक भदोही के थाना गोपीगंज में 2007 में मुकदमा दर्ज किया गया था. वहीं स्पेशल कोर्ट जज ने सुनवाई के बाद आरोपों से बरी कर दिया. बताया जा रहा है कि अब बीजेपी विधायक सुशील सिंह पर कोई भी गम्भीर मुकदमा नहीं दर्ज है.

एसपी चंदौली ने पूजा पंडालों का लिया जायजा,शरारती तत्वों पर नजर रखने के दिए निर्देश

चंदौली। दुर्गापूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सप्तमी के दिन एसपी अमित कुमार ने नगर में पैदल गश्त किया। उन्होंने नगर के मठ मंदिर में स्थापित पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत की और साथ-साथ अन्य पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल में मौजूद  लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के तहत जानकारी दी उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर  निर्देश दिया कि पंडालों के अंदर महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था  निश्चित करें‚ ताकि पंडालों के अंदर  भीड़ इकट्ठी ना हो साथ ही अग्नि से सुरक्षा संबंधित व्यापक इंतजाम कर ले कहा कि पूजा पंडाल के अंदर जो शरारती तत्वों रहेंगे उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी सभी लोग कोविड-19 का पालन करते हुए पूजा पंडाल के अंदर प्रवेश करेंगे और 2 गज के दूरी के साथ चेहरे पर मार्क्स अवश्य के लगाएंगे‚ ताकि कोविड-19 बचा जा सके कहा कि यदि पंडाल के अंदर कोई शरारती तत्व दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने हेरोइन संग दो तस्करों को दबोचा, भेजा जेल

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को बिछिया गांव से दो हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया। इस दौरान एसआई मनोज पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन की भांति बिछिया गांव के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था मुखबिर से सूचना मिली कि दो हीरोइन तस्कर ऑटो से हीरोइन लेकर बिहार बेचने के लिए जा रहे है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोकर उसमें बैठे दो युवक से पूछताछ किया तो कुछ बता नहीं पाए जब उनकी तलाशी ली गई तो गई उनके पास से 17 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया, जिसकी लागत 50 हज़ार बताया जा रहा है। दोनों तस्कर बबुरी कस्बे के निवासी है जिनका नाम अमित तिवारी और सोहेल अख्तर है। दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Chandauli
overcast clouds
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
52 %
5.2kmh
100 %
Fri
33 °
Sat
36 °
Sun
34 °
Mon
31 °
Tue
27 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights