चंदौली। निशांत समाज कल्याण फाउंडेशन समिति के संचालक की शिकायत लेकर मंगलवार को पीड़ित महिला एवं युवक चंदौली पुलिस चौकी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समिति के संचालक द्वारा जारी किए गए आवेदन फार्म व हैण्डबिल प्रस्तुत करके गुहार लगाई। कहा कि समिति जनपद सहित दूसरे जिलों में बेरोजगारों को ठगने का काम कर रही है। उन्हें जिला प्रभारी व सुपरवाइजर के पद पर रखा गया। इसके लिए हम सभी से धन भी लिया गया, लेकिन पद के सापेक्ष दिए जाने वाले मानदेय का आज तक भुगतान नहीं किया गया। गीता यादव ने बताया कि समिति ने हमें सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया गया। इसके एवज में पैसे लिए और प्रशिक्षण दिया। इसके बाद हम सभी को गांव में महिला मित्र रखे जाने की ड्यूटी दी गयी। महिला मित्र गांवों में महिलाओं का नामांकन फार्म भरवाकर 20 रुपये वसूलने का काम करना था, जिसके बदले कई सुविधाएं देने का वादा समिति की ओर से किया गया। लेकिन समिति संचालक द्वारा हम सभी के मानदेय नहीं दिए गए। इस मामले में हम सभी अपना मानदेय और जो सामान देने का वादा समिति ने किया गया उसे दिलाए जाया। साथ ही भ्रामक विज्ञप्ति प्रकाशित कर लोगों को गुमराह करने वाले संचालक के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाय। इस संबंध में चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है उसकी विवेचना चल रही है।
पुलिस ने गांजा तस्कर को दौड़ाकर धर दबोचा कई थानों में दर्ज है तस्कर के खिलाफ मुकदमे
चंदौली।कमालपुर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर धीना थाना क्षेत्र के महुजी गांव तिराहे के समीप मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गांजा तस्कर को धर दबोचा जिसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस ने तस्कर पर कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया।
इस दौरान। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दृग प्रताप सिंह उर्फ नारद झोले में गांजा लेकर तस्करी करने जा रहा है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने महुजी तिराहे के समीप घेरे बंदी कर उसे घेर लिया गया। लेकिन पुलिस को देख गांजा तस्कर भागने लगा। पुलिस दौड़ाकर एक बगीचे के पास से तस्कर को पकड़ लिया गया। तस्कर के पास से पीले रंग के थैले में करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रामवीर सिंह ने बताया कि नारद सिंह पर धीना थाना में 1999 में 8/21एनडीपीएस से शुरुआत हुई थी धीना सहित कंदवा धानापुर थानों में लगातार मुकदमें व गाजीपुर के करण्डा थाने 2004 में दो बार मुकदमों में वांछित हुआ है जिस पर नारद सिंह पर 15 मुकदमा विभिन्न धाराओं दर्ज है। धीना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को पकड़ा गया है।जिसके पास से एक किलो डेढ़ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।
अचानक बाइक में लगी आग जलकर खाक
चंदौली जनपद के पुलिस अधीक्षक आवास स्थित नेशनल हाईवे से है जहां एक बाइक में अचानक आग लग जाने से आवागमन बाधित हो गया। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित सर्विस लाइन बीच रोड पर एक बाइक धू – धू कर जलने लगी। सबसे बड़ी बात यह रही कि वहां फायर बिग्रेड का पता नहीं चला। वही सर्विस लाइन रोड पर आवागमन बाधित हो गया, देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कड़ी मसक्कत के बाद जबतक आग पर काबू पाया गया बाइक जलकर खाक हो चुकी थी।
बता दें कि बलुवा निवासी प्रदीप यादव बाइक से जा रहे थे तभी उसमें अचानक आग लग गयी। कुछ देर तक तो उन्होंने उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं रहे। आग ने धीरे धीरे भयंकर रूप ले लिया और काबू से बाहर हो गया। जब पूरी बाइक जल गयी तब कुछ पुलिसकर्मी आये और किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
मानवता हुई शर्मसार: नवरात्र में नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी
चंदौली। मानवता तब शर्मसार हो गई जहां एक तरफ मा शारदीय नवरात्र माह का दिन चल रहा है तो वही जसुरी गांव में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई हल्का इंचार्ज एसआई राम भवन यादव ने बताया कि जसुरी गांव नहर के समीप काली मंदिर के पास एक नवजात बच्ची का शव मिला है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद नवजात बच्ची का पुलिस द्वारा पूरे विधि विधान के साथ प्रवाह किया जाएग
चंदा देने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने मरीज लेकर लौट रहे परिजनों से किया मारपीट पुलिस कर रही युवकों की तलाश
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसारिकपुर गांव के पास चंदौली-चहनियां मार्ग पर जबरन चंदा वसूलने का मामला प्रकाश में आया। मनबढ़ युवकों द्वारा मरीज को दवा दिलाकर नई बाजार से पचोखर लौट रहे एक व्यक्ति को जबरन चंदा की रसीद काटकर थमा दिया और उन्होंने जब चंदा देने से इन्कार किया तो उन्हें मारपीट करने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति कायम हो गयी। आसपास के लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चंदा वसूल रहे युवक मौके से भाग निकले। पीड़ित ने युवकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। बताते हैं कि पचोखर निवासी बड़े लाल अपने परिवार के सदस्य को दवा दिलाने के लिए नई बाजार गए हुए थे। दवा दिलाने के बाद वह मरीज को सवारी टैम्पो से लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी बसारिकपुर गांव के पास कुछ युवकों ने टेम्पो को रोक दिया और बिना किसी बातचीत के चंदा की रसीद काटकर बड़ेलाल को थमा दी। इस पर उन्होंने चंदा देने से इन्कार कर दिया। बड़ेलाल का आरोप है कि इसी बात से खफा होकर युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देख आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग चुके थे। इसके बाद पीड़ित बड़ेलाल सदर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ चंदे के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस संबंध में हल्का इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गयी है। पुलिस मारपीट करने वाले अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में होंगे।
साइकिल बाइक से चलना तो दूर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल जाम की झाम में दिनभर फसा रहा पड़ाव चौराहा
चंदौली।पड़ाव स्थानी चौराहा जाम के महाझाम में दिनभर फसा रहा। पूर्वांचल का सबसे व्यस्त माने जाने वाला चौराहा में से एक पड़ाव चौराहा सोमवार के दिन सुबह से लेकर देर शाम तक महा जाम में फसा रहा जाम के कई कारण है।वही पङाव रामनगर मार्ग पर स्थित चौराहे से मात्र 300 मीटर की दूरी पर सकरी रेलवे पुलिया होने की वजह से जिसमें एक ट्रक ही सिर्फ पास हो सकता है उसके साथ दूसरे साइड से एक ऑटो या मोटरसाइकिल पास हो सकती है कहीं गलती से आमने सामने से दो ट्रक दोनों साइड से आ गये तो फिर जाम लगते देर नहीं लगती । और दूसरी बहादुरपुर भुपौली मार्ग पर क्षेत्र का मुख्य बाजार होना जो दर्जनों गांव के लोग बाजार में खरीदारी करते हैं तो तीसरा कारण सवारी ढोने वाले वाहन चालकों द्वारा आड़े तिरछे वाहनों को बेहिसाब खड़ा कर देना जबकि चौथा और सबसे मुख्य कारण सभी वाहन चालकों द्वारा नासमझ दिखाना जैसे चार चक्का वाहन चालक और मोटरसाइकिल चालक सबसे ज्यादा नासमझी का प्रदर्शन करते हैं कोई भी नियम को फॉलो नहीं करना चाहता है बस हर कोई सबसे आगे निकलना चाहता है इन्हीं सब बातों का नतीजा रहा कि सोमवार के दिन लगभग 11:00 बजे जाम लगना शुरू हुआ जो महाजाम में बदल गया
और दिन भर जाम में पड़ाव चौराहा उमस भरा गर्मी में दिन भर विलबिलाता रहा गौरतलब हो कि उक्त चौराहा चार जनपदों को जोड़ने वाला चौराहा माना जाता है जो पश्चिम दिशा में वाराणसी दक्षिण दिशा में 6 किलोमीटर दूरी पर मिर्जापुर और सोनभद्र तो पूर्व दिशा में चंदौली जनपद पड़ता है जाम के दौरान साइकिल और बाइक वालों को चलना तो दूर पैदल चलना भी लोगों के लिए कठिनाई भरा रहा इस दौरान पुलिस प्रशासन को जाम छुड़ाने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा जबकी अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे शव इलाज के लिए जा रहे घंटों जाम में फंसे रहे। वही क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से उक्त चौराहा पर पुल बनाने की मांग की है जिससे आए दिन जाम लगने की स्थिति से छुटकारा मिल सके
आम आदमी की सरकार में मुफ्त मिलेगी बिजली
चंदौली। आम आदमी पार्टी की ओर से मुगलसराय के सुभाष पार्क के सामने अरविंद केजरीवाल फ्री बिजली गारंटी योजना का शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा की आम आदमी पार्टी दिल्ली के 80 प्रतिशत लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बजट का 4 प्रतिशत खर्च करके अपनी 80 प्रतिशत आबादी को फ्री बिजली दे देती है, परंतु उत्तर प्रदेश की सरकार अपने बजट का सात प्रतिशत खर्च बिजली पर करती है फिर भी वह देश में सबसे महंगी बिजली योगी की सरकार उत्तर प्रदेश के लोगों को दे रही हैं। यहां गरीबों पर तीन से दस लाख रुपये तक का बिजली बिल बकाया है। ब्याज पर ब्याज जोड़कर बिजली बिल लिया जा रहा है।। गरीबों पर योगी सरकार एफ आई आर दर्ज करके, उन्हें बिजली बिल न देने पर जेल भेजा जा रहा है। किसानों के लिए बिजली सबसे महंगी है। संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो वह 24 घंटे के अंदर सभी लोगों के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री देगी तथा पुराने जितने भी बिजली बिल हैं उनको माफ करने का काम करेगी, इसके साथ ही किसानों को पूरी तरह से मुफ्त बिजली दी जाएगी। संतोष कुमार पाठक ने एक मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि सभी लोग 9899600600 पर मिस्ड काल कर केजरीवाल की फ्री बिजली गारंटी योजनां रजिस्ट्रेशन कराएं। इस मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल देने के 10 सेकेंड मे एक मैसेज आयेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। प्रदेश सचिव यूथ विंग डा.विजय कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की फ्री उत्तर प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश के लोगों को फ्री बिजली दी जाएगी ऐसी कई तरह की अभी घोषणाएं होने बाकी हैं। आम आदमी पार्टी से उत्तर प्रदेश के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण चौबे ने कहा की आम आदमी पार्टी किसानों के लिए बिल्कुल मुफ्त बिजली देगी क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है किसान खुशहाल रहेगा, तभी देश का विकास होगा। जिला सचिव संतोष कुमार ने कहा की आम आदमी पार्टी जैसे ही उत्तर प्रदेश की सत्ता में आएगी उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने बकाए बिजली बिल को फाड़ देना चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी सब का बकाया बिजली बिल माफ करने जा रही है इस अवसर पर 75 लोगों ने केजरीवाल फ्री बिजली गांरटी योजना में मिस काल कर रजिस्ट्रेशन कराया।
जनपद में जयंती पर याद किए गए लोकनायक जय प्रकाश नारायण
जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा जिलाध्यक्ष।
चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर खुर्द स्थित डा. राममनोहर लोहिया भवन पर सोमवार को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर समेत तमाम दिग्गज सपाइयों ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि जय प्रकाश नारायण लोकनायक थे। उन्होंने दबे-कुचले लोगों के संघर्ष किया। कहा कि आज दबे-कुचलों का दमन व शोषण किया जा रहा है। सरकार गरीब-अमीर के बीच की खायी को बढ़ाने का काम किया है। आज हम सभी को को उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर सुधाकर कुशवाहा, दिलीप पासवान, रतन यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, बलराम यादव, शशिकांत भारती, लव बियार आदि उपस्थित रहे।
चकिया नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट की देखरेख में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती क मनाई गई, जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके कृतियों व योगदानों को याद किया गया। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी आंदोलन को गति देने में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रमुख भूमिका थी। उनके आदर्श और जीवन मूल्यों से आज सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर समाजवाद को नई दिशा दी जा सकती है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दशरथ सोनकर, मुश्ताक अहमद खान, रामलाल यादव, शमसेर यादव, इलियास हवारी, अरूण यादव, अजय शेखर यादव, अजय गुप्ता, श्रीकांत कुशवाहा, सुदामा यादव, राकेश मोदनवाल, रणजीत यादव मौजूद थे।
पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने गरीबों में बांटा गोल्डेन कार्ड‚ गिनाई सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
शहाबगंज पीएचसी पर गोल्डेन कार्ड वितरित करते पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह।
शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जारही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में बनी सूची में दर्ज लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाता था, जिससे बड़े पैमाने पर लोग योजना का लाभ लेने से वंचित हो जा रहे थे। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने अब अंत्योदय कार्डधारकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के बड़ी तादाद में लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर इलाज के लिए सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इससे गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। वही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. हीरालाल ने कहा कि अंत्योदय कार्ड में जितने भी लोगों का नाम है उनका कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा या फिर लाभार्थी साइबर कैफे में जाकर स्वयं भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। इस दौरान महेन्द्र, चांदनी, उर्मिला, गीता को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्यामजी सिंह, राकेश सिंह, मुन्नू सिंह, फार्मासिस्ट दिनेश यादव, हरिद्वार आदि उपस्थित रहे।
चंदौली पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर‚ पहले भी लग चुकी है कानून की कई दफा
सदर कोतवाली द्वारा पकड़ा गया बाइक चोर।
पकड़े गए चोर पर पहले से दर्ज हैं दर्जन भर आपराधिक मामले
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नवही पुलिस के पास चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक चोर को धर-दबोचा। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति से बाइक के कागजात मांगें तो वह उसे दिखाने में नाकाम रहा। पूछताछ में उसके बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि उसे वह बिहार प्रांत ले जा रहा था। पकड़े गए चोर पर मीरजापुर के जमालुपर थाना, वाराणसी के रामनगर व चंदौली के अलीनगर थाने में पहले से आपराधिक मामले दर्ज है।
सदर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल को चंदौली कस्बा से होते हुए नवहीं पुलिया के रास्ते बिहार जाने वाला है। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने नवही पुलिया पर वाहनों की जांच-पड़ताल में जुट गयी। चंदौली कस्बा इंचार्ज मनोज कुमार ने हमराहियों के साथ घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अजय चौहान, निवासी अलीनगर बताया। बाइक यूपी 67 क्यू 5874 के कागजात पुलिस ने तलब किए, जिसे उक्त व्यक्ति दिखा नहीं पाया। बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को उसके दोस्त जितेंद्र चौहान के साथ मिलकर रोहनियां वाराणसी से मिलकर चुराया था, जिसे बेचने के लिए बिहार जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मीरजापुर जनपद के जमालपुर थाने में तीन, वाराणसी के रामनगर व बड़ागांव थाने के साथ ही चंदौली के अलीनगर थाने में आधा दर्जन व एक एफआईआर बलुआ थाने में पहले से पंजीकृत है। जमालपुर व अलीनगर थाने ने अभियुक्त के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी की है। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार पांडेय, विवेक कुमार त्रिपाठी, योगेश प्रताप, राहुल यादव शामिल रहे।











