शहाबगंज पीएचसी पर गोल्डेन कार्ड वितरित करते पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह।
शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जारही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में बनी सूची में दर्ज लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाता था, जिससे बड़े पैमाने पर लोग योजना का लाभ लेने से वंचित हो जा रहे थे। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने अब अंत्योदय कार्डधारकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के बड़ी तादाद में लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर इलाज के लिए सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इससे गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। वही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. हीरालाल ने कहा कि अंत्योदय कार्ड में जितने भी लोगों का नाम है उनका कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा या फिर लाभार्थी साइबर कैफे में जाकर स्वयं भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। इस दौरान महेन्द्र, चांदनी, उर्मिला, गीता को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्यामजी सिंह, राकेश सिंह, मुन्नू सिंह, फार्मासिस्ट दिनेश यादव, हरिद्वार आदि उपस्थित रहे।
पकड़े गए चोर पर पहले से दर्ज हैं दर्जन भर आपराधिक मामले चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नवही पुलिस के पास चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक चोर को धर-दबोचा। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति से बाइक के कागजात मांगें तो वह उसे दिखाने में नाकाम रहा। पूछताछ में उसके बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि उसे वह बिहार प्रांत ले जा रहा था। पकड़े गए चोर पर मीरजापुर के जमालुपर थाना, वाराणसी के रामनगर व चंदौली के अलीनगर थाने में पहले से आपराधिक मामले दर्ज है। सदर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल को चंदौली कस्बा से होते हुए नवहीं पुलिया के रास्ते बिहार जाने वाला है। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने नवही पुलिया पर वाहनों की जांच-पड़ताल में जुट गयी। चंदौली कस्बा इंचार्ज मनोज कुमार ने हमराहियों के साथ घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अजय चौहान, निवासी अलीनगर बताया। बाइक यूपी 67 क्यू 5874 के कागजात पुलिस ने तलब किए, जिसे उक्त व्यक्ति दिखा नहीं पाया। बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को उसके दोस्त जितेंद्र चौहान के साथ मिलकर रोहनियां वाराणसी से मिलकर चुराया था, जिसे बेचने के लिए बिहार जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मीरजापुर जनपद के जमालपुर थाने में तीन, वाराणसी के रामनगर व बड़ागांव थाने के साथ ही चंदौली के अलीनगर थाने में आधा दर्जन व एक एफआईआर बलुआ थाने में पहले से पंजीकृत है। जमालपुर व अलीनगर थाने ने अभियुक्त के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी की है। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार पांडेय, विवेक कुमार त्रिपाठी, योगेश प्रताप, राहुल यादव शामिल रहे।
धानापुर। समाजवादी चिंतक व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह जलजमाव से होकर गुरुवार को पहाड़पुर गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों का दुःख दर्द जाना। ग्रामीणों ने बताया कि हेतमपुर, अकबालपुर व पहाड़पुर गांव को जाने वाले रास्ते पानी में डूब गए हैं जिससे काफी दिक्कत हो रही है। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली इस दौरान अंजनी सिंह ने कहा कि बीते दिनों लगातार हुई बारिश से क्षेत्र का पहाड़पुर, अकबालपुर, हेतमपुर, गौसपुर, ढोढ़ियां, मड़इयां, नौरंगाबाद, इनायतपुर गांव की खेती जल-निकासी के अभाव में बर्बाद होने की कगार पर है। जल निकासी काफी धीमी गति से हो रही है क्योंकि ड्रेन अपने पूर्ण स्वरूप में नहीं है। अधिकांश जगहों पर ड्रेन पर अतिक्रमण हुआ है। इस बाबत बंधी प्रखंड और एसडीएम सकलडीहा से ड्रेन की पैमाइश कराकर ड्रेन को एक बेहतर स्वरूप देने की माँग किया था। दो साल पूर्व कमालपुर में लेखपाल आए भी थे, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों व विभागीय उदासीनता के कारण पैमाइश का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। वर्तमान नाले को बंधी प्रखंड द्वारा साफ कराया गया था। समय-समय पर मेरे द्वारा निजी खर्च से नाले को साफ-सफाई कराई गयी। कहा कि नाले की पैमाइश कराकर उसे पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया जाना आवश्यक है जो गर्मी के दिनों में ही संभव है। गेहूं कटने के बाद गर्मी के दिनों में नाले की खुदाई का कार्य करवा दिया जाएगा। साथ ही पैमाइश को लेकर सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर आगे की कार्यवाही का प्रयास होगा। इस अवसर पर पटवारी बिंद, श्यामसुंदर बिंद, पारस बिंद, सियाराम यादव, लालचंद यादव, कविलास यादव उपस्थित रहे।
वाराणसी‚ पूर्वांचल डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को वाराणसी के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सभास्थल पर उमड़ी भीड़ से गदगद प्रियंका ने लखीमपुरखीरी की घटना से लेकर बेतहाशा बढ़ती महंगाई व अपराध के मुद्दे पर मोदी-योगी को घेरते हुए कहा डबल इंजन की सरकार में न्याय की उम्मींद करना बेमानी है। इस सरकार में सिर्फ भाजपा के साथ वाले और बड़े उद्योगपति ही सुरक्षित है और उन्हीं का बोलबाला है। यह बातें प्रियंका गांधी रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए कहीं। इसके पूर्व उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कूष्मांडा के दरबार में हाजिरी लगाई।
उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ’गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल दिया और सभी 6 परिवार मुआवजा नहीं न्याय मांग रहे हैं लेकिन यह सरकार न्याय नहीं दिलाएगी। सरकार मंत्री के बेटे को बचा रही है। लेकिन जब तक मंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता ये लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने देश के नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आपकी खेती धीरे-धीरे छीनी जा रही है। किसानों का खेत अरबपतियों के कब्जे में जा रहा है। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। बीजेपी किसानों का अपमान कर रही है। कोरोना के समय लोगों को ये उम्मीद नहीं थी कि ये सरकार उनकी मदद करेगी। उसके बाद हाथरस में अपराध हुआ। सरकार ने अपराधियों को नहीं रोका। सरकार ने परिवार के सदस्यों को अपनी बेटी की चिता जलाने से रोका। उस परिवार ने मुझसे कहा कि दीदी हमें न्याय चाहिए, लेकिन हम न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सौ रुपए का पेट्रोल–डीजल, एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। शहरों को साफ करने वालों के प्रति अपशब्द कहे सीएम ने। जनता दुखी और त्रस्त है। आप इन परेशानियों से गुजर रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं वहीं पीएम के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी। देश के हवाई अड्डे, रेलवे अपने मित्रों को सौंप दिए। पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे। एक हवाई जहाज आठ हजार करोड़ का और देश की एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया। कहा कि देश नष्ट हो रहा है, इसको पहचानिए। सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। चुनाव की नहीं अब देश की बात है।
उन्होंने कहा कि भारत देश भाजपा के पदाधिकारी और प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है, आपका देश है। जागरूक और समझदार नहीं बनेंगे तो ना खुद को बचा पाएंगे और न देश को। आपकी मेहनत ने इस देश को बनाया है। आपको आतंकवादी कहने वालों को न्याय देने के लिए विवश कीजिए। अपने अंतर्मन में झांकिए, एक सवाल पूछिए क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया। अगर सवालों का जवाब नहीं है तो आइए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार को बदलिए। भाषण के अंत में प्रियंका ने नवरात्र की शुभकामानएं दीं।
किसानों से नहीं मिले पीएम और सीएम प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अभी तक नहीं गए। दुनिया के कोने-कोने तक प्रधानमंत्री घूम सकते हैं। देश-देश भ्रमण कर सकते हैं लेकिन अपने देश के किसानों से भेंट करने नहीं जा सकते। किसानों को वो आंदोलनजीवी और पता नहीं क्या-क्या कहते हैं। प्रियंका ने कहा कि हम डरेंगे नहीं। क्या विकास का रथ आपके द्वार पहुंचा हैः प्रियंका प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद क्या आपकी जिंदगी में कोई बदलाव आया है। क्या विकास का रथ आपके द्वार पहुंचा है। अपने आप से पूछिए कि भाजपा सरकार में आपका कितना विकास हुआ है। बिजली का दाम तीन बार बढ़ा दिया। जिनके घर में बिजली नहीं उनके घर में भी बिजली का बिल आता है। ऐसे दिनों की किसी ने कल्पना नहीं की थी। केवल बड़े-बड़े पोस्टरों में दिखावा होता है। कृषि कानूनों का जिक्र कर कहा कि मोदी जी के अरबपति मित्रों ने पिछले साल हिमाचल से सेब को 88 रुपये प्रतिकिलो खरीदे थे। लेकिन इस बार जब लागत महंगी है तो वही सेब 77 रुपये प्रति किलो खरीद रहे हैं। वो अपने मन से सेब के दाम तय कर रहे हैं। इससे किसानों का भला हुआ क्या?
इस दौरान किसान न्याय रैली के मंच से प्रियंका से पहले कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक आराधाना मिश्रा, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय समेत कई अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी रैली से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन करने पहुंची. इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इससे पहले प्रियंका गांधी का वाराणसी हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने प्रियंका की अगवानी की। इस दौरान शहर में कई जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के विभिन्न मार्गो पर प्रियंका के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाये थे।
चंदौली। समाजवादी पार्टी के एमएलसी उदयवीर सिंह का 46वां जन्मदिन बनौली खुर्द गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव समेत अमित सिंह व अन्य सपाइयों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस वक्त समाजवादी पार्टी लोगों की सामाजिक सुरक्षा व उनके संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। जिस तरह से आज पूरे प्रदेश में अराजकता व अपराध का परचम लहर रहा है उससे सरकार की साख धुमिल हुई है। बावजूद इसके योगी सरकार ने इसमें सुधार लाने का प्रयास नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अब जनता सत्ता परिवर्तन कर भाजपा को माकूल जवाब देने की तैयारी कर ली है। सपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। अपने-अपने बूथ व सेक्टर को मजबूत बनाकर उसे जितने की योजना पर काम करें। इस अवसर पर प्रमोद पासवान, आशुतोष यादव, पिंटू यादव, संतोष पाठक, श्रीराम यादव, बृजेश यादव, जितेंद्र मौर्य, जय प्रकाश मौर्य, भोला सिंह, महेंद्र, अजय सिंह, रतन सिंह आदि शामिल रहे।
प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ नीरजा माधव सहित अन्य सहित्यकारों ने किया लोकार्पित
चंदौली।मुगलसराय लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव की लघुकथा संग्रह “अपनी राह पर” का लोकार्पण रविवार को आर्य समाज मंदिर में आयोजित एक समारोह के दौरान हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार व सहायक निदेशक आकाशवाणी गोरखपुर डॉ नीरजा माधव सहित प्रसिद्ध ललित निबंधकार डॉ उमेश प्रसाद सिंह व अन्य लोगों ने पुस्तक का लोकार्पण किया। इस दौरान डॉ नीरजा माधव ने कहा कि लघु कथाओं में कथाकार अपने जीवन और आसपास घटित होने वाली किस्से कहानियों को शब्दों में पिरोता है। आकर में छोटी शिल्प को लघु कथा कहते हैं। लघु कथाओं में समय-समय पर बदलाव जरूर आए हैं लेकिन लघु कथाएं बहुत पहले से लिखी जा रही हैं। डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ अनिल यादव की लघु कथाएं अपने आप में विलक्षण है । आकार में अति लघु हैं पर उनसे निकलने वाला संदेश बहुत बड़ा है
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी पूर्व मध्य रेलवे दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद में साहित्य गतिविधियां बढ़ी हैं यह समूचे समाज के लिए अच्छी बात है। लघु कथा संग्रह में जो भी कहानियां पढ़ने को मिली वह अद्भुत है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विजेंद्र पांडे ने संग्रह के कई लघु कथाओं के बारे में विस्तार से बताया। ल.ब.शा.के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ इशरत जहां ने भी कुछ लघु कथाओं के प्रसंग को उठाकर अपना विषय रखा। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक अरुण आर्य ने किया। राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन के प्रकाशक विनय कुमार वर्मा ने प्रकाशन के संदर्भ में बताया। किया इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार सर्वश्री दीनानाथ देवेश , रामजी प्रसाद ‘भैरव’, डॉ. अजय यादव, सुरेश अकेला सहित समर बहादुर यादव, प्रभाकर सिंह, प्रमोद तिवारी, नंदनी मिश्रा, रिया सिंह, ज्योति गुप्ता, सिद्धार्थ यादव, रोहित यादव, अशोक कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। पुस्तक लेखन की यात्रा के बारे में विस्तार से कथाकार डॉ अनिल यादव ने बताया साथ ही उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि प्रमोद सिंह ‘समीर’ ने किया
ऐसे पुस्तक प्राप्त करे अब यह पुस्तक ऑनलाइन शॉपिंग मार्केट chetanabazar.com पर उपलब्ध है । कस्टमर केयर नम्बर 9839661616 पर भी फोन करके आर्डर कर सकते हैं*। *कैश आन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।* इस पर 40/ रुपये डिलीवरी चार्ज भी लगेगा। अपनी अग्रिम प्रति बुक कराने के लिए संपर्क करें.. पुस्तक मूल्य- 180/ आमंत्रण मूल्य– 120/ मात्र 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 प्रकाशक– विनय कुमार वर्मा राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन वाराणसी/चंदौली 9415286192
चंदौली।जीवन मे समस्याएं आती है समस्याओं को नजर अंदाज करते हुए कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़े। हमेशा बड़ा लक्ष्य रखकर निरंतर कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। 10वर्षो तक विश्व की तेल और गैस क्षेत्र की कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने के बाद यही सीखा है।
रविवार को चन्दौली जिले में तैनात एसडीएम चकिया आईएएस अधिकारी प्रेमप्रकाश मीणा बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के साथ अन्य संस्थानों के छात्रों से रूबरू हुए। श्री मीणा रविवार को भूभौतिकी विभाग के छात्रों से तेल और गैस शोधन से प्रशानिक अफसर तक के विषय पर आयोजित चर्चा में भाग में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए अपना अनुभव साझा किए। इस दौरान आईएएस अधिकारी ने मौजूद छात्र छात्राओं के को जानने का प्रयास किया। इस दौरान भूभौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रो.डॉ रोहताश ,संदीप अरोड़ा, आकिब अली विशाल पांडेय अमृतांश राय शिवांश अभिषेक अंशुमान शिवम आदित्य वर्षा केसरी आयुषी दीक्षा आदि उपस्थित रहे।चर्चा के दौरान विभाग के छात्र अंकित कुमार ने पूछा कि यदि किसी भी छात्र की वित्तीय स्थिति खराब हो और छात्र यूपीपीएससी की तैयारी करना चाहे तो उसके उसके लिए बेहतर समय क्या है। जिस पर उत्तर देते हुए आईएएस पीपी मीणा ने बताया कि यूपीएससी परीक्षा एक जुआ की तरह है इसलिए ऐसे लोग जो वित्तीय रूप से कमजोर है उनके लिए पहले नौकरी करके स्थायी बनना और फिर तैयारी करना ठीक होता है।
जनचौपाल में भाजपा नेता कृष्णानंद ने सुनी समस्याएं चहनियां। क्षेत्र के बलुआ गांव में रविवार को जनचौपाल लगाकर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के विकासपरक व कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव सभा के विद्युतीकरण व अन्य कई बुनियादी समस्यायों को बताया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर गांव-गांव जनचौपाल लगाकर समस्यायों से रूबरू हुए व तत्काल अधिकारियों से बातचीत कर उसका हल निकालने का कार्य किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं का दंश न झेलना पड़े। गांवो में जो भी नाली, खड़ंजा, पानी, नहर, बिजली, स्वास्थ आदि की समस्या है उसे जल्द दूर किया जाय। कहा कि सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा सुधार किया है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त ईलाज की सुविधा दी है। साथ ही बिजली, पानी व सड़कों की स्थिति में काफी हद तक सुधार किया है। अंत में उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए चौपाल में ही संबंधित प्रशासनिक अफसरों से टेलीफोनिक बातचीत करके उसके निवारण की आवश्यकता जताई। इस मौके पर दीपक जायसवाल, अमृत चौरसिया, अमित पासवान, रामजनम, सावित्री, विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, अनिल यादव मौजूद रहे।
कमालपुर। क्षेत्र स्थित हेतमपुर ताल में ड्रेन की सफाई को लेकर रविवार को किसानों ने ताल में प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि कार्य से जुड़े कई अवकाश प्राप्त सैनिकों ने जिला प्रशासन के कामकाज पर सवाल खड़े किए और विरोध में नारेबाजी की। कहा कि धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। यदि समय से ड्रेन साफ नहीं हुआ तो रबी की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। किसानों ने जिलाधिकारी सहित क्षेत्रीय सासंद और क्षेत्रीय विधायक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की आवश्यकता जताई है। विदित हो कि गौसपुर, मड़ैया, जीयनपुर, हेतमपुर, ढोढियां, नौरंगाबाद के किसानों का खेत हेतमपुर ताल में हैं। खेतों से जल निकासी की व्यवस्था अवरुद्ध होने के कारण किसान परेशान हैं। खेतों से होकर जाने वाली ड्रेन जो कमालपुर होते हुए अगहर बीर बहुरिया नदी में मिलती है उसकी सफाई कई साल से नहीं हुई है। इस कारण किसानों की फसल जलमग्न है। रोपाई के बाद ही धान की फसल जलमग्न होकर गल गई थी। फसलें बर्बाद होने की दशा में किसानों ने दुबारा रोपाई कराई, जिससे दूनी लागत लगने के बाद भी फसल बर्बाद हो गयी। किसानों का कहना है कि यही हाल रहा तो रबी की बुवाई भी प्रभावित होगी। जिसके कारण सभी किसानों की आर्थिक क्षति के साथ साथ भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। गौसपुर ग्राम प्रधान रमाकांत यादव, हेतमपुर ग्राम प्रधान सतीश उपाध्याय, जीयनपुर ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह, ढोढियां ग्राम प्रधान फिरोज खान ने ड्रेन की सफाई पर बल पर दिया और इसे दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आने की बात कही। प्रदर्शन करने वाले किसानों में सूबेदार मेजर नरेन्द्र यादव, सूबेदार मेजर बालकिशुन विश्वकर्मा, भूतपूर्व सैनिक जय सिंह, भूतपूर्व सैनिक विजय बहादुर यादव, भूतपूर्व सैनिक जंग बहादुर यादव, राजनाथ यादव, शिवकेदार यादव, प्रिंस यादव, दीपक यादव उपस्थित रहे।
नौगढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानी देवी पत्नी पन्नालाल भारती की गंभीर बीमारी के कारण रविवार को मौत हो गई।जिसकी जानकारी होते ही शुभचिंतकों परिजनों मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। तहसील क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी पन्नालाल भारती की पत्नी ज्ञानी देवी उम्र 50 वर्ष की तबीयत आज तड़के अचानक काफी बिगड़ गई।जिसे देख आनन फानन में परिजनो ने रावटसगंज के एक चिकित्सालय मे भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान सायंकाल उनका निधन हो गया ।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानी देबी वर्ष 2015 मे क्षेत्र के सेक्टर 2 से निर्वाचित हुयी थी।उनके कार्यकाल के दौरान अपने पद के अनुरूप क्षेत्र में विकास को नई दिशा दिया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता को मूल भूत सुविधा मिले इसके लिये वह हमेशा प्रयाशरत रही।सूचना मिलते ही विकास आजाद व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।