34.3 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 689

चन्दौली केशरी बने अमर, शशिकांत ने जीता कुमार का खिताब

अलीनगर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में 70 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमख़म

चंदौली। दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबले में चंदौली केशरी का खिताब बेलवानी अखाड़ा के अमर सिंह मिंटू और चंदौली कुमार का खिताब डांडी अखाड़ा के शशिकांत ने जीता। इस दौरान विभिन्न वर्ग भार में 70 जोड़ी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता और उप विजेताओं को जिला
कुश्ती संघ के संरक्षक इकरामुद्दीन और अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंदन सिंह यादव ने खिताब देकर सम्मानित किया।
अलीनगर के आलू मिल चौराहा स्थित एक वाटिका में आयोजित कुश्ती के चंदौली केशरी के फाइनल मुकाबले में बेलवाली अखाड़ा के अमर सिंह मिंटू ने रेवसा अखाड़ा के प्रवीण यादव को पटखनी दी। वहीं चंदौली कुमार के खिताब के लिए डांडी अखाड़े के शशिकांत और महगांवा के बघेल यादव के बीच जोर आजमाइश हुई। गद्दे पर हो रही कुश्ती में शशिकांत विजेता बने। प्रतियोगिता के मुख्य
अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि में पूर्व प्रमुख बाबू लाल यादव, समाजसेवी डॉ. केएन पांडेय, परवेज अहमद जोखू, शालिनी यादव, अधिवक्ता मुरारी यादव ने विचार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पहलवान जमुना यादव, हरिहर यादव, छोटा मेवा पहलवान, दिनेश पांडेय, गोपाल यादव, सुशील यादव गुड्डू, शिवचरण यादव, इमरान खान, चंद्रिका यादव आदि उपस्थित रहे।

चन्दौली केशरी बने अमर, शशिकांत ने जीता कुमार का खिताब

अलीनगर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में 70 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमख़म

चंदौली। दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबले में चंदौली केशरी का खिताब बेलवानी अखाड़ा के अमर सिंह मिंटू और चंदौली कुमार का खिताब डांडी अखाड़ा के शशिकांत ने जीता। इस दौरान विभिन्न वर्ग भार में 70 जोड़ी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता और उप विजेताओं को जिला
कुश्ती संघ के संरक्षक इकरामुद्दीन और अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंदन सिंह यादव ने खिताब देकर सम्मानित किया।
अलीनगर के आलू मिल चौराहा स्थित एक वाटिका में आयोजित कुश्ती के चंदौली केशरी के फाइनल मुकाबले में बेलवाली अखाड़ा के अमर सिंह मिंटू ने रेवसा अखाड़ा के प्रवीण यादव को पटखनी दी। वहीं चंदौली कुमार के खिताब के लिए डांडी अखाड़े के शशिकांत और महगांवा के बघेल यादव के बीच जोर आजमाइश हुई। गद्दे पर हो रही कुश्ती में शशिकांत विजेता बने। प्रतियोगिता के मुख्य
अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि में पूर्व प्रमुख बाबू लाल यादव, समाजसेवी डॉ. केएन पांडेय, परवेज अहमद जोखू, शालिनी यादव, अधिवक्ता मुरारी यादव ने विचार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पहलवान जमुना यादव, हरिहर यादव, छोटा मेवा पहलवान, दिनेश पांडेय, गोपाल यादव, सुशील यादव गुड्डू, शिवचरण यादव, इमरान खान, चंद्रिका यादव आदि उपस्थित रहे।

जश्न ए सावन,मुशायरे में शायरों ने दिया एकता-भाईचारे का संदेश


चंदौली। साहित्यिक व अदबी तंज़ीम अहल-ए-अदब मुग़लसराय के तत्वावधान में इस्लामपुर में जश्न ए सावन मुशायरे का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों व शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से एकता भाईचारे का सन्देश दिया। मुशायरे की सदारत नए ग़ज़ल के प्रतिनिधि के शायर ज़िआ अहसानी साहब ने की और मंच के संचालन की ज़िम्मेदारी ज़मज़म रामनगरी निभाई।
इस अवसर पर संस्था ने कोविड-19 महामारी में जिन डाक्टरों और समजसेवियो ने अपनी जान की परवाह किये बगैर मानवता की रक्षा एवं सुरक्षा की उन्हें कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनमंे डा. ओज़ैर अहमद, डा. नसीम अहमद, डा. कुरील, डा. अनीस खान, डा. तनवीर अहमद, आबिद अली, सौरभ कुमार तबरेज़ अहमद, दिलनवाज़ साहब सम्मानित किया गया। बलवंत सिंह को चंदौली साहित्य अवार्ड से अलंकृत किया गया। मुशायरे में लखनऊ से आए ज़ुबैर अंसारी ने मेरे खुदा मेरे हाथों में वो हुनर दे दे…, हिमांचल प्रदेश से आए अभिषेक तिवारी ने इश्क़ मोहब्बत प्यार इबादत…., हर्षित मिश्रा ने अपनी आँखे देकर एक नमाज़ी को…., जमजम रामनगरी ने वो बेवफा है मगर उससे दिल लगाना है…,  दिल्ली से आए सावन शुक्ल ने ये नाम मौसमों की तरह खुशगवार है…,  अबू शहमा मुग़लसरावी ने जहां न क़द्र हो उर्दू ज़बान की शहमा…, जिया अहसानी ने रंगो आहंगो तर्ज़ ए अदा देख कर…., लखनऊ से आए निगार अंजुम ने परिंदे पुराना शजर ढूंढ़ते है… रचनाओं की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा रामजी नैन, सरफ़राज़ नवाज़, दानिश इक़बाल, इब्राहिम आबिश, नसीर चंदौलवी, ज़ाहिद अल्फ़ाज़, ओवैस चंदौलव ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। अंत में अबु शहमा मुग़लसरावी ने तमाम शायरों व आगंतुकों का शुक्रिया अदा किया।

प्रेमी ने प्रेमिका को गोली से उड़ाया, खुद को भी मारी गोली

पूर्वांचल डेस्क।बलिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के माफी पीपरा ढाला पर रविवार को प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। इस घटना में प्रेमी-प्रेमिका दोनों की मौके ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी भूषण कुमार वर्मा, कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा के साथ  फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार माफी पिपरा निवासी  25 वर्षीयआज़म खान का रवीना खातून 23 वर्ष  के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो प्रेमी-प्रेमिका के मिलने पर रोक लगा दी। इससे आक्रोशित होकर प्रेमी ने रविवार को आधी रात के बाद प्रेमिका के कमरे में जाकर उसे गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

आभूषण की दुकान में दीवार तोड़ कर चोरी, नगदी समेत 10 लाख का जेवर ले गए चोर

चन्दौली।पड़ाव ,अलीनगर थाना अंतर्गत चांदी तारा गांव के साहूपुरी बाजार में वेद व्यास मंदिर से सटे  आभूषण की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने 10 लाख रुपए से ज्यादा के सोने -चांदी के आभूषण सहित लगभग ₹15000 रुपया नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। सीसी कैमरा में वीडियो रिकॉर्ड के अनुसारचोरों ने रात में 1 बजे पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे हैं 2 बजकर 51 मिनट पर बाहर निकले। दुकान में तीन चोर घुसे थे, बाकी चोर दुकान के बाहर थे।  सुबह 5:00 बजे के लगभग कुछ लोग पूजा पाठ आरती के लिए शिव मंदिर में पहुंचे तो देखा कि आभूषण की दुकान का पीछे की दीवार में सेंध लगा है और बाहर कुछ सामान और प्लास्टिक के डिब्बे बिखरे पड़े हैं समझते देर न लगी। तुरंत उक्त दुकान मालिक  अछैबर सेठ को सूचना दी दुकान मालिक ने तुरंत 112 नम्बर पर फोन किया। 112 नम्बर के दस्ता में शामिल पुलिसकर्मियों ने जफ़रपुर चौकी इंचार्ज को बताया। चौकी इंचार्ज ने पैंथर टीम पुलिसकर्मियों को वहाँ भेजा। पुलिसकर्मियों ने जब जानकारी दी तो मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। वही दुकान मालिक अछैबर सेठ के अनुसार ₹1000000 (दस लाख ) से ज्यादा सोने और चांदी के आभूषण पायल बिछिया नथनी करधनी सीकड़ी चाबी गुच्छा इस तरह के विभिन्न आभूषण बच्चों के आभूषण और कुछ लोगों का गिरवी रखा हुआ पुराना आभूषण सहित लगभग ₹15000 नगद चोरी हुई है।  वही इस संबंध में जफरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस के विशेष मुखबिर जरिये  छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।

एम्बुलेंस को बनाया शराब तस्करी का जरिया, शराब की खेप के साथ चार गिरफ्तार

: चन्दौली। दशहरा, दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री व खरीद पर अंकुश लगाये जाने व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गए अभियान में धीना पुलिस ने एम्बुलेंस से बिहार तस्करी के लिए जा रही दो लाख की शराब पकड़ी।पुलिस के मुताबिक एम्बुलेंस चालक चेकिंग देखकर भागने का प्रयास किया, शंका होने पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा और तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने पकड़े गए चार तस्करों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।उक्त मामले का रविवार को एएसपी दयाराम सरोज ने खुलासा किया। गाडी मे बैंठे व्यक्तियो की तलाशी लेने पर बृजेश कुमार नामक व्यक्ति के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
अवैध शराब के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताए कि हमलोग बिहार बेचने के लिये ले जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे बर्थरा खुर्द सरकारी ठेका से शराब खरीदकर बिहार में शराब बन्दी का फायदा उठाकर बिहार ले जाकर तीन गुने या चार गुने दामों पर बेचने का काम करते हैं। इसके पहले भी हमलोगो द्वारा कई बार बिहार में शराब ले जाकर बेचा गया है तथा यह काम काफी दिनों से करते आ रहे हैं, जिससे हम सभी के काफी पैसा कमाया। तथा बृजेश के पास जो तमंचा कारतूस मिला है वो उसे अपने पास सुरक्षा हेतु रखता है ।
बरामद UP-65 X-6367 मारूती वैंन (एम्बुलेंस) में 2 पेटी 750 ML की ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY कुल 23 बोतल शराब, 2 पेटी 375 ML की ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY कुल 48 बोतल, 8 PM SPECIAL RARE BLIND SCOTCH INDIAN WHISKY 180 ML टेट्रा कुल 300 पीस, 5.5 पेटी KING FISHER , SUPAR SELECT STRONG BEER 500 ML की कुल 132 कैन बीयर पोलिस के हाथ लगी। इसके अलावा एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद हुआ। पुलिस ने कृष्णा शाह पुत्र रामसेवक साह निवासी ग्राम डुमरा थाना करहगर जिला रोहतास (बिहार), बृजेश कुमार पुत्र श्याम बिहारी प्रजापति निवासी ग्राम उकनीबीरम राय थाना सकलडीहा जिला चन्दौली, राकेश कुमार पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी ग्राम कुनार थाना शिवसागर जिला रोहतास (सासाराम ) बिहार, बबलू यादव पुत्र मुरली यादव निवासी बसाड़ीपुर थाना चन्दौली जिला चन्दौली गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तार

मनोज ने दलितों का किया आह्वान, सक्रिय राजनीति में बने भागीदार

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार को प्राथमिक विद्यालय कंदवा में दलित समुदाय के बीच नजर आए। इस दौरान उन्होंने दलितों को राजनीति में भागीदार बनने का आह्वान किया। कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करना है तो सक्रिय राजनीति का हिस्सा बने। आपके हक और अधिकार इसलिए छीने जा रहे हैं क्योंकि दलित समुदाय की भारतीय राजनीति में अभी तक उचित भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो सकी है। आरक्षण समेत तमाम संवैधानिक अधिकारों और हक को पाना है तो एकजुट होकर राजनीति में अपनी मौजूदगी दिखानी होगी। श्री सिंह रविवार को कंदवा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जन चौपाल हो संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलितों पिछड़ों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। वह सामंतवादी सोच व विचारधारा से प्रेरित लोगों के खिलाफ अकेले लामबंद हुए और समाज में बड़ा परिवर्तन लाया। आज जो भी समानता भारतीय समाज में दिख रही है वह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने हमेशा शिक्षित होने और संगठित रहने पर बल दिया। दलितों के अपने संवैधानिक अधिकार जानने होंगे, तभी वह उन्हें पाने के लिए संगठित होगा और संघर्ष करेंगा। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज बाबा साहब द्वारा दलितों, पिछड़ों को दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर आघात किया जा रहा है और दुख की बात है कि यह सबकुछ सत्ता और सरकार के संरक्षण में हो रहा। यह सबकुछ सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है, ताकि दलितों को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी से दूर रखा जाय। इस षड्यंत्र को विफल करना है तो आप सभी सक्रिय राजनीति का हिस्सा बने। सपा ने हमेशा दलित समाज को दिल से लगाने का काम किया है, यहां दलितों के लिए उचित मंच उपलब्ध है जरूरत है तो आप जैसे लोगों के मौजूदगी की। इस दरम्यान मनोज सिंह डब्लू के प्रयास से 250 से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इसमें अकेले 150 दलित थे, वहीं राजभर, क्षत्रिय, प्रजापति समेत कई समाज के लोगों ने समाजवादी नेतृत्व को स्वीकार किया। इस दौरान दलितों की भारी भीड़ के जयकारे से पूरा विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बबलू राम पूर्व प्रधान दैथा, धर्मेन्द्र पासवान, ज्ञानचंद्र बिंद, अरुण कुमार, विकास कुमार गौड़ पूर्व प्रधान सिसौड़ा, तेजू राम प्रधान धनाइतपुर, शंकर बिंद, लक्ष्मण बिंद, धनंजय सिंह, शिव कुमार राम प्रधान असना, सीजेन्दर राजभर आदि उपस्थित रहे।

शहीदों की शहादत की बतौलत सुरक्षित हैं देश की शरहदेंः सुशील सिंह

सैयदराजा। भाजयुमो की ओर से शनिवार को शहीद स्मारक पर आयोजित समारोह में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने शहीदों को नमन किया। साथ ही शहीदों के परिवार को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत की बतौलत ही देश की शरहदें आज सुरक्षित हैं। आज हम सभी एक सुरक्षित सामाजिक ढांचे का संचालन बाहरी ताकतों से भयमुक्त होकर करते है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत मां के वीर सपूतों विषम हालात में अपने प्राणों को दांव पर लगाकर करते हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि देश के प्रति उनके त्याग, समर्पण व सर्वोच्च बलिदान को सम्मान दें। कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के जवानों व शहीदों का सम्मान किया है। यही वजह है कि समय-समय पर कार्यक्रमों के जरिए शहीदों को बलिदान को याद करने के साथ ही उन्हें सम्मान दिया जाता रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह दीपू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी, निशांत सिंह टिंकू, अमित अग्रहरि, आलोक, विक्की तिवारी, परमानंद शामिल हुए।

बक्से के पीछे छिपे सांप ने डंसा अधेड़ की मौत

बबुरी। थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की विषैले सांप ने डंस लिया‚ जिनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  सीकरी गांव निवासी सत्यनारायण प्रजापति (55) अपने घर में पड़े एक पुराने बक्से को हटा रहे थे, कि बक्से के पीछे छुपा एक विषैले सर्प ने उनके हाथ पर डंस लिया। साप के काटने की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में परिजन इलाज हेतु बबुरी कस्बे के एक निजी चिकित्सालय ले आये‚ जहां सत्यनारायन की बिगड़ी हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय चन्दौली को भेज दिया। वहां इलाज के दौरान  सत्यनारायन की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगी। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही बनौली कला गांव के पूर्व प्रधान अरविंद पासवान समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पर जमा हो गयी। पूर्व प्रधान ने मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया।

महिला ने युवक पर जबरिया दो साल तक दुराचार का लगाया आरोप‚ पहुंची थाने


नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव के ही युवक पर जबरीयन दो वर्ष से धमकी देकर के दुराचार किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बीते दो वर्ष से मुझे तरह-तरह की धमकी देकर मेरे साथ दुराचार करता रहा, जिससे काफी डरी सहमी व भयभीत थी। बताया कि जब कि मेरे द्वारा इसका विरोध किया जाता उक्त युवक मुझे अपने घर में घंटों बंद कर दिया। इसके बाद काफी हो-हल्ला मचाने पर परिजनों के प्रयास से मुझे बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मौखिक रूप से प्राप्त हुयी है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। उक्त प्रकरण में तहरीर प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में नौगढ़ की छात्राओं ने दिखाया हूनर

नौगढ़ में मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छायाएं

नौगढ़। जनपद के नक्सल प्रभावित नौगढ़ में प्रतिभाएं अवसर की मोहताज हैं जब भी इन्हें अवसर मिला नौगढ़ के युवाओं, विद्यार्थियों ने अपनी दक्षता व कला-कौशल का उच्चतम प्रदर्शन कर सभी को हतप्रभत कर दिया। इसी क्रम में मिशन शक्ति के तहत आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में अपने हूनर का प्रदर्शन किया। इस दरम्यान प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी सहयोगी के हाथों में मेंहदी से तरह-तरह की सुंदर आकृतियों को उकेरकर खूब वाहवाही लूटी। इन्हें शिक्षकों की शाबाशी मिली और उन्हें पुरस्कार व प्रमाण-पत्र से नवाजा गया।
विदित हो कि राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति तृतीय चरण के अन्तर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें महाविद्यालय की 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में कुमारी गुंजा प्रथम, कुमारी निधि दुबे द्वितीय व कुमारी प्रतिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें महाविद्यालय की ओर से पुरष्कृत करके प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं राजकुमारी व साहिबा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर प्राचार्य डा.रमेश कुमार सिंह, समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डा.रवि प्रकाश, प्रोफेसर डा.तेज प्रकाश, इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अनुराग सिंह, डा.रवि प्रकाश, डा.तेज प्रकाश, डा.पूजा यादव, डा.शीतला प्रसाद सिंह, धर्मचन्द व महेंद्र केशरी मौजूद रहे।

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय की छात्रा द्वारा रची गयी मेंहदी।
Chandauli
overcast clouds
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
52 %
5.2kmh
100 %
Fri
33 °
Sat
36 °
Sun
34 °
Mon
31 °
Tue
27 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights