31.8 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 690

खस्ता हाल सड़क की वजह से ट्रक पलटी , ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अलीनगर थाना क्षेत्र के प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत धपरी माइनर के पटरी पर सड़क निर्माण का कार्य पिछले एक वर्षों से गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य महेंद्र माही के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।चेताया कि जल्द सड़क मरम्मत नहीं कराया गया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र माही ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत उक्त मार्ग का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार की मनमानी व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण सड़क पर एक वर्ष से गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे लगभग एक दर्जन गांव के लोगों को प्रतिदिन आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आएदिन साइकिल,मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। शनिवार को गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गया ।हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। चेताया कि अगर सड़क मरम्मत जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर जावेद, शिवपूजन यादव,अब्दुल गनी, राजू बिंद,रामकेश,शंभू बिंद, मुंसे सोनकर,अवधेश चौरसिया, शंकर पासवान, अमित गुप्ता,संदीप गुप्ता, आनंद आदि शामिल रहे।

तनाव व उलझन मानसिक रोग के लक्षण:उर्मिला


चंदौली।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमएस डॉ उर्मिला सिंह ने किया। आस पास के क्षेत्र से आये मरीजो ने स्वाथ प्रशिक्षण कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तनाव महसूस, हाथों में कंपन होना, हड़बड़ी में रहना तनावमुक्त ना हो पाना, अत्यधिक सपने आना, कभी कभी डरावने सपने, चिंता,उलझन यह मानसिक रोगों के लक्षण है। अवसाद के लक्षण मन में उदासी घबराहट किसी काम में मन न लगना निराश के भाव आत्महत्या के विचार आना रोने की इच्छा होना मन में उत्साह की कमी इत्यादि शामिल ऐसे लक्षण आए तो तत्काल मनोचिकित्सक से संपर्क करें और सलाह लें।इस दौरान ईएमओ डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर नितेश सिंह, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर अवधेश कुमार,अनिता आदि उपस्थित रहे।

तनाव व उलझन मानसिक रोग के लक्षण:उर्मिला


चंदौली।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमएस डॉ उर्मिला सिंह ने किया। आस पास के क्षेत्र से आये मरीजो ने स्वाथ प्रशिक्षण कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तनाव महसूस, हाथों में कंपन होना, हड़बड़ी में रहना तनावमुक्त ना हो पाना, अत्यधिक सपने आना, कभी कभी डरावने सपने, चिंता,उलझन यह मानसिक रोगों के लक्षण है। अवसाद के लक्षण मन में उदासी घबराहट किसी काम में मन न लगना निराश के भाव आत्महत्या के विचार आना रोने की इच्छा होना मन में उत्साह की कमी इत्यादि शामिल ऐसे लक्षण आए तो तत्काल मनोचिकित्सक से संपर्क करें और सलाह लें।इस दौरान ईएमओ डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर नितेश सिंह, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर अवधेश कुमार,अनिता आदि उपस्थित रहे।

अनियमित कटौती से गुस्साए सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने इस फीडर पर जड़ा ताला, जानिए कहां?

चंदौली। अनियमित विद्युत कटौती से खफा सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार की सुबह सैयदराजा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र से सम्बद्ध सभी फीडरों की बिजली काट दी और उपकेंद्र पर ताला जड़कर चाभी सैयदराजा थाने में जमा करा दिया। उन्होंने कहा कि यह ताला मनोज का नहीं बल्कि जनता का ताला है जो आज सैयदराजा उपकेंद्र पर जड़ा गया है, यदि जल्द बिजली सहित जनता से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आयी तो जनता ऐसे ही एक-एक कर सभी सरकारी दफ्तरों व संस्थानों पर अपना ताला जड़ देगी। उनका आरोप था कि जिले के प्रभारी मंत्री 24 से 25 घंटे बिजली देने का दावा करते हैं और शुक्रवार की रात सैयदराजा नगर सहित पूरे इलाके की जनता ने बिजली कटौती का दंश झेला है, जिसमें मैं भी शामिल हूं।
उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए अपने कार्यकाल में मेरे द्वारा सैयदराजा उपकेंद्र का निर्माण कराया गया था। इसके पीछे मंशा यह थी कि सैयदराजा नगर व आसपास के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, लेकिन भाजपा सरकार व उसकी सरकारी तंत्र इस मंशा पर बट्टा लगा रहा है। अनियमित बिजली कटौती से बच्चे रात को पढ़ नहीं पा रहे हैं। मेहनतकश मजदूर दिन पर हाड़तोड़ मेहनत के बाद रात को सुकून की नींद नहीं सो पा रहा है। बारिश का मौसम है कि मच्छरों का आतंक इस कदर है कि बिजली ना हो तो बिना पंखे के सैयदराजा नगर में सो पाना नामुमकिन है। ऐसे में डेंगू व मलेरिया जैसे रोग से लोगों के ग्रसित होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। बिजली विभाग अमूमन रात को बिजली काट देता है, जिससे लोगों की नींद हराम हो रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली के क्षेत्र में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए। सपा सरकार में तैयार ढांचे पर ही बिजली देकर वाहवाही का झूठा तमगा हासिल करने में लगे हैं। जनपद में पिछले पांच सालों में एक भी विद्युत उपकेंद्र बना हो तो भाजपा के नेता, मंत्री व विधायक जनता को उसका नाम बताएं? आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों को फर्जी बिजली बिल जारी कर उन्हें हाल-परेशान कर रही है। सरकार की शह पर अफसर गरीबों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। कहा कि चंद दिनों सत्ता बदलने वाली है और सपा के सत्ता में आते ही सैयदराजा स्वतंत्र फीडर से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिली।

अग्रहरि समाज ने महाराज अग्रसेन को किया याद

चंदौली में महाराज अग्रसेन की जयंती मनाते अग्रहरी समाज के लोग।


चंदौली। नगर स्थित ज्योति लान में शुक्रवार को महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता हेमनाथ अग्रहरी ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष शिवशंकर अग्रहरी व भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला सहसयोजक बने हेमनाथ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया। इस दौरान हेमनाथ व अतिथि सुरेन्द्र अग्रहरी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मान किया। इसके पश्चात नगर के वरिष्ठतम स्वजातीय बंधुओं का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिवशंकर अग्रहरी ने कहा कि स्वजातीय बंधुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर स्वजातीय बंधुओं की समस्याओं को दूर करने की पहल की जाएगी। समाज को संगठित करने के लिए निरंतर चल रहे प्रयास जारी रहेगें।वही मेधावी बच्चों का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सुरेश अग्रहरी एवं आकाश अग्रहरी ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष काशीनाथ, डा.शशि अग्रहरी, दयानंद अग्रहरी, विनोद अग्रहरी, हरिश्चन्द्र अग्रहरी, सुनील अग्रहरी, बसंत अग्रहरी, अनिल अग्रहरी, राकेश अग्रहरी, राजीव अग्रहरी संदीप अग्रहरी, अर्जुन अग्रहरी ,साग़र अग्रहरी, गणेश अग्रहरी, सौरभ अग्रहरी, आनंद अग्रहरी आदि उपस्थित थे।

शिकायत की जांच में इलिया कोटे की दुकान सीज

इलिया कोटे की दुकान का मुआयना करने पहुंची पूर्ति निरीक्षक।


इलिया। कस्बा के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को अनियमितता के आरोप में आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह द्वारा सीज कर दिया गया है। साथ ही कार्यवाही की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।
बताते हैं कि ग्रामीणों ने पिछले दिनों सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार सावित्री देवी द्वारा निर्धारित समय पर दुकान न खोलने, निर्धारित दर से अधिक पैसा लेने तथा राशन वितरण में घटतौली की शिकायत आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह से किया था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक जांच करने दुकान पर आई, जहां सरकारी गल्ले की दुकान बंद पाई गई। आपूर्ति निरीक्षक द्वारा दुकानदार के मोबाइल फोन पर कॉल करके संपर्क करने का कोशिश किया। मगर मोबाइल स्विच ऑफ रहने के कारण कोटेदार संपर्क नहीं हो पाया। जिस पर आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से दुकान को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौका मुआयना पर दुकान बंद पाई गई तथा दुकानदार द्वारा मोबाइल को बंद रखने से ऐसा महसूस होता है कि ग्रामीणों का आरोप प्रथम दृष्टया सही है। दुकानदार सावित्री देवी की लापरवाही एवं अनियमितता के पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने जांच की रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही।

देश–प्रदेश के विकास में युवाओं का अहम योगदानः अभिमन्यु सिंह

नमो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्रा को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व आशीष रघुवंशी।

चंदौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में सेवा समर्पण अभियान के तहत एसआरबीएस महाविद्यालय पंचफेड़वा में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सेवा समर्पण अभियान के के तहत प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और उनकी योजनाओं को बताने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक बनाने का काम किया गया। योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके विद्यालय में नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर दिया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने बताया कि हमारा देश युवाओं का देश है और किसी भी देश को विकासशील से विकसित होने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रतियोगिता से जिज्ञासा और मेधा शक्ति का विकास होता है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रतीक जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, निशांत, सौरव सिंह, विपुल, आशीष पाठक, अमित सैनी, दीपक सिंह के अलावा वसुंधरा, अशोक उपस्थित रहे। संचालन छात्रा शिवांगी गुप्ता ने किया।

मजलूमों व किसानों की लाश पर राजनीति कर रही भाजपा

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डा.दयाराम पाल।


चंदौली। चंदौली जनपद मुख्यालय से सटे नरसिंहपुर खुर्द स्थित डा.रामलोहिया भवन पर शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री दयाराम पाल का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए जनपद के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में पाल समाज के लोग सपा कार्यालय पर एकत्रित नजर आए। सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री ने लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने अपने अभिभाषण में भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सत्ता में बैठे लोग पिछड़ों, दलितों, शोषितों व किसानों को कुचलने का काम कर रहे हैं। आज किसानों व मजलूमों की लाश पर राजनीति की जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से देश व प्रदेश पूरी तरह से खोखला व बर्बाद हो चुका है। गरीब तबके के लोग खाने के दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। बेबस व लाचार किसान आत्महत्या करने को विवश है, वहीं भाजपाई मंचों से किसानों की आय दोगुनी होने की फर्जी दावा कर रहे हैं। कहा कि महंगाई चरम सीमा पर होने के कारण गरीब अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। भाजपा सरकार पूजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि भजपा की सरकार में बैठे मंत्री हक की मांग कर रहे अन्यदाताओ को गाडियो के नीचे कुचल रहे हैं। बावजूद इसके सरकार हत्यारों को गिरफ्तार तक नहीं कर पायी। आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर भाजपा नाकामी को बताने का काम करें, जिससे समाज मे बदलाव आ सके। इस दौरान जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूनम सोनकर, बाबूलाल यादव, सुधाकर कुशवाहा, बब्बन चौहान, नफीस अहमद, परवेज अहमद जोखू, चंद्रशेखर यादव, निरंजन कन्नौजिया, डा.संजय पाल, रामलक्षन पाल, रामरतन पाल, मुकेश पाल, विजयी पाल, बबलू पाल, केशव पाल, शिवशंकर पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार की ठोकों नीति से यूपी में बढ़ी आराजकताः चंद्रशेखर

मंडी समिति किसानों को श्रद्धांजलि देते समाजवादी पार्टी के लोग।


लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि
चंदौली। क्षेत्र के माधोपुर स्थित नवीन मंडी में समाजवादी युवजन सभा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लखीमपुर खीरी में मृत किसान सरदार लवप्रीत सिंह, सदरदार नक्षतर सिंह, गुरूविंदर सिंह, दलजीत सिंह व शहीद पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि दी गयी।
इस दौरान सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा ने यूपी को बर्बाद करने का काम किया है। इस सरकार में किसानों व गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वही अन्याय, अत्याचार और हत्याएं करा रहे हैं। भाजपा लोगों के मौलिक अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। ऐसी स्थिति में समाज को तोड़ने व अशांति-अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ जनता को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में अपने वोट के जरिए बदलाव लाना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव देश व संविधान बचाने की लड़ाई है। सपा जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद जोखू ने कहा कि पुलिस द्वारा गोरखपुर में व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। ऐसी घटना देश-दुनिया में नहीं हुई। इस घटना ने एक बार फिर सरकार की ठोको की नीति को पटल पर लाने का काम किया है। इससे लोगों में सरकार व पुलिस के प्रति जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है। लखनऊ व झांसी में भी ऐसी पुलिस बर्बरता देखी गई। इस दौरान अजीत यादव, जितेंद्र यादव, मनोज यादव, ज़ियाउद्दीन अंसारी, अशोक पाल, विकास चौबे, बबलू, अजय, मुकेश पटेल, प्रदीप, मनोहर आदि मौजूद रहे।

तेंदुए का रिहायशी इलाके में आतंक‚ अधेड़ व वृद्ध महिला को किया जख्मी

चंदौली। जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर के पास 45 वर्षीय अधेड़ व 60 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब अधेड़ गेहूं पीसाकर जंगल के रास्ते अपने घर लौट रहा था‚ वहीं वृद्धा बकरी चराने के लिए जंगल की ओर गयी थी। घटना के बाद चरवाहों की सूचना पर परिजन घायलों को एंबुलेंस से चकिया जिला अस्पताल ले गए‚ जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि दाउदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सरयू गेहूं पिसाने के लिए गया हुआ था वह गेहूं पीसाकर पैदल ही जंगल के रास्ते लौट रहा था‚ तभी गांव के ही पास अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उस वक्त 60 वर्षीय कलावती देवी भी वहीं बकरी चरा रही थी शोर करने पर तेंदुआ उन पर भी हमलावर हो गया और दोनों को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग निकला। यह देखकर आसपास मौजूद चरवाहे मौके पर जमा हो गए और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी‚ जिन्हें एंबुलेंस के जरिए चकिया अस्पताल लाया गया। रिहायशी आबादी के करीब तेंदुए के हमले से दाउदपुर गांव समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में दशहत व्याप्त हो गया।

Chandauli
overcast clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
59 %
2.7kmh
100 %
Fri
31 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
28 °
Tue
32 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights