31.8 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 691

सड़क दुर्घटना में साली के बाद जीजा की मौत…

बलिया – जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया. जब गुरुवार को सडक हादसे में घायल राजेश राजभर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि घटना के वक्त ही राजेश की साली सुनीता की मौत हो गयी थी. परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया. पुलिस शव को कब्जे कार्रवाई में जुटी है.

गौरतलब है कि मनियर थाना क्षेत्र के दुर्गीपुर गांव निवासी सुनीता अपनी बहन के यहां आयी थी. गुरुवार को वह अपने बहनोई राजेश के साथ किसी रिस्तेदारी से वापस लौट रही थी. इस दौरान करमपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. हादसे में सुनीता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन आज इलाज के दौरान राजेश की भी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सड़क दुर्घटना में साली के बाद जीजा की मौत…

बलिया – जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया. जब गुरुवार को सडक हादसे में घायल राजेश राजभर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि घटना के वक्त ही राजेश की साली सुनीता की मौत हो गयी थी. परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया. पुलिस शव को कब्जे कार्रवाई में जुटी है.

गौरतलब है कि मनियर थाना क्षेत्र के दुर्गीपुर गांव निवासी सुनीता अपनी बहन के यहां आयी थी. गुरुवार को वह अपने बहनोई राजेश के साथ किसी रिस्तेदारी से वापस लौट रही थी. इस दौरान करमपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. हादसे में सुनीता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन आज इलाज के दौरान राजेश की भी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रथम पुण्यतिथि पर रामविलास पासवान को स्वजातीय बंधुओं ने किया याद

चंदौली। जनपद के मिनी महानगर स्थित मान सरोवर पोखरे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस दौरान पासवान समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पासवान समाज के साथ-साथ आसपास के गरीब, असहाय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व पासवान समाज के लोग भारी संख्या में मान सरोवर पोखरे पर जमा हुए और अपने समाज के कद्दावर नेता रामविलास पासवान के योगदान व उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कहा कि हमें भी रामविलास पासवान के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए समाज को आगे ले जाना होगा। इसके लिए शिक्षित होने के साथ-साथ हम सभी को संगठित होना होगा। इस अवसर पर बंसराज पासवान, राममूरत मेठ, महेंद्र कुमार पासवान, अरविंद पासवान, अमित पासवान बागी, शशिकांत यादव, मुलायम सिंह यादव, आकिब अंसारी, विजय पासवान, रंजीत पासवान, संजय पासवान, चंदन पासवान, राजन पासवान आदि मौजूद रहे। संचालन दिलीप पासवान ने किया।

मुकम्मल नही हुआ मोहब्बत तो उठाया ख़ौफ़नाक कदम,

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर – सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में प्रेमी युगल का पेड़ से लटकता शव मिला है. जिससे इलाके में सामने सनसनी फैल गई है. सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है की दोनों युवक एक ही गांव के बिंद बस्ती के है. इस दौरान मृतक सूरज बिंद (20) और सोनी (18) के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. समय के साथ इनका प्रेम प्रगाढ़ होता चला गया. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली. लेकिन इनका प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने लगा तो इस बात की खबर परिजनों को भी हो गई,और मिलने जुलने की बंदिशें लगा दी गई. इन दोनों ने प्यार पर लगे पहरे को नामंजूर हो गया. फिर तय किया की परिवार और समाज एक साथ जीने नहीं देगा. लेकिन वो एक साथ मर तो सकते है. जिसके बाद गुरुवार की रात दोनो ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक ही रस्सी से दोनों ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी. हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी है.

13 उपनिरीक्षक बदले गए ,शिव बाबू यादव सैयदराजा से धीना हुआ तबादला

चंदौली । कानून व्यवस्था की बेहतरी को एसपी ने 13 उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है । छह चौकी प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है । बृजेश सिंह को पुलिस लाइन से थाना बलुआ , मझगांवा चौकी प्रभारी भैरवनाथ यादव को डेढ़ावल , रमाकांत शर्मा को पुलिस लाइन से थाना मझगांवा भेजा गया है । मारुफपुर चौकी प्रभारी रहे प्रशांत सिंह को शिकारगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया है । जगदीश प्रसाद को थाना बलुआ से चौकी प्रभारी मोहरगंज , शिव बाबू यादव को सैयदराजा से धीना भेजा गया है । चौकी प्रभारी कैलावर शिव मणि त्रिपाठी को चौकी प्रभारी मारुफपुर बनाया गया है जबकि बसंत लाल को थाना धानापुर से यूपी 112 , चौकी प्रभारी शिकारगंज मनोज कुमार राय को थाना सैयदराजा , अरविंद कुमार को चौकी प्रभारी कैलावर व संतोष कुमार सिंह को थाना अलीनगर से चुनाव सेल स्थानांतरित कर दिया गया है । डेढ़ावल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी शहाबगंज , दिनेश चंद्र पटेल को मोहरगंज से थाना बबुरी भेजा गया । एसपी ने निर्देश दिया है कि सभी उपनिरीक्षक अपने नए कार्यक्षेत्र पर कार्यभार ग्रहण करें

पत्नी से वीडियो कॉल करते करते किया सुसाइड,वजह तलाश रही पुलिस

चंदौली – मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम आत्महत्या से जुड़े दो सनसनीखेज मामले सामने आए है. जिसमें एक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक मनीष (17) का शव फंदे से लटकता मिला. वहीं दूसरा मामला रेलवे कॉलोनी में सामने आया. जहां एक युवक अमरदीप यादव (27) पत्नी से वीडियो कॉल के जरिये बात करते हुए खुद को फांसी लगा ली. सूचना के बाद पहुँची मुगलसराय पुलिस ने दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है

बता दें कि गाजीपुर निवासी अर्जुन यादव लोको पायलट हैं, और मुगलसराय के सेंट्रल कालोनी क्वार्टर संख्या 841 में रहते हैं. अर्जुन दो माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. उनके तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र उत्तर प्रदेश पुलिस में है, जबकि छोटा इंजीनियर है. मझला पुत्र 27 वर्षीय अमरदीप अपने माता – पिता के साथ रहकर तैयारी करता था. गुरुवार को पिता ड्यूटी पर गए थे जबकि मां रिश्तेदारी में गई थीं. अमरदीप घर पर अकेला था.
इस बीच वो अपनी पत्नी से फोन पर बात करने लगा. इसी बीच उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी को वीडियो कॉल के जरिए अपनी पत्नी को दिखाते हुए खुद को फांसी के फंसे पर लटका दिया. पत्नी मना करती रही समझाती रही. लेकिन अमरदीप के ऊपर सनक सवार था, और वह नहीं माना. खुद को फांसी के फंदे पर लटकाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी.
जब तक वह समझ पाती तब तक सब कुछ समाप्त हो चुका था. सूचना के बाद परिवार के लोग भागे भागे घर पहुंचे. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की माने तो पहले भी युवक ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की थी. लेकिन वह बच गया. 

वहीं दूसरी घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर में सामने आया. जहां सेना में सूबेदार चंद्रबली सिंह के17 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजन रिश्तेदारी में गए थे और युवक घर पर अकेला था. गुरुवार को मृतक की मां और भाई आए तो फांसी से लटकता शव देखा कर सन्न रह गए. तत्काल पुलिस को सूचना दी. कमरे में रखा बक्सा खुला था और कुछ सामान बिखरे पड़े थे. फिलहाल परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है.

सीओ सदर अनिल राय ने बताया मरदीप यादव ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिड सुसाइड के पीछे वजह तलाशने में जुटी है. इसके अलावा मनीष के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी. वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. .मृतक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था.

इस महिला अधिकारी पर गिरी गाज 24 लाख के गबन में शासन ने किया निलंबित चार और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदौली । लंबे समय तक चकिया बीडीओ रहीं सरिता सिंह को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का दोषी पाते हुए शासन ने निलंबित कर दिया है । इन्होंने चकिया में नियुक्ति के दौरान कार्यालय के चार कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर आवास योजनाओं में 24 लाख रुपये से अधिक का गबन किया था । उप सचिव ने सरिता सिंह सहित बीडीओ कार्यालय के चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं । शासन के इस कदम से भ्रष्ट कर्मचारियों में खलबली मची हुई है । सरिता सिंह काफी समय तक बतौर खंड विकास अधिकारी चकिया में तैनात रहीं । आरोप हैं कि इन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना में मनरेगा गाइड लाइन का पालन नहीं करते हुए मजदूरी की धनराशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर करा दिया । इस कार्य में कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटर शहनवाज अहमद , लेखाकार राजकुमार और अंजनी सोनकर व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह ने बखूबी सहयोग किया और 24 लाख 79 हजार 991 रुपये की धनराशि का गबन कर डाला । जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद शासन ने सरिता सिंह को निलंबित करने के साथ ही आरोप पत्र जारी करने का निर्णय लिया है । निलंबन अवधि तक उन्हें कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है । बीडीओ सरिता सिंह सहित सभी चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं ।

अपने दायित्वों को समझें व निर्वहन करें मीडिया प्रभारीः अभय

भाजपा मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला पार्टी कार्यालय पर आयोजित 

चंदौली। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह दो दिवसीय जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रभारियों के दायित्व एवं कार्यों का बोध कराया। कहा कि मीडिया विभाग भाजपा संगठन का एक अतिमहत्वपूर्ण हिस्सा है जो जनता और पार्टी के बीच सेतु का काम करता है। मीडिया प्रभार संभाल रहे कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सोशल मीडिया का उपयोग कर जनहित का प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बात पर जोर दिया कि मीडिया से समन्वय बनाएं और खबरों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जनता के बीच पहुंचाने का काम करें। विधानसभा में मीडिया के महत्व को देखते हुए भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे में मूलभूत बदलाव करते हुए मंडल स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति करने की पहल की है। इसके पीछे मंशा यह है कि मंडल स्तर पर भाजपा की एक-एक गतिविधि मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचे। इस सशक्त माध्यम के जरिए ही भाजपा जनता में अपनी पैठ को और मजबूत बनाएगी। जिला मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक समय नहीं रह गया है। लिहाजा सभी मोर्चों के मीडिया प्रभारी सरकार के कार्यों व योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें, जिससे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके। इसी कड़ी में प्रदेश मीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने चंदौली के पत्रकारों से भी संवाद स्थापित कर जनपद दौरे के उद्देश्यों पर रोशनी डाली। कहा कि प्रत्येक जनपद में वह दो दिन गुजारेंगे। इस मौके पर विकास गुप्ता, अंशु चतुर्वेदी, कमलाकर तिवारी, नंदन मौर्य आदि उपस्थित रहे। 

रेलवे क्वाटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान‚ वजह का नहीं चल पाया पता

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सेंट्रल कालोनी के रेलवे के सरकारी आवास में 28 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई । पिता रेलवे में लोको पायलट हैं। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और महिलाएं दहाड़ेमारकर रोने लगी।

बताते हैं कि गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत करकटपुर निवासी अर्जुन यादव लोको पायलट हैं और मुगलसराय के सेंट्रल कालोनी क्वार्टर संख्या 841 में रहते हैं । अर्जुन यादव दो माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र उत्तर प्रदेश पुलिस में है जबकि छोटा इंजीनियर है| मझला पुत्र 28 वर्षीय अमरदीप अपने माता-पिता के साथ रहकर तैयारी करता था । गुरुवार को पिता ड्यूटी पर गए थे जबकि मां रिश्तेदारी में गई थीं । अमरदीप घर पर अकेला था । बुधवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई । पड़ोसियों ने परिवारवालों को सूचित किया । परिवार के लोग भागे भागे घर पहुंचे । वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुसिस के अनुसार कुछ वर्ष पहले भी युवक ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की थी । उसने किस वजह से जान दी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है ।

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर जमा एक मंच पर जमा होगा पासवान समाज

चंदौली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पदम भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि आठ अक्टूबर को जनपद चंदौली में श्रद्धापूर्वक मनायी जाएगी। इस मौके पर मिनी महानगर स्थित मान सरोवर तालाब के पास पासवान समाज के लोग भारी संख्या में जमा होंगे। जिसमें भंडारे का आयोजन करने के साथ ही स्वजातीय बंधुओं को एकता और सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने पर बल दिया जाएगा। कहा कि आज पासवान समाज विभिन्न राजनीतिक मंच पर बिखरा हुआ है, जिससे समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। रामविलास पासवान समाज का एक ऐसे नगीना थे, जिन्होंने विकास व तरक्की की रौशनी समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में काफी हद तक सफल रहे। उनके निधन के बाद समाज को उनके जैसे राजनेता की सख्त दरकार है।

बिहार चुनाव को देखते हुए जनपद पुलिस हुई सक्रिय जंगलों में किया कांबिग

चंदौली बिहार चुनाव को लेकर जनपद पुलिस भी सक्रिय है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को बिहार से सटे क्षेत्र में पुलिस ने गस्त किया और लोगो को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व नौगढ़ थाना प्रभारी ने पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल के साथ जंगलों में कांबिग किया और नक्सली गतिविधियों के दृष्टिगत नौगढ़ क्षेत्र के कोइलारवा हनुमान मंदिर सहित आस पास क्षेत्रो व जंगल पहाड़ों में कांबिंग की साथ ही लोगों को से सूचना आदान-प्रदान प्रेरित किया गया‌।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिहार चुनाव को देखते हुए जंगलों में काबिंग की जा रही है पुलिस बिहार से सटे क्षेत्रो में नजर बनाए हुए है। लोगो से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है।

Chandauli
overcast clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
59 %
2.7kmh
100 %
Fri
31 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
28 °
Tue
32 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights