चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चतुर्भुजपुर में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के वक्त युवक घर परं अकेला था और घरवाले रिश्तेदारी में गए थे। गुरुवार को मृतक की मां और भाई आए तो फंदे से लटकता शव देखा को सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। कमरे में रखा बक्सा खुला था और कुछ सामान बिखरे पड़े थे। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। घटना से घर में मातम पसरा है।
बताते हैं कि मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी चंद्रबली सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार विगत पांच वर्षों से चतुर्भुजपुर में रहता है। बुधवार को पत्नी और बड़ा पुत्र रिश्तेदारी में गए थे। घर पर छोटा बेटा 18 वर्षीय मनीष अकेले था। परिजनों के अनुसार बुधवार को शाम छह बजे मनीष से फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि वह ठीक है और कोई दिक्कत नहीं है। गुरुवार को अपराह्न तीन बजे मृतक की मां और बड़ा भाई आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह घर में दाखिल हुए तो देखा मनीष का शव फंसे से लटक रहा है। यह देखकर दोनों सन्न रह गए। पुलिस को सूचना दी। मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ सदर अनिल राय और सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह भी पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी प्राप्त की। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। उधर, दूसरी ओर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।
फंदे से लटकता मिला युवक का शव‚ परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
दशहरा नवरात्र को देखते हुए खाद सुरक्षा टीम ने की छापेमारी दुकानदारों में मचा हड़कंप दर्जन दुकानों से लिए सैंपल
चंदौली आगामी त्यौहार दशहरा नवरात्र को देखते हुए खाद सुरक्षा के अधिकारियों ने गुरुवार को जनपद में कई दुकानों पर छापेमारी किया इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया खाद्य सुरक्षा की टीम ने कई दुकानों से जांच के लिए सैंपल लिए
टीम ने पड़ाव चैराहे से दो दुकानों सिंघाड़े और कट्टू के आटे के नमूने लिए वही रामनगर से मुमफली दाना सिंघाड़ा आटा सेंधा नमक सूखा मेवा तथा नौगढ़ से खोवे के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
इस दौरान अभिहित अधिकारी आर एल यादव ने कहां की आगामी त्यौहार दशहरा नवरात्र को देखते हुए जनपद में खाद्य सामग्री दुकानों पर छापेमारी किया गया है और कुछ दुकानों से बदाम में 1 को है के नमूने भी संग्रहित यह क्या है जिसे लैब में जांच के लिए भेजा गया है त्योहार को देखते हुए आगे भी जनपद में अभियान चलाया जाएगा जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वही आम जनमानस को खाद्य पदार्थों के मिलावट के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही सच्चिदानंद राय नेहा त्रिपाठी आदि सम्मिलित रहे
जिला प्रशासन तय करे सड़क बनेगी या उसे ग्रामीण जाम करेंः मनोज डब्लू
चंदौली। सीडीओ दफ्तर व कृषि विज्ञान केंद्र से सटे पुरवां-बरठा सम्पर्क मार्ग को लेकर चल रहे आंदोलन में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू जान फूंक दी। इस दौरान वह जिला प्रशासन व सत्ता पर सत्ता पक्ष के विधायक पर हमला रहे। उन्होंने पांच गांव के सम्पर्क मार्ग के निर्माण को रोके रखने को दुर्भाग्यपूर्ण व दबंगई करार दिया। कहा कि सत्ता में बैठे विधायक अपनी शक्ति का दुरूपयोग कर दबंगई दिखा रहे है, जिससे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जिला प्रशासन तय करे कि वह सड़क बनाएगी या फिर खफा ग्रामीण सड़क को जाम करने जैसा कदम उठाएं?
इस दौरान अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने बताया कि सोमवार को पीएमजीएसवाई के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था उक्त अनिर्मित हिस्से पर मिट्टी, गिट्टी गिरने पहुंची तो कतिपय लोगों ने पुलिस मौके पर बुला लिया। इस दौरान चंदौली पुलिस भी सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया। उसने जनता के हित में सड़क निर्माण कार्य कराने की बजाय रोकने में दिलचस्पी दिखाई और एक दिन का वक्त मांगा। सीएम चंदौली से चले गए तो आज पुलिस-प्रशासन जनसमस्याओं को लेकर एक बार फिर बेफिक्र नजर आ रहा है। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में ग्रामीण वहां डंट गए। इससे वहां तनाव की स्थिति कायम हो गयी। ग्रामीणों ने पांच गांवों के लोगों की समस्या को नजरअंदाज कराने का आरोप पुलिस पर लगाया। कहा कि पांच गांव के ग्रामीणों को आसपास के लोगों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन जितना विलंब करेगा सड़क को लेकर आंदोलन उतना ही तीव्र होता जाएगा। साथ ही प्रशासन को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। चेताया कि सत्तासीत जनप्रतिनिधि जनता के काम में बाधक ना बने, क्योंकि ऐसा करने वालों को जनता चुनाव में सबक सिखाने का काम करती है। बरठा के बीडीसी रवि नागेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क का मुद्दा जनता से जुड़ा मुद्दा है और जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा साथ व समर्थन जनता के साथ है। यदि जनता सड़क निर्माण के पक्ष में है तो मेरा भी पक्ष जनता के पक्ष के साथ है। लिहाजा प्रशासन को सम्पर्क मार्ग के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।
नवहीं गांव में अराजकतत्वों ने तोड़ा शिवलिंग,गांव में भारी पुलिस बल तैनात
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं गांव स्थित शिव मंदिर में नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को एक बार फिर अराजकतत्वों ने शिव लिंग तोड़ कर मंदिर से बाहर सड़क किनारे भेक दिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली वैसे ही मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना हो सके। वही गांव में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए है और पुलिस अराजकतत्वों की खोज बिन कर रही है।
बताते हैं कि पिछले दिनों भी इसी मन्दिर में तोड़फोड़ के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया था। पुलिस एक खिलाफ कार्यवाही अमल लाई थी।एक बार फिर उक्त मंदिर में ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा शिवलिंग को तोड़ कर मंदिर के बाहर फेंक दिया गया। इससे गांव में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, लेकिन पुलिस ने इस मामले को संभाल लिया है। इस दौरान सदर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया शिव लिंग तोड़ने की सूचना मिली है। अराजकतत्वों की खोज बिन की जा है ग्रामीणों की सहयोग से मंदिर में पुनः शिव लिंग स्थापित कर दिया गया है। पूरी तरह से मामला शांतिपूर्ण है।
परीक्षा की बाधा पार कर चुके युवाओं नही मिली नौकरी ,कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,

चंदौल। एसएससी जीडी-2018 भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू का साथ व नेतृत्व मिला। प्रशासनिक अफसरों को पत्र देकर अभ्यर्थियों ने अंतिम समय में मेरिट में हुए बदलाव को रद्द करते हुए मेडिकल फिट अभ्यर्थियों को नौकरी दिए जाने की गुजारिश की। बताया कि हम सभी ने शारीरिक व लिखित परीक्षा की बाधा को पार करते हुए मेरीट में जगह बनाई और हम सभी का मेडिकल चेकअप भी हुआ, लेकिन ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त होने के कुछ समय पहले ही एसएससी ने भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट में बदलाव कर दिया, जिससे जनपद चंदौली के 100 से अधिक अभ्यर्थी नौकरी पाने की दौड़ से बाहर हो गए। युवाओं ने अपने पत्र के जरिए प्रशासन को अवगग कराया कि कि एसएससी जीडी-2018 की भर्ती के जरिए 60210 युवाओं को नौकरी दिया जाना निर्धारित था, लेकिन अंतिम समय में मेरिट में बदलाव करके एसएससी ने करीब 6000 अभ्यर्थियों को नौकरी की दौड़ से बाहर कर दिया। उस वक्त 2018 में निकली गई विभिन्न भर्तियों जैसे यूपी पुलिस, रेलवे ग्रुप डी टेक्निशियन में 35 से 40 प्रतिशत ऐसे अभ्यर्थियों ने नौकरी प्राप्त कर ली है जो एसएससी जीडी-2018 में चुने गए थे। बावजूद इसके उन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की। वहीं एसएससी की ओर से जीडी भर्ती प्रक्रिया-2018 में वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की गयी, जिससे नौकरी की उम्मीद लगाए हजारों युवाओं भविष्य अंधकारमय हो गया। आज स्थिति यह है कि एसएससी जीडी-2018 की भर्ती प्रक्रिया के सभी मापदंड पर खरा उतरने वाले युवाओं का उम्र बीत चुकी है, लिहाजा अब वे नई भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हो सकते। बीते 21 सितंबर 2020 को संसद में गृह राज्यमंत्री मा0 नित्यानंद राय ने बयान जारी किया था कि पैरा मिलेट्री फोर्स के 110000 पद रिक्त चल रहे हैं। लिहाजा पैरामिलेट्री फोर्स में वर्तमान रिक्ती को देखते हुए एसएससी जीडी-2018 में मेडिकल प्रक्रिया को पार कर चुके युवाओं को नौकरी दी जाय, ताकि उनका भविष्य बर्बाद होने से बच जाए और रिक्तियों के सापेक्ष नयी भर्ती भी मुकम्मल हो सकेगी। मांग किया कि प्रकरण उपरोक्त में नक्सल प्रभावित चंदौली जनपद के 100 से अधिक युवाओं के भविष्य को देखते हुए उनकी पैरामिलेट्री फोर्स में भर्ती कराने के लिए कर्मचारी चयन आयोग तक मेडिकल फीट युवाओं की बात पहुंचायी जाय।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भीड़
चंदौली।हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक शारदीय नवरात्रि हर साल शरद ऋतु में अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। इसका विशेष महत्व है। इस साल शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा। नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्त मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी किया जाता है। मान्यता है कि नौ दिनों तक भक्तिभाव से मां दुर्गा की पूजा करने से वह प्रसन्न होकर भक्तों के सभी कष्ट हर लेती हैं। विद्वान आचार्य पंडित विनय त्रिपाठी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां के प्रथम रूप “माता शैलपुत्री का पूजा अर्चन किया जाएगा। मां शैलपुत्री के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल धारण है। मां का वाहन बैल है। विधि विधान से की गई पूजा से मॉ प्रसन्न होकर सभी मनोकामना पूर्ण करती है।

नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मां के मंदिर भक्तों के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए सुबह पांच बजे से ही कतारें लग गईं। दिन भर कतारें लगी रहीं। आदि शक्ति की उपासना के लिए लोगों ने व्रत रखा और भजन कीर्तन किया।नवरात्र के पहले दिन आदिशक्ति के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। सुबह स्नान आदि करके भक्त पूजा की थाल सजाकर मंदिरों की ओर चल दिए। मंदिरों में जाकर कतार में लगकर विधि विधान से मां की पूजा अर्चना और स्तुति की। मुख्यालय के प्राचीन काली मां मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। श्रीरामजानकी मठ मंदिर, महावीर मंदिर, फुटियां गांव के काली मंदिर में सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। देवी मां के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए है।
आधी रात तक चला सपा का धरना ,पुलिस ने मांग 24 घण्टे का समय
चंदौली।सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने लिए एसपी कार्यालय चल रहा रहा सपाइयों का धरना पुलिस के आश्वासन के बाद अगले 24 घंटो के लिए स्थगित कर दिया गया है।मौके पर पहुचे सीओ सदर ने तहरीर के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है। नौबतपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले को दो सपाइयों ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। इससे कुछ भाजपा नेताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे सपाइयों में आक्रोश है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में दर्जनों सपाई मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए थे।सात घण्टे तक चले इस धरने में रात करीब साढ़े 12,30 बजे तक उनका धरना जारी रहा। सपाजनों का आरोप था कि काला झंडा लिए युवक की कतिपय भाजपा नेताओं ने पुलिस के सामने बेरहमी से पिटाई की।सीओ ने तहरीर प्राप्त कर जांच उपरांत कार्यवाई की बात कही है और 24 घंटे का समय लिया है जिसपर सपाइयों ने सहमती जाहिर करते हुवे फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है। सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा 24 घंटे का समय पुलिस को कार्यवाही के लिए दिया गया है यदि इस समय अवधि में पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में नही लाती है तो पुनः सपा संघर्ष के लिए तैयार है इसमौके पर जिला महासचिव नफीस अहमद लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा,परवेज अहमद जोखू, चंद्रशेखर यादव संतोष यादव, शिवदयाल, राजा खान, सुजीत कन्नौजिया, संजय कुशवाहा, दानिश इकबाल आदि उपस्थित दिलीप पासवान बाबूलाल
मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सपाई धरने पर
चंदौली। नौबतपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले को दो सपाइयों ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। इससे कुछ भाजपा नेताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे सपाइयों में आक्रोश है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण के नेतृत्व में दर्जनों सपाई मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। रात करीब साढ़े 10 बजे तक उनका धरना जारी रहा।
सपाजनों का आरोप था कि काला झंडा लिए युवक की कतिपय भाजपा नेताओं ने पुलिस के सामने बेरहमी से पिटाई की। यह खुलेआम गुंडई है। यदि सपा का कार्यकर्ता सीएम को झंडा दिखाने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेने का अधिकार है। भाजपा नेताओं ने कानून को तोड़ने का काम किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। चेताया कि मुकदमा दर्ज किए जाने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा, ,बाबू लाल यादव , यादव नफीस अहमद ,चंद्रशेखर यादव परवेज अहमद जोखू, बब्बन चौहान ,दिलीप पासवान बाबू लाल यादव , राम धार जोसेफ संतोष यादव,राजा खान,आदि मौजूद है
सबका विश्वास अर्जित करने में सफल रही भाजपाः डा. महेंद्रनाथ
सैयदराजा। भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर नई ऊर्जा से लबरेज दिखे। इस दौरान मंच संभालने के बाद चंदौली की जनता को नमन किया। कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है हम सभी जनसेवक है जो जनता की आवाज को लोकतंत्र के मंदिर में रखने के लिए चुने गए हैं। चंदौली को पिछले कुछ सालों में आपेक्षित विकास मुहैया कराने का प्रयास हुआ है। सबकुछ है जो अब व्यवस्थित व सुसज्जित नजर आ रहा है, लेकिन अभी बहुत किया जाना शेष है। जनता का स्नेह, प्यार व समर्पण भाजपा के प्रति ऐसे ही कायम रहा तो चंदौली का कोना-कोना में विकास की गाथा गाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चंदौली की जनता को सीएम ने आज मेडिकल कालेज का तोहफा मिला। उम्मीद है कि यहां के लोगों को मुकम्मल मेडिकल कालेज जल्द लोकर्पित होगा, जिससे स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं दूर होंगी। कहा कि भाजपा सरकार ने पहले सबका साथ पाया, सबका विकास किया और उसी आधार पर सबका विश्वास अर्जित करने में सफल रही है। उन्होंने सीएम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मंच पर श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन मंदिर की प्रतिमूर्ति स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस दौरान तीनों भाजपा विधायक सहित प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, मीना चौबे, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह, शशिशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
चकिया व नौगढ़ को आईटीआई कालेज की सौगात, चंदौली में 1082.08 लाख की लागत से बनेगा ड्रग वेयरहाउस
चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैयदराजा में आयोजित समारोह में 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें सीएम ने 90 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं 54 परियोजनाएं पूर्ण हो जाने पर उनका लोकार्पण किया। शिलान्यास की सूची में कई परियोजनाएं ऐसी है जो समय से मुकम्मल हो जाए तो चंदौली के विकास में चार चांद लग जाएंगे। शिलान्यास की परियोजनाओं में चकिया के फिरोजपुर में प्रस्तावित राजकीय आईटीआई कालेज भवन है, जिसके निर्माण पर 1084.14 लाख रुपये प्रस्तावित है। इससे चकिया क्षेत्र में व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बड़ी मदद मिलेगी। वहीं नौगढ़ में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 948.36 लाख रुपये से तहसील भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसी तरह शहाबगंज में 123.28 लाख की लागत से हास्टल, बैरक व एक विवेचना कक्ष बनाया जाना है। नौगढ़ में युवाओं के अंदर दक्षता पैदा करने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कम स्किल डेवलेपमेंट सेंटर की स्थापना पर सरकार 1355.31 लाख रुपये खर्च करेगी। इसी तरह चंदौली में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य 1082.08 लाख की लागत से किया जाना प्रस्तावित है। हालांकि इसका निर्माण कहा होगा इसका उल्लेख व जिक्र अभी शासन-प्रशासन की ओर से नहीं किया गया है। इसके अलावा सकलडीहा-कमालपुर-अमड़ा मार्ग को सुदृढ़ करने की परियोजना पर 4096.13 लाख रुपये सरकार खर्च करेगी। वहीं अलीनगर-सकलडीहा मार्ग को सुदृढ़ करने की परियोजना पर 1784.34 लाख खर्च किया जाना प्रस्तावित है। शिलान्यास के आंकड़े चंदौली के विकास को पंख लगाने की आशाओं को बल देते हैं, लेकिन यह परियोजनाएं कम मूर्त रूप लेंगी यह भविष्य की गर्त में छिपा है।











