30.8 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 693

चंदौली मेडिकल कालेज का नाम बाबा कीनाराम को समर्पित,800 करोड़ की मिली सौगात


चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ सैयदराजा में सुसज्जित मंच पर चढ़े तो उन्होंने मेडिकल कालेज समेत 800 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। बाबा कीनाराम एवं भगवान अवधूत राम को नमन करते हुए मेडिकल कालेज को भगवान कीनाराम के नाम समर्पित कर अपनी श्रद्धा को भी मंच से अभिव्यक्त किया। कहा कि यूपी-बिहार के बीच जो रिश्ता है उसे चंदौली मेडिकल कालेज मजबूत बनाएगा। कहा कि चंदौली मेडिकल कालेज में लखनऊ-दिल्ली जैसी बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदत्त होंगी, जिससे चंदौली, गाजीपुर व पश्चिमी बिहार के इलाके लाभान्वित होंगे। सीएम ने अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही पूर्ववती सरकारों की नाकामियों को भी एक-एक गिनाया।
उन्होंने कहा कि यूपी में पहले सरकारी नौकरी नीलाम होती थी। लम्बे समय से यूपी की सत्ता संभालने वाली सपा-बसपा की सरकारों में नौकरियों की बोली लगती थी, लेकिन आज ऐसा करने वालों का घर-बार नीलाम हो रहा है। जनसेवा के लिए सरकार की नीयत साफ होनी चाहिए। नेक नियत के साथ सरकार काम करेगी तो विकास की किरण यूपी के कोने-कोने तक पहुंचेगी, जैसा कि आज पूरा यूपी विकास की रौशनी से प्रकाशमान नजर आ रहा है। उन्होंने पूर्ववती कांग्रेसी सरकार पर करारा प्रहार किया। पहले देश के प्रधानमंत्री यह कहा करते थे कि केंद्र से विकास व जनकल्याण के मद में जारी धन का 15 फीसद ही लाभार्थी तक पहुंच पाता है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने इस परम्परा को पूरी से मिटाने का काम किया। अब डीबीटी के जरिए पेंशन, सब्सिडी व छात्रवृत्ति के पैसे सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहे हैं। कहा कि आज जो लोग जनता के दुख-दर्द में घड़ियाली आंसू बहाने का दिखावा कर रहे हैं, पिछली सरकारों में उन्हीं लोगों ने गरीबों के अन्न व उनकी सुविधाओं पर डांका डाला था। उन्होंने धानापुर के वीर बलिदानियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कहा कि चंदौली बाबा कीनाराम और अवधूत भगवान राम की धरती है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डा. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रस्ताव पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंदौली राजकीय मेडिकल कालेज बाबा कीनाराम के नाम पर रखने की घोषणा की। साथ ही यह भी भरोसा दिया कि मेडिकल कालेज में बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा भी भाजपा सरकार स्थापित करेगी। अंत में दावा किया कि यदि 2022 में भाजपा की सरकार बनी तो सूबे के सभी 75 जिलों में मेडिकल कालेज होंगे। कहा कि अच्छी सुविधाएं चाहिए तो अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुनना होगा? इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गुंजायमान रहा।

सैयदराजा कूच कर रहे सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव समर्थकों संग गिरफ्तार!


चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ के सभास्थल के लिए पैदल कूच कर रहे सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव बुधवार की शाम लीलापुर के पास पुलिस द्वारा रोक लिए गए। इस दौरान सपाइयों ने पुरजोर प्रतिकार किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स ने सभी सपाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गयी। सपाई क्षेत्र के नरसिंहपुर स्थित डा. राममनोहर लोहिया भवन से सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में पैदल ही जा रहे थे, लेकिन इसकी भनक लगते ही पुलिस लीलापुर पहुंची और घेरेबंदी करके सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा के साथ ही वहां मौजूद सभी सपाइयों को हिरासत में लिया और पुलिस वाहन से पुलिस लाइन ले गए। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने पुलिस पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि लोकतंत्र में चंदौली के लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी बात कहने से रोका जा रहा है। कहा कि समाजवादी पार्टी इसका विरोध जारी रखेगी।

सैयदराजा सभा स्थल पहुचे मुख्यमंत्री, सांसद ने किया स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित

सीएम योगी पहुचे चंदौली…

चंदौली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के सैयदराजा स्थित सभा स्थल पहुंच चुके हैं ।यहां पर मंच पर उनका स्वागत चंदौली के सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल नवी ने सीएम योगी और केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत किया । यहां पर सीएम योगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सीएम योगी ने बरठी कमरौर गांव पहुंचे थे ।वहां पर मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का शिलान्यश और पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया। सीएम योगी को सुनने और देखने के लिए सैयदराजा सभा स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ है

सैयदराजा पहुँचा सीएम योगी का उड़न खटोला, मेडिकल कॉलेज के लिये रवाना

चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन को लेकर सभी संसय खत्म हो चुके हैं। बुधवार को सीएम का उड़न खटोला जैसे ही सैयदराजा क्षेत्र में पहुंचा तो गड़गड़ाहट से पूरा क्षेत्र हर हर महादेव व जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। मुख्यमंत्री 24 मिनट लेट पहुंचे हो लेकिन जैसे ही हेलीकाप्टर सैयद राजा के नेशनल कॉलेज पहुंचा तो वैसे ही अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई और अपने-अपने ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए। वही सीएम को लेकर फ्लीट मेडिकल कालेज के लिए रवाना हो गई।

अचानक कांग्रेस कार्यालय कोतवाल कांग्रेसियों को किया नजर बंद हुई तीखी बहस


चंदौली जनपद में सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस प्रशासन पूरी तरफ सतर्क है और प्रशासन की चप्पे चप्पे कर नज़र है पुलिस ने सभी विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नज़र बंद कर दिया है। चन्दौली मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यलय में जुटे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी सही सैकड़ों कार्यकर्ता को सदर कोतवाल अनिल कुमार मिश्रा ने नजर बंद कर दिया। कांग्रेसियों और सदर कोतवाल में तीखी बहस भी हुई वहीं कुछ देर के बाद मामला शांत हुआ इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता अपने संगठन की मीटिंग कर रहा है तो उसमें प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप करना अनुचित है कहा कि लोकतंत्र में सबको स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री विपक्षियों से डरे हुए हैं कार्यक्रम में आने से पहले ही किसी जनप्रतिनिधि को नजर बंद करना व किसी के साथ दुर्व्यवहार करना उनके मानसिकता में शामिल है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसी तैयार हैं इसके लिए चाहे सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष ही क्यों न करना पड़े। नारायण मूर्ती ओझा,माधवेन्द्र मूर्ती ओझा, शिवेंद्र तिवारी योगेश सिंह लड्डू मधुराय, गीता सिंह,आदि उपस्थित रहे।

अचानक कांग्रेस कार्यालय पहुचे कोतवाल कांग्रेसियों को किया नजर बंद हुई तीखी बहस


चंदौली जनपद में सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस प्रशासन पूरी तरफ सतर्क है और प्रशासन की चप्पे चप्पे कर नज़र है पुलिस ने सभी विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नज़र बंद कर दिया है। चन्दौली मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यलय में जुटे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी सही सैकड़ों कार्यकर्ता को सदर कोतवाल अनिल कुमार मिश्रा ने नजर बंद कर दिया। कांग्रेसियों और सदर कोतवाल में तीखी बहस भी हुई वहीं कुछ देर के बाद मामला शांत हुआ इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता अपने संगठन की मीटिंग कर रहा है तो उसमें प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप करना अनुचित है कहा कि लोकतंत्र में सबको स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री विपक्षियों से डरे हुए हैं कार्यक्रम में आने से पहले ही किसी जनप्रतिनिधि को नजर बंद करना व किसी के साथ दुर्व्यवहार करना उनके मानसिकता में शामिल है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसी तैयार हैं इसके लिए चाहे सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष ही क्यों न करना पड़े। नारायण मूर्ती ओझा,माधवेन्द्र मूर्ती ओझा, शिवेंद्र तिवारी योगेश सिंह लड्डू मधुराय, गीता सिंह,आदि उपस्थित रहे।

गांव गांव सपाइयों ने फूंका सी.एम का पुतला

चंदौली। समाजवादी युवजन सभा जिला महासचिव दिलीप पासवान के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जगदीश सराय गांव में सीएम का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार बताया। इस दौरान दिलीप पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सहित कार्यकर्ता गांव गांव प्रदेश सरकार व सीएम का पुतला फूंक रहे हैं ।इसी क्रम में जगदीश सराय गांव में पुतला फूंका गया है आगे भी विरोध जारी रहेगा। कहा कि जिस प्रकार से लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर बर्बरता पूर्वक देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा वाहन से कुचला गया इस कृत्य जितनी भी निंदा की जाए कम है।

यही नहीं जनपद में सुबे के मुख्यमंत्री उसका शिलान्यास कर रहे जो मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास सपा की सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर दिया था। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार झूठ बोलने में पूरी तरह से माहीर है। ऐसी सरकार से सतर्क रहने के लिए जनता को समाजवादी युवजन सभा के लोग कर रहे हैं और गांव गांव मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर लोगों को भ्रष्ट सरकार की नाकामियों को बताने का काम कर रहे हैं।

रेलवे क्रासिंग ट्रैक अवरुद्ध किए जाने से ग्रामीण नाराज,सरकार के खिलाफ की नारे बाजी

कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा के धीना स्टेशन से 2 किमी पश्चिम रेलवे के पास विभाग के अधिकारियों ने बुद्धवार को क्रासिंग को अवरुद्ध कर दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू से गुहार लगाई। मौके पर पहुँचे पूर्व विधायक ने अवरुद्ध कर रहे रेलवे अधिकारी व डीआरएम अमित कुमार गुप्ता दानापुर से वार्ता की। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि अंडर पास के लिए आधा पैसा स्टेट गौरमेंट देती है आधा पैसा रेलवे देती है, लेकिन आज तक एक पैसा प्रदेश सरकार से नही मिला तो अंडर पास कैसे बनेगा। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक व सांसद के विरोध में किसानों ने नाराजगी जताई।

इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों कि सुविधाओं के लिए बैरिकेटिंग खोलने की बात कही। कहा कि 2018 में जब दर्जनों गांवो के ग्रामीण रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग पर अड़े थे तब एक सप्ताह तक किसानों व ग्रामीणों का सँयुक्त धरना चल रहा था धरना पर पहुँचे सांसद महेंद्र नाथ पाण्डे व विधायक सुशील सिंह ग्रामीणों व किसानों को अंडर पास बनाने की बात कही थी तभी धरना समाप्त हुआ था, लेकिन अंडर रेलवे पास की बाट जोहते रह गए। यही नहीं बुधवार को रेलवे विभाग एवं आरपीएफ द्वरा क्रासिंग को बैरिकेटिंग करवा दिया गया। इस दौरान सीनियर सेक्शन प्रभारी केबी तिवारी,आरपीएफ स्टाफ बालगंगाधर,पीडब्लूआई अखिलेश कुमार, आईओ डब्लू बक्सर वीएम सिंह,सीओएस रेलवे मौजूद रहे ।

महिला को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ मौत, चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों व पुलिस में शव लेने के लिए हुई छिनाछपटी तनाव कायम

चकिया। कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव के कुसुम्भर पहाड़ी के समीप खेत में सब्जी तोड़ रही महिला पार्वती सोनकर पर बुधवार को मगरमच्छ ने बोला हमला। महिला को जबड़े में दबोचकर मगरमच्छ उसे खींचकर नदी में ले गया, जिससे महिला की मौत हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी के चारों ओर जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला के शव को नदी में छोड़कर मगरमच्छ गायब हो गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों चिट्टियां सादुल्लापुर पर शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण स्थानीय पुलिस व वन विभाग पर लापरवाही बरतने व सूचना के बाद भी मदद के लिए मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। सूचना के बाद तहसीलदार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया। इस दौरान शव को पुलिस व ग्रामीणों में छिनाछपटी भी हुई। बावजूद इसके ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इससे आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति कायम हो गयी और भारी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीण मांगें पूरी होने तक चक्काजाम के मूड में नजर आ रहे हैं। काफी जद्दोजहद के बाद तहसीलदार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया‚ तब जाकर धरनारत ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

बरठा-पुरवा संपर्क मार्ग:नही बनी सड़क तो लेंगे ग्रामीण जल समाधी


चंदौली। पुरवां-बरठा सम्पर्क मार्ग को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को पीएमजीएसवाई के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए नामित संस्था उक्त अनिर्मित हिस्से पर मिट्टी, गिट्टी गिरने पहुंची तो कतिपय लोगों ने पुलिस मौके पर बुला लिया। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में ग्रामीण वहां डंट गए। उन्होंने पुलिस से सीधा सवाल किया कि आखिर एक व्यक्ति के लिए पांच गांव के ग्रामीणों की राह क्यों रोकी जा रही है। ऐसे में कोतवाली पुलिस ने एक दिन का समय मांगा और डीएम-एसपी के मौके पर आने की बात कहते हुए सुने गए। लेकिन इसके इतर ग्रामीणों ने अपने सड़क की जायज मांग को लेकर धरना देने मूड बना लिया है ग्रामीणों बताया कि बुधवार को 2 बजे तक यदि सड़क निर्माण कार्य आरंभ नही हुआ तो ग्रामीण सड़क के दोनों तरफ भरे पानी मे जल समाधि लेंगे बताया कि चक्काजाम सड़क पर उतरने जैसा कोई भी अनैतिक काम नही करेंगे लेकिन सड़क पर भरे पानी मे हम अपनी समाधि जरूर बनाने का काम करेंगे।देखना यह है कि सड़क निर्माण की मांग का मुद्दा बुधवार को कितना गर्म रहता है?

काम रोक रहे पुलिस से बात करते ग्रामीण।
Chandauli
moderate rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
65 %
2.6kmh
100 %
Fri
30 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
28 °
Tue
32 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights