चंदौली। समाजवादी पार्टी सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन को अपने नजरिए से ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। हालांकि पुलिस तंत्र जिले के एक-एक सपाइयों पर पैनी नजर बनाए हुए है। इस दौरान पुलिस ने सपा के फायर ब्रांड नेता अंकित यादव के फेसबुकिया ऐलान को भी संज्ञान में लिया है और सपा ही समाजवादी पार्टी के घर-घर पुतला फूंकने जाने के फरमान पर भी अपनी नजर बनाए हुए है। एक तरफ जहां सीएम की सभा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। वहीं सपाइयों के विरोध के फन को भी कुचलने की तैयारी भी पूरी कर रखी है। फिलहाल समाजवादी पार्टी आज सीएम योगी आदित्यनाथ का विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन के साथ-साथ काले झंडे दिखाकर स्वागत कर सकती है। इसे लेकर कहीं न कहीं पार्टी के अंदरखाने में तैयारियां चल रही होंगी। खैर! जनपद का पुलिस प्रशासन भी पूरी मुश्तैदी के साथ सपाइयों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अंकित यादव ने फेसबुक से काले झंडे दिखाने का ऐलान किया तो पुलिस उन्हें रात को ही घर पर हाउस अरेस्ट करने पहुंच गयी। बावजूद इसके अंकित यादव ने साफ लफजों में यह ऐलान किया है कि मैं जाऊंगा, क्योंकि मुझे मुख्यमंत्री से मिलना है।
सीएम योगी का चंदौली में पुतला-दहन, विरोध व काले झंडों से स्वागत की तैयारी में है सपाई
मामूली विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने किया फायरिंग दो घायल मौके पर भारी फोर्स तैनात
पुर्वांचल डेस्क वाराणसी शिवपुर थाना अंतर्गत बीएचएल के पास मंगलवार की देर रात बियर के ठेके पर बियर पीने के बाद अज्ञात बदमाशों ने मामूली विवाद को लेकर फायरिंग कर दी इससे आस पास भगदड़ मच गई लोग अपनी सटर धड़ाधड़ बंद कर भागने लगे वही बदमाश फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए बदमाशों की फायरिंग से बियर की दुकान पर खड़ा एक ग्राहक और चाय का दुकानदार अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

बदमाशों ने बिना नम्बर की पल्सर बाइकसे घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को घटना स्थल से खोखे के साथ एक लाइव बुलेट भी मिली है मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया और आगे की कार्यवाही में जुटी है। पुलिस घटना स्थल के पास दुकान पर लगे सी सी टीवी कैमरे खंगाल रही है। वही घटना को लेकर आस पास के लोगो मे तरह तरह चर्चाएं व्यप्तहै।घटना के बाद पुलिस वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पहुच कर जायजा लिया और मातहतों को जल्द से जल्द मामले का अनावरण करने के निर्देश दिए गए है वही दूसरी तरफ इस घटना के बाद घायलों के परिजन सड़क पर उतर आए है और दोशियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है
अनदेखी….. सरकारी वादों के पूर्ण होने की बाट जोह रहा शहीद का परिवार,
चंदौली। चहनियां भाजपा सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन करने के लिए अमृत महोत्सव व चौरी चौरा शताब्दी वर्ष बड़े पैमाने पर मना रही है। वही जम्मू कश्मीर के पूंछ राजौरी के मेंढर सेक्टर में आर आर 37 बटालियन में सिगनल मैन के रूप में भारतीय सीमा की रखवाली करते 20 जनवरी 2018 को शहीद हुए नदेसर मारूफपुर निवासी चन्दन राय की शहादत पर सरकार के नुमाइन्दों द्वारा शहीद की प्रतिमा स्थापित करने व जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम करने का वादा चार वर्ष बाद भी पूरा न होने पर शहीद के परिजन वादा पूर्ति की बाट जोह रहे है। शहीद के पिता सत्यप्रकाश राय ने इस बाबत बताया कि शहीद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तहसील सकलडीहा द्वारा बताया कि ग्राम पंचायत नदेसर में कोई सरकारी भूमि ही नहीं है। जब नवनिर्वाचित प्रधान शिवकुमार ने रामशाला परिसर के समीप स्थित ग्राम पंचायत की आराजी नम्बर 143 जो आबादी के रूप में दर्ज है पर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव व लेखपाल की रिपोर्ट के साथ रामशाला ट्रस्ट से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर पंचायत भवन व शहीद स्मारक स्थल का निर्माण कार्य शुरू कराया तभी गंवई राजनीतिक द्वेष वश कुछ लोग स्थानीय भाजपा नेताओं व अन्य सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम सकलडीहा व डीएम चन्दौली को भ्रामक सूचना देकर दबाव डालते हुए निर्माण कार्य रूकवा दिया है जिससे विकास पसन्द व शहीदों के मान सम्मान का राग अलापने वाली योगी सरकार की कथनी करनी में अन्तर स्पष्ट होने लगा है। वहीं शहीद के नाम पर सड़क के नामकरण पर भी शासन द्वारा लगातार गुमराह करने वाली रिपोर्ट दी जा रही है जिससे हम सब अब पूरी तरह आहत हो गए है और जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर जिले के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर पत्रक सौंपूगा और वादा पूर्ति की मांग करूंगा।
चंदौली मेडिकल कालेज का तोहफा देंगे सीएम,मिल सकती है कई सौगात
बगही-कुंभापुर में मेडिकल कालेज का करेंगे शुभारंभ
चंदौली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान बगही-कुंभापुर में मेडिकल कालेज के शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जनपद के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम सैयदराजा में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके मद्देनजर हेलीपैड, मेडिकल कॉलेज समेत जनसभा स्थल पर जिला प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किये गए है। करीब एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे. ताकि सीएम की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके।विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्टूबर को 3 बजे चंदौली पहुचेंगे, जहां सबसे पहले मेडिकल कालेज सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण का काम अपने हाथों से करेंगे। इसके सैयदराजा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रस्तावित दोनों कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई. जहां पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के निरीक्षण के साथ जरूरी निर्देश दे दिए गए है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए अधीनस्थ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनके दायित्व का निर्धारण कर दिया जाए, ताकि वह समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो सके। वहीं सीएम कार्यक्रम को देखते हुए वीआईपी प्रोटोकॉल मेंटेन किया जा रहा है।

सीएम की सुरक्षा में करीब एक हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे, जिसमें पांच एडिशनल एसपी, एक दर्जन सीओ शामिल है। इसके अलावा पीएसी व आरएएफ की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सीएम का अपना एनएसजी व कमांडो घेरा भी मौजूद रहेगा। आपको बता दें कि पहले इस बात की चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह शुभ कार्य नवरात्रि के अवसर पर किसी दिन करेंगे, लेकिन 6 अक्टूबर को वाराणसी में उनका एक बड़ा कार्यक्रम है। उसी दौरान समय निकालकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली जिले के दौरे पर भी आ रहे हैं और यहां की कई योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जिले को नई सौगात देने की कोशिश करेंगे।
यहा ग्रामीणों में इतनी संख्या में लिया कांग्रेस की सदस्यता
चंदौली।धानापुर में कांग्रेस कमेटी ने तोरवां ग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक लोगो को कांग्रेस के विधान सभा प्रभारी प्रदीप मिश्रा द्वारा कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान सभा प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि आज देश की हालत बदतर स्थिति में है,आज किसानों के ऊपर गाडियां चढ़कर कुचला जा रहा है , दलित मजदूर ,आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।अपनी हक की आवाज उठाने वालो को जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में कांग्रेस के विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष गीता सिंह व जिला महासचिव मुनीर खान के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता हसन खान , रमाशंकर सिंह ,महताब ,दयाराम पावन, डॉ उमेश चंद्र , मुरारी प्रसाद,राम गोविंद तिवारी, दीपक पाण्डेय, कपिल देव ,संतोष सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिराजुद्दीन भुट्टो ने किया।
ऐतेहासिक होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम,भाजपा काम करने वाली पार्टी :सुशील,
मुख्यमंत्री की सभा की सफलता के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विभिन्न गांव में जनसंपर्क किया लोगो से आवाहन किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नौबतपुर मेडिकल कालेज के शिलान्यास व अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम हेतु आ रहे है यह कार्यक्रम सफल और ऐतिहासिक होगा इसके साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में उपस्थित हो

इसके अलावा विधानसभा सैयादराजा के मण्डल , युवा मोर्चा पदाधिकारियों व ग्रामप्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं राशन वितरक के साथ अलग-अलग बैठक कर अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं सीएम के विचारों को सुने इसके पूर्व ग्राम पंचायत बगही कुम्भापुर. बड़ी डीलिया, सूंडेहरा ,लोकमानपुर, कल्याणपुर आदि गांव में जनसंपर्क किया कहा कि सैयदराजा विधानसभा समेत पूरे जनपद को बड़ी सौगात मिलने जा रही है भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश साथ जिला भी तरक्की की बुलंदियों को छू रहा है । कहा कि भाजपा काम करने में विश्वास रखे वाली पार्टी है अब जनपद में विकाश कार्यो को मूर्त रूप दिया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।इस सैयदराजा चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल अमित अग्रहरि महेंद्र सिंह संतोष मंडल मौर्य गुड्डू पांडे बाबूलाल सिंह जुगनू सिंह राजाराम आदि उपस्थित रहे।
चेतावनी: नही बनी सड़क तो लखनऊ करेंगे कूच पांच गांव के ग्रामीणों ने 50 मीटर सड़क के लिये सीडीओ को दिया ज्ञापन
चंदौली। सड़क निर्माण की मांग को लेकर बरठा-पुरवां, जगदीशसराय, चकिया व मद्धूपुर गांव के ग्रामीण ने मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह की मौजूदगी में भारी संख्या में पहुचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पांच गांव को जोड़ने वाले 50 मीटर अनिर्मित रास्ते के निर्माण की मांग की। कहा कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया नही तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।वही सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा

इस दौरान झन्मेजय सिंह ने कहा अधिकारियों के ढुलमुल रवैया से सड़क का निर्माण नही हो रहा है।इसके लिए बस अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिल रहा है। यदि जल्द सड़क का निर्माण नही किया गया तो पांच गांव के ग्रामीण खुद ही सड़क का निर्माण करायेगे।उसमे कोई बाधा आयी तो ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ कूच करेंगे कहा कि जिले के अफसर यह तय करें कि सड़क वास्तव में अस्तित्व में है या नहीं। यदि सड़क कायम है तो उक्त 50 मीटर के सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कर दे। यदि सड़क का अस्तित्व अफसरों की जांच में नहीं मिला तो उसे पूरी तरह से उखाड़ दिया जाए। कहा कि पूर्व में किए गए जांच में एसडीएम सदर द्वारा जांच की गयी, जिसमें 20 मीटर चौड़ी सड़क होने की बात अपनी जांच रिपोर्ट में सीडीओ चंदौली को बतायी गयी थी। इसके बाद भी सड़क निर्माण करा पाने में जिला प्रशासन अब तक नाकाम हुआ है, जिससे पांच गांव के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस बाबत सीडीओ ने बताया कि रास्ते का निर्माण कार्य प्रगति पर है जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा यदि कही भी कोई अड़चन आती है तो उसको दूर किया जाएगा । इस अवसर पर बृजेश सिंह, पुरवां प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, हिनौता प्रधान प्रमोद कुमार, मद्धूपुर के प्रधान प्रकाश राम, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, बृजेश कुमार त्रिपाठी, मोहन सिंह, वीरेंद्र प्रताप छोटे, बाबा, जतन, रामशरण, केवली, जीरा, धरमू, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।
अनोखा प्रदर्शन, सपाई कलेक्ट्रेट पर बट्टी चोखा और हरिकीर्तन कर रात तक जमे रहे
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के पास धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। धरना प्रदर्शन के सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन कीर्तन के साथ पार्टी के मिशन गीत को भी गाया। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों का बखान किया। साथ ही जिला प्रशासन को चेताया कि रात भर कार्यक्रम चलेगा, लेकिन पीछे हटने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है।
देर रात धरना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सपाइयों का मांग पत्र लिया तब जा कर धरना समाप्त हुआ।

इस दौरान सपा सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के ईसारे पर जिला प्रशासन पूरी तरह से लोकतंत्र को दबाने का प्रयास कर रहा है,लेकिन इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाए। इसके लिए समाजवादियों कई दिनों तक धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं रहेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज डब्ल्यू ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने पर पूरी तरह से सरकार आमादा है। ऐसी सरकार से जनता को सतर्क करने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सत्ता के साथ साथ जिला प्रशासन भी सत्ता के नशे में चूर है। इसे उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान चंद्रभान यादव, सुधाकर मौर्य, वीरेंद्र यादव, रामजन्म यादव, नफीसअहमद, रमेश यादव, रजा खान दिलीप पासवान राजेश यादव आरिफ सिद्दीकी सुजीत कन्नौजिया सुभाष यादव संतोष यादव बाबूलाल यादव आदि उपस्थित रहे
फेसबुक व वाट्सऐप पर सरकार ने फिर लगा दी पाबंदी
चंदौली। फेसबुक व वाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सरकारी की पाबंदियां बढ़ने लगी है। ऐसा पहला अवसर नहीं है जब सोमवार की देर शाम सरकार ने फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्ट्राम जैसे सोशल साइट को बंद कर दिया। इससे फोटो, वीडियो सहित टेक्सट मैसेज आदि का आदान-प्रदान पूरी तरह से ठप हो गया। इससे लोगों के कामकाज पर बुरा प्रभाव पड़ा और लोग काफी हलकान रहे। यह पाबंदी लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदकर मारने की घटना के बाद पनपे तनाव के मद्देनजर लगाया गया है। क्योंकि सपा-कांग्रेस के साथ ही किसान दलों ने पूरे सूबे में सरकार का पुरजोर प्रतिकार किया और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांग डाला। इस दरम्यान जिलों में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन, अरेस्ट-हाउस अरेस्ट, पूतला दहन, पुलिस-प्रशासन से गुत्थमगुत्थी जैसी वारदातें हुई, जिसके प्रसार को निष्प्रभावी करने के लिए सरकार ने फेसबुक और वाट्सऐप को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
एक दौर था जब सोशल मीडिया प्लेटफार्म भाजपा की सबसे बड़ी मददगार थी। भाजपा संगठन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया के जरिए हुए लोगों तक अपनी पहुंच को पुख्ता बनाने में सफल रहे है और उनके द्वारा सोशल मीडिया पर वर्तमान सरकार के खिलाफ ऐसा माहौल तैयार किया गया कि जनता का रुझान एकाएक भाजपा की तरफ हुआ और वह प्रचण्ड बहुमत से केंद्रीय सत्ता में लौटी और काफी दिनों तक इसी सोशल मीडिया के लिए अपने वर्चस्व को लोगों के बीच कायम रखा। लेकिन कुछ समय बाद भाजपा के इसी पैने हथियार को उसके खिलाफ इस्तेमाल में लाया जाने लगा। अब तो हालात यह है कि सोशल मीडिया भाजपा और सरकार के गले की हड्डी बन गयी है। इससे निजात पाने के लिए कानूनों में सख्ती के साथ इन पर पाबंदियों का फंसा सरकार तेजी से कसती जा रही है। हाल में लखीमपुर खीरी में हुई वारदात से खराब हुई सरकार की साख को बचाने के साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं की गिरफ्तारी के अलावा किसान संगठनों के आंदोलन व प्रतिकार के कारण पनपे तनाव के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को एक बार भी बंद कर दिया। पाबंदियां देर शाम एक-एक कर प्रभावी हुई तो लोगों को पता भी नहीं चला। लेकिन जब लम्बा वक्त गुजरता तो लोगों को इसकी जानकारी हुई टेनिफोनिक बातचीत में लोगों को यह जानकारी हुई कि लखनऊ, कानपुर व वाराणसी समेत तमाम छोटे-बड़े शहरों के साथ लगभग पूरे यूपी में सोशल मीडिया प्लेटफार्म को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गयी है जिन लोगों का अधिकांश वक्त फेसबुक वाट्सऐप पर गुजरता था उनके लिए उनका महंगा मोबाइल फोन डब्बा हो गया। कामकाजी लोगों ने सूचनाओं का आदान-प्रदान टेलीफोनिक बातचीत व सामान्य मैसेज के जरिए किया।
सड़क निर्माण के लिए प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण मुखर
पुरवां-बरठा सम्पर्क मार्ग के अनिर्मित हिस्से पर खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बिछियां धरनास्थल पर जिला प्रशासन के खिलाफ किया आंदोलन
चंदौली। तय कार्यक्रम के तहत सड़क निर्माण की मांग को लेकर बरठा-पुरवां, जगदीशसराय, चकिया व मद्धूपुर गांव के ग्रामीण सोमवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह की मौजूदगी में गांव से जुलूस निकाला। ग्रामीण उक्त क्षतिग्रस्त रास्ते से होकर बिछियां धरनास्थल पर पहुंचे और 50 मीटर अनिर्मित सड़क के निर्माण की मांग की और नाकाम जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग किया कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाय, जिसे कतिपय लोगों के दबाव में बनने नहीं दिया जा रहा है, जिससे पांच गांव के हजारों लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।
इस दौरान झन्मेजय सिंह ने कहा प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण कर जिले के अफसर यह तय करें कि सड़क वास्तव में अस्तित्व में है या नहीं। यदि सड़क कायम है तो उक्त 50 मीटर के सड़क का निर्माण आगामी चार दिनों के अंदर कर दे। यदि सड़क का अस्तित्व अफसरों की जांच में नहीं मिला तो उसे पूरी से उखाड़ दिया जाए। कहा कि पूर्व में किए गए जांच में एसडीएम सदर द्वारा जांच की गयी, जिसमें 20 मीटर चौड़ी सड़क होने की बात अपनी जांच रिपोर्ट में सीडीओ चंदौली को बतायी गयी थी। इसके बाद भी सड़क निर्माण करा पाने में जिला प्रशासन अब तक नाकाम हुआ है, जिससे पांच गांव के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार ध्रूवेश कुमार ने मांग-पत्र लिया और जल्द से जल्द सड़क निर्माण का भरोसा दिया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, पुरवां प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, हिनौता प्रधान प्रमोद कुमार, मद्धूपुर के प्रधान प्रकाश राम, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, बृजेश कुमार त्रिपाठी, मोहन सिंह, वीरेंद्र प्रताप छोटे, बाबा, जतन, रामशरण, केवली, जीरा, धरमू, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।










