29.3 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 695

जनपद के शिक्षकों ने मांगी पुरानी पेंशन व कैशलेश चिकित्सा सुविधा

कलेक्ट्रेट के पास अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते शिक्षक।


चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांग पत्र से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, मृत आश्रितों को योग्यनुसार नियुक्ति देने व शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को शिक्षक के पद पर समायोजित करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं। इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, ज्योति प्रकाश, वीरेंद्र मोहन सिंह, राकेश पांडेय, रामअवध, मदन तिवारी, दीनदयाल यादव, यादवेंद्र रावत, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद मिश्रा, आनंद पांडेय, सुरेश सोनकर, देवेंद्र दुबे, विनोद यादव, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने डीबीटी डाटा फीडिंग कराए जाने के विरोध में बीएसए कार्यालय पहुंचे और बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया डीबीटी डाटा फीडिंग का कार्य ब्लाक संसाधन केंद्रों पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटर व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से कराया जाय। कहा कि शिक्षकों का मूल का शिक्षण है लेकिन विभाग गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षकों से करवा रही है। इस अवसर पर अरविंद सिंह, हैदर अली खान, प्रशांत निराला, ओमप्रकाश, फकरूद्दीन, अमरनाथ दुबे, प्रेमशंकर मिश्रा, केशरी नंदन जायसवाल, संजीत भारती, विकास सिंह, सुधाकर सिंह, रामजी प्रसाद, फैयाज अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

अखीलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में धरना कर रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प, पूर्व सांसद गिरफ्तार

चन्दौली- लखीमपुर खीरी कांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. चन्दौली भी इससे अछूता नहीं है. मुगलसराय में धरना पर बैठे पूर्व सांसद रामकिशुन यादव समेत सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार पर लिया है.इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी देखने को मिला. जिसके बाद सभी को मुगलसराय कोतवाली ले जाया गया.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मुगलसराय में पूर्व सांसद रामकिशन की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय -चंदौली जीटी रोड मार्ग को जाम कर दिया है. जाम को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है. साथ ही सीओ और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिए गए. सपा कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया गया. लेकिन तमाम मशक्कत के बाद सपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं है.

इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशन ने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह की घटना हुई है, वह निंदनीय है जिस तरह से हमारे नेता की गिरफ्तारी की गई है.इसको लेकर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर हैं.बीजेपी के लोगों के इशारे पर मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी.जिसके बाद वहां हिंसा भड़की है. इसके बाद वहां किसानों से मिलने जा रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. प्रदेश में इस वक्त जंगलराज कायम है.

अचानक एसपी कार्यालय में घुसे कांग्रेसी दिया धरना पुलिस महकमे में हड़कंप

चंदौली। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद जिले के कांग्रेसी सड़क पर आ गए। सोमवार को जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुचे और एसपी अमित कुमार के कार्यलय कक्ष के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए अचानक हुए इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं कांग्रेसी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे और प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा करने की मांग की। कांग्रेसियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहां की सरकार को तत्काल इस्तीफा दे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुए जिसका परिणाम लखीमपुर खीरी की घटना है अब इस सरकार में अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना भी बेईमानी हो गया है भाजपा की सरकार किसानों की हत्यारी सरकार है जिसको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए । पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है

किसानों की हत्या से भाजपा का चेहरा बेनकाब :रामकिशुन

चंदौली। लखीमपुर कांड और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह समाजवादी पार्टी के आक्रोशित नेता व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय में चकिया तिराहे पर जाम लगा दिया है। मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात कर दिया गया है।पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है। किसानों के आवाज को सरकार दबाने का काम कर रही है। किसानों को गाड़ियों से रौंदा जा रहा है। कहा कि लखीमपुर में जिस तरह की घटना हुई है। वह निंदनीय है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई है। इसको लेकर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर हैं। यदि उनको रहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा।

आंदोलनों की आग में सुलग उठा जनपद चंदौली

चंदौली। जनपद चंदौली सोमवार को पूरे दिन आंदोलनों की आग में सुलगता नजर आया। एक तरफ जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से गुस्साए सपाइयों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। दूसरी ओर किसान आंदोलन में शामिल किसानों को गृह राज्यमंत्री के बेटे द्वारा कुचलने की घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेर दिया। इसके अलावा पुरवा-बरठा, जगदीशसराय, चकिया व मद्धूपुर के ग्रामीण बिछियां धरनास्थल पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलित दिखे। ऐसी स्थिति में पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे दिन हलकान होना पड़ा। जिला मुख्यालय के परिदृश्य को देखकर ऐसा लगा रहा था मानो आम जनता व सभी राजनीतिक दल सरकार के खिलाफ एकजुट व लामबंद होकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान सरकार पर किसान विरोधी व लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने के आरोप लगे। विरोध में पूरे दिन चंदौली मुख्यालय पर नारेबाजी होती रही।

अखीलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सपाइयों में उबाल किया हाइवे जाम

चन्दौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने से आक्रोशित जिले के सपाई धरना स्थल के सामने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा करने की मांग किये। मौके पर मौजूद पुलिस ने सपाइयों को जबरन उठा दिया। इसके बाद सर्विस रोड पर बैठकर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में हुए हादसे के बाद अखिलेश यादव किसानों से मिलने जा रहे थे। इस बीच हाउस पर नजरबंद कर दिया गया। इससे सपाई आक्रोशित हैं। सपाइयों ने चेताया कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता है। तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।संतोष यादव बलिराम यादव के नेतृत्व में सपा धरना जारी है।

किसानों युवाओ के मुद्दे पर सरकार असफल ,चंद्रशेखर

समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जरा हर बूथ पर यूथ
जनमन विजय अभियान के तहत आज ग्रामसभा बहादुरपुर और मढिया में नए व छूटे मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में बढ़ाने लिए रविवार को जनचौपाल लगाकर लोगो को जागरूक किया ।इस दौरान सपाइयों ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के नियमो से आमजन को अवगत कराया ।
इस अवसर पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। बीजेपी का चरित्र दलित-पिछड़ा विरोधी है। जनता हताश और निराश हो गयी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदहाल कर दिया है। जनता बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर मतदाताओं को बढ़ाने का काम करना है। बूथ में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ानी है। वही परवेज अहमद जोखू ने कहा कि । जनता भाजपा सरकार की कुनीतियों से त्रस्त है। समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है जो तरफ दिख रहा है। भाजपा सरकार मंगाई बेरोजगारी किसान जवान सभी मुद्दों पे असफल साबित हुए है 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही सबके चेहरे पर मुस्कान आएगी। इस दौरान अनिसुर्रहमान,सैफ सिद्दकी, जैनुल आबदी,अर्शी सलाम,ज़ियाउद्दीन अंसारी,अजय,समेत भारी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे

सांसद मनोज तिवारी को बाबा कीनाराम आने का दिया निमंत्रण


दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी को ब्रोशर देते प्रधानपति सतीश गुप्ता

चंदौली। खण्डवारी गांव के प्रधानपति सतीश गुप्ता शनिवार की देर शाम को दिल्ली स्थित सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात किया । वही बाबा कीनाराम नगरी रामगढ़ में आने का न्यौता भी दिया । बिकास की वार्ता के बाद सांसद को नेशनल फेडरेशन आफ वॉलंटरी ब्लड डोनर आर्गेनाजेशन का ब्रोशर दिया गया ।
इस दौरान प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि बाबा कीनाराम की नगरी रामगढ़ में भोजुपरी के सुपरस्टार व सांसद दिल्ली मनोज तिवारी “मृदुल” जल्द आयेंगे । उन्होंने आने का आश्वाशन भी दिया । उनसे बाबा कीनाराम मठ धाम के सुंदरीकरण के बारे में रुके बिकास को भी बताया गया । जिसपर उन्होंने कहा कि यह मेरे संज्ञान में है । मैं रामगढ़ बाबा कीनाराम का दर्शन व कार्यक्रम भी किया हूं । मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी स्वयं वहाँ बिकास को लेकर चर्चा किये है । किन्ही कारणों से कार्य रुका हुआ है । वहां बिकास के बारे में पुनः मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा । वे भोजपुरी समाज से जुड़े लोगों का अभिवादन किये । वही नेशनल फेडरेशन आफ वॉलंटरी ब्लड डोनर आर्गनाइजेशन संस्था के मिशन एवं विजन के बारे में बताया गया । संस्था में सहयोग देने का भी आश्वाशन दिया । इस दौरान अरुण सेठ,विशाल जैन,श्रुति जैन,केशव गुप्ता,ऋषभ गुप्ता आदि मौजूद थे ।

चंदौली,कच्चा मकान गिरा, एक ही परिवार के पांच गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेंटर रेफर

चंदौली।बबुरी थाना क्षेत्र में जहां पर लगातार हो रही बारिश के कारण जरखोर गांव में रात में कच्चा मकान धराशाई हो गया जिसमें एक परिवार के 5 सदस्य दब गए आनन-फानन में पड़ोसियों ने दबे व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया जहां पर गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया आपको बता दें कि जरखोर निवासी संजय 40 वर्ष अपनी पत्नी पूजा 37 वर्ष व पुत्री सुनैना 09 वर्ष व पुत्र सत्यम शिवम 6 वर्ष, 4 वर्ष घर में सोए थे कि रात में बारिश के कारण घर दमी जमींदोज हो गया, जिसमें पूरा परिवार दब गया पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद रात में निकाला आनन-फानन में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया वही बताया जा रहा है कि परिवार के दो लोग की हालत गंभीर है।

गांधी जयंतीः विधायक सुशील सिंह ने सैयदराजा में उद्घाटित किया सोलर चरखा

सैयदराजा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा के सभागार में धूमधाम से मनाई गई। इसकी शुरूआत सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर  किया। उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि सेवापुरी वाराणसी द्वारा सैयदराजा में स्थापित सोलर चरखा इकाई का भव्य उद्घाटन सैयदराजा विधायक मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने कहा कि महिलाओं को और रोजगार मिल जाने से बाजार का विकास होगा। कहा कि खादी का वस्त्र सादगी का प्रतीक होता है। तत्पश्चात उन्होंने नगर क्षेत्र में झाडू लगाकर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित करने का काम किया है। इसके बाद गांधी स्मारक समिति के प्रबंधक क्षमानंद मिश्रा ने मुख्य अतिथि सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष आशा सिंह सचिव शालिग्राम मिश्र‚ मंगला सिंह‚ रामनिवास तिवारी‚ अमित कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा के आदर्शों को याद करते हुए उनके दिखाये आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया वही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और त्याग की चर्चा करते हुए बताया कि शास्त्री जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रजनीश राय ने किया।  

Chandauli
light rain
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
74 %
2.1kmh
100 %
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
28 °
Tue
34 °
Wed
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights