36.2 C
Chandauli
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 215

Relief : एसडीएम ने अग्निकाण्ड पीड़ित परिवार को दी राहत सामग्री

पीड़ित परिवार को सकलडीहा में राहत सामग्री प्रदान करते प्रशासनिक अधिकारी।
पीड़ित परिवार को सकलडीहा में राहत सामग्री प्रदान करते प्रशासनिक अधिकारी।

Young Writer, सकलडीहा। जिलाधिकारी निखिल टी  के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के नादी के पुरवा निषाद बस्ती में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने एक दर्जन गरीब परिवार को एक सप्ताह के लिये खाद्यान आपूर्ति कराया है। जिला प्रशासन की इस पहल का ग्रामीणों ने सराहना किया है। बीते शुक्रवार की रात में तहसील क्षेत्र के नादी के पुरवा गांव के निषाद बस्ती में शार्ट सर्किट से आग लगने से एक दर्जन परिवार के लोगों का खाद्यान सहित लाखों का नुकसान हुआ था। परिवार के लोगों अगलगी की घटना को लेकर काफी परेशान थे।

नादी के पुरवा गांव में शार्ट सर्किट से आग लगने से निषाद बस्ती में आग बिकराल रूप धारण कर लिया और मड़ई में रखें तीन गैस सिलेंडर  ब्लास्ट होने से पांच मोटर साइकिल, 11 साइकिल, एक ठेला गाड़ी, एक जनरेटर सहित 13 रिहायशी मड़ई और उसमें रखा घर गृहस्थी टेंट हाउस आदि जलकर राख़ हो गये। चारो तरफ चीत्कार मच गया था। लोगों ने परिवार संग भागकर जान बचाई। परिवार की आर्थिक और खाद्यान्न का नुकसान होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने एक दर्जन परिवार के लोगों को तहसील प्रशासन और आपूर्ति विभाग की ओर से प्रति परिवार को दस किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, आलू, प्याज, नमक,हल्दी, तेल, मसाला सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी पीड़ित परिवार को खाद्यान वितरण किया गया है। शीध्र ही नुकसान का आंकलन कराकर आपदा विभाग की ओर से सहायता दी जायेगी। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह,अमित सिंह, शाकिब अली, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Naugarh News: गैस सिलेंडर की घटतौली पर उपभोक्ताओं में रोष

Naugarh News

नौगढ़, Young Writer: भारत गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में घटतौली व निर्धारित दर से अधिक रूपया लिए जाने से उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। आरोप है कि भारत गैस की होम डिलीवरी दिए जाने में 02 से 03 किलोग्राम तक गैस कम दिया जा रहा है। वहीं निर्धारित दर से करीब 25-30 रुपये अधिक की अदायगी करने पर ही भरा हुआ सिलेंडर दिया जाता है।

जिसका विरोध किए जाने पर डिलेवरी वैन कर्मी व सेल्समैन का दो टूक जवाब मिलता है। कि भरे हुए सिलेंडर टंकी में सील लगा हुआ है। जिसमें कमी की शिकायत उच्च स्तर पर किया जाय। वहीं निर्धारित दर से अधिक मूल्य की अदायगी के बारे में बताया जाता है। कि निर्धारित दर गैस एजेंसी के गोदाम से आपूर्ति करने का है। डोर टू डोर डिलीवरी में परिवहन व्यय को उपभोक्ताओं से ही वसूलना है। उपभोक्ता लक्ष्मीकांत संजय कुमार अरविंद भगवानदास विपिन सूरज अमित कुमार संजीव राजेन्द्र मनीष अनिल कुमार ने आरोप लगाया। कि भरा हुआ सिलेंडर का वजन 29 किलो 700 ग्राम के बजाय 26 या 27 किलो तक का सिलेंडर दिया जा रहा है। जिसमें 02 से 03 किलोग्राम गैस की कमी की शिकायत भारत गैस एजेंसी संचालक से अनेकों बार किया गया है। फिर भी मनमानी जारी है। मजबूरन ऊंचे दर पर घटतौली वाला सिलेंडर लेकर उपयोग करना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि इस बारे में कोई भी सूचना संज्ञान में नहीं आया है। घटतौली या निर्धारित दर से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से वसूलने संबन्धित जानकारी मिलने पर तत्काल जांच पड़ताल कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सड़क निर्माण में मानक की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क निर्माण में अनदेखी करते ठेकेदार। Young Writer
सड़क निर्माण में अनदेखी करते ठेकेदार।

अधिक मुनाफा व कमीशन के चक्कर में गुणवत्ता को ताक पर रख रहे ठेकेदार

Young Writer, इलिया। शहाबगंज विकास खण्ड के गांधी नगर से अमांव होते हुए भोड़सर तक जाने वाली सड़क का नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि लंबी प्रतीक्षा के बाद बेहतर सड़क निर्माण की उम्मीद थी। लेकिन तकनीकी मानकों का पालन नही हो रहा है। गुणवत्ता युक्त न सड़क पर गिट्टी डाली जा रही है, ना ही पानी गिरा कर कुटइया कराया जा रहा है। ना ही गिट्टी गिराने के बाद ड्राई रोलर चलाया जा रहा है। दोयम दर्जे की अहरौरा पहाड़ी की डस्ट वाली गिट्टी फैला करके उस के ऊपर से डामरीकरण कर के खानापूर्ति की जा रही है। इसको लेकर न तो अधिकारी गंभीर है और न ही ठेकेदार। इस मार्ग पर डुमरी, अमरसिपुर, एकौना, भूसी, भोड़सर, केरायगांव, मसोई पंचायत आते है। बड़ी आबादी हर रोज ब्लॉक व जिला मुख्यालय तक इसी सड़क से आना जाना करती है। काफी दिनों के बाद सड़क बन रही है लेकिन गुणवत्ता का ख्याल नही रखने से दिक्कत हो रही है। जिससे कुछ ही दिनों के बाद सड़कों की हालत ऐसी हो जाती है कि ग्रामीणों को हिचकोले खाने पड़ जाते है। ठेकेदार अधिक मुनाफा कमाने व कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ताक पर रख रहे है। इस बाबत अधिशासी अभियन्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि अवर अभियंता आलोक सिंह को निर्देशित किया गया है। की तत्काल मौके पर जा कर कार्य को ठीक कराए। जब तक कार्य में सुधार नहीं होगा तब तक एक भी भुगतान नहीं किया जाएगा।

दुर्दशाःटूटी नाली व गंदगी के बीच गुजर बसर कर रहे किदवई नगर के लोग,दो साल बीत जाने के बाद भी वार्ड की स्थिति जस की तस सभासद भी नही लेते हाल ख्याल

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


दो साल बीत जाने के बाद भी वार्ड की स्थिति जस की तस सभासद भी नही लेते हाल ख्याल
चंदौली। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 किदवई नगर कोहिरान बस्ती के लोग पिछले कई वर्षों से विकास की बाट जोह रहे हैं। लेकिन उक्त वार्ड का दुख दर्द समझने वाला कोई नहीं है। इसलिए किदवई नगर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस वार्ड में नाही नाली दुरुस्त है। और नाही सड़क पर बिछे सिमेंटेट ईटे इस लिए वार्ड के लोग गंदगी के साथ टूटे सड़को पर चलने को विवश रहते हैं। और रात में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। सड़क के बीचों बीच टूटी नाली सैकड़ों बीमारियों को दावत दे रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी घर में रह रहे छोटे  बच्चों को होती है। जो गंदगी व टूटी नाली होने के कारण घर से बाहर खेलने को मजबूर हो जाते हैं। वार्डवासियों ने अपने वार्ड में सफ़ाई व सुविधा के लिए सभासद के रूप में एक रहनुमा चुना था। की शायद बरसो से बदहाल स्थिति रहने वाले वार्ड की तस्वीर बदल जाए। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी वार्ड की स्थिति जस की तस है। ऐसे स्थित में अब वार्डवासी सभासद को कोसते नजर आते हैं। और वार्ड में विकास की उम्मीद छोड़ दिये हैं।

इनसेट……..
किदवई नगर वार्ड में जाने से कतराते हैं लोग
चंदौली। वार्ड नंबर 7 किदवई नगर कोहिरान बस्ती नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। जो सीधे पुरानी बाजार को जोड़ता है। उक्त रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन वार्ड की स्थिति दयनीय होने से लोग उक्त रास्ते से कतरा कर लंबी दूरी तय करते हैं।

इनसेट………
संचारी रोग नियंत्रण की खुल रही पोल
चंदौली। जिला प्रशासन की तरफ से प्रतिदिन संचारी रोग नियंत्रण के लिए विभिन्न तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक नगर पंचायत के किसी वार्ड में दवा का छिड़काव नही किया गया है। नालियो के अंदर पनपने मच्छर रात होते ही लोगो को अपना शिकार बनाना शुरू कर दे रहे हैं। जिसके कारण लोगो को डेंगू मलेरिया जैसे बीमारी का भय सता रहा है। ऐसे में संचारी रोग नियंत्रण अभियान नगर पंचायत के लिए हवा हवाई साबित हो रही है।

इनसेट——
क्या कहते हैं अधिकारी
चंदौली। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है। किदवई नगर में नाली और सड़क की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही उक्त वार्ड में नाली और टूटी सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा। साथ ही मच्छरों के लिए फॉगिंग के साथ दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
इनसेट——
क्या कहते हैं नगर अध्यक्ष
चंदौली। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने कहा की किदवई नगर वार्ड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आचार संहिता लगने के कारण वार्ड में काम नहीं लग पाया। जिसके खत्म होते ही वार्ड में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। और वार्ड वासियों को इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा। नगर का हर वार्ड विकास की प्राथमिकता में है। जो भी नगर में समस्याएं हैं। उन सभी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

परिजनों संग स्नान करने गया बालक गंगा में डूबा,तलाश जारी



नाव से तलाश करते गोताखोर

Young writer चन्दौली चहनियां के बलुआ थाना क्षेत्र के सराय के दुल्हिया घाट पर परिजनों संग स्नान करने आया 12 वर्सीय बालक अर्पित चौबे गंगा में डूब गया । परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इक्कठा हो गये । वह अपने ननिहाल में अपने मौसी की गोद भराई में आया था । मौके पर पुलिस व प्राइवेट गोताखोर लगे रहे तलाश जारी है ।
बगही गांव के रहने वाले राम अवध चौबे का पुत्र कक्षा 6 का छात्र है । रामअवध चौबे का निजी बिद्यालय चलाते है जिसमे अर्पित पढ़ता है । वह बलुआ सराय गांव में अपने नाना गोपाल पाण्डेय के घर आया था । शनिवार को उसके मौसी का गोद भराई था । रविवार को सुबह अपने मां,नानी व अन्य परिजनों संग सराय के दुल्हिया घाट पर स्नान करने गये । गंगा में पांव फिसलने पर वह चिल्लाने लगा । देखते ही देखते वह गहरे पानी मे चला गया । घाट पर ग्रामीणो की भीड़ इकठ्ठा हो गयी । मौके पर बलुआ पुलिस भी पहुच गयी । प्राइवेट गोताखोर शव की तलाश में लगे रहे । जाल बिछाकर शव को तलाशते रहे । पिता रामअवध,माता,अनिता देवी,बड़ा भाई किशन ,बहन श्रेया ,नाना,नानी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा ।

Chandauli:भीषण गर्मी और तेज़ धूप से बच्चों को हीट स्ट्रोक का खतरा,जानिए चिकित्सकीय सलाह

चंदौली। भीषण गर्मी और तेज़ धूप के चलते बच्चों पर हीट स्ट्रोक का खतरा बन रहा है। जिसके चलते बच्चे तेज बुखार उल्टी के साथ ही डायरिया का शिकार हो रहे है। अप्रैल महीने के शुरू में ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। इस माह में गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है। बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी में सबसे अधिक बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लू और गर्मी के चलते बच्चे हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। जिनको बुखार उल्टी दस्त जैसी बीमारियां हो रही है।
अनामिका चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. ऋषि कुमार ने बताया कि हिट स्ट्रोक सबसे ज्यादा बच्चों पर असर करता है। इससे बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे धूप में खेलने चले जाते हैं। उस समय तो इसका पता नहीं चलता, गर्मी से बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। बाद में तेज बुखार और उल्टी होने पर इसका पता चलता है। इससे सबसे ज्यादा खतरा हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का रहता है। शरीर में पानी की कमी होने पर बच्चों को बेहोशी आने लगती है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह के साथ बच्चों को तेज बुखार होने पर माथे पर ठंडे पानी की पट्टी रखे। धूप में निकलने से पहले अपने बच्चों के सिर को सूती कपड़े से ढक ले। धूप में बाहर निकले तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। तरल पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। ज्यादा ठंडे खाने व पीने के पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। घर पर बने तरल पदार्थ शिकंजी, छाछ, जूस, पानी के साथ ग्लूकोज आदि का सेवन करे। बच्चे के शरीर में पानी की कमी न होने दें, कुछ न हो तो हल्का नामक चीनी के साथ घोल बना कर पिलाते रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,चालक घायल

चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार की रात तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दिया। घटना में पिकअप अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गया वही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि जसुरी गांव निवासी पिकअप चालक ड्राइवर जमुना मौर्या 40 वर्ष मोहन सराय से पिकअप पर शीश लादकर शेरघाटी जा रहा था। जैसे ही वो सड़क कोतवाली के समीप पहुचा की पीछे से आ रही ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। वही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुची पुलिस ने क्रेन की सहायता पिकअप को कोतवाली ले गई। उस बाबत कस्बा इंचार्ज शिव यादव बाबू ने बताया कि पिकअप व ट्रक में टक्कर हो गई। ट्रक को नौबत पुर से पकड़ लिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

BSP News : गेहूं जलती देखी तो किसानों संग आग बुझाने में जुट गए बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य

गेहूं के खेत में आग बुझाते बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य।
गेहूं के खेत में आग बुझाते बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य।

Young Writer, चंदौली। बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य शनिवार को सुर्खियों में छाए रहे। दरअसल वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जन सम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी सकलडीहा विधानसभा के विशुनपुरा गांव के समीप गेहूं के खेतों में आग की सूचना मिली तो वे अपने समर्थकों के साथ सिवान पहुंचे और अपने समर्थकों व ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। बसपा प्रत्याशी के इस प्रयास की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा है जो जनता के दुख-दर्द में शामिल होकर उसे साझा करे और मानवीय संवेदनाओं के प्रति संवेदनशील हो। उधर, बसपा प्रत्याशी ने कहा कि वह आमजन से जुड़ने के लिए यहां आया हूं और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। जन समस्याओं का निराकरण हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही। 2024 के लोकसभा का चुनाव महंगाई‚ बेरोजगार व भ्रष्टाचार के साथ बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी जनहित से जुड़े मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

Chandauli:पुलिस ने नगर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान,संदिग्धों से पूछताछ के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के समीप शनिवार की देर शाम कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव के नेतृत्व में पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वहनों के खिलाफ चेकिंग चलाया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बाइक पर बैठे तीन लोग पुलिस से नजर बचा कर भागते नजर आए। वही पुलिस ने आधा दर्जन दो पहिया वाहनों का ई चालान किया।
दरसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर कोतवाली पुलिस संदिग्धों अराजकतत्वों के साथ साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनो के खिलाफ प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। जिसमें संदिग्धों की तलाशी के साथ उनके पूछताछ भी कर रही है। वही नगर के लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही है। बाइक चलाते समय नियमों की अनदेखी करना घातक हो सकता है। बिना हेलमेट बाइक चलाना कानून अपराध है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है। इस इस बाबत कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहा लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक के साथ बाइक पर सवार संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। अभियान में आधा दर्जन बाइकों का चालान किया गया है। इस दौरान कॉन्स्टेबल इंद्रजीत यादव,बबलू कुमार,पीएसी बल मौजूद रही।

UP Board Result: सानिया ने इंटरमीडिएट टॉपरों की श्रेणी में पाया स्थान

UP Board

Young Writer, डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। एक्सीलेंट बायो इंस्टीट्यूट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
एक्सीलेंट बायो इंस्टीट्यूट की छात्रा सानिया सिद्दीकी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 84.8 प्रतिशत लाकर जिले के टॉप 25 में जगह बनाने में कामयाब रही। इसने जीव विज्ञान में 97, केमिस्ट्री में 97, फिजिक्स में 89 अंक लाने में कामयाब रही। इसके अलावा इलमा अंसारी, महजबी अमान, सपना, अजीजा, अक्षत ने 75 प्रतिशत से अधिक नंबर पाकर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। वही दूसरी तरफ करिश्मा, आशु, आसमा, राजन, रजनीश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थाक नाम रौशन किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक ब्रजेश कुमार, आर के दीक्षित,मनोज उपाध्याय ने बच्चो को मिठाई खिलाकर बच्चो को बधाई दिया। संस्था के प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने सफलता का पूरा श्रेय बच्चों की मेहनत को दिया है।

Chandauli
broken clouds
36.2 ° C
36.2 °
36.2 °
13 %
4.9kmh
51 %
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights