चंदौली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी विनय कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होने गुजरात के राजकोट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एएसपी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान पुरुषोत्तम रूपाला के द्वारा क्षत्रिय समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी किया गया था। जिसके बाद से क्षत्रिय समाज के लोग आक्रोशित हैं। एएसपी ने आश्वस्त किया कि आपकी बातें ऊपर तक पहुंचा दी जाएगी।
इस दौरान भुपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोगों ने खुद बलिदान देकर भी दूसरों की रक्षा करने का कार्य किया। लेकिन अब कुछ नेताओं को क्षत्रिय समाज में बुराई दिखने लगी हैं। अपने भड़काऊ बयानों से समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि गुजरात के राजकोट से भाजपा के उम्मीदवार पुरूषोत्तम रूपाला ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी किया। इसके बाद से क्षत्रिय समाज के लोगों ने उनके खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। कहा कि भी तक इस मामले में भाजपा के किसी बड़े नेता का बयान सामने नहीं आया हैं। भाजपा के लोगों के मौन रहने के पीछे भी कोई राज हो सकता हैं। अगर पुलिस के द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो क्षत्रिय समाज के लोग कोर्ट में आवेदन करके मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस दौरान संजय सिंह, अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
BJP Candidate के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुकदमा दर्ज करने की मांग
Police Action : Social Media पर भड़काऊ पोस्ट व मैसेज पर होगी कार्यवाही
चंदौली। जनपद पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व मैसेज करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। एसपी डा. अनिल कुमार द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश के बाद सोशल मीडिया सेल की टीम को सक्रिय कर दिया है।
एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, जाति विशेष व धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ आडियो-वीडियो के आदान-प्रदान करने के अलावा राजनैतिक कमेंट के मैसेज व ब्लाग पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर किए जाने वाले हर पोस्ट की पड़ताल की जा रही है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों की सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ गयी है। पार्टी व प्रत्याशी के प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया निगरानी सेल गठित्त कर दी गई है।
इस सेल का कार्य वाट्सएप ग्रुप फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूव, इंस्टाग्राम, वेबसाइट ब्लाग समेत अन्य पर निगरानी रखना है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, विशेष जाति-धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने व शेयर करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। मैसेज को शेयर व पोस्ट करने वालों के साथ ही ग्रुप एडमिन भी इस कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिसूचना जारी करते हुए सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है। इसके लिए उन्होंने गूगल, फेसबुक, जैसे प्रमुख सोशल मीडिया के लिए अलग से नियमावली जारी की है।
ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, वाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कोई भी वीडियो व आडियो के अलावा अन्य मैसेज को पोस्ट करने और उसे शेयर करने वालों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने जिले में सोशल मीडिया निगरानी सेल का गठन किया है। इसी प्रकार से जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से भी एक सेल बनाया गया है। जो राजनैतिक पार्टी व उनके नेताओं की ओर से चुनाव से संबंधित खबर, प्रचार प्रसार से संबंधित विज्ञापनों पर नजर रखेगी।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर हालात गंभीर, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
पड़ाव। क्षेत्र के साहूपुरी मार्ग पर रविवार की देर रात तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायल की निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सहूपुरी निवासी करन कश्यप रात्रि मे वाराणसी से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वो चौरहट गांव के समीप पंहुचा है। सहूपुरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। करन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज इतनी तेज थी। की आस पास के लोग मौके पर इकठा हो गए। घटना को देख कार में बैठे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वही ग्रामीणों ने कार चालक सुजाबाद निवासी अभिषेक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
Chandauli:लूट को अंजाम देने वाले 25000 हजार के दो इनमिया बदमाश चढ़े पुलिस हत्थे, बोले एसपी जनपद में चल रहे वांछित कर दे सरेंडर नही तो होगी कुर्की
चंदौली। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में इनामिंया व गैंगेस्टर के अपराधियों के विरुद्घ चलाये जा रहे। अभियान में धानापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक 25000 हजार के दो इनामी बदमाश को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधियों को आगाह किया गया। कि विभिन्न अभियोग में वांछित चल रहे। आरोपी आत्मसमर्पण कर दे। ऐसा नही करने पर उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ इनाम घोषित करते हुए सम्पत्ति की जब्तीकरण, कुर्की इत्यादि की कार्यवाही की जाएगी बताया कि वर्ष 2021 में जय प्रकाश पुत्र श्याम नारायन द्वारा अपने साथी शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र जय प्रकाश निवासीगण जीयनपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली के साथ मिलकर थाना सकलडीहा क्षेत्र स्थित अलीनगर तिराहा पर एक टेम्पो को कमालपुर जाने के लिये किराये पर लिया और धानापुर थानाक्षेत्र के ग्राम भदाहूं के पास पेशाब करने के बहाने उतर कर आटो ड्राईवर को मार पीटकर उससे 3000 रूपये नकद छीन लिये तथा आटो को लूटकर लेकर भाग गये। उक्त घटना के बावत थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 110/2021 का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें गिरफ्तारी व बरादमगी की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध मु.अ.सं. 42/2024 धारा उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे, जिनके ऊपर 25000–25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ जीयनपुर पंचायत भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई,कुछ देर बाद सामने से आ रहे दो व्यक्तियों को पहचान करते हुए रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर दोनो व्यक्ति भागने लगे जिनको घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
Chandauli:रेलवे ट्रैक पर मिले शव का पुलिस ने ऐसे किया शिनाख्त,बेटा बोला ठीक नही था पिता का मानसिक संतुलन
कमालपुर। धीना रेलवे स्टेशन के पश्चिम डाउन ट्रैक होम सिग्नल के समीप रविवार की देर शाम एक 70 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव का जांच पड़ताल किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
धिना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए विभिन्न ग्रुपों में उसका फोटो वायरल कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी गांव निवासी मृतक का पुत्र अशोक यादव ने धिना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव को मोबाइल पर फोन कर बताया कि मेरे पिता रामकेश यादव पुत्र स्व बहादुर यादव उम्र 70 वर्ष जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।वो ट्रेन से जमानिया रिस्तेदारी में जा रहे थे। हो सकता है। ट्रेन से गिर गये हों और उनकी सर में चोट लगाने से मृत्यु हो गयी हो। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
INDIA गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी के लिए मांगी चंदौली की एक विधानसभा सीट
चंदौली। व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय चंदौली के एक लान में हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव-2024 की रणनीति तय की गई। इस दौरान व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा चंदौली के प्रवक्ता शमीम मिल्की ने बताया कि ईद बाद जनपद के सपा, बसपा व कांग्रेस से जुड़े मुस्लिम नेताओं की एक बड़ी बैठक की जाएगी और लोकसभा चुनाव के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा।
इसके बाद जनपद के मुस्लिम नेता ईद बाद इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव से मिलेंगे। इन नेताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव में चंदौली जनपद के किसी एक विधानसभा से मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिए जाने के मुद्दे पर बातचीत व चर्चा करेंगे। व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के प्रवक्ता शमीम मिल्की ने बताया कि यदि नेताओं से बातचीत सकारात्मक रही और वे एक विधानसभा से मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे, तभी चंदौली लोकसभा में मुस्लिम समुदाय का वोटर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मतदान करेगा।
बिना लाइसेंस के 9 फीट मिट्टी की खुदाई कर रहे खनन माफिया
चहनियां। डेढ़ वर्ष चुप रहने के बाद खनन माफिया फिर से सक्रिय हो गये है। जो बिना लाइसेंस के मानक के विपरीत मिट्टी खुदाई करा रहे है। यह कार्य भोर से सुबह तक चल रहा है। गंगा किनारे खुदाई करने से ग्रामीणों को भी खतरा बढ़ गया है।
सरकार द्वारा गंगा किनारे गांवो को कटान से बचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। किन्तु खनन माफियाओं ने तो हद ही कर दी है। डेरवा खुर्द गांव में गंगा किनारे से महज 500 से 700 मीटर पर एक तो बिना लाइसेंस के खनन किया जा रहा है। ऊपर से 8 से 9 फीट की खुदाई हो रही है। जबकि खुदाई करने का मानक महज तीन फीट ही है। खनन माफियाओं द्वारा यह कार्य भोर से रात तक कराया जा रहा। जो जेसीबी से खनन कर दर्जनों ट्रैक्टर से ढुलाई किया जा रहा है। 8 से 9 फीट की खुदाई करने से गांवों का भी अस्तित्व खतरे में आ जायेगा। खनन माफिया द्वारा मनमाने तरीके से दबंगों द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है। कि बाढ़ के दौरान ये मिट्टी ही पानी को रोकता है। जो ज्यादा मात्रा में खनन होने पर पानी तेजी से गांव में आ जायेगा। हर तरफ तबाही हो सकती है। किन्तु खनन माफियाओं को इससे कुछ भी लेना देना नही है। उन्हें तो सिर्फ रुपयों से मतलब है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन्हें नही रोका गया तो आने वाले बाढ़ के दिनों में लोगो को गांव छोड़कर पलायन होना पड़ेगा।
पिलर बनाने को लेकर हुआ विवाद जमकर चले लाठी डंडे पाँच घायल,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शहाबगंज। क्षेत्र के अमाँव गांव में अशोक कुमार पुत्र शंकर राम अपने जमीन पर मकान बनाने के लिए पिलर दे रहे थे। इस दौरान गांव के मनबढ़ युवकों द्वारा पहुंच कर काम रोकने लगे समझाने बुझाने पर नहीं माने मारपीट पर अमादा हो गए। लाठी डंडे से लैस होकर विपक्षी बृजेश कुमार पुत्र वासुदेव ,महेंद्र पुत्र वासुदेव, राजेंद्र पुत्र वासुदेव, लादू पुत्र वासुदेव ने मारने मारपीटने लगे जिसमें अशोक व उनकी भाभी रागनी देवी माता सुनीता देवी को काफी चोटे आयी। वहीं तीनों घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में कराया गया। वहीं अशोक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मारपीट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sakaldiha सहित आधा दर्जन गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली
लाखो की लागत से तहसील उपकेंद्र का बदला जा रहा टाली व पैनल
सकलडीहा। कस्बा स्थित तहसील उपकेंद्र से सकलडीहा तहसील मुख्यालय सहित छह गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। निर्बाध आपूर्ति हो सके इसलिए रविवार को उपकेंद्र के दोनों फीडरों का टाली व पैनल बदलने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में दर्जनों बिजली कर्मी लगे है। विभाग के मुताबिक इस वीसीबी पैनल के बदलने से बार-बार की होने वाली फाल्ट पर रोक लगेगी। जिससे आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी में 3000 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि पैनल बदले जाने के कारण करीब दस घंटा से अधिक समय से आपूर्ति ठप रहा।
सकलडीहा तहसील उपकेंद्र से कुल दो फीडर संचालित है। इनदोनो फीडरों से कुल छह गांव सकलडीहा, ताजपुर, तेंदुई, दुर्गापुर, नागेपुर, टिमिलपुर के करीब 3000 उपभक्ताओ को बिजली सप्लाई की जाती है। बीते कई महीने से वीसीबी पैनल पुराना हो जाने के कारण तकनीकी खराबी आती रहती थी। जिससे लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लोगो की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने लगभग 20 लाख की लागत से चार वीसीबी पैनल को बदल दिया। दर्जनो विजली कर्मियों ने पैनल को ट्रैक्टर की मदद से लगा रहे थे। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी में उपभोक्ताओं को यह पैनल बदलने से निर्वाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तेजी से चारों पीवीसी पैनल बदलने का कार्य किया जा रहा है। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस मौके पर जेई मनीष कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, निरंजन पटेल, प्रवीण, रमेश, जितेंद्र, रामदेव, पंकज यादव, पिंटू पांडेय, संजय, रमशे, मुन्ना सहित अन्य बिजली कर्मी रहे।
GRP Inspector राम प्रवेश का ब्रेन हेमरेज से हुआ निधन
डीडीयू नगर। डीडीयू राजकीय रेलवे पुलिस थाना में तैनात निरीक्षक रामप्रवेश सिंह की शनिवार की रात ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। शनिवार को गोरखपुर स्थित सरकारी आवास में ब्रेन हेमरेज होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान निरीक्षक की मौत हो गई। रामप्रवेश सिंह पिछले तीन माह से चिकित्सकीय अवकाश पर रहे।
प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना के जगदीशपुर गांव निवासी रामप्रवेश सिंह दो साल पहले जीआरपी दिलदारनगर में चौकी के प्रभारी रहे। प्रमोशन होने पर निरीक्षक बनने पर उनका स्थानांतरण कंट्रोल रूम प्रभारी के पद पर प्रयागराज हो गया। बाद में मिर्जापुर जीआरपी के निरीक्षक बने। एक वर्ष पहले लगभग राजकीय रेलवे पुलिस थाना डीडीयू में पहुंचे। यहां अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में तैनात हुए। कुछ वर्षों से हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में ओपेन हार्ट सर्जरी हुई। जिसके कारण वे चिकित्सकीय अवकास पर चल रहे थे। अतिरिक्त निरीक्षक नगर के आईपी माल के पीछे किराए का कमरा लेकर रहते थे। तबियत बिगड़ने पर वे गोरखपुर स्थित पुलिस लाइन आवास में परिवार के पास चल गए। यहां सरकारी आवास में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। शनिवार की रात अचानक वे अचेत हो गए। जिन्हें परिजनों ने लखनऊ के पीजीआई ले गए। बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक को दो पुत्रियां और एक पुत्र है। दो दिन पहले ही एक पुत्री के पिता बने थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय जीआरपी के कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह सहित सभी ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जीआरपी से एसआई संदीप राय और दो कांस्टेबल गोरखपुर पहुंच गए हैं।











