26.6 C
Chandauli
Thursday, October 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 227

Directorate of Revenue Intelligence ने 1.47 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को दबोचा

Directorate of Revenue Intelligence ने 1.47 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को दबोचा

बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर भारत लाया जाता है सोना

Young Writer, Crime News: DDU Nagar रेलवे स्टेशन से राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) वाराणसी की टीम ने बुधवार की रात प्लेटफार्म नंबर चार से तस्करी कर ले जा रहे 2006.010 ग्राम सोना बरामद किया है। तस्कर कमर में सेलो टेप से सोना चिपका कर वाराणसी ले जा रहा था। बरामद सोने की कीमत 1.47 करोड़ 44 हजार 174 रुपए बताया गया। डीआरआई ने गुरुवार को तस्कर को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से तस्कर को जेल भेज दिया गया।

Directorate of Revenue Intelligence (डीआरआई) को सूचना मिला कि तस्करी कर सोना लाया जा रहा है। इस सूचना पर बुधवार कि रात साढ़े नौ बजे डीआरआई कि टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। प्लेटफार्म संख्या चार पर टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रमोद महादेव मिसाल निवासी पानवेगांव, सोलापुर महाराष्ट्र बताया। तलासी में उसके कमर मे सेलो टेप से लपेटा सोना बरामद किया। बरामद सोने की कीमत 1.47 करोड़ 44 हजार 174 रुपया है। बरामद हुए सोने के बारे में प्रमोद महादेव ने बताया कि वह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के चोपड़ी सगोला निवासी सोभनाथ बाबर के कहने पर सोना ले जा रहा था। बताया कि सोमनाथ की सोना गलाई की दुकान करीमपुर जिला नदिया में कही पर है। सोभनाथ बाबर के यहां डिलीवरी का काम करता हूं। यह सोना सोमनाथ बाबर ने मुझे वाराणसी में डिलीवरी करने के लिए दिया था।

बताया कि सोमनाथ बाबर ने  बर्धमान में एक रूम किराये पर लेकर दिया है। पिछले चार माह में लगभग आठ बार सोने के डिलीवरी के लिए वाराणसी आ चुका हूं। हर बार सोमनाथ बाबर करीमनगर से आकर वर्धमान मे मुझे सोना देता है। वहां से सोना लेकर ट्रेन पकड कर वाराणसी आता हूं। इस काम के लिए मुझे प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिलता है। प्रत्येक डिलवरी पर एक हजार रुपये अलग से मिलता है। सोभनाथ बाबर ने बताया है कि यह सोना बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर भारत लाया जाता है। यह सोना विदेशी है इसके उपर की मार्किगं गला कर मिटा दिया जाता है। इसके उपर सिल्वर कोटिगं किया गया है, जिससे सोने को छिपाया जा सके। यदि कोई एजेंसी पकड़ ले तो सिल्वर कोटिंग के कारण सिल्वर लगता है। इतनी बड़ी घटना का स्थानीय पुलिस को कानों-कान खबर नहीं हो सकी।

12 Railway Station पर उपलब्ध होगा Quick Watering System

Young Writer, DDU Nagar: ट्रेनों के कोच में त्वरित रूप से पानी भरने हेतू पूर्व मध्य रेल के 12 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर त्वरित जल प्रणाली (Quick Watering System) का प्रयोग किया जा रहा है। स्टेशन पर ट्रेनों के न्यूनतम दस मिनट तक ठहराव होने पर ट्रेनों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु त्वरित जल प्रणाली बहुत ही उपयोगी संयंत्र है। त्वरित जल प्रणाली की डिस्चार्ज दर अधिकतम 200 लीटर प्रति मिनट है। जिसे आवश्यकतानुसार समायोजित किया जा सकता है।

डीडीयू मंडल व धनबाद मंडल के धनबाद, बरकाकाना, चोपन तथा नेसुबो गोमो स्टेशन, दानापुर मंडल के पटना स्टेशन, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर तथा बरौनी रेलवे स्टेशन व समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सहरसा, जयनगर एवं नरकटियागंज रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के कुल 12 स्टेशनों पर त्वरित जल प्रणाली की स्वीकृति प्राप्त है। कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। दानापुर मंडल के बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, इसलामपुर, बख्तियारपुर, किऊल एवं राजगीर, धनबाद मंडल के सिंगरौली, डीडीयू मंडल के गया तथा समस्तीपुर मंडल के सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3, 4 और 5 तथा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर त्वरित जल प्रणाली की लगाए जाने की स्वीकृति प्राप्त है।

इसके अतिरिक्त समस्तीपुर मंडल के सीतामढ़ी और सोनपुर मंडल के न्यू बरौनी रेलवे स्टेशनों के लिए त्वरित जल प्रणाली की सुविधा भी प्रस्तावित है। त्वरित जल प्रणाली के उपयोग से न केवल पानी की बरबादी पर नियंत्रण हो जाएगा, बल्कि काफी कम समय में ट्रेन के कोचों में पानी भरा जा रहा है । पानी की बर्बादी पर रोक लगने से जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में यह प्रणाली काफी उपयोगी साबित हो रही है।

त्वरित जल प्रणाली (Quick Watering System) में तीन उच्च दबाव वाले पंप शामिल हैं जो प्लेटफॉर्म पर हाइड्रेंट को पानी की आपूर्ति करते हैं । इस संयंत्र के संचालन के लिए इसमें अग्रिम स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली भी है। जिसमें पंपों की क्रमिक शुरुआत के साथ-साथ प्रत्येक पंप के लिए परिवर्तनशील गति नियंत्रण शामिल है। इस सिस्टम का कंट्रोल रिमोट ऑपरेशन के लिए मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है। इससे ट्रेनों में पानी भरने में लगने वाला समय पहले की व्यवस्था की तुलना में काफी कम हो गया है। इस प्रणाली के उपयोग से 24 कोच वाली ट्रेन को पूरी तरह से पानी देने में लगभग 08 मिनट का समय लगता है। इससे मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पालन में सुधार में भी सहायक है।

Atal Awasiya Vidyalaya के लिए चुने गए अमड़ा के बच्चे

विभिन्न परीक्षाओं में सफल कंपोजिट विद्यालय अमड़ा के मेधावी बच्चे।
विभिन्न परीक्षाओं में सफल कंपोजिट विद्यालय अमड़ा के मेधावी बच्चे।

Young Writer, चंदौली। कम्पोजिट स्कूल अमड़ा में कक्षा-8 में अध्ययनरत तीन बच्चों का चयन अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी के लिए हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कक्षा-9 से आगे की पढ़ाई अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी में रहकर करेंगे। अटल आवासीय विद्यालय में चयनित सत्या प्रजापति, प्रशांत सागर व प्रीति कुमारी का विद्यालय के शिक्षकों हौसला बढ़ाया और आगे भी इसी तरह पूरी शिद्दत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इसके पूर्व राष्ट्रीय अय एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में विद्यालय के नौ बच्चों का चयन हो चुका है। इसके अतिरिक्त विद्यालय की दो बच्चियां मौसम भारती व ब्यूटी राव कक्षा-6 के लिए सर्वोदलय विद्यालय सोनभद्र में चयनित हो चुकी हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक बच्चों की शिक्षा व उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर गंभीर है। सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों के पढ़ाने के दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है, जिसका परिणाम है कि विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा में दिन प्रतिदिन सुधार व निखार देखने को मिल रहा है। वहीं अच्छा शैक्षणिक माहौल पाकर बच्चे भी पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखा रहे, जिसका परिणाम है कि एक के बाद एक कई परीक्षाओं में स्कूल के बच्चों का चयन हुआ और उनके परिजनों व स्कूल के शिक्षकों को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शिक्षक रंजू सिंह, भाग्यवती सिंह, मनोज कुमार, मीना शर्मा, दीपशिक्षा उपस्थित रही।

Manoj Singh W का बड़ा आरोप‚ नवीन मंडी पर जिलाधिकारी चंदौली ने जड़ा तुगलकी ताला

नवीन मंडी के सामने सड़क पर लगी मंडी में किसानों व सब्जी व्यापारियों की आवाज को उठाते मनोज सिंह डब्लू।
नवीन मंडी के सामने सड़क पर लगी मंडी में किसानों व सब्जी व्यापारियों की आवाज को उठाते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार की अलसुबह नवीन मंडी के सामने सड़क पर लगे सब्जी बाजार का दौरा किया। इस दौरान किसानों और सब्ज़ी व्यापारियों को सड़क पर देख मर्माहत हो उठे। किसानों और सब्जी व्यापारियों की इस दशा के लिए जिम्मेदार जिला प्रशासन और जिलाधिकारी चंदौली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। किसानों के लिए बनी नवीन मंडी से किसानों को ही बाहर कर दिया गया है, जिससे आज किसान सड़क पर आ गए हैं। नवीन मंडी पर जिलाधिकारी ने तुगलकी ताला जोड़ने का काम किया है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी जिले किसानों वआम नागरिकों को यह बताएं कि नवीन मंडी को एक पखवारे तक बंद करके वह क्या करने की सोच रखते हैंॽ कहा कि जब से नवीन मंडी बनी है कभी भी बंद नहीं हुई। अपने होश में कई चुनाव देखे हैं लेकिन यह पहली बार देख रहा हूं कि नवीन मंडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है कहा कि मैंने 2012 का चुनाव देखा। 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव इसी मंडी से सम्पन्न हुआ। लेकिन कभी भी मंडी को इस तरह बंद नहीं किया गया था। चंदौली में यह किस तरह का चुनाव चल रहा है आम लोगों की समझ से पर है। एक पखवाड़े तक नवीन मंडी को बंद कर देने से किसानों व सब्जी व्यापारियों की आजीविका पर संकट आ गया है।

ऐसे में लाचार व बेबस किसान और सब्जी व्यापारी अपनी आजीविका के लिए सड़कों पर व्यापार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह चंदौली के जिला प्रशासन के लिए शर्म की बात है। कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर नवीन मंडी को बंद करने की वजह जानना चाहेंगे। साथ ही इसे किसानों के हित में खोलने की मांग भी करेंगे। जिला प्रशासन यदि किसी भी तरह के हीलाहवाली करता है तो निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। सपा नेता ने आशंका जताई कि नवीन मंडी को बंद करके इवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा सकता है जिससे लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता खतरे में होगी। इस आशंका से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन जल्द से जल्द नवीन मंडी को व्यापारियों किसानों के लिए खोलने का काम करें, ताकि सैकड़ो लोगों की रोजगार पर छाए संकट के बादल हट सके। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो विवश होकर समाजवादी पार्टी को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा। इसके लिए सीधे तौर पर जिलाधिकारी जिला प्रशासन जिला होंगे।

लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ताःप्रभुनारायण


चंदौली। समाजवादी पार्टी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार को एक लान में किया गया। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। साथ ही उन्हें जीत के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।


इस दौरान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद मजदूर, दलित व पिछड़े वर्ग की भागीदारी को सुनिश्चित करने और उन्हें समानता का अधिकार देने के लिए बाबा साहब ने संविधान को लिखा। उन्होंने संविधान में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया, जिससे आज दलित व पिछड़ा वर्ग न केवल पढ़-लिखकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहा है, बल्कि देश की तरक्की में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। जिसे कुछ समय से खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा देश को चीन व रूस की नक्शेकदम पर ले जाने की पूरी योजना बना चुके हैं। इसलिए देश को गुमराह करके 400 सीटों पर जीत का जिक्र कर रहे हैं। कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को बराबरी का दर्जा दिया। वोट का अधिकार इस देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि देश लोकशाही से चली है और आगे भी चलेगी। जब-जब किसी ने हिटलशाही को लाने का प्रयास किया, जनता ने ऐसी विचारधारा के लोगों को कटघरे में खड़ा कर सत्ता से बेदखल करने का काम किया। कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र व संविधान को बचाने के चुनाव है। इसलिए सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर देश के हालात को बदलने के लिए अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें। इस अवसर पर योगेंद्र यादव चकरू, अनिल मिश्रा, चन्द्रशेखर यादव, इमरान सिद्दीकी, अशोक त्रिपाठी, मधु राय, झन्मेजय सिंह, मयंक यादव, गार्गी पटेल, हसाम हाशमी, अमित यादव बब्बू, अमित यादव, दिलीप पासवान, संदीप राय, ओमप्रकाश, अजय जायसवाल, चंदन प्रजापति, सुभाष प्रजापति, मंजय यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता चेयरमैन सुनील यादव व संचालन कौशल कश्यप ने किया।


इनसेट…
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

चन्दौली। समाजवादी पार्टी की तरफ आयोजित सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।  कहा कि भाजपा की सरकार ने लोगों को जाती धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है. इस सरकार ने पहले धर्म के नाम लोगों को बांटने का काम किया। जाति के नाम पर लड़ा रही है‚ जबकि इतिहास गवाह है कि क्षत्रिय हमेशा सर्व समाज की रक्षा के लिए लिए आगे आकर सिर कटाने को तैयार रहता है‚ लेकिन आज इस समाज के लोगों को समाज में विलेन बनाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा की विकास के नाम पर आई बीजेपी सरकार सिर्फ सौहार्द बिगाड़ने में जुटी है। लगातार क्षत्रिय समाज के महापुरुषों व प्रतिष्ठित लोगों को अपमानित करने में जुटी है।  

Sakaldiha: बरसात से मिली राहत, जलभराव से झील में तब्दील सड़क

सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण सड़क झील में तब्दील।
सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण सड़क झील में तब्दील।

नालो की मरम्मत व साफ सफाई नहीं होने से जगह जगह जलभरॉव

Young Writer, सकलडीहा। उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप जनजीवन बीते एक माह से बेहाल था। गुरुवार को शाम पांच बजे के बाद से हुई तेज बारिश के कारण कस्बा सहित क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिला। वही बारिश के कारण कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होगया। नाला और बाहा की साफ सफाई नहीं होने पर पटरी दुकानदारों के सामने मुसीबत खड़ा होगया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की मांग किया है।

शाम को अचानक हुई बारिश के कारण कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र का मौसम काफी सुखनुमा हो गया है। वही बारिश को लेकर किसानों ने खुशी जताया है। पशुओं के चारा आदि बोने के लिये यह बारिश काफी सहुलियत होगा। लेकिन तेज बारिश के कारण कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर जगह जगह सड़क झील में तब्दील होगया है। बारिश का पानी का निकासी नही होने के कारण कस्बा के दुकानदारों के दुकान में पानी जाने से लोगों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। व्यापारियों ने चेताया कि चुनाव का समय है। टूटे हुए नाला की मरम्मत नही होने और नालों की साफ सफाई के अभाव में पूरे कस्बा में जलभरॉव की समस्या खड़ी हो गया है। जिला और तहसील प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

Loksabha Election: निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 72 कर्मचारी

Young Writer : लोकसभा चुनाव 2024

Young Writer, चंदौली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को जनपद चंदौली में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए द्वितीय चरण का पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कालेज में आयोजित हुआ। तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 940- 940 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था लेकिन प्रथम पाली में 37 कार्मिक, द्वितीय पाली में 35 कार्मिक अनुपस्थित रहे।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में जो पीठासीन एवं मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं, उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। 04 दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन दोनों पालियों में मास्टर ट्रेनर द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को लेकर सभी मतदान कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि बहुत ही सजगता के साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य पूर्ण निष्ठा व लग्न से संपन्न करायें। मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी मतदान कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन करते हुए मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ताकि जनपद में स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराया जा सके। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला दिव्यांग जन अधिकारी राजेश नायक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Varanasi Namo Ghat से पुलिस को मिले रेलवे के लापता एकाउंटेंट

एकाउंटेंट निशांत राज।
एकाउंटेंट निशांत राज।

Young Writer, DDU Nagar: डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के एकाउंट सेक्शन में लेखाधिकारी के पद पर तैनात निशांत राज कृष्ण मंगलवार की रात लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी निशांत राज का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं लेखाधिकारी के गायब होने की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद बुधवार की दोपहर में लेखाधिकारी वाराणसी के नमो घाट पर मिले। लेखाधिकारी के लापता होने और बरामद होने को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

स्थानीय मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का एकाउंट विभाग हमेशा चर्चा में रहता है। मूल रूप में पटना के अनीसाबाद के रहने वाले निशांत राज कृष्ण एकाउंट विभाग के लेखाधिकारी पद पर तैनात हैं।जो नगर के मानस नगर के क्वार्टर संख्या 1394 ए में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात नौ बजे निशांत घर से टहलने के लिए निकले और फिर वापस नहीं लौटे। काफी देर तक निशांत के घर न लौटने पर पारिवारिक जनों को चिंता होने लगी।जो खोजबीन शुरू कर दी। कहीं पता न चलने पर देर रात थानें में निशांत के गुमशुदगी की तहरीर दी गई। रेलवे के अधिकारी के लापता होने की सूचना से पुलिस भी सतर्क हो गई।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने गुमशुदा की तलाश शुरू कर दिया।जगह जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। खोजबीन के बाद बुधवार की दोपहर में 14.30 बजे लेखाधिकारी वाराणसी के नमो घाट से बरामद हुआ। इस बाबत पुलिस के पूछताछ में निशांत ने बताया कि वे परेशान चल रहे थे। मानसिक शांति के लिए बिना किसी को बताए वाराणसी नमो घाट पहुंच गए।

Loksabha Election: GRP ने DDU Station पर चलाया सघन जांच अभियान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान चलाती जीआरपी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान चलाती जीआरपी।

Young Writer, डीडीयू नगर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी ने बुधवार की रात करीब 9 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्माे, फुट ओवरब्रिज, पैसेंजर बुकिंग हाल, सर्कुलेटिंग एरिया सहित वाहन स्टैंडों में अभियान चलाकर सघन जांच पड़ताल किया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों समेत वाहन स्टैंड में आने जाने वाले लोगों को रोककर उनके सामानों व कागजातों की भी जांच पड़ताल की गई।

Loksabha Election-2024 में मतदाताओं को लुभाने व डराने के उद्देश्य से रुपये, शराब व असलहों की तस्करी आम बात है। जिसके लिए लोग लक्जरी वाहन या फिर रेलवे को सबसे मुफीद मानते हैं। ऐसे में राजकीय रेलवे पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात GRP Inspector सुरेश सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिसबल के साथ उपरोक्त जगहों पर चेकिंग की गई। अचानक इतनी संख्या में पुलिस बल को देख कर पहले तो यात्रियों के मन में अनहोनी की आशंका होने लगी। जब जांच के दौरान उन्हें सुरक्षा बल द्वारा बताया गया कि यह जांच अभियान है। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Railway News: टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 1850 बेटिकट यात्री

डीडीयू स्टेशन पर टिकट की चेकिंग करते टीटीई।
डीडीयू स्टेशन पर टिकट की चेकिंग करते टीटीई।

Young Writer, डीडीयू नगर। टिकट चेकिंग अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में टीम बुधवार को स्टेशन पर उतरी। मंगलवार को डीडीयू स्टेशन और ट्रेनों में चले मेगा अभियान में 1850 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे 11 लाख रुपये वसूले गए। दो माह में पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों में पांच लाख से अधिक बेटिकट यात्री पकडे गए। इनसे लगभग 32 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी यात्री बिना टिकट यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे है। विशेष कर ईएमयू, इंटरसिटी ट्रेनों में यात्री बेटिकट यात्रा कर रहे हैं। वहीं कुछ यात्री साधारण श्रेणी का टिकट लेकर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करते हैं, जिससे पहले से रिजर्वेशन कराए यात्रियों को दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए मंगलवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन के नेतृत्व में डीडीयू स्टेशन के साथ ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर डीसीएम दीपक कुमार की देख रेख में जांच पड़ताल किया गया। देर रात चले अभियान में 1850 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माने के रूप में 11 लाख रुपये वसूले गए। इस बाबत मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मेगा टिकट चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Chandauli
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
76 %
2.4kmh
5 %
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Verified by MonsterInsights