29.6 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में सजी विदाई समारोह की महफिल,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

- Advertisement -


चंदौली। क्षेत्र के झांसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार को एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर की शुभकामनाएं दी गईं।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, एडिशनल सीएमओ संजय कुमार यादव, कॉलेज प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शुभम सिंह एवं महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांगी पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने कहा कि नर्सिंग एवं चिकित्सा क्षेत्र मानव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण पेशा है। विद्यार्थियों को अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन, संवेदनशीलता, समर्पण और सेवाभाव को प्राथमिकता देनी चाहिए। एडिशनल सीएमओ संजय कुमार यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अहम है। मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और जिम्मेदारी के साथ सेवा करना प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी का दायित्व है।

प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि विदाई समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक है। कॉलेज से प्राप्त शिक्षा, प्रशिक्षण और संस्कार उनके भविष्य में सहायक होंगे। वही डॉ. शुभम सिंह और डॉ. दिव्यांगी पांडेय ने भी विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञान बढ़ाने और सेवाभाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे और वाइस प्रिंसिपल प्रदीप सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस दौरान प्रो. धर्मेन्द्र सिंह, आकृति यादव, रिंकू मौर्य, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, कनिका, अर्चना राज, स्नेहलता, प्रियंका दुबे, रीता पाल, गजाला नाजमीन,आँचल वर्मा, सोनिका,अंजली पाल, आरती चौहान, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, प्रिया, अंकित सिंह, शैलेश पांडेय, नेहा भारती, अंकिता, नेहा पटेल, निक्की मिश्रा, अंशु, शमा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights