36.6 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 230

Chandauli:राजनैतिक पार्टियों के साथ डीएम ने नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीनों का किया निरीक्षण,सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा व्यवस्था को परखा

चंदौली।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह कमर कस लिया है।बुधवार को जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे ने अधिकारियों के साथ नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीन स्थल का निरीक्षण क़िया। और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा इस दौरान उनके साथ विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम गो-डाउन का त्रैमासिक निरीक्षण करने का निर्देश मिला था। जिसको लेकर नवीन मण्डी गोदाम में रखी ईवीएम मशीनों को रैंडमलीय जाँच किया गया है। जो सभी सुरक्षित हैं। ईवीएम में सुरक्षा संबंधित लगे उपकरणों, विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था आदि सुरक्षा मानकों को गहनता से देखा गया है। जो सही पाया गया है।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवा मोड़ के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे के किनारे एक 23 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आगे की कार्रवाई में जुट गई
दरसल सदर कोतवाली क्षेत्र के पैतुवा गांव निवासी पवन कुमार चौहान 23 वर्ष ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। बुधवार को उसका शव रेवा मोड़ के पास मिला। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर मृतक के मोबाइल से उसके भाई जितेंद्र चौहान को सूचना दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते अलीनगर थाने पहुच कर हत्या का आरोप लगते हुए हड़कंप मचाने लगे पुलिस ने किसी तरफ परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया और परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि रेवा मोड़ के समीप एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। जिसकी जांच की जा रही है।

Chandauli:खंभे से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक,दो गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर


चंदौली। सकलडीहा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात दो बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खंभे से टकरा गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान एक ही हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बाबते है कि धानापुर गांव निवासी नौशाद राईन का पुत्र शाहिद 20 वर्ष वार्ड नंबर सात किदवई नगर में रहकर अपने पिता नौशाद के साथ मछली का व्यापार करता है। मंगलवार की देर रात शाहिद अपने दोस्त निशार 18 वर्ष के साथ धानापुर अपने घर से कुछ सामान लेकर चंदौली नानी के घर आ रहा था। जैसे ही दोनों सकलडीहा पेट्रोल पंप के समीप पहुचे की अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क किनारे खंभे से जा टकराये घटना में शाहिद के सर में गंभीर चोट आई। जिससे दोनों सड़क किनारे बेहोश हो गए। उक्त आई रास्ते से गुजर रहे लोगो ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों का जांच पड़ताल कर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान शाहिद की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Chandauli:आपसी विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को उतारा मौत के घाट,आरोपी को गिरफ़्तार कर कार्यवाई में जुटी पुलिस


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली कस्बा अंतर्गत काली महाल चतुर्भुजपुर में मंगलवार की रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों आपस मे मारपीट कर लिए । वही एक ने दूसरे दोस्त के सिर पर डंडे से वार कर दिया। घटना में उसका दोस्त मौके पर गिरकर खून से लतपत हो गया। घटना को देख उसका दोस्त आनन फ़ानन में उसे लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने इलाज़ के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ़्तार कर कार्यवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के शिवदासपुर निवासी विजय पांडेय 35 वर्ष मुग़लसराय के चतुर्भुजपुर में किराए का मकान लेकर रहता था। और ज्योतिष का काम करता था।वही मोहल्ले के रहने वाले चंदन सिंह से उसकी दोस्ती थी। दोनों प्रतिदिन एक साथ बैठकर शराब पीते थे। मंगलवार की रात दोनों चतुर्भुजपुर में एक मंदिर के समीप बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। और देखते ही देखते चंदन ने विजय के सर पर डंडे से प्रहार कर दिया। घटना में विजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर चंदन घबरा गया। और आनन फानन में उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचा। जहा इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। सीओ अनिरुद्ध सिंह बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Chandauli:अखिलेश यादव का गाना नही बजाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट आधा दर्जन लोगों का फटा सर,सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


पड़ाव। होली पर्व को लेकर सबसे गरम माहौल पड़ाव क्षेत्र में रहा। जहा कहीं दुर्घटना से मौत हुई तो कहीं डांस करने को लेकर जमकर लाठी डंडे भी चले। जिससे लगभग दर्जनों से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरे दिन हलकान रही। उक्त मामले में पुलिस सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गई है।
दरसल जलीलपुर पुलिस चौकी स्थिति बहादुर पुर गांव के समीप होली के रंग में सराबोर युवक भोजपुरी गाना व धार्मिक गाना बजा कर मनोरंजन करते है। तभी यादव मोहल्ले से कुछ लड़के उधर से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव का गाना लगाने को कहा उन लड़कों ने कहा कि जो बज रहा है। यही बजेगा इतने में यादव बस्ती के एक लड़के ने गाली देना शुरू कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। और देखते ही देखते गाली गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। लेकिन मामला यही नही रुका कुछ देर बाद यादव बस्ती के लड़कों ने झुंड बना कर हाथ में ठंडा लेकर दोबारा पहुंचे गए और डांस कर रहे लोगों पर ठंडा बरसाना शुरु कर दिया। इतना देख पटेल बस्ती के लोगों ने भी डंडा और छत से ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों का सर फटा है। इस बाबत जलीलपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि दो पक्षों के मारपीट में सात लोगो के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक की गिरफ्तार किया गया है।

Chandauli:सफाईकर्मियों ने कस्बा इंचार्ज के वर्दी पर हाथ डालने का किया प्रयास,तीन को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुटी पुलिस

चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की देर शाम आपस मे लड़ रहे सफाई कर्मियों को समझाने पहुचे कस्बा इंचार्ज पर ही उन्होंने ने धावा बोल दिया। और उनके साथ गालीगलौज करने के साथ ही वर्दी पर हाथ डालने का प्रयास किया। इसकी सूचना लगते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मौक़े पर पहुचे सदर कोतवाली की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।


दरसल कुछ सफाई कर्मी सकलडीहा रोड स्थित पुलिस चौकी के समीप नशे की हालत में आपस मे हाथापाई कर रहे थे। जिसको देख उन लोगो को समझाने पहुचे कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सफाई कर्मी कस्बा इंचार्ज पर ही टूट पड़े। और उनके साथ गालीगलौज करने लगे। और वर्दी पर हाथ डालने का प्रयास करने लगे। जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने तीन सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि कुछ सफाईकर्मी पुलिसकर्मियों के साथ बत्तमीजी कर रहे थे। जिन लोगो को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।

Chandauli:तालाब में नहाते वक्त डूबा कक्षा चार का छात्र घर का था इकलौता चराग,जाने क्यों तैनात हो गई गांव में पीएसी तैनात


कमालपुर। क्षेत्र के बहेरी गांव में सोमवार को ग्रामीण होली का पर्व हर्ष एव उल्लास के साथ मना रहे थे। दिन में दो बजे के करीब अनुसूचित जाति के बस्ती से आधा दर्जन किशोर गांव स्थित तालाब में रंग खेलने के बाद स्नान करने गए थेम जिसमें श्रीप्रकाश उम्र 10 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी होते ही गांव में होली का पर्व का माहौल फीका हो गया।
विनोद कुमार का पुत्र श्रीप्रकाश उम्र 10वर्ष अपने साथ पलटू उम्र 11 वर्ष मोनू उर्फ गुगा उम्र 15 वर्ष के साथ तालाब में स्नान कर रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी मे चला गया। जिससे वह तालाब में डूब गया। उसके साथ स्नान कर रहा पलटू उसे बचाने का प्रयास कर रहा था। की वह भी पानी मे डूबने लगा। जिससे वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर प्रिंस कुमार तालाब कूद कर उसे डूबने से बचा लिया। वही श्री प्रकाश तालाब में डूब गया श्री प्रकाश के डूबने की खबर सुनते ही ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े तालाब से श्री प्रकाश के शव को बाहर निकाल कर ग्रामीण कमालपुर निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्री प्रकाश की मौत की खबर सुनते हैं गांव में कोहराम मच गया । घटना की जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी धीना निरीक्षक रमेश यादव मय फोर्स पहुंचकर गांव में मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा करके परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया मृतक किशोर श्री प्रकाश अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। विनोद कुमार के तीन पुत्री एक पुत्र ही था। जिसके चलते विनोद कुमार का आज घर का चिराग बुझ गया।
इनसेट……..
बालक के मौत पर गांव में लगी पीएसी
धीना। थाना के बहेरी गांव में सोमवार को तालाब में स्नान करते समय श्रीप्रकाश की डूब जाने से मौत हो गयी। जिसको लेकर गांव लोग पोखरे के मालिक अनिल सिंह के घर के पास जा कर हल्ला मचाने लगे सूचना पर पहुचे। थाना प्रभारी रमेश यादव ने परिजनों व लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। वही उन्होंने गांव में तनाव को देखते हुए सेक्शन पीएसी तैनात कर दी। जिससे कोई विवाद ना पैदा हो। इस बाबर थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि गांव का तालाब सूखा था जिसमे रमेश सिंह ने मछली पालन के लिए पानी भरवा दिया था। जिसमें डूबकर बालक की मौत हो गयी। परिजन अनिल सिंह के पास हल्ला मचा रहे थे। गाँव मे शांति के लिए पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

डीएसपी अजय प्रताप सिंह ने वृद्ध आश्रम में वृद्धाओं को किया सम्मानित,बोले हम सभी के लिए वृद्ध जन है सम्मानित

चंदौली। डीएसपी अजय प्रताप सिंह की ओर से मंगलवार को होली का पर्व पर मुख्यालय स्थित वृद्ध आश्रम में शांति और सौहार्द पूर्वक वातावरण में मनाया गया। जहां पर उन्होंने वृद्ध माताओं को साड़ी के साथ-साथ फल देकर उनके दुःख को समझा। वृद्ध जनों को भी अंग वस्त्र देकर उनके साथ अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान अजय प्रताप सिंह ने कहा कि वृद्ध जन कहीं ना कहीं समाज में गिरती मानवता के कारण वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है। आज हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने वृद्धों को सह सम्मान के साथ अपने घरों में रखकर सेवा करें, ताकि दूसरा भी इससे प्रेरित होकर अपने वृद्ध जनों का सम्मान करें। कहीं ना कहीं हम अपने संस्कारों को दरकिनार करके अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं। पीएसओ रक्षा मंत्रालय विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जबकि यही माता-पिता हमारे लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करके हमें तमाम ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। हमको उनके दिए हुए आशीर्वाद को भूलना नहीं चाहिए और अपने घरों के वृद्ध जनों को सा सम्मान के साथ उनकी सेवा करनी चाहिए। यही सबसे बड़ा मानव जीवन के लिए परोउपकार है। ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि कहीं ना कहीं हमारे संस्कार की कमी है। जिसके चलते वृद्ध जन आज आश्रम में रह रहे हैं। हम सभी को अपने वृद्धों को सम्मान उनकी सेवा करनी चाहिए,ताकि उन्हें आश्रम का सहारा ना लेना पड़े। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह,अछैवर कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, आकाश कुमार आदि उपस्थित है।

Chandauli:27 मार्च को माँ की शोभायात्रा में जयकारों से गूंजेगा समूचा नगर,महिलाएं रंग अबीर के साथ छतों से बरसाएंगी फूल

चंदौली। मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में वैष्णो परिवार की तरह से बुधवार को दोपहर मां की होली व मां की पालकी का भभ्य शोभायात्रा निकली जाएगी। जिसमे माँ के जयकारों से समूचा नगर गूंज उठेगा। वही भक्त डीजे व ढोल-नगाड़ लेकर पालकी के साथ रंग गुलाल खेलते हुए व माँ की जयकारा लगते हुए पूरे नगर का भ्रमण करेंगे। जिसमें महिलाएं अपने छतों से माता रानी के शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। दोपहर 1 बजे सभी श्रद्धालु अरविंद वाटिका में इकट्ठा हो यह जानकारी वैष्णो परिवार व माता रानी के भक्त चिंटू महाराज ने दी है।

FIR : 6 साल में 8000 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

बिजली चोरी Young Writer

सकलडीहा। शासन की ओर से बिजली की चोरी रोकने को लेकर वर्ष 2019 में सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र के समीप जिला स्तरीय विद्युत थाना खोला गया है। बीते 6 साल में विद्युत चोरी सहित अन्य मामले में कुल 8680 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 28 सौ लोगों को मुकदमा से राहत मिली है।
जनपद अंतर्गत विद्युत वितरण के तीन उपखंड सदर मुख्यालय,पीडीडीयू नगर और सकलडीहा में संचालित है। इसके अंतर्गत जिले भर में धारा 138 विद्युत बकाया और धारा 135 विद्युत चोरी के तहत कुल 8680 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्ष 2019 में 395 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 2020 में 1029 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 2021 में 1135 लोगों पर मुकदमा हुआ। 2022 में  1911 और 2023 में  2186 व 2024 में 195 लोगों के खिलाफ मार्च तक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत विद्युत थाना प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि शासन की ओर से ओटीएस योजना के तहत धारा 135 और 138 के तहत करीब 2800 लोगों ने योजना का लाभ लिया है। शेष लोगों को न्यायालय व विभाग के माध्यम से नोटिस जारी किया जा रहा है।

Chandauli
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
20 %
1.3kmh
0 %
Mon
40 °
Tue
37 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights