26.6 C
Chandauli
Thursday, October 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 229

209 लाख खर्च के बाद भी सांसद आदर्श गांव जरखोर में दूर नहीं हुई पेयजल किल्लत!

सांसद आदर्श गांव जरखोर में शोपीस बनी पानी टंकी।
सांसद आदर्श गांव जरखोर में शोपीस बनी पानी टंकी।

खर्च हुए 209.25 लाख फिर भी पानी का प्रेशर झेल नहीं पा रही पाइपलाइन

Young Writer, Chandauli: एक तरफ केंद्र सरकार जहां जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में पेयजल सुनिश्चित करने का दावा कर रही है। हर घर नल योजना चला रही है तथा लक्ष्य निर्धारित किया है कि साल 2024 तक ग्रामीण इलाकों के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन उपलब्ध हो वहीं बबुरी क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव जरखोर में 209.25 लाख की लागत से पानी टंकी बनने के बाद भी गांव के लोग पानी आपूर्ति की सुविधा से वंचित हैं। कारण ये है कि पानी की आपूर्ति शुरू किए जाने पर घर-घर जल पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन पानी का लोड ही नहीं सह पाती हैं और फट जाती हैं।

पाइप लाइन के मरम्मत के संबंध में ग्रामीणों की मांग को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसपर जलनिगम एक्सइएन अमित राज ने पहले तो समस्या से अनभिज्ञता जताई फिर जल्दी ही मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
बताते हैं कि चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने 2014 में जरखोर गांव को विकसित करने के लिए गोद लिया था। सन 2015-16 में एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांव के लगभग 4300 जनसंख्या को पाइप लाइन जल योजना से जोड़ने के लिए 209.25 लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण सांसद चंदौली डा. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा कराया गया, जिसका लोकार्पण 2019 में किया गया। लेकिन कुछ समय बाद ही आपूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइन जगह-जगह से फटने लगी, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो गयी। लगभग दो साल से पानी टंकी बंद पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीण पाइप लाइन जल योजना के लाभ से वंचित हैं।

इस संबंध में जलनिगम के सहायक अभियंता सीताराम यादव ने बताया कि निर्माण के समय सामग्री को लेकर बरती गयी अनियमितता के कारण पाइप फटने की समस्या आ रही है। हालांकि अखबार में प्रकाशन के बाद मरम्मत कराने का प्रयत्न किया गया था, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। ग्राम प्रधान रानी देवी का कहना है कि नया टंकी बनवाइए या लिकेज से निजात के लिए लोहे की पाइप लगवाइए नहीं तो हम चलने नहीं देंगे। इस समय हर घर नल योजना के तहत कार्य हो रहा है। इसलिए मरम्मत के लिए के बजट नहीं आ रहा है। फिर भी वहां के पाइप लाइन के मरम्मत के लिए प्रयास किया जाएगा।

इस संबंध में ग्राम प्रधान रानी देवी ने बताया कि जहां टंकी बनी है, वहां से आधे गांव के भूमि की ऊंचाई काफी ज्यादा है। जिसके कारण आपूर्ति के समय पानी का प्रेशर पाइप सह नहीं पाती और बार-बार फट जाती है। लीकेज के कारण गलियों में बिछाइ गई इंटरलॉकिंग ईंटें उखड़ जाती हैं। बार-बार गली का मरम्मत कराना पड़ता है। इसलिए मांग किया गया है कि जल जीवन मिशन के तहत एक और पानी टंकी का निर्माण कराया जाए ताकि पूरा गांव हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति से लाभान्वित हो सके।

Naugarh : देवखत के कर्माबांध में चार माह से खराब पड़ा है हैण्डपम्प

देवखत के कर्माबांध में पेयजल के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
देवखत के कर्माबांध में पेयजल के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।

नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रधान के खिलाफ जताई नाराजगी

Young Writer, नौगढ़। क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवखत के कर्माबांध गांव में चार माह से हैण्डपम्प खराब पड़ा है। इस कारण बस्तीवासी को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुराने कुएं से गंदा पानी का उपयोग करने के लिए विवश हैं। मंगलवार को ग्राम्या संस्थान के त्रिभुवन के नेतृत्व में बस्ती वासियों ने खराब हैण्ड पंप के चबूतरे पर बाल्टी डिब्बा रखकर विरोध प्रदर्शन करके नारेबाजी किया। समाजसेविका नीतू सिंह ने आक्रोशित बस्ती वासियों को काफी समझा बुझाकर प्रदर्शन शांत कराया।

ग्राम पंचायत देवखत के कर्माबांध गांव में चौहान बस्ती के करीब 25 घरों में निवास करने वाले एक सौ से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 01 सरकारी हैण्ड पम्प की स्थापना की गई है। जो पिछले चार महीने से खराब पड़ा है और उसकी आज तक मरम्मत नहीं कराई गई। इस कारण बस्ती वासियों को करीब 01 किलोमीटर दूर स्थित पुराना कुआं से पानी लाकर उपयोग करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कारियों ने आरोप लगाया कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को खराब हैण्ड पंप मरम्मत कराने के लिए कहा गया। बावजूद इसके चार माह का समय व्यतीत हो जाने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे हम सभी को पेयजल के लिए प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी टैंकर से पेयजलापूर्ति भी तीन से चार दिनों के अंतराल पर किया जाता है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में उषा, कैलाश, रेनू, सुनील, संगीता, तलुकी, मालती, राजेश आदि बस्ती वासी शामिल रहे।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट कॉलेज में छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में पुलिस ने दी जानकारी,कहा ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 करें शिकायत

चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव में स्थित नेशनल हाइवे पर स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान महिला सशक्तिकरण व क्राइम से संबंधित जागरूकता अभियान के क्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसआई आकाश त्रिपाठी ने मिशन शक्ति अभियान,महिला सशक्तिकरण साइबर क्राइम के बारे में लोगो को विस्तार से बताया उन्होंने बताया की इस आधुनिक युग में साइबर क्राइम जैसी गतिविधियां तेज़ी से बढ़ गई हैं। जिससे हम सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान नंबर से कॉल आए तो उसको रिसीव करने से बचे यदि काल रिसीव हो जाता है पुख्ता जानकारी के बाद ही कोई बात करे कहा कि सरकार द्वारा साइबर अपराध के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। साइबर अपराध होने पर उक्त नंबर पर फोन कर के सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिला हेड कांस्टेबल सुमन ने बताया की सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के क्रम में महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत महिलाएं 1090 पर फोन कर के अपने साथ हो रहे किसी भी अपराध की शिकायत कर सकती हैं। साथ ही हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने बताया की पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह, प्रिंसिपल जेनेट जे, डॉ ख़ुशबू यादव, वर्तिका सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, रिंकू मौर्य, प्रियंका दूबे, नीलम यादव, अनुराधा प्रजापति, अर्चना राजभर, वंदना पाठक, पल्लवी यादव, रीता पाल, विकास यादव, अभिषेक पांडेय, इन्दु पाल, आरती चौहान, आकाश शर्मा, मोहित तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Social Work: भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाना पुनीत कार्य

स्काउट-गाइड के प्याऊ का उद्घाटन करते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू।
स्काउट-गाइड के प्याऊ का उद्घाटन करते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू।

स्काउट-गाइड की ओर से स्थापित प्याऊ का चेयरमैन ने किया उद्घाटन

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप सोमवार को स्काउट गाइड ने निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार यादव उर्फ गुड्डू के द्वारा फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने इस भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाया और स्काउट-गाइड के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

इस दौरान मुख्य अतिथि चंदौली के चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि हमारे नगर में स्काउट गाइड के द्वारा कई कार्यक्रम किए जाते हैं जो सराहनीय है और इन बच्चों का हौसला देखकर यह लगता है कि यह बच्चे अपने जीवन में निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे और राष्ट्र की सेवा करेंगे उन्होंने कहा की मेरे लायक जो भी सहयोग होगा हम सहर्ष करेगे। विदित हो कि जिला विद्यालय निरीक्षक डा.राजेश कुमार यादव व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में विगत 20 वर्षों से अनवरत गर्मी के दिनों में चला आ रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त सैयद अली अंसारी एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड अंजू कुमारी के देखरेख में प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता कि जब कोई राहगीर प्यासा हुआ है और उसे स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा गुड़ के साथ पानी पिलाकर संतुष्ट किया जाता है तो स्वयं इन बच्चों को आशीर्वाद मिल जाता हमें बड़ी खुशी है कि हमारे जनपद की स्काउट गाइड की टीम वर्षों से इस निशुल्क प्याऊ की परंपरा को कायम रखा है। इस अवसर पर जिला सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारी टीम प्रत्येक वर्ष निशुल्क की व्यवस्था जिला मुख्यालय के अतिरिक्त साथ-साथ तहसील मुख्यालयों पर भी करती है जो गर्मी के दिनों में इस प्रचंड गर्मी में प्याऊ की  नि:शुल्क  व्यवस्था करती है इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि हम सभी मिलकर के स्काउट स्काउट गाइड की भावना से लोगों को निःशुल्क जल उपलब्ध कराते हैं जिससे प्रचंड गर्मी में लोगों की प्यास बुझती रहे। इस अवसर पर आकांक्षा वर्मा, महास्वेता, शिवानी, सोनी, प्रिया, काजल, अंशिका, महिमा, जूही, रिया इत्यादि गाइड उपस्थित रही। संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट सैयद अली अंसारी ने किया।

काम करते समय ट्रक की जद में आया मैकेनिक मौत,परिजनों में मचा कोहराम


सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर स्थित बगही कुम्भापुर में सोमवार को ट्रक की जद में आने से एक मैकेनिक की मौत हो गई। घटना को देख आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। वहा मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात नेहरू नगर निवासी गुलाम सरवर 42 वर्ष कुंभापुर में ट्रक मैकेनिक का काम करता था। प्रतिदिन की तरह ट्रको के अंदर घुस कर चक्के में गिरीश कर रहा था। कि ट्रक ड्राइवर ने अचानक ट्रक को आगे बढ़ा दिया। इससे उसकी चक्के के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना को आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

समय-समय पर मिट्टी की जांच कराएं किसानः अभिषेक त्रिपाठी


चंदौली। इफको सेवा केंद्र की ओर से नवीन मंडी परिसर में 21 मई को सुबह 9 बजे से मृदा परीक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी सरोज कुमार सिंह ने देते हो बताया कि सोमवार को जेवरियाबाद में बैठक किया गया और अधिक से अधिक किसानों को मृदा परीक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर किसानों को मृदा परीक्षण के लाभ से अवगत कराया गया। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृत परीक्षण से किसानों को मृत की उर्वरा शक्ति की सही जानकारी प्राप्त होती है, जिससे किसान उचित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करके अधिक उपज अर्जित कर सकता है। कहा कि मृदा की उर्वरा को बनाए रखने के लिए किसानों को समय-समय पर उसका परीक्षण कराते रहना चाहिए। बताया कि मृदा परीक्षण कराने से किसानों की उर्वरक पर होने वाला अतिरिक्त खर्च को रोका जा सकता है, जिससे खेतों में रासायनिक उर्वरकों की अधिकता नहीं होती और किसानों को अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। इस अवसर पर सह केंद्र प्रभारी मयंक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loksabha Election: इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक की भूमिका अदा कर रहे Manoj Singh W

मनोज सिंह डब्लू।
मनोज सिंह डब्लू।

बिहार में सुधाकर सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर भरी हुंकार

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू इन दिनों इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक की भूमिका हैं। चंदौली लोकसभा के साथ ही रावर्टसगंज, भदोही में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव में जीत का रंग भरने के बाद अब उन्होंने पड़ोसी बिहार प्रांत का रुख किया। सोमवार को वह अपने समर्थकों के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के चुनाव प्रचार को गति देते नजर आए।

इस दौरान उन्होंने बिहार के कई गांव, मजरों व कस्बों का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से मिले और उन्हें इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र के एक-एक विषय-वस्तु की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आमजन को याद दिलाया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम होगा। महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। इंडिया गठबंधन की सरकार देश की महिलाओं को एक लाख रुपये सलाना देने की योजना बना रखी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया गठबंधन अपने गारंटी के साथ ही आमजन को न्याय देने की भी बात कर रही है। देश में अब तक जितने भी वर्ग, समुदाय व गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। इंडिया गठबंधन ऐसे वर्ग को न्याय सुलभ कराएगी।

Manoj Singh W ने कहा कि इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र को किसी दल ने राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि उसे देश के भिन्न-भिन्न प्रांत, इलाके के लोगों सलाह, सुझाव व उनकी परेशानियों को देखते हुए तैयार किया गया है। इसमें सम्पूर्ण भारत के लोगों के विकास का खाका खींचने का प्रयास हुआ है। कहा कि युवाओं को रोजगार व किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी को पाने के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

EVM की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने किए पुख्ता बंदोबस्तः DM Chandauli

चंदौली कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता करते डीएम।
चंदौली कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता करते डीएम।

लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की प्रेसवार्ता

Young Writer, चंदौली। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवानगी, उनके बूथों तक सुरक्षित पहुंचे और मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई सभी तैयारियों के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के इनके पुख्ता और आधुनिक बंदोबस्त किए हैं, जिससे ईवीएम के साथ किसी भी तरह के छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।
उन्होंने कहा कि 21 मई से कौन सा ईवीएम किस बूथ पर जाएगा, इसकी तैयारी की जाएगी। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आरंभ हो गया है। 24 मई तक सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान ड्यूटी पर जाने से पहले कार्मिक पोस्टल बैलेट से अपना मतदान करेंगे। नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं चार जून को नवीन मंडी में ही मतगणना का कार्य संपन्न होगा। बताया कि अबकी बार लोकसभा चुनाव में जनपद में 126 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता (85 प्लस) घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 16 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। पोलिंग पार्टी के साथ उपजिलाधिकारी तो होंगे ही पुलिस भी रहेगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर रोक लग सके। कहा कि मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। सुरक्षा के लिहाज से पोलिंग पार्टियों को पुलिस दल साथ भेजा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने 85 साल से अधिक आयु वाले व 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मतदान के दिन उम्मीदवार अपना अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं। बताया कि चुनाव के दौरान अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। इन बूथों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर तत्काल निपटा जा सके।

युवा मतदान कर्मियों की बनेगी टीम
चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पहली बार युवा कर्मियों की टीम बनाई जाएगी। माडल बूथ, सखी बूथ भी बनाए जाएंगे। प्रयास किया जा रहा कि प्रत्येक बूथ पर गर्मी को देखते हुए छाया की व्यवस्था के लिए टेंट लगवाया जाए, ताकि तपती गर्मी में मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छाया ऐसी होगी की कम से कम सौ मतदाता एक कतार में खड़े हो सकें। माडल बूथों पर मतदाताओं को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। मसलन शुद्ध पेयजल के साथ अल्पाहार की भी व्यवस्था होगी। वहीं मतदान संकलन ऐप के जरिए मतदान का आंकड़ा साझा किया जाएगा, इससे मतदान का प्रतिशत आसानी से उपलब्ध होगा।

Chandauli से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के घोषणा-पत्र से गायब हैं स्थानीय मुद्देः अंजनी सिंह

अंजनी सिंह।
अंजनी सिंह।

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी विचारक अंजनी सिंह ने एक बार फिर जिले की जनता, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, छात्र-छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी चिंताए जताई है। साथ ही उन्होंने चुनाव लड़ने वाले राजनीति दलों के प्रत्याशियों के समक्ष जनता के प्रतिनिधि के रूप में कई महत्वपूर्ण मांगों को रखा।
उन्होंने कहा कि किसी प्रत्याशी ने चंदौली के बुनियादी जरूरतों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया है।

चंदौली की जनता आखिर किस प्रत्याशी को अपना मतदान करे और क्यों? जब किसी प्रत्याशी को चंदौली के आम गरीब, श्रमिक, किसान, नौजवान, नागरिकों के के मूलभूत जरूरतों का ख्याल ही नहीं है। अंजनी सिंह ने सभी प्रत्याशियों से अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने और चुनाव उपरांत उन मांगों को तत्परता दिखाते हुए पूरा कराने की मांग की है। कहा कि चंदौली में उच्च शिक्षा व्यवस्था के क्रम में जिला के भीतर चकिया व सकलडीहा में दो आईआईटी कालेजों का निर्माण किया जाना जरूरी है।

जनपद के शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कालेज धानापुर में एमएससी, बीकॉम, एमकॉम एवं ला की पढ़ाई शुरू की सुविधा हो। इसके अलावा धानापुर व माधोपुर में बीएससीएजी व एमएससीएजी की पढ़ाई के लिए कालेज का निर्माण कराया जाए। जनपद के कमालपुर में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण व कमालपुर में निर्मित सरकारी हॉस्पिटल पर चिकित्सक फार्मासिस्ट समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति कर उसका संचालन किया जाएगा। बरहनी ब्लॉक के अमड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नतशील बनाकर जन उपयोगी बनाए जाने पर बल दिया।

जनपद मुख्यालय पर पॉलिटेक्निक कालेज में सुधार करते हुए शिक्षकों की नियुक्ति के साथ बीएड, एमएड की पढ़ाई की व्यव्स्था कराना। जनपद के मुगलसराय में सैनिक स्कूल सहित एलबीएस कालेज में पीएचडी की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला मुख्यालय पर न्यायालय निर्माण सहित अधिकारियों के आवास की व्यवस्था कराना। जिला मुख्यालय पर अलग से जिला चिकित्सालय का निर्माण कराना जिला चिकित्सालय में एमआरआई कि सुविधा उपलब्ध कराना। चंदौली जनपद को गंगा कटान से निजात दिलाने की गारंटी स्थानीय लोगों को दी जाए। इसके साथ जनपद के किसानों को कृषि संसाधनों के साथ जरूरी उर्वरक व खाद-बीज समय पर उपलब्ध हो। अंजनी सिंह ने कहा कि इस बार जिला की जनता वोट देने से पहले अपनी जरूरतों पर सवाल करें और प्रत्याशियों से इन मांगों को पूरा कराने की शर्त पर ही उनके पक्ष में मतदान करें, तभी जाकर चंदौली जनपद का समुचित विकास हो पाएगा।

CORRUPTION IN MNREGA : शहाबगंज में मनरेगा योजना में लगे भ्रष्टाचार के दीमक

नौडिहा गांव स्थित चकरोड जिस पर काम किए बगैर हुआ मनरेगा का भुगतान।
नौडिहा गांव स्थित चकरोड जिस पर काम किए बगैर हुआ मनरेगा का भुगतान।

जिम्मेदार अधिकारियों के नाक के नीचे किया जा रहा है भ्रष्टाचार
Young Writer, इलिया। शहाबगंज विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी व झोल किया जा रहा है। यदि वजह है कि ग्राम पंचायत अपने विकास कार्यों से ज्यादा मनरेगा में हुई गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला शहाबगंज के ग्राम पंचायत नौडिहा का है, जहां ग्राम पंचायत में दो आईडी चल रही थी, जिसमें 182 श्रमिकों का मस्ट्रोल जारी किया गया था।

आईडी संख्या 3171008023/एलडी /958486255824514564 नौडीहा में शिव चरन के खेत से ओपी के खेत तक चकरोड निर्माण कार्य जिसपर 123 श्रमिक थे दूसरी आईडी संख्या 3171008023/एलडी/958486255824549898 पर नौडीहा में मिथुन के खेत से लाल मोहन के खेत तक चकरोड निर्माण कार्य पर 59 श्रमिकों का व तीसरे आईडी संख्या 3171008023/एलडी/958486255824549899 पर नौडीहा में अजय पाहुन के खेत से भट्टा तक मेढ़ बन्दी का कार्य पर 54 श्रमिकों का मस्ट्रोल जारी कर ऑनलाइन एनएमएस 11अप्रैल से 24 अप्रैल तक व चकरोड निर्माण कार्य का फर्जी ऑनलाइन एनएमएस दिनांक 28 अप्रैल से 11 मई तक किया जा रहा था। जब कि कार्यस्थल पर एक भी मनरेगा श्रमिक कार्य नही कर रहे थे सिर्फ ऑनलाइन एनएमएस का कार्य चल रहा था। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में आईडी संख्या 3171008023/एलडी/958486255823913697 पर मचवल में मैनवास के खेत से पुनवासी के खेत तक चकरोड निर्माण कार्य पर लगभग ’286272 रुपये’ खारिज किया गया था।

नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।
नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।

उस कार्य पर ही वित्तीय वर्ष ’2024 – 25’ में उक्त कार्य का नाम बदल कर ग्राम पंचायत नौडीहा में शिव चरन के खेत से ओपी के खेत तक चकरोड निर्माण का कार्य दिखा कर बगैर कार्य का ही फर्जी एमबी दिखा कर के लगभग ’336303 रुपये’ का भुगतान, नौडीहा में मिथुन के खेत से लाल मोहन के खेत तक चकरोड निर्माण पर लगभग ’182490 रुपये’ का भुगतान व अजय पाहुन के खेत से भट्टा तक मेढ़ बंदी पर लगभग ’178224 रुपये’ का भुगतान कर दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि जब ग्राम पंचायत नौडीहा स्तिथ दोनों चकरोडो व मेढ़ बंदी पर काम हुआ ही नही तो मनरेगा वेबसाइट पर भुगतान की फीडिंग कैसे हो गई? प्रथम दृष्टया जो मौके की स्तिथि है उसे देख कर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि चकरोड निर्माण का कार्य धरातल पर न हो कर के ऑनलाइन की गई है, जिससे सरकारी धन का भरपूर दुरुपयोग कीया जा सके। वहीं ग्राम पंचायत के उन गरीब मजदूरों को काम से वंचित कर दिया गया है जो मनरेगा योजना के तहत मजदूरी कर के अपने परिवार का आजीविका चलाते है। साथ ही चकरोड निर्माण का कार्य हुआ ही नही जिसके होने से ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत मिलती। लेकिन सरकारी धन के दुरुपयोग व बंदरबाट की मंशा के लिए किये गए झोल के कारण ग्राम पंचायत को विकास से वंचित रखा गया है।

नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।
नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।

मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन
इलिया। इसमें सबसे बड़ा जिम्मेदार ग्राम पंचायत में नियुक्त तकनीकी सहायक हैं, जो पहले ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित कार्य पर स्टीमेट बनाता हैं। उसके बाद रोजगार सेवक की जिम्मेदारी होती हैं। वह स्टीमेट बने कार्य के साइड पर कार्य कराकर हाजिरी लगाने की है। उसमें रोजगार सेवक द्वारा कागजों में प्रस्तावित कार्य पर बिना कार्य कराए फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाना शुरू करता है। जो कभी भी मनरेगा योजना से हो रहें साइड पर कार्य करने नहीं जाते केवल वह कागज़ी आंकड़ों में मजदूरी करते, उन्ही की फर्जी हाजिरी लगती है, वही जब काम कम्पलीट हो जाता तो फर्जी लगे हाजिरी के मुताबिक पंचायत में नियुक्त तकनीकी सहायक द्वारा बिना साइड पर गए आफिस में बैठें बैठें एमबी कर भुगतान के लिए पंचायत सचिव के टेबल से फाइल होते हुए ठक्व् आफिस तक पहुंचती हैं और उस फ़ाइल का भुगतान हो जाता हैं। इस तरह सरकारी धन का बंदरबाट मनरेगा योजना में जमकर हो रहा है। उक्त के बाबत जानकारी लेने के लिए जब एपीओ संदीप बट्स को फोन किया गया तो उनका फोन रिसीव नही हुआ।

Chandauli
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
76 %
2.4kmh
5 %
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Verified by MonsterInsights