39.4 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 235

छात्रों के उन्नयन विकास से शिक्षक का बढ़ता है सम्मानः Pradeep Kumar Pandey

Sakaldiha P G College में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय।
Sakaldiha P G College में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय।

Sakaldiha: सकलडीहा पीजी कॉलेज में रविवार को पुरातन छात्र प्रकोष्ठ के अंतर्गत पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। पुरातन छात्रों से महाविद्यालय के विकास व नैक मूल्यांकन हेतु पुरातन छात्राओं से सहयोग प्रदान करने की अपील किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षक सदैव छात्रों के उन्नयन विकास के लिये प्रयासरत रहता है। विद्यालय से पढ़कर जाने वाले छात्र अधिकारी, व्यापारी और जनप्रतिनिधि होते है। लेकिन वह शिक्षकों के लिये सदैव छात्र रहते है। उनका दायित्व् बनता है कि महाविद्यालय के विकास में अपना अहम योगदान व सुझाव प्रदान करें। इसके पूर्व पुरातन छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाशपति पाठक ,उपाध्यक्ष डा.संदीप कुमार जायसवाल, विकल जायसवाल, बसंत श्रीवास्तव व कार्यकारी सदस्य ए के पटवा,कौशलेंद्र पांडेय,कृष्ण कुमार,चंद्रधर दीक्षित सहित अन्य वक्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के इस पहल का सराहना करते हुए महाविद्यालय के विकास का संकल्प लिया। अंत में  पुरातन छात्र प्रकोष्ठ संयोजक प्रोफेसर उदय शंकर झा व सहसंयोजक डॉ अनिल कुमार तिवारी ने पुरातन छात्र प्रकोष्ठ और अधिकारी पर चर्चा किया। इस मौके पर प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफेसर विजेन्द्र सिंह, डा.दयाशंकर यादव, डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर अभय कुमार वर्मा ,डॉ अजय कुमार यादव, अजय कुमार यादव, बृजेश कुमार यादव, रमेश कुमार, प्रेम आशीष यादव, सुमन दीक्षित, संजय कुमार सिंह आदि रहे।

गाजीपुर बस अग्निकांड से भी सीख नहीं ले रहा लापरवाह बिजली विभाग

हाईटेंशन तार में बाधा गया ईट
हाईटेंशन तार में बाधा गया ईट

अमावल, चतुर्भुजपुर मार्ग पर लटका हाईटेंशन तार दुर्घटना को दे रहा दावत

Chandauli: सकलडीहा क्षेत्र में कई जगहों व मुख्य मार्गों पर हाईटेंशन तार लटके हुए है। बेतरतीब इन तारो को कही बॉस-बल्ली के सहारे तो कही ईट बाधकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला आपको अमावल,चतुर्भुजपुर मार्ग पर देखने को मिल जाएगा। जहा हाईटेंशन तार को ईंट के सहारे लटकाया गया है। यह तार इतना लटक गया है कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि इस मार्ग पर स्कूली बस से लेकर एम्बुलेंस, निजी वाहन व दर्जनों गांव के हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। जिससे किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।ग्रामीणो ने इसकी मरम्मत की मांग उठाई है।

आपको बता दे कि इसी महीने हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बारातियों से भरी बस धू-धू कर जल गई। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई।लेकिन इसके बाद भी बिजली विभाग इससे सीख नही ले रहा। लापरवाही का आलम यह है कि अमावल गांव के मुख्य मार्ग पर 11 बोल्ट के हाईटेंशन तार को ईट बाधकर लटकाया गया है। यह लटका तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। किसी बड़े वाहन के निकलने पर तार से थोड़ा ही फासला बचता है। इसके साथ ही यह कई बार तेज हवा चलने पर टूटकर जमीन पर गिर जाता है। गनीमत रही कि कभी कोई इसकी चपेट में नही आया नही तो बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीण अतुल सिंह,दीपू सिंह,कल्लू खरवार ने बताया कि यह तार काफी दिनों से लटका है। शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नही किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि जांच कर मरम्मत कराया जाएगा।

Dialysis Center Chandauli: मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा जिला अस्पताल का डायलिसिस सेंटर

जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में भर्ती मरीज। फाइल फोटो। Young Writer
जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में भर्ती मरीज। फाइल फोटो।

अब तक जनपद में दस हजार से अधिक किडनी के मरीजों का हुआ डायलिसिस

Chandauli: मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित डायलिसिस सेंटर (Dialysis Center Chandauli) किडनी के मरीजों के लिए रात देने का काम कर रहा है। जनपद में अब तक लगभग दस हजार से अधिक मरीजों की डायलिसिस हो चुकी है। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को समय के साथ साथ आर्थिक बचत हुई। इससे जाहिर होता है कि डायलिसिस सेंटर जनपद व गैर जनपद के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में अगस्त 2022 में सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ऑनलाइन डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसके बाद से यहां डायसिस का शुभारंभ किया गया। उक्त परिसर में लगभग 10 बेड संचालित होते हैं। जहां प्रतिदिन किडनी के गंभीर मरीजों का डायलिसिस कुशल चिकित्सक द्वारा किया जाता है। जनपद में अब तक की बात करें तो कुल दस हजार से अधिक मरीजों का डायलिसिस किया गया। इसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी राहत मिली है। जिसके चलते आर्थिक क्षति के साथ-साथ अन्य क्षति ना होने में भी राहत मिली है। जनपद नहीं कर जनपद के आसपास के लोग भी कराने के लिए आते हैं।  जिसका लाभ सीधे मरीजों और तीमारदारों को मिल रहा है। इसके चलते यह डायसिस सेंटर जनपद के लिए वरदान साबित हुआ है। वही लोगों का कहना है कि डायलिसिस सेंटर में बच्चों के साथ साथ हैपेटाइटिस बी के मरीजों को भी डायसिस की जाए,ताकि लोगों को बाहर जाना ना पड़े। डायलिसिस चीफ मैनेजर शत्रुघ्न सिंह बताया कि पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में 2022 अगस्त महीने से लाइसेंस का कार्य शुरू है। अब तक लगभग दस हजार मरीजों की डायलिसिस किया गया है इससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली है।

Blood Donate: रक्तदान कर खुशी की उड़ान ने मनाया स्थापना दिवस

Young Writer : Blood Donate, खुशी की उड़ान

PDDU Nagar: नगर।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। लेकिन करीब 75 प्रतिशत रक्त ही उपलब्ध हो पाता है, जिसके कारण लगभग 25 लाख यूनिट खून के अभाव में हर साल सैकड़ों मरीज़ों की जान चली जाती है। रक्त की कमी न हो इसीलिए हमेशा जनसेवा में समर्पित रहने वाली संस्था खुशी की उड़ान ने इसका बीड़ा उठाया है।संस्था ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल नगर चंदौली में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प लगा कर संस्था ने अपने वर्षगाँठ के अवसर पर 54 रक्तवीरों के सहायता से रक्तदान कर जीवन को संरक्षित करने का कार्य किया।

Young Writer : Blood Donate, खुशी की उड़ान

मुख्य अतिथि विधायक Ramesh Jaiswal ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” यह कहने वाले नेताजी नही है परन्तु उनके कथनों को आत्मसात कर हम दूसरों के जीवन को आजादी से रखने का प्रयास कर सकते है।खुशी की उड़ान बड़ा ही ईश्वरीय कार्य कर रही है,संस्था को जब भी मेरी आवश्यकता होगी जनता के सेवक होने के नाते मैं मजबूती से खड़ा मिलूंगा।
अपर जनपद न्यायाधीश ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि दुर्भाग्य का विषय यह है कि रक्तदान को लेकर बड़ी भ्रांतियां फैली हुई है जैसे रक्तदान के वजह से कमजोरी होना या शरीर का खून निकल पूरा निकल जाना जबकि सत्यता यह है कि रक्तदाता से एक बार में 350 मि.ली. रक्त लिया जाता है जो शरीर में उपलब्ध रक्त का लगभग 15वां भाग होता है। रक्तदान हमेशा करते रहने चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डॉ विनीत मिश्र ने कहा कि रक्तदान में सिर्फ पहली बार तक ही यह भ्रांतियां होती है,उसके साथ सारी भ्रांतिया ऐसे टूटती है जैसे कि कोई शीशा पत्थर पर गिरने से टूटता है शीशा तभी तक मजबूत है जब तक वह पत्थर से नही मिला रहता है ठीक उसी तरह रक्तदान करते समय हर एक बून्द हर क्षण भ्रांतियो को समाप्त करता है। संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से 4 जिंदगियों को बचाया जा सकता है,4 जिंदगियां 4 परिवारों की मुस्कान जुड़ी होती हैं। ईश्वर के दिये गए जिंदगी में हम किसी के काम आ सकते है तो हमे काम आना चाहिए।

वही सर सुंदरलाल BHU के ब्लड बैंक से आशुतोष सिंह ने कहा कि शरीर में रक्तदान के तत्काल बाद रक्त की प्रतिपूर्ति करने की प्रक्रिया 24 घंटे में प्रारंभ हो जाती है एवं अगले कुछ दिनों में रक्त की प्रतिपूर्ति हो जाती है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव देव जायसवाल,सचिव रितिक कुमार एवं विकास गुप्ता मीडिया हेड सुदीक्षा दुबे, प्रियंका गुप्ता, सुकन्या दुबे, प्रियांशु, सिज्जल, कृतिका, रिंकी,रागिनी,प्रियंका एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कुत्तों के झुंड ने किया हमला, कार से टकराकर नीलगाय की मौत

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जमालपुर सरौली के बीच कुत्तों के झुण्ड द्वारा किये गये हमले से भाग रहा नीलगाय का बच्चा कार से लड़कर घायल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग व पशु चिकित्सक को जानकारी दी। मौके पर देर से पहुंचे पशु प्रसार अधिकारी सुभाष यादव व पैरावेट अनिल कुमार ने आवश्यक उपचार किया। उपचार के दौरान ही नीलगाय की मौत हो गयी। मौके पर मौजूद वन विभाग के फारेस्टर फिरोज गाँधी ने प्रधान ज्ञानी जैल सिंह व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से गंगा के तलहटी में गढ्ढा खुदवाकर उसे दफ़न करा दिया।

मूलभूत सुविधाओं से लैस होगा कांवर : Sadhana Singh

चहनियां। ग्राम सभा कांवर स्थित मां महालक्ष्मी महडौरी देवी मंदिर में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कांवर गांव को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने का आश्वासन दिया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार गांव में पहुँची साधना सिंह का प्रधान पति गृजेश सिंह व ग्रामीणों ने स्वागत किया। सर्वप्रथम गांव में गंगा किनारे मां महालक्ष्मी महड़ौरी देवी का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि गांव में विकास कराने के लिए महिला प्रधान धीरज सिंह को कई बार पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । विकास की जो धारा ग्राम प्रधान द्वारा गांव में दिख रही है वह सराहनीय है। अब इस गांव को और भी मूलभूत सुविधाएं प्रदान किया जायेगा। विकास का जो भी खाका तैयार होगा उसे चुनाव बाद धरातल पर उतारा जायेगा। कहा कि आप लोग भाजपा की सरकार बनाइये। विकास तो वैसे ही आपके दरवाजे आयेगी। अंत मे उन्होंने लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीटों से सरकार बनाने की अपील किया। इस मौके पर प्रधान पति गृजेश सिंह, अतुल सिंह, रामसूरत राम, विजय राम, पनारु राय, जयप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, मोनू निषाद, जितेंद्र निषाद, सतीश गुप्ता, विजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, बेचई राम, इदरीस अली, कपिल देव सिंह, संजीव सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Holi: Chandauli जिले में 1670 स्थानों पर जलेगी होलिका

चंदौली। होली का पर्व होलिका दहन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जलने वाली होलिका की तैयारियों को जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित होलिका को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिकाओं का भी चिन्हित किया गया है। वहां पर विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, ताकि होली पर्व पर किसी प्रकार की कोई अपनी घटना न होने पाए।

जनपद में 1670 होलिकाओं का स्थापना हुई है। जिला प्रशासन की ओर से 64 संवेदनशील व 25 अतिसंवेदनशील होलिकाओं को चिह्नित किया गया है। इसे लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी बलों की भी तैनाती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो इसे लेकर सभी थानों में बैठक के साथ-साथ पैदल गस्त भी कर लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का आह्वान किया है। साथ ही समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए प्रयास करें। वहीं थानों पर बैठक करके संभ्रांत नागरिकों को निर्देश दिया कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगा। इसके लिए बिना परमिशन के अगर कोई डीजे बजाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया की होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी थानों पर बैठक आयोजित कर संभ्रांत नागरिकों को निर्देश दिया जा रहा है कि शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाएं।

Child Theft: बच्चा चोरी कर भाग रही महिला को ग्रामीणों ने दबोचा

बच्चा चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढकला गांव में रविवार की दोपहर में एक महिला एक घर से आठ वर्षीय बच्चा चोरी करके भाग रही थी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चा चोर को पकड़ कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने  महिला को लेकर कोतवाली थाने ले आई।
क्षेत्र के कूढकला निवासी निशांन अपने ननिहाल में आया हुआ था। रविवार की दोपहर में आंगन में खेल रहा था। तभी बच्चों को अकेला देखकर महिला ने बच्चों को लेकर भागने लगी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बच्चों को महिला  के हाथों से आजाद कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते में बच्चा चोरी की यह दूसरी घटना है। गांव में बच्चा चोरी होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Chandauli:बच्चे को चोरी कर भाग रही महिला को लोगो ने दबोचा,घटना से ग्रामीणों में दहशत


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढकला गांव में रविवार की दोपहर में एक महिला एक घर से आठ वर्षीय बच्चा चोरी करके भाग रही थी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चा चोर को पकड़ कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने  महिला को लेकर कोतवाली थाने ले आई।
क्षेत्र के कूढकला निवासी निशांन अपने ननिहाल में आया हुआ था। रविवार की दोपहर में आंगन में खेल रहा था। तभी बच्चों को अकेला देखकर महिला ने बच्चों को लेकर भागने लगी। तभी बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बच्चों को महिला  के हाथों से आजाद कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते में बच्चा चोरी की यह दूसरी घटना है। गांव में बच्चा चोरी होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Voter Awareness : लोकतंत्र का है वरदान उठो जागो करों मतदान

सकलडीहा। लोकसभा चुनाव की शंखनाद हो गया है। इसको लेकर शनिवार को तहसील प्रशासन से लेकर पंचायत विभाग और छात्रों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी युवा मतदाताओं को मतदान करने की अपील किया गया। इसके साथ ही बुर्जुग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की जानकारी दिया।
तहसील प्रशासन लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने केा लेकर कटिवद्ध है। इसके अलावा पंचायत विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। एसडीएम अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली। वही ब्लॉक मुख्यालय से पंचायत विभाग की ओर से एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी। इसके पूर्व राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय, मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। लोगों को उठो जागों सबसे पहले करों मतदान, मतदान करना सबका अधिकार, लोकतंत्र की है पहचान आदि स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, डा. जितेन्द्र,डा.श्यामलाल, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,प्रबंधक दिनेश सिंह यादव, मनीष सिंह, मिथिलेश गुप्ता,सतीश यादव, लल्लन राय, सुदर्शन,महेन्द्र लहरी,माया देवी, आशा सहित अन्य रहे।

Chandauli
clear sky
39.4 ° C
39.4 °
39.4 °
15 %
4.6kmh
10 %
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights