28.3 C
Chandauli
Thursday, October 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 236

बड़ा हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की जद में आए चार लोगों की मौत‚ मचा कोहराम

Young Writer News: Chandauli जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो स्थित एक मकान में बुधवार रात सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन सफाईकर्मी टैंक में गिर गए। इस दौरान मजदूरों को बचाने के चक्कर में भवन स्वामी का पुत्र भी टैंक में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग चारों को बाहर निकाले। इसके बाद तीन को जिला चिकित्सालय और एक को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई।

बताते हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लाठ नंबर दो निवासी भरतलाल जायसवाल के घर पर बुधवार की रात लगभग 12 बजे कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत (35) वर्ष, कुंदन (42) और लोहा (23) सेप्टिक टैंक सफाई का कार्य कर रहे थे। लोगों के अनुसार टैंक लगभग 12 फुट गहरा था। तीनों सफाईकर्मी आधा टैंक साफ कर चुके थे। इस दौरान तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

एक-एक कर सभी लोग टैंक में गिरे
एक- एक करके तीनों मजदूर टैंक में गिर गए। सफाईकर्मियों को टैंक में गिरता देख भवन स्वामी का पुत्र अंकुर जायसवाल (23) उन्हें बचाने में जुट गया। इस दौरान अंकुर भी टैंक में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार चारों को टैंक से बाहर निकाला। इसके बाद एक को ट्रामा सेंटर और तीन लोगों को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई। घटना को लेकर कालिमहाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने सफाईकर्मियों को मुआवजा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की हैं।

इनसेट,,,,,,,,,

डीएम व एसपी पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टिकाराम फुंडे व एसपी डॉक्टर अनिल कुमार जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों को सांत्वना दी गई की शासन की ओर से सभी सुविधाएं आपको उपलब्ध कराई जाएंगी।इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। परिजनों के करूड़ रुदन से पूरा पोस्टमार्टम हाउस का माहौल गमगीन हो गया ।

Nomination: चंदौली में पिस्टल लेकर नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी‚ पुलिस ने जांच में किया बरामद

BSP Candidate
BSP Candidate

Young Writer, Chandauli: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य बुधवार को कलेक्ट्रेट के नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर लगाए गए बैरिकेडिंग पर पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने पिस्टल को अपने पास रख उसकी गहनतापूर्वक जांच की। वही नामांकन करने के बाद पुलिस की जांच में लाइसेंस होने के बाद उन्हें वापस कर दिया।
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्या अपनी लाइसेंस से पिस्तौल लेकर नामांकन स्थल पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच की, तो उनका पिस्टल ले लिया और उसकी जांच एडिशनल एसपी ने कराई तो लाइसेंसी पाया गया। प्रत्याशी ने कहा कि भूल बस देर होने के कारण पिस्तौल लेकर में चला आया इसका लाइसेंस है। वही एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्याशी के पास पाए गए पिस्तौल की जांच की गई तो उसका लाइसेंस सही पाया गया और उन्हें नामांकन करने के बाद वापस आने पर सौंप दिया गया है और हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसी गलती ना करें।

Inspection: Delhi से आई NCERT की Team ने विद्या प्रवेश कार्यक्रम का किया पड़ताल

दिघवट विद्यालय में जांच पड़ताल करते हुए दिल्ली की NCERT Team
दिघवट विद्यालय में जांच पड़ताल करते हुए दिल्ली की NCERT Team

जिले में ताजपुर,दिघवट और नईबाजार प्राथमिक विद्यालय का हुआ चयन

Young Writer, सकलडीहा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से NCERT टीम के माध्यम से संचालित विद्या प्रवेश कार्यक्रम एवं उसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में संचालित स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के मूल्यांकन हेतु किया जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन टीम ने दिघवट प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया। इस मौके पर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी लिया।

विद्या प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा की ओर आकर्षित करना और उनकी शैक्षिक नींव को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम के तहत ‘विद्या प्रवेश’ नाम से 3 महीने का प्ले बेस्ड ‘स्कूल रेडिनेस मॉड्यूल’ विकसित किया गया है। जो बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने और उनके अधिगम कौशल को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। मूल्यांकन टीम में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर, राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ0 शेष कुमार शर्मा के साथ जनपद स्तर से फील्ड इन्वेस्टिगेटर  हिमांशु कुमार पाण्डेय,, शैलेन्द्र कुमार एवं देवेन्द्र प्रताप के साथ पहले दिन ताजपुर कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

दूसरे दिन प्रा0वि0 दिघवट में विद्या प्रवेश एवं स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के सभी पहलुओं का सूक्ष्मता से अध्ययन किया गया एवं इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की वास्तविकता परखी गई। मूल्यांकन के दौरान प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से अलग-अलग साक्षात्कार कर विस्तृत जानकारी लिया। तथा प्रश्न अनुसूचियों के माध्यम से विद्यालय में क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों का विवरण दर्ज किया गया। अंत में विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, एम0डी0एम0 आदि का भी अवलोकन किया गया।

भारत सरकार के अधिकारी डा. शेष कुमार शर्मा ने बताया कि विद्या प्रवेश कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जिज्ञासा और रुचि को बढ़ाना है तथा शिक्षकों को भी नए शिक्षण तरीकों और संसाधनों से परिचित कराना है, जिससे वे बच्चों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षित कर सकें। गुरूवार को नईबाजार प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। मूल्यांकन के दौरान प्रधानाध्यापक अश्वनी सिंह, राजकुमार प्रेमी, वरुण पाठक, विद्या प्रजापति, अली हसन, मंजू देवी, डॉली सिंह एवं रेनू सिंह के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ तथा अभिभावक उपस्थिति रहे।

Chandauli Election 2024 : बसपा उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार मौर्य ने नामांकन करने के साथ ही भरा जीत का दंभ

चंदौली कलेक्ट्रेट में नामांकन करते बसपा उम्मीदवार।
चंदौली कलेक्ट्रेट में नामांकन करते बसपा उम्मीदवार।

Young Writer, चंदौली। लोकसभा चंदौली से चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार मौर्य ने पार्टी अध्यक्ष घनश्याम प्रधान समेत तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। बसपा उम्मीदवार ने नामांकन कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा के रण में अपनी मजबूती दावेदारी पेश की और जीत का दंभ भी भरा।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि बसपा चंदौली लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर अपने पुराने रिकार्ड को दुरूस्त करेगी। कहा कि पार्टी ने वर्ष-2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो उस वक्त बसपा दूसरे नंबर पर रही और उसके खाते में 257379 वोट आए थे। लेकिन इस बार इस आंकड़े को बेहतर करने की पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। कहा कि चंदौली के पिछड़ेपन को सिर्फ बहुजन समाज पार्टी के नीति, सिद्धांत व मिशन के जरिए ही दूर किया जा सकता है। कहा कि हम सभी धर्म व संप्रदाय की तरक्की के इरादे से चुनाव लड़ रहे है। जन कल्याण से ही देश की तरक्की संभव है। हमारा उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों व सभ्याओं को जोड़ना है क्योंकि मजबूती जोड़ने से आती है। कहा कि पिछले एक दशक में भाजपा ने देश व समाज को बांटने का काम किया है। सत्ता पाने की उसकी इसी राजनीति महत्वकांक्षा के कारण आज देश कमजोर हो चुका है। देश में संवैधानिक मूल्यों का हनन व दमन किया जा रहा है। अब जो भाजपा के लोग खुलेआम मंच से संविधान को बदलने की बात कह रहे हैं। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा, तभी ऐसे षड्यंत्र को शिकस्त दिया जा सकता है।

Chandauli:घर के अंदर कुर्सी पर मृत हालत में मिला पुजारी का शव,ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मदधुपुर गांव में मंगलवार की देर शाम मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुचे आला अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है।
बताते है कि मृतक पुजारी रंगनाथ सेठ मदधुपुर गांव के ही रहने वाले थे। जो अविवाहित थे। और परिवार में अकेले ही रहकर शिव मंदिर में पूजा पाठ करते थे। शाम पड़ोस के रहने वाला एक युवक उनके पास पहुँचा और बुलाया लेकिन कुर्सी बैठने की मुद्रा में होने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब नजदीक पहुँचकर देखा तो वो मृत हालत में पड़े थे।

पुजारी की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बताया जा है कि पुजारी के लिए गले मे बड़े घेरे के रूप काला निशान है। ऐसे में लोग हत्या की आशंका जता रहे है। इस बाबत सदर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को कब्जे में भी लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार जांच की जाएगी।

Loksabha Chandauli: चंदौली के चुनावी रण में उतरी पदमा किन्नर, सपा, बसपा और भाजपा को देंगी कड़ी टक्कर

Young WRiter : पदमा किन्नर।
Chandauli Loksabha से उम्मीदवार पदमा किन्नर।

नामांकन के पहले दिन पर्चा लेकर राजनीतिक चर्चाओं में छाई पदमा किन्नर।

Young Writer, Election News: वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के चुनाव लड़ने के चर्चाओं के बीच अब चंदौली लोकसभा के चुनाव में किन्नर समाज की इंट्री हुई है। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को पदमा किन्नर ने पर्चा लेकर खूब सुर्खियां बंटोरी। पदमा किन्नर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विधवा आश्रम जैसे महत्वपूर्ण व बुनियादी मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में होंगी।

जनपद के मिनी महानगर अंतर्गत वार्ड नंबर-11, मवई खुर्द निवासी पदमा किन्नर समाज में बदलाव लाने की अपनी महत्वकांक्षाओं के साथ लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बीते निकाय चुनाव में सोनू किन्नर की जीत ने उनके राजनीति में आकर जनसेवा करने के सपनों को पंख लगाया। फिलहाल वे इंडियन नेशनल पार्टी के झंड़ा व बैनर तले लोकसभा चंदौली का चुनाव लड़ेंगी। उनके चुनाव लड़ने के दृढ़ संकल्प के साथ ही चंदौली के मतदाताओं के लिए एक नया विकल्प मिला है, जो बुनियादी सवालों के साथ राजनीतिक में अपनी दखल को सुनिश्चित करना चाहती है।

उनके चुनावी घोषणा पत्र पर गौर करें तो जाति, पंथ व संप्रदाय से इतर पदमा किन्नर वे तमाम सुविधाएं चंदौली के लोगों को देना चाहती है जो उनके जीवन स्तर में सहूलियत व सुविधाएं लाएं। उनके घोषणा पत्र में स्त्रियों, किसानों व नौजवानों को प्राथमिकता दी गई है। यह वजह है कि वृद्धाश्रम के साथ विधवा आश्रम की स्थापना एवं उसका संचालन करने की इच्छा रखती है। इसके अलावा वृद्धजनों को एक लाख रुपये सलाना आर्थिक मदद, गरीब युवाओं व कन्याओं को प्रति वर्ष 10 हजार का भत्ता देना उनके वादे में शामिल है। वहीं अस्पताल व रोजगार केंद्र के साथ ही विधानसभा स्तर पर खेल मैदान, विद्यालय, अस्पताल व तालाबों को सुदृढ़ कर जल संरक्षण करना है।

इसके अलावा विधानसभा स्तर पर बड़े मार्केट को स्थापित करके गरीब किसान एवं व्यापारियों को क्रय-विक्रय की सुविधा मुहैया कराना है। इतना ही नहीं कन्याओं की शादी के लिए दो से पांच लाख की आर्थिक मदद एवं वृद्धजनों के निधन पर परिजनों को अंतिम क्रिया के लिए 20 हजार रुपये का आर्थिक मदद देने के साथ ही किसान व कुटीर उद्योग की स्थापना के लिए लिए गए कर्ज माफी को इन्होंने अपने घोषणा-पत्र में शामिल किया जाएगा। जाहिर है कि जनहित व कमजोर वर्ग से जुड़े इनके वादे हैं तो उसे पूरा करने का इरादा भी उसके अनुरूप उनता ही मजबूत होगा। फिलहाल वह चंदौली की राजनीति में किन्नर समाज का प्रतिनिधित्व चाहती है, ताकि वह सबकुछ किया जा सके जो अब तक के राजनेता करने में असफल रहे।

सपा बसपा व भाजपा समेत आठ निर्दलियों ने लिया नामांकन पत्र,पहले दिन कलेक्ट्रेट में एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा



चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। इस कारण नामांकन कक्ष में तैनात अधिकारी व कर्मचारी पूरे दिन प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। दूसरी ओर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट जाने वाले लोगों को गहन जांच-पड़ताल के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। हालांकि चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा।
विदित हो कि जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सातवें चरण के चुनाव के मद्देनजर जनपद में निर्वाचन कार्यों की अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में जनपद में चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है। एक तरफ जहां चुनावी प्रचार गति पकड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर नामांकन को प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं। कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन कक्ष से प्राप्त आंकड़ों की बात करें तो नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जबकि 25 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, जिसमें सपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह के साथ बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्य और भाजपा के डा.महेंद्रनाथ पांडेय सहित क्षेत्रीय दल व निर्दल उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें समझदार पार्टी से राम गोबिंद प्रजापति, निर्दल उम्मीदवार गोपाल, रविशंकर, उर्मिला, मदन लाल कुशवाहा, अनमोल सिंह, कपिलदेव यादव, लक्ष्मन सिंह व लियाकत अली ने पर्चा लिया। इसके अतिरिक्त जय हिन्द नेशनल पार्टी से संजय कुमार सिंह, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से जवाहर, भागीदारी पार्टी पी से शोभनाथ, जय भारत समता पार्टी से हेमंत कुशवाहा, भारतीय जवान पार्टी से दिलीप कुमार सिंह, जनता राज पार्टी से लक्ष्मी नारायण मिश्र, परशुराम रेजीडेंट पार्टी से मृत्युंजय पांडेय, राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी से नागेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय संचार दल से दिपेंद्र कुमार सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से राकेश विश्वकर्मा, लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी मुरली धर श्रीवस्तव, इंडियन नेशनल समाज पार्टी से पदमा किन्नर, समाज विकास क्रांति पार्टी से सुजीत कुमार मिश्र शामिल है।

Chandauli:आधा दर्जन से ज्यादा अपराधों को अंजाम देने वाला अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे,असलहा व कारतूस बरामद

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बिसौरी रेलवे फाटक के समीप विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी।और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास,धोखाधड़ी,जान से मारने की धमकी देना,चोरी,शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाना,आर्म्स एक्ट,शराब तस्करी, गुंडा एक्ट से संबंधित विभिन्न धाराओं में वांछित बिसौरी गांव निवासी सुभाष सोनकर फरार चल रहा था। और रात में कही भागने के फिराक में था। उपनिरीक्षक अमित मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली। कि विभिन्न धाराओं ने वांछित अपराधी कही भागने के फिराक में है। इस सूचना पर अमित मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुचकर घेरे बंदी कर दिया। इस दौरान सुभाष सोनकर पुलिस टीम को देख कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर वांछित सुभाष सोनकर को गिरफ्तार कर उसको कोतवाली ले आई। और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
इनसेट…..
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना चंदौली बबुरी व शहाबगंज में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी,जान से मारने की धमकी, चोरी. शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाना, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, गुंडा एक्ट से सम्बंधित 10 मुकदमे दर्ज है।

ICSE ISC Result: Scholars Public School का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

ICSE ISC Result: Scholars Public School का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

Young Writer, धानापुर। सोमवार को जारी ICSE BOARD  के परीक्षा परिणाम में Scholars Public School की कक्षा दसवीं व बारहवीं का सत्र 2023-24 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 31 छात्र/छात्राओं ने कक्षा दसवीं में परीक्षा दिया था, जिसमे अनुराग यादव पुत्र  राजेश यादव ने 80% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम, तनु यादव‌ पुत्री अच्छेलाल यादव ने 78% के साथ द्वितीय, मृगांग शेखर पुत्र दिनेश कुमार 77% के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ICSE ISC Result: Scholars Public School का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

इसी प्रकार कक्षा बारहवीं के विज्ञान वर्ग में सानिया शौकत पुत्री श्री शौकत अहमद खान ने 80% अंक , तथा कामर्स वर्ग में संघमित्रा मौर्य पुत्री कृष्णानन्द मौर्य ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है।  विद्यालय की प्रिंसिपल शाहिना खानम ने बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सीआईएससीई बोर्ड के पाठ्यक्रम को संचालित करना एक चुनौती है, लेकिन पिछले चार वर्षो से शत प्रतिशत परीक्षा परिणम‌ आने के पीछे अध्यापकों की लगन और बच्चों की मेहनत को श्रेय दिया है। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक खान मुहम्मद अनीस ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील किया है कि चंदौली के इस ग्रामीण क्षेत्र में स्कालर्स पब्लिक स्कूल  द्वारा विगत 25 वर्षो से किये जा रहे शैक्षणिक उन्नयन में अपना सहयोग और सुक्षाव बनायें रखें।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार डम्फर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,मौत


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार को डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही डंपर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटनास्थल जुटे आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी दुलारे पासवान 52 वर्ष रेलवे में ठेकेदारी पर मजदूरी करते थे। बिगत दिनों की भांति सुबह ही साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही सरेसर गांव के समीप पहुंचे की पीछे से डंपर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के दुलारे पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं डम्फर चालक मय वाहन मौक़े से फरार हो गया। घटना के बाद मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी श्यामपति देवी पुत्र अरविंद, रणजीत व राहुल साहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Chandauli
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
70 %
2.6kmh
8 %
Thu
28 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Verified by MonsterInsights