30.2 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 238

Chandauli:नेनो डीएपी व यूरिया के छिड़काव से,पौधों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण का बना रहता है संतुलन:डॉ केएन


चंदौली। क्षेत्र के पचदेवरा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ केएन तिवारी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं सलाहकार इफको द्वारा किसानो को नेनो डीएपी व नेनो यूरिया के बारे मे बताया गया।
उन्होंने कहा की किसान अपने खेतों में इसका प्रयोग करके अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इफको द्वारा तैयार किया गया एक उर्वरक है। जिससे पौधों को विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। साथ यह प्रोडक्ट किसान सेवा केंद्र के साथ-साथ एग्री जंक्शन पर उपलब्ध है। एक एकड़ के लिए 600 रुपये में नैनो डीएपी तथा नैनो यूरिया की कीमत 225 एक एकड़ के लिए उपलब्ध है। इसके उपयोग कम लागत में पौधों में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता प्राप्त होगी। इस दौरान उन्होंने नैनो डीपी व यूरिया का प्रदर्शन प्रक्षेत्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी, सरोज कुमार सिंह, मयंक सिंह, अभिषेक यादव, दिग्विजय, अजीत सिंह, ब्रायन प्रताप सिंह, अरुण सिंह, मैगी प्रताप, भूपेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Chandauli:भरभरा का गिर गया विकलांग ग़रीब का आशियाना,घर-गृहस्था का सामान दबकर नष्ट

चंदौली। क्षेत्र के ग्राम सभा एलही निवासी कयामुद्दीन के जर्जर कच्चा मकान गुरुवार की भोर में अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। अचानक हुई इस घटना में गरीब परिवार के घर-गृहस्था का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। जिससे दोनों पैर से विकलांग कयामुद्दीन के पूरे परिवार के सिर से आशियाना छिन गया। घटना के बाद पूरा परिवार आहत एवं मर्माहत है। न तो उनके पास खाने के लिए अन्न है और ना ही सिर छिपाने के लिए कोई आशियाना है।
विदित हो कि विकलांग कयामुद्दीन 46 वर्ष अपनी पत्नी अफरोजी बेगम 40 वर्ष, पुत्री आफरीन 16 वर्ष, पुत्र इमामुद्दीन 13 वर्ष व इस्लामुद्दीन 10 वर्ष एवं 75 वर्षीय पिता रहमतुल्लाह अंसारी कच्चे मकान में रहते थे। कयामुद्दीन अपने पिता की इकलौती संतान है, जो दोनों पैर से विकलांग है। गरीबी व विकलांगता के कारण इनका पूरा परिवार आर्थिक दंगी झेल रहा है। कयामुद्दीन ने विकलांग पेंशन के लिए आवेदन भी किया है, लेकिन आज तक पेंशन भी नहीं मिल सका है। जबकि पिता जी वरिष्ठ नागरिक हैं। लेकिन गरीबी और पेट की भूख इंसान को मजबूर कर देती हैं। विकलांग बेटे क्यामुदीन के परिवार की आजीविका के लिए 75 वर्षीय पिता रहमतुल्लाह मजदूरी करते हैं जिससे अपना और पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार चलाने में थोड़ी मदद क्यामू की बीबी अफरोजी घर में बीड़ी बनाकर बच्चों को पढ़ाने में करती है। पूरा परिवार कच्चे मकान में निवास करता है और किसी तरह गुजर बसर करता है। पक्के मकान के आस में टकटकी लगाए बैठा कयामुद्दीन के परिवार पर गुरुवार की भोर में उस वक्त संकट गहरा गया, जब उनका कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। मकान के मलबे में दबकर गरीब के गृहस्थी का सामान दब कर नष्ट हो गया। संयोग अच्छा रहा कि परिवार बाल बाल बच गए।  जला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने गुरुवार को मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें उचित सहायता राशि दिलाए जाने की भरोसा दिया। उन्होंने डीएम चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दिव्यांग कयामुद्दीन को विकलांगों के लिए दिए जाने वाले आवास योजना से लाभान्वित किए जाने की मांग की। साथ ही कयामुद्दीन को दिव्यांग पेंशन तथा उनके पिता को वृद्धापेंशन से लाभान्वित करने की आवश्यकता जताई, ताकि गरीब व दिव्यांग कयामुद्दीन के परिवार के दर्द को बांटा जा सके। 

Chandauli में 15 मार्च को धूमधाम से मनेगी कांशीराम की जयंती

Young Writer: घनश्याम प्रधान।
घनश्याम प्रधान।

चंदौली। बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती 15 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि 15 मार्च को कांशीराम की जयंती मुख्यालय स्थित दुल्हन वाटिका में मनाई जाएगी। जिसमें बहुजन मिशन और बसपा में आस्था रखने वाले बाबा साहेब के योगदान, व्यक्तित्व व जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।
घनश्याम प्रधान ने कहा कि कांशीराम ने दलितों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सदैव संघर्ष किया और इस मिशन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज हम सभी को उनकी जयंती पर उनसे प्रेरणा लेकर जनकल्याण की दिशा में काम करने की जरूरत है। आज देश में दलितों का दमन और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके मौलिक एयर संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। ऐसे में दलितों को संगठित होकर बसपा के फिर से सत्ता में लाना होगा।

Dhanapur: दलित बस्ती में साफ-सफाई कर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

धानापुर दलित बस्ती में सफाई करने के बाद एनएसएस टीम के छात्र। Young Writer

Dhanapur: शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दलित बस्ती, वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बस्ती के गलियों में तथा भीमराव अम्बेडकर पार्क में गहन साफ-सफाई का कार्य किया। साफ-सफाई के उपरान्त स्वयंसेवकों ने गांव के लोगों को स्वच्छता के महत्व को विस्तार से बताया।
स्वयं सेवकों ने बताया कि स्वच्छता अपनाकर हम सभी खुद के साथ अपने लोगों को रोगों से बचा सकते हैं। स्वयंसेवकों ने ग्रामीण लोगों को भोजन ढककर रखने, भोजन करने के पहले तथा बाद में हाथ धोने, मलत्याग के लिए शौचालय का प्रयोग करने तथा शौचालय को समय समय पर साफ करने और नलकूप के पास गन्दा पानी इकट्ठा न करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता बिमारियों के प्रसार को रोकने के साथ साथ हमारे अच्छे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है इसलिए स्वस्थ और अच्छा जीवन जीने के लिए सभी को स्वच्छता अपनाना जरुरी है। सफाई के दौरान उक्त गाँव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ अधिक संख्या में बच्चें उपस्थित थें जो स्वयं सेवकों की साफ-सफाई के प्रति समर्पण तथा सामुदायिक सेवा भावना की सराहना किये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुभाष राम ने बताया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ खुशहाल जीवन के लिए स्वच्छता अंगीकार करना सभी नागरिकों की मौलिक और नैतिक दायित्व है। इस अवसर डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. लल्लन भारती, डॉ प्रदीप कुमार यादव, डॉ. सरोज कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रवेश कुमार, नंदलाल, उपेन्द्र सहित सभी विशेष स्वयं सेवक उपस्थित थे।

बच्चों के नामांकन व उपस्थिति का रखे ध्यानः Sanjay Singh

बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में शपथ लेते अधिकारी व अतिथिगण।
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में शपथ लेते अधिकारी व अतिथिगण।

चंदौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मना हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव

Chandauli: बेसिक शिक्षा विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदौली में किया। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह व बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें नोडल शिक्षक, निपुण छात्र, अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया। वहीं निपुण लक्ष्य हासिल करने की शपथ भी ली गई।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य होते हैं। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों के साथ ही शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, प्रबंध समिति आदि की भी जिम्मेदारी है। कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। वही बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डीबीटी, निपुण लक्ष्य, व मिशन कायाकल्प आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभाग पूरी तरह तत्पर ही। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अन्तर्गत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। इसके अलावा बाल वाटिका, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संदर्शिका, निपुण तालिका आदि को भी विद्यालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके डायट मेंटर डॉ बैजनाथ पांडेय, एसआरजी सुभाष यादव, एआरपी सत्येंद्र शर्मा, रिंकू यादव, सुनील शर्मा, संदीप दूबे, सुधीर सिंह, कमलाकर सिंह, ईरा सिंह, प्रिया रघुवंशी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद ने सीएम के समक्ष रखी रोडवेज डिपो व न्यायालय की मांग


चंदौली। राज्यसभा सांसद साधना सिंह सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद के विकास की चर्चा किया। जनपद में न्यायालय भवन व रोडवेज डिपो की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।
चन्दौली जनपद बनने के बाद भी यहां अभी बहुत पिछड़ा हुआ है। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद में विकास को लेकर चर्चा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने बताया कि जनपद में अभी बहुत विकास कराना शेष है। सबसे ज्यादा जरूरी न्यायालय भवन की है, जो आज भी अस्त ब्यस्त व्यवस्था में चल रही है। यहां रोडवेज डिपो न होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनपद में स्थायी तौर पर रोडवेज डिपो होने से वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ,गोरखपुर आदि जनपदों के लिए सुलभ हो जायेगा। क्योंकि चन्दौली से सकलडीहा होते हुए चहनियां होकर जनपदों के लिए शॉटकट पड़ता है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मांगों को सरकार त्वरित कार्यवाही करेगी। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह,नमन सिंह, अतुल सिंह प्रिंस आदि उपस्थित थे।

Chandauli:मताधिकार का हनन करने वाले को नही बख्सेगा जिला प्रशासन, चुनाव में गड़बड़ी करने वालो की बन गयी है सूची जल्द जायेगे जेल

चंदौली। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार की देर रात जिलाधिकारी निखिल टी0 फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने अर्धसैनिक बल के साथ रूटमार्च कर जनता को निष्पक्ष एवं निर्भय होकर मतदान करने का संदेश दिया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर एवं अन्य अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुगलसराय कस्बे नगर में सायंकालीन पैदल गश्त कर इलाके में लगने वाले जाम के साथ-साथ भीड़भाड़ के बारे में जानकारी ली गयी। इस दौरान आमजन एवं व्यापारी बन्धुओं से संवाद कर समस्या एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की। साथ ही संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है। कि पुलिस सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की सूचना से स्थानीय पुलिस को तत्काल अवगत कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना उसका अधिकार है। यदि कोई व्यक्ति उसके मताधिकार का हनन करता है। तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव में गड़बड़ी करते है। उनकी सूची पुलिस के पास है। और उन्हें चुनाव से पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भरोसा दिया कि पुलिस बल उनकी सुरक्षा के लिए है। वह निर्भय होकर मतदान करें। उनके मताधिकार पर नजर डालने वालों कि अब खैर नहीं है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रूट मार्च के दौरान लोगों से रुक रुक कर बातचीत की और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

एसपी ने कहा कि मतदान के लिए जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। बाहर से भी अर्धसैनिक बल की कंपनी आ रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून से खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कहा कि यदि किसी ने अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी। यह देशहित में लिया गया फैसला है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। पुलिस टीम सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही है। जिससे कोई अफवाह न फैला सके। जनसंवाद कर नियम की सही जानकारी लोगों को दी जा रही है। जिससे किसी तरह का भ्रम न पैदा हो सके।

Blood Donate: Jan Sahayog Sanstha ने महिला को दिया तीन यूनिट रक्त

ब्लड बैंक में रक्तदान करते जन सहयोग संस्था के सदस्य।
ब्लड बैंक में रक्तदान करते जन सहयोग संस्था के सदस्य।

Chandauli: जन सहयोग संस्था रक्तदान (Blood Donate) के क्षेत्र में निरंतर असहाय लोगों तक मदद पहुंचा रही है। इसी कड़ी में जन सहयोग संस्था ने 50 वर्षीय अधेड़ महिला जो रक्त की कमी से जूझ रही थीं उनके परिजनों को तीन यूनिट रक्त प्रदान कर पुण्य के भागी बने हैं। संस्था का सहयोग पाकर परिवार के लोगों ने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का आभार जताया।

ब्लड बैंक में रक्तदान करते जन सहयोग संस्था के सदस्य। Young Writer Chandauli
ब्लड बैंक में रक्तदान करते जन सहयोग संस्था के सदस्य।

विदित हो कि बरठी कमरौर निवासी संतरा देवी 50 वर्ष रक्त की कमी की समस्या से जूझ रही हैं और वर्तमान में अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा चार यूनिट रक्त की आवश्यकता जताई गयी थी। जब रक्त की कमी की समस्या को लेकर परिजनों ने जन सहयोग संस्था से सम्पर्क किया। इसके संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी की पहल पर सदस्य अनूप कुमार, सूरज मौर्या व संजय कन्नौजिया ने रक्तदान किया। साथ ही महिला के परिजनों के तीन यूनिट रक्त प्रदान किया। साथ ही भविष्य में जरूरत होने पर हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। इस पुनीत कार्य के दौरान संस्था के सहयोगी व यूथ आइकान हिमांशु वर्मा भी मौजूद रहे।

Police Action: चंदौली पुलिस ने खोज निकाला 16 लाख के 101 मोबाइल फोन

Police Line Chandauli अपने अपने फोन के साथ लोग व एसपी चंदौली। Young Writer
Police Line Chandauli अपने अपने फोन के साथ लोग व एसपी चंदौली।

पुलिस लाइन चंदौली में खोए व चोरी हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे

Chandauli: जनपद पुलिस ने सोमवार को जिले भर की अलग-अलग जगहों से चोरी हुए करीब 16 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया। इससे पिछले कुछ समय से परेशान 101 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है। ये वो पीड़ित हैं जिनके मोबाइल फोन खो गए या तो चोरी हो गए थे। इसकी वजह से ये सभी लोग परेशान थे। चन्दौली पुलिस की सर्विलांस सेल की मोबाइल रिकवरी टीम ने मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस बाबत SP Chandauli डा.अनिल कुमार ने बताया कि शहर के करीब 101 से अधिक लोगों के गुम व चोरी हो गए थे। सभी पीड़ित लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। इतनी अधिक संख्या में मिले प्रार्थना पत्रों को लेकर उन्होंने पुलिस की एक टीम गठित की थी। जिसमे क्षेत्राधिकारी चकिया के निर्देशन में सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन बरामदगी का टास्क सौंपा गया था। इसको लेकर जिला साइबर सेल व समस्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत 101 मोबाइल ट्रेस आउट कर बरामद किए। जिसके बाद अफसरों व कर्मियों को कई तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने सर्विंलांस की मदद से खोए हुए 101 मोबाइलों को बरामद किए हैं। इनकी बाजार में करीब 16 लाख रुपए की कीमत है। सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद मोबाइलों को उनसे संबंधित लोगों को पुलिस कार्यालय बुलाया और उन्हें मोबाइल सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस टीम में सीओ चकिया आशुतोष, प्रभारी सर्विलांस/स्वाट निरीक्षक हरि नारायण पटेल, प्रेम प्रकाश यादव, देवेन्द्र सरोज, मन्टु कुमार सिंह, विजेन्द्र सिंह, प्रितम बिन्द, राजेश, राणा सिंह, आनन्द सिंह, रामानन्द, अजीत कुमार सिंह, नीरज मिश्रा, मनीष कुमार, गणेश तिवारी, सन्दीप कुमार, मनोज कुमार यादव शामिल रहे।

Chief Minister’s Group Marriage Scheme: कार्यक्रम में 49 जोड़ों ने लिए सात फेरे

बरहनी ब्लाक पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल वर-वधू। Young Writer Chandauli
बरहनी ब्लाक पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल वर-वधू।

Kandwa(Chandauli): बरहनी ब्लाक परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Chief Minister’s Group Marriage Scheme) में 49 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। कुल 51 जोड़ों ने विवाह के लिए आवेदन किया था। विकास खंड, बरहनी ब्लाक के प्रांगण में मंत्रोच्चार के बीच तेरह मंडपो में विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, विकास खंड अधिकारी राजेश कुमार नायक सहित अन्य द्वारा नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर मंगल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विकास खंड अधिकारी राजेश कुमार नायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बीडीओ ने कहा कि शासन स्तर से गरीब असहाय वर्ग की कन्या के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन बहुत ही सराहनीय व पुनीत कार्य है। 51 हजार रुपया प्रति जोडा शासन स्तर से खर्च किया जाता है। प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध है। इससे पूर्व में मालार्पण कर सैयदराजा विधायक का स्वागत भी किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से रामपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार पाल सहित प्रशासन मुस्तैद था। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी राजेश कुमार नायक, राजकुमार, नागेन्द्र मोर्या, रबिन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े बाबा, आशीष, अंजनी सिंह,जयशंकर सिंह, विक्की, सहित अन्य मौजूद रहे।

Chandauli
broken clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
29 %
1kmh
61 %
Mon
30 °
Tue
38 °
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights