26.3 C
Chandauli
Thursday, October 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 239

EVM Randomization: राजनेताओं की मौजूदगी में हुआ ईवीएम का रेंडमाइजेशन

EVM Randomization: राजनेताओं की मौजूदगी में हुआ ईवीएम का रेंडमाइजेशन
EVM Randomization: राजनेताओं की मौजूदगी में हुआ ईवीएम का रेंडमाइजेशन

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीन का प्रथम रेण्डमाईजेशन कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान डीएम ने बताया कि जनपद में प्राप्त ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। इस दौरान जितने ईवीएम मशीनों को देखा गया उन मशीनों की सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद इसे जनपद के वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस दौरान सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chandauli:गेहूं खरीद में रूचि नहीं दिखाने पर 33 क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ हुई कार्यवाई,मचा हड़कंप


चंदौली। जिले में लापरवाही बरतने पर विभिन्न एजेंसियों के 33 क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिला विपणन अधिकारी अनूपम निगम ने की है। इस कार्रवाई से क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कम्प मच गया है।
जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। साथ ही विभिन्न एजेंसियों को भी लक्ष्य दिया गया है। साथ ही शत-प्रशित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। जिले में स्थापित 87 क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 110600 मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक 6366.98 मिट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। विभिन्न एजेंसियों के अधिकांश क्रय केंद्र प्रभारी अब गेहूं खरीद को लेकर रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे जिला प्रशासन ने नाराजगी प्रकट किया है। साथ ही विभागीय अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसपर जिला विपणन अधिकारी अनूपम निगम ने मार्केटिंग के पांच, पीसीएफ के पांच, पीसीयू के छह, यूपीएसएस के सात, नेफेड के सात, एनसीसीएफ के तीन क्रय केंद्र प्रभारियों का अग्रिम आदेश तक इस माह का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पिछे से मारी टक्कर,केबिन में फसे चालक को पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय के समीप नेशनल हाईवे पर सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फस गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने कड़ी मस्कत के रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दरसल ट्रक चालक बनारस से सामान लोड कर बिहार जा रहा था। जैसे ही वो जगदीश सराय गांव के समीप पहुचा उसके सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे उसकी ट्रक अनियंत्रित हो गई। और वो सामने चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया।

घटना में चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फस गया। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटना स्थल। पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों ने सहायता से रेस्क्यू कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि एक ट्रक ने सामने चल रहे ट्रक में टक्कर मार दिया था। घटना में चालक केबिन के अंदर फस गया था। जिसको रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। और इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chandauli:जंगली सूअर ने लोगो पर किया हमला चार जख्मी,मची अफरा-तफरी


चकिया । कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के सिवान में बुधवार की देर शाम जंगली सूअर ने रास्ते में आने जाने वाले लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सिकंदरपुर गांव के सिवान में किसानों द्वारा सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। सब्जी को खाने की फिराक में बुधवार की शायद एक जंगली सूअर खेतों की तरफ जाने लगा। सूअर को देखकर सड़क पर जा रहे लोगों में अपराध अफरातफरी माहौल व्याप्त हो गया। इस दौरान सूअर ने हमला करके गांव निवासी बिसुन मौर्य 60 विभा देवी 35, चिरौजी देवी 60 वर्ष और राजू पटेल 20 को घायल कर दिया। सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य तत्काल मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घायलों का कुशल से जाना। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर अश्वनी कुमार चौबे डिप्टी रेंजर आनंद दुबे व वन विभाग की टीम जंगली सूअर को पकड़ने के लिए सिकंदरपुर गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

सर्प दंश से महिला की मौत


चन्दौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवा गांव में बुधवार की सुबह घर में सफाई का काम कर रही 50 वर्षी शांति देवी को सांप ने डंस लिया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया जिला अस्पताल भेज दिया।
विजय पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय भोलानाथ विश्वकर्मा की पत्नी शांति देवी बुधवार की सुबह घर में साफ सफाई का काम कर रही थी। इस दौरान घर के कमरे में पहले से छिपे सर्प ने उन्हें डंस लिया। शांति की हालत खराब देख परिजन उसे लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसके मृत होने की पुष्टि कर दी।
शांति की मौत से पुत्र संजय विकास और श्याम सुंदर सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Congress Manifesto : गारंटी पत्र के साथ गांव, गली व मोहल्ले में जाएंगे कांग्रेसी


Young writer। चंदौली। लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पार्टी की ओर से जारी गारंटी पत्र को जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कांग्रेसियों को पांच न्याय और 25 गारंटी को अपने आप में समेटे गारंटी पत्र के साथ गांव, गली, मोहल्ले में जाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि देश व संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पूरे देश में पूरी शिद्दत व जोश के साथ चुनाव लड़ रही है, ताकि आम आदमी के अधिकारों को बचाया जा सके। साथ ही संविधान को बचाया जा सके, जिसे भाजपा सरकार खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है।


उन्होंने कहा कि जिले के कांग्रेसी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं पार्टी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय और 25 गारंटी कार्ड को हर गली-मुहल्ला पंचायत एवं घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके साथ ही हर वार्ड में नुक्कड़-चौपाल एवं प्रोफेशनल चौपाल आयोजित कर बैठक की जाएगी। कहा कि राहुल गांधी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। आज उनके मुद्दों के साथ देश की जनता खड़ी नजर आ रही है। युवाओं को कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं लाने का वादा किया है। पार्टी ने कहा कि उसका घोषणा पत्र रोजगार, आदमी और जन कल्याण पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है। इंडिया गठबंधन के जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि भाजपा अब सिर्फ जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है। भाजपा के झूठ और प्रपंच से लोग ऊब चुके हैं। कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। इंडिया गठबंधन काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इस दौरान प्रदीप मिश्रा, रामअधार जोसफ, राजनीकांत पांडेय उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सदस्य ने सिवान के पास झाड़ियों में लगी आग को बुझाया‚ सूझबूझ से बचाई गेहूं की फसल

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर प्रतापपुर गांव के सिवान में मंगलवार को गेहूं की ठूंठ में अज्ञात कारणों से लगी आग गई। इस कारण सैकड़ों बीघा ठूंठ जलकर राख हो गया। वहीं खेत में रखे किसानों के भूसे व गेंहू के फसल की बोझ जल कर रखी है। जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ग्रामीणों व परिवार के लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आंग पर काबू पाया।

बताते हैं कि फत्तेपुर प्रतापपुर के सिवान अज्ञात कारण से मंगलवार हार्वेस्टर से गेहूं काट कर छोड़ा गया था। किन्ही कारणों से उसमें आग लग गई। इसके चलते इसके चलते गेहूं के ठूंठ तो जल गए, वहीं सिवान में रखा किसानों के भूसे व गेहूं के बोझ भी जलकर राख हो गए। इसमें रामधर प्रसाद का एक एकड़ गेहूं का बोझ, सुदर्शन यादव का 3 एकड़ राम दर्शन यादव 3ः30 एकड़, साधु शरण यादव, रामाशीष यादव, शिव धनी यादव, कल्लू यादव, देवदास यादव, वीरेंद्र नाथ, रामशंकर सिंह, मुन्ना सिंह आदि किसानों का गेहूं का ठूंठ और भूसा जलकर राख हो गया, जिससे किसानों के सामने पशुओं के चार की समस्या उत्पन्न हो गई है।

जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड में ग्रामीणों को सहयोग से पास के लगे गेहूं के खेत में जाने नहीं दिया इसके पहले ही आग को बुझा लिया। जिलाधिकारी से किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। जिससे किसानों की क्षतिपूर्ति की जा सके।

Loksabha Election: Chandauli Police की रडार पर होंगे अराजक तत्व

Young Writer

Chandauli Police ने 25 हजार लोगों को नोटिस के साथ दे रखी है चेतावनी

जावेद अंसारी
Young Writer, चंदौली। लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। ऐसे में पुलिस महकमे ने चुनाव को प्रभावित करने की आशंका में जनपद से 25 हजार लोगों को 107/116 में पाबंद करते हुए नोटिस थमाई है। वहीं लाइसेंसी शस्त्रधारियों के असलहे भी जमा कराए जा रहे हैं, ताकि चुनाव में असलहा के दुरूपयोग की आशंकाओं को पूर्णतः समाप्त किया जा सके।

इतना ही नहीं पुलिस महकमे ने असलहा जमा करने मे कोताही करने वाले 57 लोगों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी है। हालांकि पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आठ लोगों को लाइसेंसी शस्त्र अपने पास रखने की अनुमति दी है। पुलिस महकमे के दावे व आंकड़ों पर गौर किया जाए तो शासन के आदेशों के अनुमापन में लाइसेंसी शस्त्रों के जमा कराने की कार्यवाही युद्धस्तर पर की जा रही है, ताकि चुनाव से पूर्व शत-प्रतिशत लाइसेंस असलहे थानों व गन हाउस में जमा हो जाए। 7753 के सापेक्ष अब तक 3928 शस्त्र को जमा कराने की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है यानी करीब 50 फीसदी असलहे जमा किए जाने शेष हैं। इसमें कोताही करने वाले 57 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं।

इस कार्यवाही से पुलिस ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि यदि चुनाव से पहले असलहा जमा नहीं हुआ तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा चुनाव के लिए शांति व्यवस्था बनी रहे और उसमें किसी भी तरह का अवरोध, बाधा या खलल न पड़े। पहले से चयनित उपद्रवी प्रवृत्ति के 25 हजार लोगों को 107/116 की नोटिस थमाई गई है जो फिलहाल अपनी जमानत कराने में परेशान हैं।

पुलिस ने नोटिस के साथ चेतावनी दी है कि यदि चुनाव में संबंधित व्यक्ति गांव अथवा नगर में माहौल बिगड़ने या फिर मतदान प्रभावित किया तो उनकी जवाबदेही होगी। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेज देगी। आयोग के निर्देश पर एसपी ने सभी थानों की पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र के हर गांवों में चुनाव में गड़बड़ी करने व माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर पाबंद करने का निर्देश दिया है। ऐसे लोग भी चिह्नित किए गए है जो किसी दल के समर्थन में वोट डालने के लिए दबाव बना सकते हैं।

Road Accident: ट्रक के धक्के से बोलेरो के उड़े परखचे‚ जानिए कैसे बचे बोलेरो सवार

फुटिया में हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालते ग्रामीण।
फुटिया में हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालते ग्रामीण।

सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव के पास हुआ हादसा

Young Writer, चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इसके चलते बोलेरो हाइवे पर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए, लेकिन संयोग अच्छा रहा इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। वही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बताते हैं कि कंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रकाश नारायण तिवारी 75 वर्ष, मालती सिंह 69वर्ष, सुनील श्रीवास्तव 47वर्ष, माही श्रीवास्तव. 42 वर्ष, वर्षा श्रीवास्तव 18 वर्ष, यश श्रीवास्तव 14 वर्ष बोलोरो से मंगलवार को वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र की फुटिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रक में बोलेरो में टक्कर मार दी और चालक मय वाहन फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने बोलेरो में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। चौकी प्रभारी नवीन मंडी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित बोलेरो से बाहर निकाल कर पुलिस आगे कार्रवाई की जा रही है।

सकलडीहा में समस्या‚ लटकते हाईटेंशन तार के नीचे से गुजरते हैं भारी वाहन

सकलडीहा में हाईटेंशन तार के नीचे से गुजरते भारी वाहन।
सकलडीहा में हाईटेंशन तार के नीचे से गुजरते भारी वाहन।

Young Writer, सकलडीहा। पांच सौ करोड़ की लागत से चंदौली से सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिसके अर्न्तगत सड़कों पर लटकती तार और खंभों को हटाने का कार्य भी किया जाना है। सकलडीहा अलीनगर तिराहा से लेकर सधन तिराहा चहनिया मार्ग पर हाईटेंशन की तार के नीचे से प्रतिदिन हजारों भारी वाहन आते जाते है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

PDW Department की निगरानी में एक प्राइवेट कंपनी की ओर से सड़कों का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। जगह जगह पुलिया से लेकर बिजली के पोल और लटकती तारों को दुरूस्थ कराया जाना है।  विजली विभाग के निगरानी में यह कार्य होना है। करीब डेढ़ हजार से अधिक बिजली के खंभे हटाया जायेगा। सड़क के चौड़ीकरण को लेकर सुबह से शाम प्रतिदिन सैकड़ों वाहन फर्राटा भरते है। यही नही कस्बा के बड़े बड़े व्यापारियों के यहां भी लोहे गाटर से लेकर अन्य भरी ट्रक लटकती तार के नीचे से गुजर कर जाते है। सकलडीहा राजवाहा से प्रतिदिन भारी वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर वाहनों को ले जाना पड़ता है। ऐसे में जाम की स्थिती हो जाती है। छोटी बड़ी वाहनों की कतार लग जाता है। भीड़ में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता ने लटकती हुई तारों को दुरुस्त कराने की मांग किया है।

Chandauli
clear sky
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
73 %
1.4kmh
2 %
Thu
26 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Verified by MonsterInsights