26.3 C
Chandauli
Thursday, October 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 238

Chandauli:फिनायल के खाली ड्रम में भर कर हो रही थी शराब की तस्करी,क्राइम ब्रांच व एसटीएफ की टीम ने 06 तस्करों को दबोचा 864 लीटर शराब बरामद

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचाफेडवा रिंग रोड के समीप शुक्रवार की देर चेकिंग के दौरान पुलिस क्राइम ब्रांच व एसटीएफ टीम ने दो पिकअप में 864 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 06 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत उ0प्र0 लगभग 8.70 लाख रूपये व बिहार राज्य में लगभग 18 लाख है। उक्त मामले का खुलासा शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया।

उन्होंने बताया कि अपराध निरीक्षक रमेश कुमार यादव, एसटीएफ प्रभारी अमित कुमार, ए.डी.ओ. (मजिस्ट्रेट), सर्विलांस टीम व चौकी प्रभारी लौदा जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, चौकी प्रभारी आलूमिल राजेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर पचफेडवा रिंग रोड के पास हाइवे पर कतार लगे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो पिकअप वाहन में तलाशी के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद किया गया है। जिसमें एक पिकअप में कुल 12 फिनायल के ड्रम बरामद किये गये। जिनको काटकर अंग्रेजी शराब की बोतले रखा गया था। उक्त ड्रम से 540 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

वही दूसरे पिकअप में दो कार्ड बोर्ड के अंदर 612 बोतल, बरामद किया गया। दोनो पिकप वाहनों से कुल 1152 अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही दोनो वाहनो में शराब की पेटियो के गत्ते एवं प्लास्टिक के खाली कैरेट भी रखे हुए बरामद किए गए हैं। बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर कुन्दन महतो सोलू कुमार रावत अभिषेक कुमार चीकू कुमार राजेश कुमार शुभम प्रसाद सभी बिहार प्रान्त के निवासी है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब पर पाबन्दी है। इसलिए हरियाणा राज्य से सस्ते कम दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर उंचे दामो पर बेचते है। जिससे काफी मुनाफा होता है। वाहन स्वामी की सहमति से शराब का व्यापार करते है। सभी की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Chandauli:मछली पकड़ने गए मछुवारे की गंगा में डूबकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम

धानापुर। नरौली गांव निवासी मछुआरे की शनिवार को मछली पकड़ते समय गंगा में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
बताते हैं कि नरौली निवासी मिंटू पुत्र हरिवंश निषाद (25 वर्ष) शनिवार को गंगा में मछली पकड़ने के लिए गया था। उसी दौरान अचानक उसको मिर्गी आ गई। और वह गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घाट किनारे मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की जद में आने से किशोर की मौत


घटना को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, अवैध खनन का आरोप
पड़ाव। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सिवान में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई। विदित हो कि बहादुरपुर सिवान में अवैध मिट्टी खनन काफी दिनों से चल रहा है। शुक्रवार की भोर में मिट्टी लादकर ट्रैक्टर जा रहा था जिसकी चपेट में आकर चन्द्रभान यादव का पुत्र रोहित 15 वर्षीय पुत्र चंद्रभान उर्फपप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही किशोर ने दम तोड़ दिया और मौके पर भीड़ इक्क्ठा हो गई। ग्रामीण से आक्रोशित ग्रामीण होहल्ला करने लगे और पिता ने सीधे ट्रैक्टर चालक के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पुत्र कई बार खनन कर रहे लोगों को मना किया था और आज उसकी हत्या कर दी। वही मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच शव लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण व परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया और चालक और अवैध खनन पर कार्रवाही की मांग पर अड़ गए। इसके साथ ही ट्रैक्टर जब्त करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की। हालात बेकाबू देख मुग़लसराय इंस्पेक्टर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

Chandauli: जेल भेजने वाले ही गए जेल, भ्रष्टाचार से जुड़े हैं तार

Young Writer, चंदौली। जनपद के चकरघट्टा थानाध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी की गिरफ्तारी से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गईं हैं। अभियुक्त को छोड़ने के लिए लिए पैसा मांगने की शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि गोतस्करी से जुड़े पुराने मामले में अवैध वसूली से जुड़े कारखास दीवान संजय यादव की संलिप्तता पाई गई थी। ऑडियो वायरल होने के बाद कारखास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। जिसके बाद वो फरार हो गया और बाद में हाइकोर्ट से जमानत भी मिल गई। इस बाद भी संजय यादव चकरघट्टा थाने पर देखा गया। जब जांच आगे बढ़ी तो इस पूरे मामले में थाना प्रभारी की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीओ नौगढ़ के नेतृत्व में पहुँची टीम ने एसओ को हिरासत में लिया। साथ ही उसी थाने में थानाध्यक्ष सुधीर आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। फिलहाल पूरे मामले में कार्रवाई जारी है। आरोपी दरोगा सुधीर आर्य जीआरपी मुग़लसराय में भी रह चुके है। वहां भी अपने काम और कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहे है। एसपी ने बताया की किसी को छोड़ने के बदले अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। सीओ चकिया की जांच में दोषी पाए जाने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

Crime News: Varanasi के व्यापारी को भयभीत कर लूटे सोने के आभूषण

Crime News : भुक्तभोगी व्यापारी
Crime News : भुक्तभोगी व्यापारी

मुगलसराय पुलिस ने मामले को ठगी बताते हुए जांच की बात कही

Young Writer, Crime News: पड़ाव क्षेत्र में चुनाव अधिकारी बनकर असलहा से आतंकित करके वाराणसी के व्यापारी से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह वाराणसी के पीलीकोठी निवासी गणेश जायसवाल उम्र 72वर्ष ग़ल्ला व्यवसाई सुबह रामनगर अपने बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही चौरहट गावं के समीप पंहुचे कि पीछे से आ रहे एक मोटर साइकिल दो व्यक्ति सवार गणेश को साइड मे रुकने के लिए कहा। खुद को चुनाव अधिकारी बताते हुए चेकिंग की बात कही।
उन्होंने भुक्तभोगी गणेश की एक्टिवा गाड़ी का डिग्गी खोलने को कहा और ज़ब गणेश ने विरोध किया तो आचार संहिता का हवाला देते व्यापारी के सोने की चेन व अंगूठी पहनने पर सवाल किए और उसे उतारने के लिए कहा। जब भुक्तभोगी ने विरोध जताया अपराधी बैग में रखे असलहा निकालने लगे। इससे भयभीय होकर गले का चेन और हाथ में पहनी दो सोने की अंगूठी निकाल कर दे दी और व वापस पड़ाव की तरफ घूम गए, तब पीड़ित ने अपने लड़के विकास जायसवाल को फ़ोन से इस बात की जानकारी दी। भुक्तभोगी व्यापारी के पुत्र ने मौके पर पहुंच कर 112 नम्बर पर सूचना दी और जलीलपुर पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर आप बीती बताई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच मे जुट गई है। इस संबंध में मुगलसराय इंस्पेक्टर ने कहा कि यह कोई लूट नहीं, ठगी का मामला है। तहरीर के आधार पर जांच किया जा रहा है।

Fire : अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Fire : अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
तियरा में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।

Young Writer, शहाबगंज। क्षेत्र के तियरा गांव में गुरुवार की शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। वहीं एक साईकिल व चार बकरियां जलकर मर गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य मकान जलने से बच गए।
गांव निवासी मिश्री राम ईंट के दीवार पर मड़ाई लगाकर जीवन यापन कर रहे थे। उसी में चार बकरियां भी बांध कर रहे थे। शाम के समय अचानक मड़ई धू-धूकर जलने लगी, आग की लपट देखकर मड़ई में आराम कर रहे परिजन भागकर जान बचाई। आग की लपट देख आसपास के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। लेकिन तब तक मड़ई में रखा खाद्य सामग्री, रजाई तोसक, साईकिल सहित चार बकरियां जल कर मर गयी। आग की लपट ने पड़ोस के रजनीकांत के मड़ाई में भी आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मिश्री राम ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि किसी प्रकार बच्चों को ही निकाल पाया।अचानक आग जनी की घटना से पुरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को विवश हो गया। वहीं भोजन के भी लाले पड़ गये। दोनों परिवार के लोग मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।ग्राम प्रधान लालब्रत पासवान ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया।

Road Accident : गड्ढेनुमा सड़क पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

सकलडीहा सीएचसी पर एंबुलेंस से पहुंची महिला।
सकलडीहा सीएचसी पर एंबुलेंस से पहुंची महिला।

मृतक महिला मुगलसराय क्षेत्र के डफलपुरवा गांव निवासी बाईक से जा रही थी मायके

Young Writer, सकलडीहा। चंदौली से सैदपुर बन रही सड़क लोगों के लिये जानलेवा साबित हो रही है। बुधवार की देर रात बाइक से धरॉव अपने भतीजे के साथ माइका जाते समय पपौरा गांव के समीप 58 वर्षीय महिला गड्ढेनुमा सड़क पर गिर गयी। सिर में गंभीर चोट लगने पर अचेत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंची, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजन महिला का शव अपने साथ रात में ही घर ले गये। लगातार सड़क पर हो रहे घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
मुगलसराय क्षेत्र के डफलपुरवा गांव निवासी रम्मत चौहान की पत्नी 58 वर्षीय सोना देवी अपने भतीजे के साथ मायके धानापुर के धराव गांव जा रही थी। जैसे ही वह सकलडीहा चहनिया मार्ग पर पपौरा गांव के समीप पहुंची। सड़क पर गड्ढे होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगी वह बुरी तरह घायल होकर अचेत हो गई। राहगीरो ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी सकलडीहा पहुचाया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव लेते गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मृतक महिला को तीन पुत्री व एक पुत्र है। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दिया गया है।
इनसेट …….
भोजापुर से चहनियां तक बन रहे पुलिया दुर्घटना को दे रहा दावत
सकलडीहा।
चंदौली से सैदपुर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो साल से चल रहा है। भोजापुर से चहनिया तक जाने वाले मार्ग पर जगह जगह दोनो साइड में जेसीबी से गड्ढ़ा खोद दिया गया है। इसके अलावा कई जगह पुलिया का निर्माण हो रहा है। रात में अंधेरा होने के कारण लोग पुलिया के समीप लगे डिवाइडर से टकराकर घायल हो रहे है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loksabha Election : MPS App पर हर दो घंटे पर दर्ज होगा मतदान प्रतिशत

एमपीएस ऐप के बारे में जानकारी देते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।
एमपीएस ऐप के बारे में जानकारी देते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।

Young Writer, चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बाबा किनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत एमपीएस (मतदान प्रतिशत संकलन) ऐप की ट्रेनिंग कराई गई। ट्रेनिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित लोगों को ऐप के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही है। आने वाले दिनों में जनपद में नामांकन का कार्य शुरू होने वाला है। निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे है, उन्ही निर्देशों को पालन करने के लिए जनपद के सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। बताया कि इस ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण बिन्दू एपीएस ऐप की जानकारी को लेकर है। बताया कि जितने भी मतदान कार्मिक सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगे होंगे वे हर दो घण्टे के अंतराल में इस ऐप के माध्यम से उनके बूथों पर कितना वोटिंग प्रतिशत आया है उनको रिपोर्ट करेंगे। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि मीडिया तथा जनपदवासियों को भी आंकड़ा़े की जिज्ञासा होती है कि हमारे जनपद के लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत कितना चल रहा है, इसी कारण निर्वाचन आयोग द्वारा ’एमपीएस ऐप’ विकसित किया गया है।

साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी उम्मीद जताई है कि एमपीएस ऐप के माध्यम से सूचना का आदान-प्रदान सरल हो जायेगा और एक सटिक सूचना हर दो घण्टे के अन्तराल में सभी जनपदवासियों को मिल पायेंगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार पांडेय, एडीएम (न्यायिक) डा. केएस पाण्डेय उपस्थित रहे। तत्पश्चात लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में 03 मई तथा 04 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाना है। प्रत्येक दिवस में दो पाली (प्रथम पाली 10 से 01 बजे तक, द्वितीय पाली 02 से 05 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश। कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

चन्दौली के सोनईडीह में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा 

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनईडीह गांव में बुधवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने ईंट से अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालांकि बाद में मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों के सहयोग से मूर्ति को दुरुस्त कराया।

ग्रामीणों ने कहा कि डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने पहले भी कई बार तोड़ा था। प्रशासन द्वारा नए सिरे से प्रतिमा लगवाई गई तो फिर शरारती तत्वों ने उसे तोड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर बबुरी तथा चंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लोग पुलिस से मूर्ति तोड़ने वाले आरोपितों को तत्काल पकड़ कर कार्यवाही करने की मांग करने लगे। जिसपर पुलिस ने लोगों को मूर्ति की मरम्मत कराने तथा आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने आम्बेडकर की मूर्ति का रंग रोगन करा कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर प्रदर्शन समाप्त कराया। इस बाबत थाना प्रभारी चन्दौली ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। ग्रामीणों के सहयोग इसे ठीक कर दिया गया है। आरोपियों के लिए खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli News : गेहूं लदे दो ट्रकों को पकड़ा, डिप्टी आरएमओ ने लाखों का लगाया जुर्माना

नौबतपुर में पकड़े गए गेहूं लदे ट्रक के साथ अफसरों की टीम।
नौबतपुर में पकड़े गए गेहूं लदे ट्रक के साथ अफसरों की टीम।

Chandauli के विपणन अधिकारी के नेतृत्व में अफसरों ने नौबतपुर में की छापेमारी

Young Writer, चंदौली। मंडी शुल्क जमा किये बिना गैरराज्य गेहूं ले जा रहे दो वाहनों को रात्रि में जिला विपणन अधिकारी व उनकी टीम मंडी सचिव के साथ नौबतपुर बार्डर पर छापेमारी कर पकड़ा। अधिकारियों की टीम को ट्रक व ट्रैक्टर गेहूं की बोरियों से भरा हुआ मिला, जब जांच पड़ताल किया गया तो दोनों वाहन बिना मंडी शुल्क जमा किये ही बिहार गेहूं लेकर जा रही थी। जिसपर दोनों वाहनों से 115786 मंडी शुल्क का जुर्माना लगाया गया।

जनपद में गेहूं क्रय के लिए 87 केंद्र खोले गए है। लेकिन अधिकांश केंद्रों पर अभी तक बोहनी भी नही हो सकी है। इसके पीछे का कारण यह है कि सरकार के एमएसपी से कहीं ज्यादा रेट किसानों को प्राइवेट व्यापारी दे रहे है। जनपद के खरीद लक्ष्य तक पहुंचना विभाग के लिए टेढ़ी खीर हो गयी है। उधर मुनाफाखोरी में व्यापारी भी किसानों से गेहूं खरीदकर उसे गैर राज्य भेज रहे है। जबकि जिलाधिकरी निखिल टीकाराम फुंडे ने क्रय एजेंसियों को सीधे किसानों के घर जाकर गेहूं खरीद करने का निर्देश दिए है। वही मुनाफाखोरी में लगे लोगों पर कार्यवाही के संकेत दिए है।

बुधवार को सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा को सूचना मिली कि फगुइयाँ से दो ट्रेलर गेहूं उड़ीसा भेजने की तैयारी की जा रही है। इसपर एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को इसकी जानकारी देकर छापेमारी के लिए कहा सूचना के बाद जिला विपणन अधिकारी अनुपम निगम अपने टीम के साथ लोकेशन पर निकल लिए, लेकिन तब तक दोनों वाहन लोकेशन से इधर उधर हो गयी थी। फिर इसकी जानकारी मंडी सभापति ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर हर्षिका सिंह को भी दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को इसकी जानकारी देते हुए कार्यवाही का दिशा निर्देश दिया।

नौबतपुर बैरियर पर वाहनों की तलाशी शुरू हो गयी। लेकिन मंडी समिति को जानकारी होते ही गेहूं से भरी दोनों ट्रेलर रात्रि 02 बजे तक नौबतपुर तक नही पहुंची। हालांकि जिस उद्देश्य से यह टीम नौबतपुर में गयी थी। वह उद्देश्य पूरा हो गया। जिस वाहन का लोकेशन था वह तो जांच टीम के हाथ नहीं लगी। लेकिन उसी दौरान एक ट्रक आती दिखी। जिसे टीम ने रोका तो उसमें 250 कुंतल गेहूं भरा मिला। ट्रक के कागजात व बिल्टी का जब जांच किया गया तो प्रितपाल सिंह सैयदराजा के नाम से बिल्टी थी।

ट्रक पर 250 कुंतल बिना मंडी शुल्क जमा किये वाहन बिहार भेजा रहा था। उसके साथ ही कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर पर गेहूं लदा हुआ रोका गया । जिसपर 58 कुंतल गेहूं था। दोनों वाहन बिना मंडी शुल्क जमा किये ही बिहार जा रही थी।दोनों गाड़ियों से कुल 308 कुंतल का मंडी शुल्क 115786 चोरी किया गया था। दोनों गाड़ियों का चालान किया गया। इस संदर्भ में जिला विपणन अधिकारी अनुपम निगम ने बताया कि यह अभियान अभी चलेगा। जनपद में विभिन्न केंद्रों से 1 लाख कुंतल तक खरीद किया गया है।

Chandauli
clear sky
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
73 %
1.4kmh
2 %
Thu
26 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Verified by MonsterInsights