चकिया ।कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में उसे समय सनसनी मच गई जब गांव के ही बगीचे में प्रीतपुर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर महेश वनवासी की लटकती हुई लाश मिली ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रेमपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह पिछले 4 वर्षों से घर की साफ-सफाई करने के लिए प्रीतपुर गांव से महेश को ले आए थे। बीते 3 मार्च की सुबह भूसे के गोदाम की चाबी लेकर महेश कहीं चला गया। शाम तक घर वापस नहीं आने पर रविंद्र सिंह ने उसके पिता पिंटू को मामले की जानकारी दी। गुरुवार की सुबह गांव से सटे पहाड़ी के पास स्थित बगीचे में क्रिकेट खेलने के दौरान गांव के लड़कों ने आम के बगीचे में पेड़ में रस्सी के सहारे शव को लटका हुआ देखा तो शोर मचाने लगे। पेड़ से लटक रहे शव को पक्षियों ने छत विछत कर दिया था। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया तो उसकी पहचान महेश के रूप में हुई। पुत्र की मौत की सूचना सुनते ही पिता पिन्टू सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के 2 से 3 दिन पूर्व से पेड़ में लटकना प्रतीत हो रहा था। बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा मामले की जांच की जा रही है।
Chandauli:चार दिनों से लापता किशोर का रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी बोले अनुराग ठाकुर,क्लस्टर मीटिंग में पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र
चंदौली। केंद्रीय मंत्री व चंदौली लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अनुराग ठाकुर गुरुवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय पर जिले के भाजपाइयों के साथ ही गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साझा किया। साथ ही भाजपा के जीत की हैट्रिक की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के अबकी बार 400 पार के नारे के साथ देश में लोकसभा चुनाव चुनाव लड़कर जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए यूपी की 80 की 80 सीटें हम सभी को अपने संयुक्त प्रयास से जीतनी होगी, तभी 400 पार पूरा हो पाएगा। पहले की अपेक्षा देश तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है, तभी पूरा विकास हो पाएगा। उन्होंने पार्टी के मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान का जिक्र करते हुए बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बूथों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से बूथों पर बैठक करना सुनिश्चित करें। बूथ इंचार्ज अपने-अपने बूथ पर 370 वोट की लीड के लक्ष्य के साथ अभी से काम में जुट जाए। कहा कि वर्ष-2014 से पहले घोटाले की सरकार थी। हर रोज नए-नए घोटाले सुनने को मिलते थे। आज देश में सुशासन की सरकार है। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे आज विकास हो रहा है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, अमरपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सांसद साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, छात्रबली सिंह, राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह, सुजीत जायसवाल, जितेंद्र पांडेय, जैनेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Chandauli Police ने महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक व प्रेरित
Chandauli : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व बुधवार को कामख्या सेवा संस्थान व शक्ति दीदी चन्दौली की टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम गांव गांव व घर-घर पहुंचकर जानकारी प्रदान करते हुए इन सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में पुलिस लाइन चन्दौली सभागार में एसपी डा.अनिल कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान SP Chandauli ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सही अर्थ तभी सम्भव हो पायेगा, जब महिलाएं सम्मान खोये बगैर जिस लक्ष्य को पाना चाहती हो, उसका प्रयास कर सके। उसे संचार का हक हो, सुरक्षा मिले, आर्थिक निर्भरता समाप्त करने के पर्याप्त साधन उपलब्ध हो, इसकी इच्छा-अनिच्छा का ध्यान रखा जाए। समाज व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हो। उसे अपनी योग्यता बढाने का अवसर मिले। धन सम्पत्ति में हक मिले, देश की प्रगति तथा देश का गौरव बढाने का पूरा अवसर प्राप्त हो। कहा कि सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया जाना आवश्यक है। सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की स्थापना किया जा सकता है। शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं।
CO Chakia आशुतोष ने डायल 112 की महिला टीम, थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला पुलिस बीट, महिला पुलिस चौकी, मिशन शक्ति कक्ष क बारे में जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर जैसे-वीमेन पॅावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, एम्बुलेंस सेवा-108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा-102, साइबर हेल्प डेक्स तथा पिंक बूथ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
Court Order: इलिया प्रधान व ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश
Chandauli: सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण के नाम पर सरकारी धन का गबन करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इलिया ग्राम प्रधान सुरेन्द्र गुप्ता व सचिव ग्राम पंचायत इलिया राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया। धारा-156(3) के तहत सुमन देवी की ओर से दाखिल किए गए मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने इलिया थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करते हुए विवेचना करने का आदेश दिया है।

न्यायालय में दाखिल वाद-पत्र में सुमन देवी ने बताया कि ग्राम प्रधान इलिया सुरेन्द्र गुप्ता एवं सचिव ग्राम पंचायत इलिया राजेश कुमार वर्मा व अन्य सम्बन्धित द्वारा आपस में सहयोग व षड्यंत्र करके सुमन देवी व इशरत जहां पत्नी इम्तियाज अहमद के नाम मनरेगा के तहत सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराने के नाम पर शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि 35800/- रुपये का गबन कर लिया है। जबकि सुमन देवी व इशरतजहां के यहां कोई सोख्ता गड्ढा का निर्माण नहीं कराया गया। जिसकी जांच उच्चाधिकारियों द्वारा किए जाने पर विपक्षीगण समान रूप से दोषी पाए गए। घटना की सूचना संबंधित थाने व पुलिस अधीक्षक चंदौली को दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में उक्त मामले में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के खिलाफ कार्यवाही की आस लेकर सुमन देवी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

उक्त मामले की सुनवाई बीते चार मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई, जहां साक्ष्यों के अवलोकन व तथ्यों के दृष्टिगत न्यायालय ने 156(3) के तहत प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए थानाध्यक्ष इलिया को निर्देशित किया कि वे मामले में प्रार्थना-पत्र को संज्ञान में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना करना सुनिश्चित करें। उक्त मामले में सुमन देवी की ओर से अधिवक्ता शफीक खान ने न्यायालय के समक्ष तर्क एवं साक्ष्य प्रस्तुत किया।
Mahashivratri 2024 त्यौहार को लेकर Sakaldiha पुलिस-प्रशासन अलर्ट
सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सजने लगी दुकाने और झूला की दुकाने
Sakaldiha(Chandauli): महाशिवरात्री पर चतुर्भुजुपर कस्बा स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर और सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर दर्शन पूजन के लिये शिवभक्तों के साथ हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ता है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के समीप कॉलेश्वर सरोवर के पास तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है। सकलडीहा और पदुमनाथपुर से शिवबारात भी झांकी और गाजे बाजे के साथ निकाली जाती है। बुधवार को एसडीएम अनुमप मिश्रा सीओ रघुराज तहसील प्रशासन के साथ मेला और शिवबारात को लेकर ग्रामीणों और राजस्व कर्मियों के साथ बैठक किया। इस दौरान मेला में पूरी सर्तकता के साथ डटे रहने व बैरियर लगवाने का निर्देश दिया।

Mahashivratri पर सकलडीहा और पदुमनाथपुर से निकलने वाली शिव बारात को लेकर प्रशासन ने कमरकस लिया है। इसको लेकर अतिरिक्त संख्या में पुलिस और पीएससी फोर्स व महिला फोर्स महिला और शिव बारात में लगाने को बताया गया। इसके साथ ही महाशिवरात्री पर जलाभिषेक को लेकर महिला और पुरूष के लिये अलग से बैरियर लगवाने को बताया गया। इसके साथ ही स्वंय सेवक और बारात कमेटी के लोगों को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील किया गया। इसके साथ ही मेला और शिवबारात में किसी प्रकार की अशांति होने पर संबधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज ने संयुक्त रूप से बताया कि सीसी कैमरे के निगरानी में दर्शन पूजन और सुरक्षा को लेकर निगरानी किया जायेगा। मेला से लेकर शिवबारात के लिये भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया जोयगा। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह,पुजारी राजेश पांडेय, लेखपाल रंजना सिंह,चंदन यादव, ग्राम प्रधान अरविंद यादव, सबरजीत यादव, बासुदेव यादव, राकेश यादव, गुड्डू, बहादूर, संतोष यादव सहित अन्य उपस्थित रहें।
भोजापुर स्टेशन मार्ग पर भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
सकलडीहा। महाशिवरात्री मेला और शिवबारात को लेकर तीन दिनो तक नईबाजार से स्टेशन भोजापुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा महाशिवरात्री पर सकलडीहा कस्बा में भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर से एक किलोमीटर दूर सभी वाहनों को रोक दिया जायेगा। इसके लिये अस्थीय रूप से वाहन स्टैंड की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।
Loksabha Election-2024: मुद्दों को भूल प्रत्याशियों की Profile में दिलचस्पी ले रहे Voter
Loksabha Election-2024 के रंग में रंगे नजर आ रहे चंदौली के Voter
Shamshad Ansari
Chandauli: लोकसभा चुनाव-2024 का शंखनाद कभी भी हो सकता है। यही वजह है कि चंदौली जनपद के मतदाता चुनावी रंग में रंगते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक बार भी आकांक्षी जनपद चंदौली की समस्याओं व मुद्दों को भूलकर मतदाता पार्टियों द्वारा तय किए जाने वाले प्रत्याशियों की प्रोफाइल में दिलचस्पी लेती नजर आ रही है। यह पहली बार नहीं है, जब चुनाव आते ही बुनियादी सवाल व समस्याएं गौण हुईं हैं। यह परम्परा पुरानी है जिसका प्रभाव आज भी वोटरों पर अपनी छाप छोड़ता दिख रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन समस्याओं को लेकर चंदौली की जनता पिछले पांच सालों तक जूझती दिखी। क्या लोकसभा चुनाव के कैम्पेन में उन मुद्दों व सवालों को प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच रख पाएगी? या फिर लोकतंत्र का यह महापर्व भी राजनैतिक हवा के साथ हवाहवाई हो जाएगा।
विदित हो कि Loksabha Election-2024 को लेकर जनपद चंदौली के तीन विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी-खासी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही हैं। Chakia विधानसभा Chandauli जनपद का हिस्सा होने के बावजूद रावर्टसगंज संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के कारण यहां राजनीतिक हलचल अमूमन सामान्य से कम ही देखने को मिलती है। वहीं मुगलसराय, सकलडीहा व सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो इस वक्त चुनावी चर्चाओं के साथ ही SP व BJP की ओर से तय किए गए प्रत्याशियों के प्रोफाइल की चर्चाएं आम लोगों में काफी है। केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय जहां अपने दो सफलतम कार्यकाल को पूर्ण करके तीसरे कार्यकाल को सकुशल सम्पन्न करने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं सपा के वीरेंद्र सिंह जीत का सेहरा अपने सिर बांधने की तैयारियों में जुटे हैं। BJP के डा.महेंद्रनाथ पांडेय से लगभग पूरी चंदौली चिर-परिचित है, वहीं सपा प्रत्याशी की पहचान अभी भी चुनिंदा चेहरों तक ही सीमित है। हालांकि उनके बारे में जानने की उत्सुकता वोटरों में तेजी से बढ़ रही है।
फिलहाल BSP के उम्मीदवार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। लेकिन राजनीतिक चर्चाओं के बीच बहुत कुछ ऐसा है जो जरूरी होने के साथ ही चंदौली के लिए अतिमहत्वपूर्ण है, जो पीछे छूटता नजर आ रहा है। मसलन चंदौली के विकास की बात, आमजन का कल्याण, उनकी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे गौण होते दिख रहे हैं। ऐसे में चुनावी शंखनाद हुआ तो उसके शोर में सबकुछ का दब जाने का आशंकाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है। अब देखना यह है कि चढ़ते चुनाव के साथ चंदौली की जनता नेताओं के किए वादों और अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर तय मुद्दों को कितना मजबूती के साथ उठा पाती है।
आगामी पांच सालों में बुलंदियों पर होगा चंदौली का विकासः डा.महेंद्रनाथ
आमजन के प्रेम व सम्मान से अभिभूत हुए डा.महेंद्रनाथ पांडेय
भाजपा प्रत्याशी के रूप में चंदौली में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
चंदौली। लोकसभा चंदौली से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री बुधवार को पहली बार जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान जनपद की सीमा पड़ाव से ही उनका भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आमजन ने माल्यार्पण करने के साथ ही गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सड़क किनारे जगह-जगह लोगों की भीड़ केंद्रीय मंत्री के स्वागत में खड़ी नजर आयी। मिनी महानगर मुगलसराय के साथ ही चंदौली मुख्यालय समेत जनपद के अन्य महत्वपूर्ण नगरों व कस्बों में लोगों ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान चंदौली के लोगों के प्रेम-स्नेह और समर्पण को देखकर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय गदगद नजर आए।
वही चंदौली भाजपा कार्यालय पहुंचने पर वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही उनके समर्थकों व क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उनके स्वागत एवं सम्मान में उमड़ पड़ी। लोगों का प्रेम व सम्मान पाकर केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली आगमन के बाद सर्वप्रथम पड़ाव चौराहे पर पार्टी कार्यकर्त्ताओ ने ढ़ोल नगाड़े व आतिशबाजी करके स्वागत किया। तत्पश्चात महेंद्र नाथ पाण्डेय साहूपुरी स्थित वेदव्यास मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, शिव शंकर पटेल, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा ने बुधवार की दोपहर में दुलहीपुर में केन्द्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय का गाजे-बाजे के साथ माला पहनाकर जोर दार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि दुलहीपुर महाबलपुर के चौड़ीकरण की समस्या को ध्यान में रखते हुए चार लेन या एलीवेटेड रोड बनाने के लिए नक्शे में परिवर्तन कर सड़क बनाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसके अतिरिक्त किसी तरह की समस्या समाधान करने की जिम्मेदारी मेरी है। जिस भरोसे से पार्टी ने उन्हें अपना चेहरा बनाया है उस पर खरा उतरने के साथ ही चंदौली के विकास को आगामी पांच वर्षों में नई बुलंदियां प्रदान करने का काम होगा। केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय कालेश्वर महादेव मंदिर, बाबा कीनाराम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करने के साथ ही शीश नवाया। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल, विधायक सुशील सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद, दर्शाना सिंह ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह,जितेंद्र पांडेय, शशि शंकर सिंह, शिवराज सिंह,अनिल गुप्ता, डॉ आरके शर्मा, चितरंजन सोनकर, घनश्याम शर्मा, अवधेश उपाध्याय, ओंकार उपाध्याय, अशोक पटेल, अमित शर्मा, मोहित शर्मा, बादल, गोपाल, गोविंद गुप्ता, जीएम सिद्दीकी, विनोद शर्मा, खलील, त्रिलोकी गुप्ता, अलाउद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
Chandauli: 9 मार्च को चंदौली दौरे पर रहेंगे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ,डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 मार्च को चंदौली दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने माधोपुर कार्यक्रम स्थल पहुचकर तैयारियों का जायजा लिया.। और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बन रहे सभा स्थल व हेलीपैड के साथ साथ अन्य जगहों का निरीक्षण कर वहा मौजूद अधिकारियों को व कमर्चारियों को निर्देश दिया। की सभा स्थल व हेलीपैड में किसी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए। यदि सभा स्थल व आस पास किसी प्रकार की लापरवाही पायी गयी तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (विoराo) अभय पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायायिक, क्षेत्राधिकारीगण, ट्रैफिक पुलिस, एन एच आई के अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
BJP पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री बने अमृत चौरसिया
Chandauli: बलुआ के रहने वाले अमृत चौरसिया को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का पार्टी ने जिला महामंत्री बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष व पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने प्रमाण पत्र देकर पार्टी के कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बलुआ के रहने वाले अमृत चौरसिया लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यरत हैं। इसके पहले भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। लगातार पार्टी के प्रति समर्पित रहने से पार्टी हाईकमान ने इन्हें भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने प्रमाणपत्र देकर नयी जिम्मेदारियों के साथ जिला महामंत्री बनाया है। जिसे लेकर बलुआ बाजार में लोगो मे हर्ष व्याप्त है। बुधवार को दौरान पत्रकारों को वार्ता के दौरान नवनियुक्त जिला महामंत्री अमृत चौरसिया ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने मुझे जो नई जिम्मेदारी है, उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगा। कहा कि भाजपा सरकार ने वह कर दिखाया जिसका कल्पना किसी ने नहीं की थी। भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य विकास करना है। लोगों को सुबिधाये प्रदान करना, गरीबों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है हमें प्रधानमंत्री मोदी के हांथो को मजबूत कर पुनः केंद्र में भेजना है ताकि विकास की गंगा बहती रहे। केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय को जिताने की जनता से अपील किया।
District Jail Chandauli के निर्माण के लिए DM और Jail Superintendent ने जमीन का लिया जायजा
बर्थरा खुर्द गांव में पुलिस लाइन के समीप 60 एकड़ में बनेगा जिला जेल
लम्बे समय से जिला कारागार के लिये भूमि की हो रहा था तलाश
Sakaldiha: शासन की ओर से जिला कारागार निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश है। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे और वाराणसी सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट राधा कृष्ण मिश्र बर्थरा खुर्द गांव में जिला कारागार के लिये अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। जिला कारागार बनाने की लम्बे समय से जिला प्रशासन की ओर से कवायद किया जा रहा है। पुलिस लाइन के समीप जिला कारागार बनने से काफी सहुलितय होगा।
चंदौली जनपद होने के वर्षो बाद भी जिला कारागार नही होने के कारण जनपद के बंदियों को वाराणसी जिला कारागार में भेजा जाता है। लम्बे समय से जिला कारागार बनाने की जिला प्रशासन की ओर से कवायद किया जा रहा है। पूर्व में बरंगा सहित आसपास के गांव में जिला कारागार बनाने के लिये भूमि को चिन्हित किया गया था। लेकिन उक्त भूमि को एसडीएम न्यायालय की ओर से ताल में दर्ज कर लिया गया है। शासन के निर्देश पर बर्थरा खुर्द गांव में जिलाकारागार बनाने को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया। इस बाबत जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने बताया कि 60 एकड़ करीब सौ बीघा में जिला कारागार बनाया जायेगा। जिसके लिये किसानों की भूमि चिन्हित किया गया है। किसानों से मिलकर शीघ्र ही अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जायेगा। इस मौके पर वाराणसी सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट राधा कृष्ण सिंह, एसडीएम अनुपम मिश्रा, एडीशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ रघुराज, एडीशन कारागार अधीक्षक उमेश सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, एलआरसी सुरेन्द्र मौर्या, कानूनगो संजय मौर्य, लेखपाल स्वेतिमा सिंह सहित अन्य रहे।











