27.2 C
Chandauli
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 241

Chandauli KVK में UBI ने Camp लगाकर किसानों व उद्यमियों में बांटा Loan

कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित ऋण कैम्प में मौजूद यूबीआई के अधिकारी।
कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित ऋण कैम्प में मौजूद यूबीआई के अधिकारी।

Chandauli: कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आउटरीच कैम्पेन एवं  वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक ने खुदरा ऋण की 3 करोड़ के आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 2 करोड़ स्वीकृत की गयी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ऋण के 12 करोड़ के आवेदन प्राप्त हुए एवं कृषि ऋण के अंतर्गत 75 लाख के आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 45 लाख स्वीकृत की गयी।
इस कैम्पेन में जन सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजन के 1200 आवेदन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 550 आवेदन एवं अटल पेंशन योजना के 200 आवेदन प्राप्त हुए। इस शिविर का एक और उद्देश्य प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के प्रति सभी को जागरूक करना था। मुख्य अतिथि के तौर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया केंद्रीय कार्यालय से मनोज कुमार, रुसू बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन विभाग तथा सुभ्रजित गुहा, उप अंचल प्रमुख, अंचल कार्यालय वाराणसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक मित्रों, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं तथा आम जनता की भारी संख्या में हिस्सेदारी रही एवं इसमें आम जनता द्वारा खूब रुचि दिखाई गयी। इस अवसर पर संजीव कुमार, आराधना ज्योति, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार बर्णवाल उपस्थित रहें।

Chandauli:एसपी ने सात निरीक्षक 17 उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर, देखे किसको कहा मिली तैनाती


चंदौली जनपद में कानून व्यवस्था व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने एक बार सात निरीक्षक 14 उपनिरीक्षकों के साथ तीन महिला उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया है।देखे सूची किसको कहा मिली तैनाती

Loksabha Election-2024: Vikas Bhavan में Master Trainers ने ली EVM की ट्रेनिंग

Chandauli Vikas Bhavan में EVM aur VVPAT की ट्रेनिंग लेते मास्टर ट्रेनर
Chandauli Vikas Bhavan में EVM aur VVPAT की ट्रेनिंग लेते मास्टर ट्रेनर


Chandauli: विकास भवन सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीडी एवं ईवीएम प्रभारी बीबी सिंह की मौजूदगी मे मास्टर ट्रेनरों को EVM और VVPAT के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उन्हें कंट्रोल यूनिट (सीयू) को वीवीपैट से जोड़ने के साथ ही अन्य प्रक्रिया संबंध में जानकारी दी गई।

Loksabha Election-2024 की तैयारियों में अधिकारी जुटे हुए हैं। ताकि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराया जा जा सके। इस क्रम में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इसमें 73 मास्टर ट्रेनरों में 53 उपस्थित रहे। ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनरों को बकाएदे ईवीएम और वीवीपैट की बारीकियां बतायी गई। वहीं कंट्रोल यूनिट से वीवीपैट को जोड़ने की प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ईवीएम प्रभारी बीबी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित मास्टर ट्रेनरों को दूसरी तिथि पर बुलाकर ट्रेनिंग दिया जाएगा। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर ही आगामी दिनों में मतदान के लिए बूथों पर लगने वाले छह हजार से ज्यादा मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग देंगे। इस अवसर पर जिला मास्टर ट्रेनर मनोज गुप्ता, रामजी और लखनऊ से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर आए मास्टर ट्रेनर कविराज यादव और संजय सिंह मौजूद रहे।

Mushaira: किसी को गम ने किसी को खुशी ने मार दिया, जो बच गया उन्हें जिंदगी ने मार दिया

बड़गांवा में मुशायरा में शेरो-शायरी पेश करती महिला शायर।
बड़गांवा में मुशायरा में शेरो-शायरी पेश करती महिला शायर।

आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन बड़गावां में हुआ संम्पन्न  

शहाबगंज। आज के दौर में फ़नकार होना चाहिए ,जिंदा रहने के लिए मक्कार होना चाहिए। ऐसे ही शेरो-शायरी का लुत्फ क्षेत्र के बड़गांवा गांव में सोमवार को देरशाम कौमी यकजहती फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने उठाया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि इंजीनियर अबु बकर सिद्दीकी ने फीता काटकर किया। इसके बाद कवियों के शानदार प्रस्तुति ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

बड़गांवा में मुशायरा में शेरो-शायरी का आनंद लेते श्रोता।

इस दौरान सभी अतिथियों, कवियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। बरेली से आयीं शाइस्ता सना ने किसी को गम ने किसी को खुशी ने मार दिया,जो बच गया उन्हें जिंदगी ने मार दिया सुनाकर युवाओं को ख़ूब लुभाया। शमशाद आजमी ने मुर्गा-मछली जहाँ मिले हरदम, ऐसी ससुराल सबको दे मौला सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी। शादाब सरल ने हालात जिंदगी कुछ ऐसे बदल गए। सावन शुक्ला ने इसी मौसम में तेरे साथ रहना था। हर्षित मिश्रा ने कहां-कहां पे अकीदत से सर झुकाए को भी ख़ूब सराहा गया। चोंच गयावी ने ठीक से शक्ल क्यों नहीं धोते हम तुम्हें देख के डर जाते हैं तो नेपाल से आए फ़ैयाज़ फैजी ने कैसे मुझको छोड़ के वह रह पाएगा,जाने वाला लौट के आएगा। अबु शमां ने कैसे आबाद भला होंगी चमन में खुशियां। बन्धु पाल बन्धु ने परधानी क परचा भरके खड़ी भईल मेहरारू, हमरो खटिया खड़ी हो गईल ढोवत-ढोवत दारू।

खुर्शीद हैदर ने गैर परों पर उड़ सकते हैं हद से हद दीवारों तक। दानिश गजल मेरठी ने मुझे मरना है इक ज़ालिम के हाथों कहानी में यहीं किरदार हूँ मैं। निकहत अमरोही ने मुरझाए कोई फूल तो गुलदान रो पड़े। बलिया से आईं प्रतिभा यादव ने सोचती हूँ तुम्हें देखूं या प्यार करुं ने युवकों को झूमने पर विवश कर दिया। दानिश इकबाल ने जब राह को चुनना होता है। जमजम रामनगरी ने चंद ही लोग करते हैं जो नफ़रत हमसे वरना अएखाके वतन सबके दुलारे हैं हम। निज़ामत गैबी जौनपुरी ने साकिया कौन गया उठ के मयखाने से,जा़म मिल-मिल के गले उतरते हैं पैमाने से सुनाकर दर्शकों को बांधे रखा। मुशायरा में परवेज अहमद जोखू, अनुग्रह नारायण सिंह बंटी, जैनुल आबेदीन, सुधाकर कुशवाहा, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू, अब्दुल समद, शमशाद अंसारी, सजाउद्दीन, राम अवध सिंह, शाहनवाज अहमद, दानिश बीडीसी, शहबाज रिंकू, मुस्ताक अहमद, सद्दाम, इबरार अली आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अतीक अंजर तथा संचालन निजामत गैबी जौनपुरी ने किया। स्वागत संयोजक अब्दुल कय्यूम खान कम्मू ने किया।

शर्मनाक:नौगढ़ में तैनात पीएसी के जवान ने नाबालिग छात्रा के साथ किया छेड़खानी,मुकदमा दर्ज


नौगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को नाबालिक छात्रा के शौच करने के दौरान एक पीएसी के जवान ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा इसको लेकर नाबालिग शोर मचाने लगी शोर गुल सुनकर मौके पर जुटे आस पास लोग मौके पर पहुच गए। जिसको देखर पीएसी का जवान मौक़े से फरार हो गया।भागदौड़ में जवान का मोबाइल मौके पर गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने आरोपी की पुष्टि कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पुलिस चौकी परिसर अमदहां में तैनात 20 वीं बटालियन आजमगढ़ के जवान अरविंद यादव के विरुद्ध पुलिस ने धारा 363 3540 ख 3(2)(va) 7 व 8 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर के कार्रवाई किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया है।

जिला न्यायालय निर्माण को लेकर फिर आंदोलित हुए अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन


डीएम ने सीएम से मुलाकात कराने का अधिवक्ताओं का दिया भरोसा
चंदौली।
जिला न्यायालय निर्माण के मुद्दे पर चंदौली के अधिवक्ता एक बार फिर आंदोलित नजर आए। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अमले के खिलाफ नारेबाजी की और जिला न्यायालय के शिलान्यास की मांग पर अड़ गए। जानकारी के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिवक्ताओं से बातचीत की। उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। इसके साथ ही उन्होंने नौ मार्च को जनपद दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अधिवक्ताओं के दल को मिलाने का भरोसा दिया, तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए।

इस दौरान बार अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व राकेश रत्न तिवारी ने कहा कि चंदौली के अधिवक्ताओं जिला न्यायालय एवं मुख्यालय के निर्माण के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी है, जो दुर्भाग्यवश आज भी जारी है। यह सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही, शिथिलता को उजागर करने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नाकामी को उजागर करता है। सीएम योगी आदित्यनाथ नौ मार्च को जनपद में मेडिकल कालेज समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने आ रहे हैं। ऐसे में जिला न्यायालय भवन का शिलान्यास होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होगा तो अधिवक्ता सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान सत्ता के साथ-साथ जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। कहा कि अधिवक्ताओं के सब्र की सारी सीमाएं टूट चुकी है। क्योंकि बार-बार आग्रह व फरियाद के बाद भी स्थानीय प्रशासन व सत्ता पक्ष के नेता, मंत्री व विधायक सुनने को तैयार नहीं है। नाराज अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दफ्तरों में दरवाजों को बंद करके धरने पर बैठ गए। इस बाबत जब जिलाधिकारी को जानकारी हुई तो वह कुछ ही देर में कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने धरनारत अधिवक्ताओं से बातचीत की। उनके द्वारा न्यायालय निर्माण के संबंध में आ रही दिक्कतों के बारे में अधिवक्ताओं को जानकारी दी। साथ ही अधिवक्ताओं की मांग पर एक प्रतिनिधिमंडल की सीएम से मुलाकात का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर महामंत्री झन्मेजय सिंह, हरेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह छोटे, दुर्गेश पांडेय, अजय मौर्या, संतोष पाठक, संतोष सिंह, राहुल सिंह, योगेश सिंह लड्डू, अभिनव आनंद सिंह, उज्ज्वल सिंह, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:पुरानी रंजीश को लेकर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को मारी थी गोली,पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार तमंचा व कारतूस बरामद


चंदौली। विगत दिनों रात्रि में अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापर रेलवे क्रासिंग के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के गोली मार दी गई थी उक्त मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त मामले का खुलासा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने अलीनगर थाने में किया।
उन्होंने बताया कि महादेव पुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्र को दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसको लेकर पुलिस बदमाशों को तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में शामिल दो शातिर बदमाश शुभम मिश्रा उर्फ बब्बू अमित मिश्रा उर्फ बल्लू ग्राम कनेरा स्थित घर जहां से इकट्ठा होकर कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव में घेरे बंदी कर दोनों को धर दबोचा तलाशी के दौरान उनके पास से नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ज्ञान प्रकाश मिश्र के साथ पुरानी रंजीश चली आ रही है। जिसमें दो तीन बार दोनों लोगों में गाली गलौज मार पीट की नौबत आ गयी थी । इसी बात को लेकर तारापुर रेलवे क्रासिंग पर इन्तजार कर रहे थे। कि रात में करीब 08 बजे के आस पास जब रेलवे क्रासिंग बन्द हो जाने के कारण साइड से ज्ञान प्रकाश मिश्रा जब अपनी बाईक क्रासिंग से निकालकर रेलवे लाइन को पार कर केबिन के पास पहुंचे तो हम लोगों ने पीछे से तमंचे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

Selfie-Based Online Attendance System का Chandauli के शिक्षकों ने जताया विरोध

BRC Chandauli पर Teacher's की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आनंद सिंह।
BRC Chandauli पर Teacher's की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आनंद सिंह।

Chandauli: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक सोमवार को सदर ब्लाक संसाधन केंद्र सभागार में हुई। इस दौरान प्रदेश में उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति व मध्यान भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव अधिकारियों द्वारा दिए जाने पर चर्चा की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा केवल टैबलेट भेजा गया है, लेकिन टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। व्यक्तिगत सिम कार्ड एवं डाटा द्वारा शिक्षकों से सूचना देने के लिए विभाग द्वारा दबाव डाला जा रहा है, जो निजता का हनन है। जब तक विभागीय सिम कार्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 21 सूत्रीय मांगों पर सरकार विचार नहीं करेगी, तब तक शिक्षक इसका विरोध जारी रहेगा। कहा कि इसके बाबत 30 अक्टूबर व 9 नवंबर 2023 को प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल एवं प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा बनाई गई समिति ने शिक्षकों की समस्याओं को हल नहीं किया। शिक्षकों द्वारा ऐसी किसी भी गैर जरूरी कार्य जबरदस्ती नहीं कराया जा सकता है। हमारी प्रमुख समस्याओं का निराकरण ना करके केवल उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान मोहम्मद अकरम, प्रदीप सिंह, वर्धन सिंह, राजीव यादव, जय नारायण यादव, अजय गुप्ता, महिपाल यादव उपस्थित रहे।

Govt School में पठन-पाठन की निगरानी करें विद्‍यालय प्रबंध समितिः कैलाश खरवार

Shahabganj ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मेडल प्रदान करते अतिथिगण।
Shahabganj ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मेडल प्रदान करते अतिथिगण।

Shahabganj: विकास खण्ड परिसर में सोमवार को संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र शहाबगंज द्वारा किया गया। जहां परिषदीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। वही कम्पोजिट विद्यालय तियरा की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

Shahabganj ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मेडल प्रदान करते अतिथिगण।

इस दौरान मुख्य अतिथि Chakia MLA Kailash Kharwar ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल को गुणवत्ता पूर्ण बनाने में शिक्षकों के साथ विद्यालय में गठित विद्यालय प्रबन्ध समिति की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विद्यालय का पठन-पाठन ठीक चल रहा है कि नहीं इसकी जिम्मेदारी समिति की है। क्योंकि समिति में वहीं अभिभावक होते हैं जिनके बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। शासन कान्वेंट विद्यालयों के तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में टाट पट्टी की जगह टेबल, बेंच उपलब्ध करा रही है। आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए टेबलेट भी दिया जा रहा है। कायाकल्प योजना से विद्यालयों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव भी मनाया जा रहा है जिससे छात्र छात्राओं में उन्मुख विकास हो रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत मिलकर विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, बाउंड्री वाल, बच्चों को मध्यान्ह भोजन करने के लिए टीन शेड का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गीता देवी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, बीडीओ दिनेश सिंह, रिंकू विश्वकर्मा, राघवेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, प्रधान पवन प्रताप सिंह,केशरी नंदन जायसवाल, अजय सिंह, आनंद पांडेय, अभिनव सिंह, विमला देवी, ऊषा सिंह, सुषमा केशरी, कंचन रानी, सत्येन्द्र सिंह मौर्य, समद अली सहित प्रधान व शिक्षक लोग उपस्थित रहे। संचालन अजय सिंह सपना ने किया।

Blood Donate: जन सहयोग संस्था ने जरूरतमंद महिला को दिया 2 यूनिट रक्त

चंदौली। जन सहयोग संस्था रक्तदान के क्षेत्र में असहाय लोगों की मदद कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को संस्था के कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा की पहल पर दो सदस्यों ने रक्तदान करके महिला की जान बचाई। जन सहयोग संस्था से सहयोग पाकर महिला मरीज के परिजन कृतज्ञ नजर आए। उन्होंने इसके लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। कहा कि संस्था लाचार और सहायक लोगों की मदद कर रही है। संस्था के पुनीत कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है।

इस दौरान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ संस्था गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर फिक्र मंद है। बेहतर व निशुल्क शिक्षा एवं स्वास्थ्य देश के हर नागरिक का अधिकार है जिसे मुहैया कराने के लिए संस्था एवं संस्था के सदस्य प्रयासरत है। कहा कि संस्था के अनूप कुमार व अतुल कुमार द्वारा हरिओम हॉस्पिटल में भर्ती 31 वर्षीय रेखा देवी महिला के लिए 2 यूनिट रक्तदान किया गया। उक्त महिला को हिमोग्लोबिन की कमी होने के कारण 2 यूनिट ब्लड की जरूरत थी जो संस्था के सहयोगियों द्वारा दिया गया।

Chandauli
clear sky
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
39 %
2.8kmh
7 %
Mon
27 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights