चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वही वाहन सवार मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल घटना की पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाबते है कि क्षेत्र के हथियानी गांव निवासी बबलू कुमार चौहान 44 वर्ष अपने साथी महेश उर्फ अकील चौहान 33 वर्ष के साथ चंदौली से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों नवही गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही वाहन सवार मौक़े से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुचे सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने दोनों को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों के साथ भारी संख्या में गांव लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि अज्ञता वाहन की चपेट ने आने से दो युवक की मौत हो गयी है। शव की कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो की मौत
Rahul Gandhi की अगुवाई में Bihar से Chandauli आएगी Bharat Jodo Nyay Yatra
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले, नौबतपुर में Bharat Jodo Nyay Yatra का होगा ऐतिहासिक स्वागत
Chandauli: Bharat Jodo Nyay Yatra शुक्रवार को Bihar से चंदौली की सीमा में दाखिल होगी। इस दौरान यात्रा की अगुवाई कर रहे Rahul Gandhi सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज में सभा में कांग्रेसियों व स्थानीय जन से रूबरू होंगे। इसे लेकर गुरुवार को पूरे दिन कांग्रेसी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपनी टीम के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विदित हो कि Rahul Gandhi की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी, पल्लवी पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत तमाम समाजवादी पार्टी के अन्य बड़े शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चंदौली आगमन पर देश व प्रदेश के नेता नौबतपुर में यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा सभास्थल सैयदराजा पहुंचेगी, जहां सभा को संबोधित करने के बाद शहीद स्मारक तक पैदल यात्रा होगी। वहां शहीदों को नमन करते हुए या रोड शो आगे पड़ाव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद अगली सुबह या यात्रा वाराणसी के तमाम जगहों से होते हुए भदोही, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी लखनऊ होते हुए कानपुर के रास्ते पहुंचेगी, जहां इसका प्रथम चरण का समापन होगा। देश में युवाओं, महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेस की यह यात्रा चल रही है जिसे ध्यान भटकने व दबाने के लिए भाजपा के लोग मंदिर, मस्जिद व हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं ताकि उन्हें वास्तविक समस्याओं से रूबरू ना होना पड़े। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में जन जागरूकता फैलाना है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बाबा कीनाराम की धरती पर राहुल गांधी नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो में यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यात्रा शहीद स्मारक पर पहुंचकर 1942 की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए आगे बढ़ेगी। पड़ाव स्थित भगवान अवधूत राम आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी, जहां विभिन्न जगहों पर रोड शो और जनसभा के दौरान भदोही पहुंचेगी इसके बाद प्रयागराज प्रतापगढ़ अमेठी रायबरेली उन्नाव लखनऊ होते हुए कानपुर पहुंचकर प्रथम चरण का ब्रेक होगा। 2 दिन के ब्रेक के बाद यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर आगरा होते हुए राजस्थान और फिर आगे मध्य प्रदेश के लिए रवाना होगी उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी साथियों को निमंत्रण भेजा गया है उम्मीद है कि सभी लोग जगह-जगह जुड़कर इस यात्रा को ऐतिहासिक और मजबूती प्रदान करेंगे।
इस यात्रा में इंडिया गठबंधन से जुड़े तमाम बड़े दलों के नेता शामिल होंगे जिसमें पलवी पटेल स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव समय तमाम बड़े नाम शामिल शामिल है इसके अलावा संभावना है कि प्रियंका गांधी भी चंदौली की कल के दौर में शामिल हो सकती हैं हम सभी का उद्देश्य एक ही है कि भारतीय जनता पार्टी के सामने मिलकर एक ही उम्मीदवार शाम सामने खड़ा करें इसको लेकर बसपा समेत तमाम छोटे दल बातचीत जा रही है।
Chandauli:आदित्य नारायण हुंडई व आईटीसी चौपाल सागर की ओर से किसान ग्राहक दिवस का हुआ आयोजन,बताई गई हुंडई गाड़ियों की विशेषताएं
चंदौली। आईटीसी चौपाल सागर व आदित्य नारायण हुंडई की तरफ से बुधवार को चौपाल सागर परिसर में किसान ग्राहक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रांच मैनेजर अमित कुमार सिंह ने किसानों को हुंडई की गाड़ियों और उनकी विशेषतावों के बारे में बताया। कहा कि हुंडई ने हमेशा प्रतिस्पर्धी मूल्य पर ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का कार्य किया है। बिक्री के बाद बेहतर सर्विस हुंडई की पहचान है। हुंडई की गाड़ियां आरामदेह, शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाती हैं। जो सुविधाजनक और सुरक्षा के लिहाज से उम्दा है।आईटीसी के मॉल इंचार्ज सुनील सिंह ने किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शैलेन्द्र तिवारी, निर्भय राय, अनूप मौर्या, रवि विश्वकर्मा, सचिन देवा, आकाश कपूर, आशुतोष अमित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Pulwama Attack की 5वीं बरसी पर याद किए गए शहीद अवधेश यादव
पड़ाव। पुलवामा हमले की 5वीं बरसी पर बुधवार को पड़ाव चौराहा स्थित दीनदयाल उपवन से शहीद अवधेश यादव के घर के रास्ते बहादुरपुर पंचायत भवन तक रैली निकाली गई। खराब मौसम और सरस्वती पूजा के कारण इस वर्ष के तिरंगा यात्रा में शुरू में संख्या काफी कम रही, लेकिन देखते ही देखते बड़ी संख्या में इस यात्रा में लोग शामिल होते गए।
यात्रा की शुरुआत दीनदयाल उपवन में राष्ट्रगान से हुई। पड़ाव चौराहे से शुरू होकर शहीद अवधेश यादव के घर से होते हुए बहादुरपुर स्थित खलिहान में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के समापन से पूर्व सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। सर्वप्रथम शहीद के पिता हरकेश यादव ने अपने पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से श्रद्धांजली दी। अवधेश यादव के पिता हरकेश यादव ने बताया कि अवधेश की पत्नी शिल्पी यादव को राजस्व विभाग में नौकरी मिली। शहीद अवधेश के छोटे भाई बृजेश कुमार को सरकारी नौकरी का किया वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। वहीं और भी कई वादे सरकार व उनके अधिकारियों की ओर से किए गए थे, जिसे पूरा नहीं किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, रवि चौधरी, सुशील सिंह, धर्मराज पटेल, आशीष यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
JOB FAIR : Chandauli के 127 युवाओं को मिली नौकरी
Chandauli: विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला बुधवार को सदर ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ बीडीओ रक्षिता सिंह एवं राजकीय आईटीआई रेवसां के कार्यदेशक आनन्द श्रीवास्तव ने किया। रोजगार मेले में कुल 230 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आठ प्रतिष्ठित कम्पनियों ने 127 अभ्यर्थियों का चयन कर जॉब आफर प्रदान किया।
राजकीय आईटीआई रेवसां के कार्यदेशक आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में द्वितीय चरण का रोजगार मेला सदर ब्लाक सभागार में हुआ। मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन,दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं आईटीआई के 230 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में आठ प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भाग लेते हुए कुल 127 अभ्यर्थियों का चयन कर जाब आफर प्रदान किया गया। वहीं प्रतिभागी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी रोजगार मेला 17 फरवरी को विकास खण्ड चहनिया परिसर में आयोजित होगा। इस मौके पर अमित कुमार श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, शशिकान्त सिंह, जयानन्द यादव आदि उपस्थित रहे।
सपा ने युवा संगठन की कार्यकारिणी का किया गठन,मो.शाहिद सिब्बू को बनाया प्रदेश सचिव
चंदौली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने युवा संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी है। सोमवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।सपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में निम्नलिखित प्रमुख महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए जाते हैं।

वहीं चंदौली लोकसभा व मुगलसराय विधानसभा के मलोखर निवासी मो. शाहिद सिब्बू को बड़ी जिम्मेरी दी गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मो.शाहिद सिब्बू को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव बनाया है। नयी ज़िम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष देखने को मिला। मो.शाहिद सिब्बू के जनपद में प्रथम अगमन पर लोगो ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया, जिसमें मनीष यादव, इरशाद अहमद,राशिद,आकिब जावेद आकाश यादव, हलचल यादव, राही मस्तान, अब्दुल अहद,शाकिब अहमद रहे।
511 करोड़ की लागत से बनेगा Chandauli Model Court
Chandauli के लोगों का 27 फरवरी को खत्म हो जाएगा 27 वर्षों का लम्बा इंतजार
Chandauli: चंदौली जनपद न्यायालय के निर्माण को लेकर 27 वर्षों से चल रहा इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। 27 फरवरी को चंदौली मॉडल कोर्ट के निर्माण के टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। Planning Department UP ने Chandauli Model Court में 37 कोर्ट रूम के निर्माण के लिए कुल 511 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया है, जिसकी निविदा 27 फरवरी को खोली जाएगी। यूपी प्लानिंग डिपार्टमेंट के मुताबिक न्यायालय निर्माण कार्य को 18 माह में पूर्ण करना होगा।

विदित हो कि जनपद सृजन के बाद चंदौली में न्यायालय निर्माण को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं व आमजन ने लम्बी लड़ाई लड़ी। 27 वर्षों के लम्बे इंतजार व कड़े संघर्ष के बाद 27 फरवरी को न्यायालय निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही न्यायालय निर्माण कार्य का कभी भी शिलान्यास हो सकता है। साथ ही उसके निर्माण कार्य को पंख लगने की भी पूरी उम्मीदें जताई जा रही है। यह खबर उन तमाम अधिवक्ताओं और चंदौली के स्थानीय लोगों के लिए खुशखबरी है, जिन्होंने न्यायालय निर्माण को लेकर संघर्ष किया, आंदोलन किए और लम्बे समय तक सत्ता-शासन की खिलाफत की।

खासकर चंदौली के अधिवक्ता, जिन्होंने समय-समय पर शासन-प्रशासन को उनके दायित्वों व कर्तव्यों का बोध कराया और जरूरत पड़ने पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन के जरिए अपने विरोध से भी वाकिफ कराया। यही वजह रही कि जिला न्यायालय निर्माण को लेकर आंदोलन की अलख कभी नहीं बुझी। हाल के महीनों में जिला एवं न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रतिकार को प्रदर्शित किया और सत्ता-शासन और प्रशासन के समक्ष मजबूती के खड़े हो गए। मामले को स्थानीय स्तर पर नजर अंदाज किया गया तो आंदोलन की अलख को वाराणसी होते हुए लखनऊ के रास्ते दिल्ली तक पहुंचाने का काम चंदौली के पदयात्री अधिवक्ताओं ने किया, जिसमें उन्होंने एक माह से अधिक का अपना कीमती समय चंदौली के विकास को समर्पित कर दिया।
Chandauli:नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को लेकर भागने वाले युवक को पुलिस ने विकास भवन के पास किया गिरफ्तार,शादी करने का बना रहा था दबाव
चंदौली। नाबालिग को नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर भगाने व शादी के लिए दबाव बनाने वाले युवक को मुगलसराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विकास भवन के समीप धर दबोचा और उसको कोतवाली लाकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसल मुगलसराय निवासी ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दिया था कि मेरी नाबालिग पुत्री आदर्श बेलकेयर परमान कटरा मुगलसराय में कोचिंग पढ़ने गयी थी। वापस घर नही लौटी
तहरीर के आधार पर थाना मुगलसराय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस के जांच पड़ताल में आया कि मुनेश कुमार सक्सेना निवासी शाहबाद गेट म0नं0- 37/7 काशी राम कालोनी थाना सिविल लाइन रामपुर जनपद रामपुर ने ही युवती को काम का दिलाने का लालच देकर भगा ले गया है तथा शादी करने का दबाव बना रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। जिसको मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विकास भवन पास से गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
Chandauli:कमरे में फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव निवासी 33 वर्षीय अमित कुमार ने मंगलवार को फंदे से झूल मौत को गले लगा लिया। सुबह देर तक कोई पता नहीं चलने पर परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर मौत का चला पता।
बताते हैं कि बड़गांवा गांव निवासी मिठाई लाल के दो पुत्रों सुनील और अमित में छोटा पुत्र अमित सोमवार की देर रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने रूम में चला गया। एक दिन पूर्व ही उसकी पत्नी सविता अपने छः माह के एकलौते पुत्र आदित्य को लेकर अपने मायके चली गयी थी। अमित जब देर सुबह तक अपने कमरे के बाहर नहीं आया तो माँ गिरिजा देवी उसे जगाने गयी। अंदर से बंद दरवाजा को खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सुगबुगाहट न होता देख उसने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे परिजनों के होश उसे फंदे पर लटकता देख उड़ गये। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला व एसआई अश्वनी राय मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।
Chandauli:बिना फिटनेश किसी भी स्कूलों द्वारा वाहनों का हुआ संचालन तो होगी कड़ी कार्यवाई:डीएम
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति व लोक निर्माण विभाग के सड़कों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त विद्यालयों के वाहन फिटनेस की जांच एवं चालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण योजनाबद्व तरीके से कराये तथा सभी व्यवसायिक वाहनों का फिटनेस की जांच कराया जाय। बिना पंजिकृत वाहनों का चेकिंग कराकर नियमानुसार कार्यवाही किया जाय। किसी भी दशा में बिना फिटनेश के किसी भी स्कूलों द्वारा वाहनों का संचालन न किया जाय अन्यथा की स्थिति में वाहन के साथ संबंधित स्कूल पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। ओवरलोंडिग, गलत नम्बर प्लेट, बिना एचएसआरपी लगे वाहन, सड़क के किनारे खडे अवैध वाहनों की चेंकिग किया जाय। साथ ही ब्लैक स्पाट को चिन्हित करते हुए उसपर नियमानुसार कार्यवाई सुनिश्चित करे। लोक निर्माण विभाग के सड़कों की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर कार्य में तेजी लाएं तथा कार्यदाई संस्था को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुवे कहा की सड़को पर अवैध अतिक्रमण कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करे। सड़क पर लगे रेलिंग को छतिग्रस्त न किया जाय। अगर ऐसा पाया गया तो जिस दुकान या मकान के सामने तो संबंधित को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुये सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने पर छतिपूर्ति भी उन्ही से कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभय पांडेय आदि उपस्थित रहे।











