चन्दौली। सदर कोतवाली पुलिस स्वाट सर्विलांस टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुख्यालय स्थित विकास भवन के समीप नेशनल हाईवे पर हरियाणा से बिहार जा रही। पिकअप व शराब तस्करों को धर दबोचा पुलिस की तलासी में पिकअप से 92 पेटी अवैध विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसकी बाजार में कीमत 8.50 लाख बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा सीओ सदर राजेश राय ने कोतवाली में किया।
उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोतवाली प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली। कि एक पिकअप मुगलसराय की तरफ से बिहार की तरफ जा रहा है। और विकास भवन के पास पहुंचने वाला है। जिसमें भारी मात्रा में शराब भरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने तत्काल स्वाट और सर्विलांस टीम को इसकी सूचना दी। और विकास भवन के पास पहुचकर घेरे बंदी कर दी। कुछ देर बाद सामने से आ रही। पिकअप को पुलिस टीम द्वारा रोककर। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि पिकअप मे फल लदा है। टीम ने वाहन की तलाशी लिया तो उसके अंदर से भारी मात्रा में अवैध अग्रेजी शराब पाया गया। जिसमे दो पेटी इम्पीयर ब्लू की कुल 24 बोतल, 10 पेटी में रॉयल चैलेंज कुल 120 बोतल बैरल सेलेक्ट 80 पेटी 960 बोतल इस प्रकार कुल 92 पेटी से 828 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सुधीर कुमार गौतम कृष्णानगर वल्दीखेडा थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ व सचिन रस्तोगी विशेस्वर नगर आलमबाग थाना कृष्णानगर लखनऊ रुप में हुई। जिनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Chandauli:आठ लाख के अवैध शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार,स्वाट सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस को विकास भवन के पास मिली सफलता
सावधान:AI तकनीक का इस्तेमाल कर साइबर ठग ने अपने आप को बताया सीबीआई,पिता से बोला इतने पैसे दो नही तो तुम्हारे बेटा जाएगा जेल
चंदौली। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लिए पुलिस की तरफ से किये गए तमाम इंतजाम नाकाम साबित हो रहे है। AI तकनीक का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने में कामयाब हो जा रहे है। ऐसा ही मामला शुक्रवार की सुबह ही चहनियां क्षेत्र में सामने आया है। जहां खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए भुक्तभोगी से 75 हजार रुपये ठग लिए। फिलहाल साइबर थाना मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
बताते है कि बलुआ थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी ओमप्रकाश यादव के मोबाइल पर एक फोन आया। जिसमें साइबर ठग ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे बेटे को गिरफ्तार किया गया है, और उसको जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही है। ये सुनते ही ओमप्रकाश के पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन खुद को संभालते हुए कहा कि एक बार मेरे बेटे से बात कराओ. जिसके बाद उनके बेटे की आवाज में भी बोला पापा मुझे बचा लो. जिसके बाद फोन हटा दिया,और बोला तुम्हारे बेटे को कोई नही बचा सकता. अब बेटे को जेल जाना तय है।
इस दौरान साइबर ठग ने ब्लैकमेल करते हुए करीब चार घंटे तक ओमप्रकाश को फोन कट करने नही दिया, और उनसे ऊंचे रकम की डिमांड करने लगा. कहा कि तुम्हारे मोबाइल पर एक नंबर भेजा जा रहा है. उक्त नंबर में 50 हजार रुपये भेज दो. तुम्हरे बेटे को छोड़ दिया जाएगा. जिसके बाद घबराए ओमप्रकाश ने उस मोबाइल नंबर पर तत्काल 50 हजार भेज दिया। लेकिन बावजूद इसके छोड़ने की बात नहीं सुनी. लेकिन वो लगातार ब्लैक मेल करता रहा. 25 हजार की और मांग करने लगा. मिन्नत करने के बाद भी नहीं माना. बाद में ओमप्रकाश ने 25 हजार और भेज दिए. उसके बाद उन लोगो का फोन कट गया. जिसके बाद तत्काल अपने बेटे को फोन लगाया और बात किया तो उसका बेटा घर में मौजूद मिला. जिसके बाद पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम कार्यालय पहुचा और लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत साइबर सेल प्रभारी ने बजरिये फोन बताया कि खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए 75 हजार रुपये का फ्रॉड किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
India गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए बूथों को बनाए मजबूतः विरेंद्र बिंद
चंदौली। Samajwadi Party के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार बिन्द ने जनपद के बिन्द स्वजातीय बंधुओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चन्दौली इण्डिया गठबंधन सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह के साथ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायन सिंह यादव के द्वारा सभी लोगों को समाजवादी गमछा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बिरेंन्द्र कुमार बिन्द ने सभी लोगों से आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करें। बूथ स्तर पर इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करते हुए ऐतिहासिक जीत की नींव रखें। कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 को संविधान व देश को बचाने की लड़ाई करार दिया। कहा कि आज देश के जो हालात है आम आदमी को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। आज खुलेआम लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन व हनन किया जा रहा है। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर यादव, मुसाफिर सिंह चौहान, राम सिंह चौहान, रामचन्द्र बिन्द, लालू बिन्द, चंद्रिका प्रधान, जय प्रकाश बिंद, लाल बहादुर बिन्द, धर्मेंद्र प्रधान, हनुमान बिन्द, डा. उदय नारायण बिंद, बृजेश बिन्द, मोछू बिन्द उपस्थित थे।
MP MLA Court से सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को मिली जमानत

2017 के चुनाव में दर्ज मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में हुए पेश
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू 2017 के मामले में सुनवाई के दौरान एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को जमानत पर रिहा कर दिया। कोर्ट से बाहर आने के बाद सपा नेता ने उक्त प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा की सरकार बदलने वाली है।
उन्होंने बताया कि 2017 के चुनाव के दौरान उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज हुआ था, जिसमें चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खान के कार्यक्रम में आमजन की उपस्थिति के लिए मैसेज के जरिए निमंत्रण दिया था। इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने अनुमति नहीं लेने का हवाला देते हुए एनसीआर दर्ज किया था। उक्त मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपीएमएलए की ओर से सपा नेता को जमानती वारंट जारी करते हुए मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिया गया। इसी क्रम में शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान सपा नेता मनोज सिंह डब्लू कोर्ट में उपस्थित हुए। उनके पक्ष से अधिवक्ता अजय मौर्या ने कोर्ट में सपा नेता का पक्ष रखा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनोज सिंह डब्लू को जमानत दे दी। कोर्ट में पेशी के बाहर आने के बाद सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर चुका और चुनाव बाद देश में भाजपा की सरकार बदलने जा रही है।
FIR : आबाकारी इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा
अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर सीओ और आबकारी टीम ने किया था छापेमारी
सकलडीहा। कस्बा में अवैध रूप से एक दुकान से अवैध रूप से शराब का बिक्री की सूचना पर गुरूवार को सीओ रघुराज और आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा पुलिस टीम के साथ छापेमारी किया। पुलिस को देखते ही एक युवक ने दुकान के अंदर से तालाबंद कर लिया। घंटों प्रयास के बाद भी युवक ने दुकान का ताला नही खोला। उल्टे पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से अनाप सनाप बहस करता रहा। आबकारी इंस्पेक्टर ने युवक और उसकी मां के खिलाफ कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
लम्बे समय से कस्बा में अवैध रूप से शराब की विक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों की ओर से पूर्व में कई बार किया गया था। सूचना पर सीओ रघुराज के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा पुलिस फोर्स के साथ कस्बा के एक दुकान के पास दलबल के साथ पहुंचे।
पुलिस को देखते ही दुकान के अंदर बैठा युवक ताला बंद कर लिया। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी युवक ने ताला नही खोला। उल्टे अनाप शनाब बातों में उलझाए रखा। हार मानकर पुलिस फोर्स मायूस होकर बैरंग लौट गयी। इस बाबत आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन दुकान के अंदर बैठा युवक और उसकी मां की ओर से पुलिस के सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया और पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार किया। जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर आशीष जायसवाल और उसकी मां नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
FIR : खाद्यान्न की कालाबाजारी पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फोटो-05
पटपरा गांव में जांच करने पहुंचे आपूर्ति विभाग के अधिकारी।
गरीबों का राशन की कालाबाजारी करने का है आरोप, मचा हड़कंप
सकलडीहा। विकास खण्ड के पटपरा गांव के कोटेदार पर गरीबों के राशन का भारी मात्रा में कालाबाजारी का आरोप है। पूर्ति निरीक्षक सकलडीहा विक्रांत श्रीवास्तव व अमित द्विवेदी ने अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।। कोटेदार की ओर से दो माह का राशन का वितरण नही करने का आरोप है। जल्द ही कोटेदार की गिरफ्तारी हो सकती है। पूर्ति निरीक्षक की इस कार्यवाही से क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मचा है।
बीते 30 मार्च को पटपरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सूचना दी गई कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को राशन वितरण नही किया जा रहा है। और जो जा रहा है उन्हें बाद आने की बात कह कर लौटा दिया जा। ऐसा ही यह पिछले लंबे समय से कर रहा है। इस सूचना पर पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव व चहनिया पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी मौके पर जांच करने पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक के मुताबिक जांच के दौरान वहा न तो चावल मिला और न ही गेंहू। यहां तक कि चीनी भी गायब थी। जबकि मार्च का शेष राशन व अप्रैल माह का पूरा राशन कोटेदार के पास होना चाहिए। यह पूरा खाद्यान्न 50.77 कुन्तल गेंहू, 76.48 कुन्तल चावल और 3 किलोग्राम चीनी था। इसके साथ ही जांच में साइन बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, कार्डधारकों की सूची तथा टोल फ्री नम्बर की कोई सूचना अंकित नही थी। जब एमआईएस रिपोर्ट की समीक्षा की गई तो बेहद ही खराब पाया गया। जबकि अन्य कोटा दुकानों की रिपोर्ट काफी वेहतर है। पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी ने बताया कि इसपर तत्काल दुकान को निलंबित करते हुए सैदपुरा कोटा दुकान से अटैच कर दिया गया। और जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर पटपरा के कोटेदार रामबाबू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन पर अलीनगर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Naugarh : बिजली विभाग के ठेकेदार ने पेड़ से बांधा इंसुलेटर
Naugarh: विद्युत विभाग के ठेकेदार की देशी जुगाड़ से पेड़ में इंसूलेटर लगा कर की जा रही बिजली आपूर्ति से कभी भी हृदयविदारक अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जानकारी पाकर भी बिजली विभाग के अधिकारी मौन है।
विद्युत उपकेंद्र नौगढ के रिठियां फीडर से जयमोहनी पोस्ता व अन्य गांवों को की जाने वाली बिजली की आपूर्ति में तार लटक जाने पर नौगढ-मद्धुपुर मार्ग के किनारे चोरमरवा नाला के समीप मौजूद इमली के पेड़ में विद्युत विभाग के ठेकेदार ने इंसूलेटर लगवा कर तार बंधवा दिया है, जिससे हरे पेड़ में कभी भी विद्युत करेंट प्रवाहित हो जाने की लोगों में आशंका बनी हुई है। ग्रामीण रामविलास, त्रिभुवन, सुरेन्द्र, गुलाब, प्रेमनाथ, अशोक कुमार, मनीष, संजय, प्रमोद, सुनील, हीरा, राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि जंगल में सड़क के किनारे मौजूद पेड़ के नीचे राहगीर धूप से बचने के लिए छाया में बैठते हैं। पेड़ में कभी भी विद्युत करेंट प्रवाहित हो सकता है।जिससे अप्रिय हृदयविदारक घटना हो सकती है। अवर अभियंता विद्युत रविशंकर प्रजापति ने बताया कि बिजली के तार व खंभो को लगाने व मरम्मत कराने की जिम्मेदारी ठेकेदार को दिया गया है। पेड़ में इंसूलेटर लगाने का मामला संज्ञान में आया है। जिसे तत्काल निकलवा कर के बिजली के खंभों को आवश्यकता के अनुसार लगाए जाने का निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिया गया है।
Anganwadi Vacancy 2024 में आरक्षण की अनदेखी का आरोप
RTI Activist दयाशंकर का आरोप आंगनबाडी़ भर्ती में एसटी को नहीं मिली कोई सीट
सकलडीहा। आंगनबाड़ी भर्ती करने से पहले आरक्षण प्रक्रिया पर आरोप लगने लगे है। वर्ग के सापेक्ष आरक्षण निर्धारित न करने की शिकायत शुरू हो गयी है। आरटीआई एक्टिविस्ट दयाशंकर ने आरोप लगाया है कि एसटी जाति का प्रमाण पत्र गोड़ जाति को जारी किया जा रहा है। लेकिन सकलडीहा विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में एसटी को कोई भी पद नहीं दिया गया है। वहीं अन्य सीटों पर भी आरक्षण मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है।
सकलडीहा बाल विकास परियोजना विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 44 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें अनुसूचित जाति 5, पिछड़ी जाति 10, ईडब्लूएस 5 सामान्य वर्ग के लिए 24 पदों पर आरक्षण जारी किया गया है। आरक्षण प्रक्रिया में एसटी जाति को कोई भी पद नहीं दिया गया है। जबकि गोड़ जाति को एसटी जाति का दर्जा दिया गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट दयाशंकर ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी भर्ती में आरक्षण तैयार करने में मानक का ध्यान नहीं रखा गया है। कई गांवों में जहंा पर अनुसूचित जाति का पद होना चाहिए उसकी जगह दूसरे वर्ग का आरक्षण जारी किया गया है। उन्होनें मांग किया है कि भर्ती प्रक्रिया को रोक कर उसमें आरक्षण को मानक के अनुरूप तैयार करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है कि कई वर्ग को लाभ नहीं मिल पाएगा। आरक्षण पत्रावली में विभागीय अधिकारियों व बाबू ने हेरफेर किया है ऐसा इसलिए आरोप लगाया जा सकता है। इस बाबत सीडीपीओ विमलेश पाल ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया मानक के अनुरूप तैयार किया गया है।
चुनाव आयोग की नहीं पड़ी नजर 15 साल से जमीं बाबू
सकलडीहा। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर तैनात बाबू पिछले कई साल से एक ही जगह पर पोस्ट है। समाजसेवी मुकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग व जिले के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहें है। विभाग में एक स्थान पर पिछले दस साल से बाबू तैनात उनको हटाने की जरूरत है। जिलाधिकारी से मांग किया है कि जनपद में कई परियोजनाओं के बाबू को हटाया गया, लेकिन सकलडीहा परियोजना की बाबू को नहीं हटाया गया।
Fall Armyworm कीट से फसलों के बचाव को लेकर सतर्क रहें किसान
Young Writer, चंदौली का जलवायु Fall Armyworm के लिए अनुकूल होने के कारण विगत कुछ वर्षों से फाल आर्मी वर्म कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। यह कीट एक बहुभोजी कीट है जो मक्का के साथ-साथ अन्य फसलों जैसे-ज्वार, बाजरा, धान, गेहूँ तथा गन्ना आदि फसलों को भी भारी क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए इस कीट की पहचान एवं प्रबंधन की सही जानकारी कृषकों को होना अत्यन्त आवश्यक है।
इस कीट की मादा ज्यादातर पत्तियों की निचली सतह पर अंडे देती है, कभी-कभी पत्तियों की ऊपरी सतह एवं तनों पर भी अंडे दे देती है। इसकी मादा एक से ज्यादा पर्त में अंडे देकर सफेद कीटमल से ढक देती है। अंडे हल्के पीले (क्रीम कलर) या भूरे रंग के होते हैं। फाल आर्मी वर्म सामान्य सैनिक कीट से भिन्न है। इसका सूँड़ी भूरे, धूसर रंग की होती है तथा इसके पार्श्व में तीन पतली सफेद धारियों और सिर पर उल्टा अंग्रेजी अक्षर का वाई दिखता है।
शरीर के दूसरे अंतिम खण्ड पर वर्गाकार चार गहरे बिन्दु दिखाई देते है तथा अन्य खण्डों पर चार छोटे-छोटे बिन्दु समलम्ब आकार में दिखते है। इस कीट की प्रथम अवस्था सूंडी (लार्वा) सर्वाधिक हानिकारक होती है। सामान्यतः यह कीट बहुभोजी होता है लगभग 80 फसलों पर अपना जीवन चक्र पूरा कर सकता है, जिसमें मक्का, बाजरा, ज्वार, धान, गेहूँ एवं गन्ना प्रमुख है, परन्तु मक्का इस कीट की रुचिकर फसल है। चारा, शाक, सूर्यमुखी, बन्दगोभी, फूलगोभी आदि फसलों को भी क्षति पहुँचा सकता है। यह कीट फसल की लगभग सभी अवस्थाओं में हानि पहुँचाता है।
Fall Armyworm कीट से बचाव के लिए ऐसे करें प्रबंधन
चंदौली। इन कीटों से बचाव के लिए फसल की नियमित निगरानी एवं सर्वेक्षण करें। प्रकोप की दशा में जनपद के विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। प्रकोप दिखाई देने पर सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली के व्हाट्सएप नम्बर 9452247111 एवं 9452257111 पर फोटो खींचकर भेजे जिसका समाधान 48 घण्टे के अन्दर किया जायेगा। अण्ड परजीवी जैसे ट्राइकोग्रामा प्रेटिओसम अथवा टेलीनोमस रेमस के 50000 अण्डे प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करने से इनकी संख्या की बढ़ोत्तरी में रोक लगायी जा सकती है। यांत्रिक विधि के तौर पर सांयकाल (7 से 9 बजे तक) में 3 से 4 की संख्या में प्रकाश प्रपंच एवं 8 से 10 की संख्या में बर्ड पर्वर प्रति एकड़ लगाना चाहिए। फाल आगी वर्म के अण्डे इकट्ठा करके नष्ट कर देना चाहिए।
Chandauli:किन्नरों ने मचाया ऐसा हंगामा की परिजनों को बुलानी पड़ गई पुलिस,ऐसे हुए शांत
चन्दौली। बधाई देने के नाम पर नौगढ बाजार में शुक्रवार को किन्नरों का नाटकीय डा्मा घंटों तक चला। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किन्नरों को काफी समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
बताते हैं कि नौगढ़ बाजार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य केपी जायसवाल के यहां पौत्र का जन्म होने पर किन्नरों ने घर में घूस गए और काफी रूपयों की मांग करने लगे। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर आक्रोशित हुए किन्नरों ने खूब हो हल्ला मचाया। जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक अवधेश सिंह व लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान भी किन्नरों का तांडव देख कर समझा बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि नौगढ कस्बा बाजार में बधाई गीत गाने के लिए पहुंचे किन्नरों का समूह मनमाने ढंग से रुपया इत्यादि की मांग कर रहा था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किन्नरों को समझा बुझाकर शांत कराया










