30.6 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 251

Loksabha Election: Media और Social Media पर होगी चंदौली प्रशासन की नजर

चंदौली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पेड न्यूज व एमसीएमसी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप जिलाधिकारी (सदर) ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा  मीडिया में प्रकाशित कराए जाने वाले भड़काऊ, भ्रामक व घृणा फैलाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। निर्वाचन संबंधी किसी भी विज्ञापन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के प्रकाशन के पूर्व मीडिया प्रमाणीकरण एवं मॉनिटरिंग कमेटी से परमिशन लेना अनिवार्य सोशल मीडिया सेल के प्रभारी अधिकारी डीआईओ एनआईसी को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर बारीकी से नजर रखी जाए और कोई भी प्रकरण आने पर अग्रिम कार्यवाही के लिए तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया जाए। अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) के एस पांडेय ने समस्त एआरओ को भी पेड न्यूज एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए निर्देशित किया। कहा कि जनपद में अभी तक कोई भी बड़ी रैली एवं सभा नहीं हुई है। परंतु संभावित प्रत्याशियों द्वारा नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभाओं को बिना परमिशन के आयोजित किया जा रहा है। इस पर सभी एआरओ अपने क्षेत्रों मे विशेष ध्यान रखें तथा अपने स्तर से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित कर दें कि बिना अनुमति के कोई भी नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभा नहीं आयोजित की जाएंगी।

नौगढ़ तहसील के गांवों में पेयजल आपूर्ति को बनाए बेहतर:डीएम

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई। कहा कि जनपद में गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गर्मी के सीजन की शुरूआत विगत वर्ष तापमान की अपेक्षा दो से तीन डिग्री तापमान से हुई है। असंतुलित जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर सीधे देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ेगी।
इस दौरान डीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में सम्भावित लू-तापघाट से बचाव को लेकर जनपद वासियों को अभी से सर्तक रखना होगा तथा लू से बचाव के उपायों को जाने एवं अपना व समुदाय का बचाव कर सके। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एडवाइजरी, सलाह, क्या करें, क्या न करें, विषयक पोस्टर को जारी करते हुए जनपदवासियों को लू प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु जानकारी साझा किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों से लेकर आम लोगों को विशेष रूप से बच्चों को अलग-अलग तरीके के ऐहतियात बरतने हेतु जागरूक किया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी निर्देश दिए कि बच्चों को लू से बचाव हेतु जानकारियाँ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बचाव की जानकारी न होने पर लू से जन-हानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए निम्न सावधानिया बरते-कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक के बीच में जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें हल्के ढीले ढीले सूती कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को जागरूक करते हुए बताया जाए कि धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, काच चश्मा और जूते का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें। अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आए तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क कर पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जानवरों को छांव में रखें उन्हें खूब पानी दें। अपने घर को ठंड़ा रखें, पर्दे शटर का इस्तेमाल करे। रात में खिड़कियाँ खुली रखें। कहा कि लू तापघाट प्रकोप एवं गर्म हवा से बचने के लिए क्या करें क्या न करें की जानकारियाँ अवश्य दें, धूप में खड़े वाहनों में बच्चें एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय कमरे की दरवाजे की खिड़की एवं दरवाजे खुले रखें जिससे हवा का आना-जाना बना रखें, नशीले पदार्थ शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने बचें। स्थानीय मौसम पूर्वनुमान को और आगामी तापमान होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहे। नौगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। साथ ही एनजीओ के माध्यम से गांव-गांव में शीतल प्याऊ की व्यवस्था हेतु कहा जाए।

लोकसभा चुनाव:मीडिया व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगा जिला प्रशासन


चंदौली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पेड न्यूज व एमसीएमसी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप जिलाधिकारी (सदर) ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा  मीडिया में प्रकाशित कराए जाने वाले भड़काऊ, भ्रामक व घृणा फैलाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। निर्वाचन संबंधी किसी भी विज्ञापन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के प्रकाशन के पूर्व मीडिया प्रमाणीकरण एवं मॉनिटरिंग कमेटी से परमिशन लेना अनिवार्य सोशल मीडिया सेल के प्रभारी अधिकारी डीआईओ एनआईसी को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर बारीकी से नजर रखी जाए और कोई भी प्रकरण आने पर अग्रिम कार्यवाही के लिए तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया जाए। अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) के एस पांडेय ने समस्त एआरओ को भी पेड न्यूज एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए निर्देशित किया। कहा कि जनपद में अभी तक कोई भी बड़ी रैली एवं सभा नहीं हुई है। परंतु संभावित प्रत्याशियों द्वारा नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभाओं को बिना परमिशन के आयोजित किया जा रहा है। इस पर सभी एआरओ अपने क्षेत्रों मे विशेष ध्यान रखें तथा अपने स्तर से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित कर दें कि बिना अनुमति के कोई भी नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभा नहीं आयोजित की जाएंगी।

Chandauli:राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह हरिओम हॉस्पिटल में पहुचकर आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हो रहे मरीजो का जाना हाल,लाभार्थियों ने हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा की कही बात

चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में सोमवार को राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह अचानक पहुच गई। और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हो रहे। लाभार्थियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने अपने आयुष्मान कार्ड से मिल रहे लाभ के बारे ने उनको अवगत कराया और हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा की बात कही। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह ने राज्यसभा सांसद का मोमेंटो देकर स्वागत किया।
दरसल राज्यसभा सांसद हरिओम हॉस्पिटल पर लगे आयुष्मान कार्ड से मरीजों को उचित सुविधा उपलब्ध होने का बोर्ड देकर हॉस्पिटल में पहुच गई। और हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह से मिलकर आयुष्मान से बेहतर ईलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान डॉ विवेक सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में एक दर्जन से अधिक आयुष्मान योजना के तहत मरीज भर्ती है। जिसमें ऑपरेशन के अलावा एक दो मरीज गम्भीर रोग से भी ग्रसीत है। सभी मरीजो को आयुष्मान कार्ड द्वारा बेहतर इलाज दिया जा रहा है। वॉर्ड में मरीज भर्ती होने की जानकारी के बाद राज्यसभा सांसद ने मरीजो से मिलने के लिए वॉर्ड में पहुंच गई। और सबके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। जिसमें मरीजों के परिजनों ने हॉस्पिटल की तरफ से बेहतर ईलाज व अच्छी देखभाल की बात कही इस दौरान महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी, डॉक्टर ममता सिंह वैभव सिंह सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

Loksabha Election : 18 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए बने 1868 मतदान केंद्र

Young Writer : लोकसभा चुनाव 2024

Chandauli संसदीय क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन को लेकर विभाग की ओर से तैयारी हुई शुरू

Chandauli: चंदौली लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है चंदौली संसदीय क्षेत्र में मतदान सातवें चरण दौरान होगा। उसकी तिथि 1 जून निर्धारित की गई है। इस संसदीय क्षेत्र में जनपद के तीन विधानसभा और वाराणसी के दो विधानसभा शामिल है। लोकसभा में 18 लाख से अधिक मतदाता शामिल है। मतदाताओं को मतदान के लिए कुल 1868 मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र शामिल है। वहीं जिला प्रशासन ने मतदान स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारियों को दिया है,.ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए ।
इसकी तैयारी निर्वाचन विभाग की ओर से शुरू हो चुकी है। जनपद की संसदीय क्षेत्र चंदौली 76 के लिए कुल 1868 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1569 ग्रामीण क्षेत्रों में और 299 शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र शामिल है। मुगलसराय की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र में 294 और शहर में 113 मतदान केंद्र, सकलडीहा में 357 ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी इलाकों में शून्य है। सैयदराजा की बात करें तो 336 ग्रामीण क्षेत्रों में 13 शहर क्षेत्र में मतदान केंद्र है। अजगरा की बात करें तो 380 ग्रामीण क्षेत्रों में और शहर क्षेत्र में शून्य है। वही शिवपुर की बात करें तो 192 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 173 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में शिवपुर शामिल है और सबसे कम मतदान केंद्र सैयदराजा में बनाए गए। मुख्य विकास अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है और वहां की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तिथि घोषित होने से पहले सभी व्यवस्थाएं ठीक कर लें।

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही सड़क खोदाई के दौरान टूटी पेय जल की पाइप,सैकड़ों उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत

सकलडीहा। कस्बा के प्रतीक्षा हास्पीटल के समीप पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क की खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप बीते छरू दिनों से क्षतिग्रस्त है। शिकायत के बाद भी पाइप की मरम्मत को दूर मौके पर झांकने तक विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे। जिसके कारण कस्बा सहित आसपास गांव के हजारों उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध वाला पानी पीने को मजबूर है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। समस्या का समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है।
 चंदौली से सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क की जेसीबी से खुदाई के दौरान प्रतीक्षा हास्पीटल के समीप जल निगम की पाईप क्षतिग्रसत होगया है। जिसके कारण तहसील मुख्यालय के सकलडीहा कस्बा, टिमिलपुर, तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर सहित अन्य गांव के हजारों उपभोक्ता सुबह शाम पानी की किल्लत से जूझ रहे है। आरोप है कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नही होने के कारण घरों में रमजान और आने वाले चैत नवरात्र में लोग दूषित व दुर्गंध वाली पानी पीने को मजबूर है। जिससे लोग बिमारी की जद में आ रहे है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता केके सोनी ने समस्या का शीघ्र समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है। इस बाबत अवर अभियंता उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराके आपूर्ति बहाल कराया जायेगा।

Chandauli:सड़क हादसे में सौरभ गांगुली घायल,लोगो ने पहुचाया अस्पताल


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के अमरसीपुर गांव के पास रविवार की दोपहर को मोटरसाइकिल के टक्कर से सौरभ गांगुली 25 वर्ष युवक घायल हो गया। युवक का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया।
भैंसासुर गांव निवासी सौरभ गांगुली शहाबगंज बाजार से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही अमरसीपुर ईदगाह के पास पहुंचा मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया।

दोस्तों के साथ नहाने गए बालक की पानी में डूबने से मौत,ग्रामीणों ने चकिया-मुगलसराय मार्ग किया जाम


बबुरी। क्षेत्र के चित्तौड़ी गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में रविवार की दोपहर  रेग्यूलेटर पर दोस्तों के साथ नहाने गए एक बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जिससे नाराज स्वजन व ग्रामीणों ने चकिया मुगलसराय मार्ग पर चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दुदे गांव निवासी प्रदीप राम का पुत्र मोहित 12 वर्ष रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ चितौडी गांव के पास चंद्रप्रभा नदी पर बने रेग्यूलेटर पर नहाने आया हुआ था। सभी बच्चे ट्यूब के सहारे नदी में तैर रहे थे। कि मोहित गहरे पानी में समा गया। मोहित को डूबता देख उसके दोस्तों के हाथ पांव फूल गए। साथ में नहा रहे बच्चे डर के मारे घटनास्थल से भाग निकले। काफी देर बाद मोहित के पिता प्रदीप राम को घटना की जानकारी मिली तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में मोहित के परिजन तथा ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने रेगुलेटर में उतर कर मोहित के शव को ढूंढने की कोशिश की लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसका शव नहीं मिल पाया। देखते ही देखते उक्त स्थान पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मोहित के परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी। जिस पर पहुंचे थानाध्यक्ष बबुरी अनिल कुमार पांडेय ने विभाग में संपर्क कर गोताखोरों की व्यवस्था करने के लिए बात की। देर होने पर ग्रामीण तथा स्वजन नाराज हो गए। तथा चकिया मुगलसराय मार्ग को जाम कर दिया। उग्र ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर चकिया तथा अलीनगर थानों की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मुगलसराय अनिरुद्ध सिंह ने ग्रामीणों को समझा बूझकर चक्का जाम समाप्त कराया। इसके बाद देर शाम पहुंचे गोताखोर बालक के शव को खोजने के लिए रेगुलेटर में उतरे लेकिन समाचार लिखे जाने तक बालक का शव नहीं मिल पाया। मृतक के पिता प्रदीप राम ने बताया कि गांव के ही दो लड़के मोहित के साथ रेगुलेटर पर नहाने के लिए गए हुए थे। मोहित को तैरना नहीं आता था। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों बच्चे मोहित को लेकर जबरदस्ती रेगुलेटर में कूद गए। तैरना न आने के कारण वह गहरे पानी मे डूब गया। सूचना देने के घंटों बाद भी बबुरी पुलिस गोताखोरों को नही बुला पाई।

Chandauli:घर से लापता युवक का पांचवें दिन कुएं में मिला शव,जेब में कागज व टार्च बरामद


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया अहरौरा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव में सड़क किनारे स्थित कुएं में विगत 3 अप्रैल से गायब लापता 22 वर्षीय युवक प्रांजल पांडेय का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रघुनाथपुर गांव निवासी राजा राम पांडेय के दो पुत्रों में छोटा पुत्र प्रांजल पांडेय जागेश्वर नाथ महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बीते 3 अप्रैल की सुबह 4 घर से टहलने निकला प्रांजल लौट कर घर वापस नहीं आया था। परिजनों ने उसे काफी खोजने का प्रयास किया। लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चला। प्रांजल के पिता राजाराम ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। रविवार की दोपहर कुएं से उठ रही दुर्गंध पर ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो एक युवक का शव उतराया हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी के सहारे किसी तरह शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते कुएं के पास पहुंच गए। प्रांजल की मौत से पिता राजाराम, बड़े भाई किशन  और बहन चांदनी का रो रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि मृत युवक के जेब से प्लास्टिक के डिब्बे में लिखा हुआ कुछ कागज और एक छोटी सी टॉर्च बरामद हुई है। बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के घटना का कारण पता चल पाएगा।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगो की मौत,परिजनों में मचा कोहराम



चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की नासिक में शुक्रवार की रात में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दो सदस्य जिंदगी व मौत से जूझ रहे है। 21 मार्च को बनारस से ट्रेन पकडकर पत्नी व बच्चे नासिक गये थे। नासिक से ही बोलेरो करके वे शिरडी के साईं व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद लौटते वक्त घटना घटी। मौके पर वही के दो बाइक सवारों की मौत भी हो गयी। घटना से गांव में परिजनों में कोहराम मच गया ।
जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश यादव सन 2000 से ही नासिक में रहकर थोक में फल का धंधा करते थे। जो नेपाल में अपने बहनोई को ट्रांसपोर्ट के लिए भेजा करते थे। दोनो भांजे पहले से ही पहुँचे थे। तीन लोग यहां से 21 मार्च को ट्रेन से पत्नी, पुत्र व पुत्री नासिक गये थे। वही पर रामकेश ने किसी से बोलेरो मांग के शिरडी के साईं बाबा व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करने गये थे। दर्शन पूजन करने के लिए अपने पत्नी 45 वर्षीय कुसुम देवी, पुत्र 18 वर्षीय अमन यादव,पुत्री 20 वर्षीय आँचल, बनारस के भांजा 25 वर्षीय मुकेश यादव, किशनपुरा निवासी 39 वर्षीय विकास को नासिक से शिरडी गये जहां दर्शन पूजन करने के बाद दो तीन मंदिरों में और गये।

बनारस के भांजे बोलेरो चला रहा था। दर्शन पूजन कर नासिक वापस आ रहे थे। नासिक में ही रास्ते मे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक वाले को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से ट्रक में जा भिड़ी। बाइक पर सवार दो लोगो की मौत तत्काल वही हो गयी। बोलेरो सवार चार लोगों की दर्द नाक मौत हो गयी। लड़की व भांजा किशुनपुरा के विकास जिंदगी मौत से जूझ रहे है। वही नासिक में सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। रसमकेश के सगे बड़े भाई राम भरत मुन्ना महाराष्ट्र बोरीबली में एक कम्पनी में काम करते है। एक भांजा सोहन यादव जो आरपीएफ में वही पास में था। घटना की जानकारी होते ही दोनो लोग तत्काल मौके पर पहुँचकर गये। शनिवार की रात में घटना की जानकारी होते ही गांव में सन्नाटा फैल गया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुचकर शव आने का इंतजार करते रहे।

इनसेट—–
रामकेश के दो पुत्र है। एक पुत्री है। बड़ा पुत्र आकाश बनारस में एसएससी की तैयारी कर रहा है। छोटा पुत्र मृतक अमन खंडवारी देवी इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। जो हाल ही में परीक्षा दिया था। पुत्री आँचल बनारस में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है।

Chandauli
clear sky
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
60 %
2.9kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights