32 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 253

Chandauli: तेज धमाके के साथ चलती डम्फर में लगी आग, जानिए कैसे बची चालक व खलासी की जान

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप शुक्रवार को चलती डम्फर अचानक आग का गोला बन गई। घटना को देख आस पास के लोगो के भगदड़ मच गया। वही चालक व खलासी में किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिग्रेड वाहन से ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताते है कि डम्फर डगमगपुर से गिट्टी लादकर डेहरी जा रहा था। ड्राइवर को डम्फर के ब्रेकशु में कुछ दिक्कत महसूस हुआ। जिस पर उसने मुगलसराय के किसी कारखाने में उसे ठीक कराया। और आगे के लिए लिए रवाना हो गया। इस बीच ट्रक जैसे सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव पहुँची की टायर के पास से ही धुआं उठाने लगा और देखते ही देखते पुरा ट्रक आग की जद में आ गया। और टायर फटने से तेज़ आवाज के साथ धमाका होने लगा इससे आस पास के लोगो मे भगदड़ मच गया। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुँच गई। और फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।

ALVIDA JUMMA: मुस्लिम बंधुओं ने माह-ए-रमजान को किया अलविदा

Chandauli जामा मस्जिद में अवलिदा जुमा की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।
Chandauli जामा मस्जिद में अवलिदा जुमा की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।

नमाज के बाद अमन-चैन के लिए मुस्लिम बंधुओं ने की दुआ

Chandauli: माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा यानी अवलिदा जुमा की नमाज जनपद में शांति एवं सद्भावपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस दौरान मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दूसरी ओर मुस्लिम बंधु विदा हो रहे माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे की नमाज को पूरी अकीदत के साथ अदा किया। साथ ही देश-दुनिया में अमन-चैन कायम रखने के लिए अल्लाह से दुआ की।

इसी कड़ी में चंदौली स्थित शाही मस्जिद और जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम बंधुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मुस्लिम बंधु दोपहर होते ही अपने पारंपरिक लिबास में मस्जिद पहुंचने लगे। नमाज से पूर्व मस्जिदों में तकरीर की गई, जिसमें माह-ए-रमजान के मायने और महत्व पर रोशनी डाली गयी। साथ ही इबादत के साथ के साथ मां-बाप के प्रति बच्चों की जवाबदेही व जिम्मेदारी के महत्व को भी इमाम और मौलाना के दौरान बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि जो मुस्लिम रोजाना शराब व अन्य नशे का सेवन करते हैं उनकी दुआएं कुबूल नहीं होंगी। इबादत के साथ अपने मां-बाप की खिदमत करें और उनके साथ नरमदिली से पेश आए। इसके अतिरिक्त जकात व फितरे के मसले पर मुस्लिम बंधुओं को विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि किन मुस्लिम बंधुओं पर जमात फर्ज है और कितनी राशि फितरे की ईद की नमाज से पहले अदा की जानी चाहिए।

अंत में शाही मस्जिद में ईद की नमाज का सकलडीहा रोड स्थित ईदगाह में सुबह 07ः30 पढ़ाए जाने का ऐलान किया गया। इसके बाद सभी मुस्लिम बंधुओं ने मिलकर अलविदा की नमाज को अदा किया और देश-दुनिया में अमन-चैन कायम रखने के लिए अल्लाह से दुआ की। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अलग ही चहल-पहल देखने को मिली। लोग ईद की तैयारियों के मद्देनजर सेवई आदि की खरीदारी करते हुए नजर आए।

त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से कराएं सम्पन्नः DM Chandauli

DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।
DM Chandauli निखिल टीकाराम फुंडे।

चंदौली। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। इस दौरान अप्रैल माह में पड़ने वाले आगामी त्योहारों नवरात्रि, रामनवमी, ईद, हिंदू नव वर्ष एवं अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथासमय सुनिश्चित कराने का डीएम ने निर्देश दिया। उन्होंने साफ सफाई, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी को भी असुविधा न हो। किसी भी जुलूस या कलश यात्रा से पूर्व प्रशासन से पूर्वानुमति लेना आवश्यक होगा। कहा कि सड़कों पर नमाज न अदा की जाए। सभी संबंधित थानाध्यक्ष आवश्कतानुसार पीस कमेटी की बैठक कर सभी धर्मों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर कर लें जिससे कि सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके। कहा कि सभी त्यौहारों के दौरान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अवश्य सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं सीओ को क्षेत्र में निकल कर चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश भी दिया। एसपी डा. अनिल कुमार ने कहा कि सभी एसएचओ अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए भ्रमणशील रहें। पीस कमेटी की बैठक के साथ अंबेडकर जयंती सुरक्षा समिति की बैठक कर आयोजकों व प्रतिनिधियों से वार्ता कर लें। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सड़कों पर नमाज न अदा की जाए।

उन्होंने कहा कि कल अलविदा की नमाज को लेकर विशेष चौकसी बरती जाए। ईद को देखते हुए ईदगाह एवं मस्जिदों के रास्तों में ट्रैफिक का विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान न तो नमाजियों को दिक्कत हो न आमजन को। उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश भी दिया। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने इन त्यौहारों के दृष्टिगत फायर सेफ्टी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए किसी भी तरह अग्निकांड संबंधी कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस दौरान डॉक्टरों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए तथा प्रमुख जगहों पर एंबुलेंस को भी तैनात किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान सभी खाद्य विक्रेता खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का अनुपालन करते हुए ही खाद्य पदार्थों की बिक्री करें ऐसा न करने वालों पर अभियान चला कर कार्रवाई की जाए।

School Chalo Abhiyan: बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

हथियानी गांव में स्कूल चलो जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।
हथियानी गांव में स्कूल चलो जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।

Chandauli: सदर ब्लाक क्षेत्र के हथियाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान तथा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। उक्त रैली गांव भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चे स्लोगन गा रहे थे। कि हर घर शिक्षा दीप जलेगा तब जाकर अंधकार मिटेगा वही रैली के बाद विद्यालय में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला आफजाई  किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य है। कि बच्चों के माता-पिता व ग्रामीणों को जागरूक करना है। जो पढ़ाई के प्रति गंभीर नही होते हैं। और प्रतिदिन बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं। ऐसे में गांव के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगो को रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अजित कुमार सिंह, सऊद अहमद, रवि मिश्रा राम आजा तिवारी अनुज कुमार मिश्रा स्वामी नीलम दीपा ममता निधि सरिता आदि लोग मौजूद रहे

Railway ने चैन पुलिंग करने वाले 105 लोगों को पकड़ा

रेलवे : young Writer

DDU Nagar: पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो। ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले एक सप्ताह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 105 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन समय पालन के तहत् इन 07 दिनों में सर्वाधिक 53 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 16, सोनपुर मंडल में 14, धनबाद मंडल में 13 तथा डीडीयू  मंडल में 09 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। ऑपरेशन महिला सुरक्षा मे तहत पिछले एक सप्ताह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 180 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।

Samajwadi Party के राष्ट्रीय सचिव बने Manoj Singh W

मनोज सिंह डबलू

लोकसभा चुनाव-2024 के बीच समाजवादी पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

Chandauli: जन आंदोलन व किसान आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी एवं समाजवादी पार्टी के प्रति समर्पण व निष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दी। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा गया। लोकसभा के बीच पार्टी ने दायित्वों को सौंपने के साथ ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई है।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों व समाजवादी पार्टी के लोगों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया और पार्टी के फैसले को सही बताते हुए उसका स्वागत किया। कहा कि इससे समाजवादी पार्टी न केवल जनपद चंदौली, बल्कि पूरे पूर्वांचल में सशक्त होगी। विदित हो कि माधोपुर निवासी सपा नेता मनोज सिंह डब्लू जनहित को लेकर अपनी मुखरता और सत्ता-शासन से जवाब-तलब के लिए जाने जाते हैं। बीते कुछ सालों से जिस तरह से उन्होंने विपक्ष के एक सक्रिय नेता के दायित्वों का निर्वहन किया है उससे जनपद ही नहीं, पूर्वांचल और पूरे प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक शख्सियत के रूप में उनकी पहचान स्थापित हुई है।

ऐसे में पार्टी ने लोकसभा के शंखनाद के बाद संगठन के विस्तार और उसे मजबूती प्रदान करने के क्रम में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देने के साथ ही अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाबत सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति सदैव निष्ठावान रहा हूं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा व कर्मठता के साथ किया जाएगा। संगठन की मजबूती व जनहित में जो भी आवश्यक कदम होंगे समय-समय पर उसे उठाने का काम किया जाएगा। किसान, नौजवान व आम आदमी की समस्याओं का निदान मेरी प्राथमिकता में शामिल है।

Chandauli की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित आधा दर्जन का बैनामा निरस्त

बैनामा रद्द, बैनामा निरस्त

बंजर जमीन का गलत तरीके से करवाया था बैनामा

DDU Nagar(Chandauli): मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव में सरकारी जमीन को गलत तरीके से बैनामा कराने वाली पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख सहित आधा दर्जन लोगों का बैनामा एसडीएम ने निरस्त कर दिया। नगर क्षेत्र के पराहूपुर गांव निवासी मुकुंद, पंकज श्रीवास्तव व नीति श्रीवास्तव ने गत दिनों एसडीएम से शिकायत किया कि पथरा गांव के आराजी संख्या 136/1 जो अभिलेखों में ग्राम समाज की बंजर भूमि है। जिसे कुछ लोगों ने गलत तरीके से बगैर किसी आधिकारिक आदेश के अपने नाम कराकर इसकी खरीद बिक्री कर रहे हैं। इसकी जांच पड़ताल होने पर कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम विराग पांडेय ने तत्काल जांच तहसीलदार को सौंप दी। जांच में पाया गया कि उक्त जमीन बगैर किसी आदेश के काबुल अहमद के नाम दर्ज हो गई है। जिसने उक्त जमीन की खरीद बिक्री करते हुए सदर विकास खंड की पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी पत्नी अरविंद यादव सहित शाह नसीर अहमद, इकराम अहमद, शाहिद अहमद, नियाज अहमद व रामनरेश यादव आदि को बैनामा कर दिया। जो पूरी तरह से अवैधानिक है। एसडीएम विराग पांडेय ने ग्राम समाज की जमीन का गलत तरीके से बैनामा कराने वाले सदर ब्लॉक की पूर्व प्रमुख सहित आधा दर्जन लोगों का बैनामा निरस्त कर उसे पुनः ग्राम समाज के नाम करने का आदेश दिया है, जिससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। विराग पांडेय ने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, जहां से शिकायत आएगी वहां तत्काल कार्रवाई होगी। तालाब, ग्राम समाज, सरकारी जमीन, नवीन परती आदि जमीनों को गलत तरीके से बैनामा कराने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन काफी सख्त हो गया है।

इस संबंध में एसडीएम विराग पांडेय ने बताया कि पथरा गांव के आराजी संख्या 136/1 का क्षेत्रफल करीब डेढ़ एकड़ है। इसका गलत तरीके से कागजात में नाम दर्ज कराकर खरीद बिक्री की गई थी। तहसीलदार की रिपोर्ट पर उक्त जमीन को पुनः ग्राम समाज के नाम से कर दिया गया है। उन्होंने कहा की सरकारी जमीनों पर किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, जहां से भी ऐसी शिकायत आएगी तत्काल उस पर कार्रवाई होगी।

Naugarh : नशीला पदार्थ सूंघाकर सोने के आभूषणों पर फेरा हाथ

घटना के बाद नौगढ़ बाजार में जुटी दुकानदारों की भीड़।
घटना के बाद नौगढ़ बाजार में जुटी दुकानदारों की भीड़।

नौगढ़। ज्वेलरी की दुकान में घुसकर 02 महिलाओं ने महिला दुकानदार ज्योति सोनी को नशीला पदार्थ सूंघा कर के 05 सोने की लाकेट लगभग 1.5 लाख रुपए का चोरी करके फरार हो गयी। कुछ समय बाद होश में आने पर सोने का लांकेट चोरी होने की जानकारी पाकर के महिला दुकानदार सन्न हो गई। बाजार वासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

जनपद चन्दौली के अलीनगर गांव निवासी विकास सोनी काफी दिनों से परिवार सहित नौगढ बाजार में रहकर आयुशी ज्वेलर्स एवं बर्तन भण्डार के नाम से दूकान खोल कर जीविकोपार्जन करता है। बुधवार को विकास सोनी दवा कराने के लिए वाराणसी गया था। दुकान पर उसकी पत्नी ज्योति सोनी बैठी थी। करीब 03 बजे 02 महिलाएं दुकान पर पहुंच कर के महिला दुकानदार से सोने का जेवर दिखाने को कहीं। जेवर देखते देखते ठग महिलाओं ने रूमाल में रखा हुआ नशीला पदार्थ सूंघा कर के 05 सोने की लांकेट लेकर के फरार हो गयी। कुछ समय बाद होश में आने पर महिला दुकानदार ज्योति सोनी ने पड़ोसियों को आप बीती बताई। जिसकी सूचना नौगढ़ थाना पुलिस को दिए जाने पर पुलिस तत्काल जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों का फूटेज से ठगी करने वाली महिलाओं की पहचान कराई जा रही है।

Chandauli:जायसवाल परिवार ने मनाया होली मिलन समारोह, विधायक रमेश जायसवाल ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ


चंदौली। जायसवाल परिवार की ओर से मंगलवार की रात मुख्यालय स्थित दुल्हन लान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया।
इस दौरान रमेश जायसवाल ने कहा कि होली भाईचारे का प्रतीक है। होली हम सभी को आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। होली ऐसा त्यौहार है। कि लोग अपने पराए को भूलकर एक हो जाते हैं। यह भाईचारे के साथ सौहार्द का प्रतीक है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि आपसी भाईचारा बना रहे। और एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल हो सके। कहां कि जयसवाल परिवार प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार मानता है। इस परंपरा को आगे भी कायम रखने की जरूरत है। इस दौरान सभासद विजय जायसवाल सभासद प्रतिनिधि दिलीप जायसवाल सिद्धार्थ जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल,आशुतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल संतोष जायसवाल उपस्थित रहे।

Chandauli:अधिवक्ताओं ने न्यायालय सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का समझा दर्द कचहरी के समीप उनके लिए लगवाया टीन शेड,ड्यूटी में होगी सहूलियत

चंदौली। सदर तहसील के समीप घंटो खड़े होकर न्ययालय की सुरक्षा व ट्रैफिक संभाल रहे पुलिसकर्मियों के लिए संयुक्त बार ने पंडित कमला पति त्रिपाठी पार्क के बाहर टीन शेड का निर्माण कराकर उनके बैठने का इंतेजाम कराया इस कार्य से खुश होकर पुलिसकर्मियों ने संयुक्त बार के टीम मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया।
विदित हो कि न्यायालय सुरक्षा व सदर तहसील के समीप जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहते हैं। लेकिन पुलिसकर्मियों ठंडी व बरसात के दिनों जैसे तैसे अपनी ड्यूटी कर लेते हैं। लेकिन भीषण गर्मी में पुलिसकर्मियों को कड़ी धूप में घंटो हलकान होना पड़ता है। जिसको देखते हुए सयुक्त बार ने पुलिसकर्मियों के दर्द समझते हुए उनके लिए टीन शेड का निर्माण कराया। जिससे उनको ड्यूटी करने में सहूलियत हो सके। इस दौरान डिस्क्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, सिविलबार एसोसिएशन के अध्यक्ष महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मौर्या पूर्व अध्यक्ष संतोष संतोष सिंह,आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
52 %
3.1kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Verified by MonsterInsights