32 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 254

Cyber Crime : Police ने ठगी के 34990 रुपये पीड़ित को दिलाया वापस

पीड़ित के साथ Cyber Crim Police टीम।
पीड़ित के साथ Cyber Crim Police टीम।

चंदौली। जनपद पुलिस ने मनिहरा निवासी रामबचन पुत्र शिवप्रकाश के बचत खाते से साइबर ठगों द्वारा यूपीआई के माध्यम से पैसे की ठगी कर ली गयी। घटना के बाद पीड़ित ने तीन मार्च को फ्राड होने के सम्बन्ध में साइबर सेल जनपद चन्दौली को आकर प्रार्थना पत्र दिया गया।
इसके बाद एसपी डा. अनिल कुमार के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्यवाही करते पीड़ित रामबचन को कुल 34990 रुपये धनराशि वापस कराये गये। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि गत कई वर्षों से चन्दौली पुलिस लगातार साइबर सुऱक्षा से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके जनपदवासियों को साइबर फ्राड के प्रति जागरूक करती चली आ रही है। लगातार स्कूल, कॉलेज व ग्रामों मे गोष्ठी का आयोजन करके लोगों को वर्तमान समय में हो रहे नये-नये तरीके के साइबर क्राइम व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी जा रही है। कहा कि अनाधिकृत ग्राहक सेवा अधिकारी के फोन कॉल से बचे। किसी भी अनजान फोन कॉल को उठाने से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत बैंकिग, पासवर्ड या ओटीपी से सम्बन्धित जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। कोई भी बैंक या संस्था फोन कॉल के माध्यम से कोई ओटीपी या अन्य जानकारी नही मांगता है। बताया कि अनाधिकृत व अनजान ऐप को डॉउनलोड न करे। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ जानकारी के अभाव में किसी भी प्रकार साइबर फ्राड हो जाता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1930 डॉयल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें। फिर साइबर थाने आकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पजीकृत करा सकते है।

Chandauli:असलहा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहा था बिहार

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने मझवार गाँव स्थित प्राइमरी स्कूल  के समीप बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को स्कूटी के साथ धर दबोचा। जिसके पास से अवैध असलहा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने युवक उसको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। और आगे की कार्यवाई में जुट गई।पुलिस ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव  कोतवाली में तहरीर दिया था। कि पंचायत भवन का ताला तोडकर उसमे रखा सारा सामान चोरी कर लिया गया है। जिसमें डेस्क टाप सेट, सी.पी.यू.,की-बोर्ड, माउस यू.पी.एस., सी.सी.टी.वी. कैमरा मशीन, पंखा, इनवर्टर, बैट्री, चार्जिंग सोलर बैट्री, मशीन, कुर्सी, आलमारी तोड़कर प्रिंटर मशीन फाइल रजिस्टर चोरी हुआ है। उक्त चोरी में लिप्त राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ टेल्हू निवासी फुटिया न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Mukhtar Ansari को बिंद समाज ने दी श्रद्धांजलि

मुख्तार अंसारी

DDU Nagar: श्री राम जानकी शिव मंदिर बिलारी डीह में मुख्तार अंसारी को बिंद समाज की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने Mukhtar Ansari द्वारा गरीबों मजलूमों पिछड़ों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की। कहा कि सही मायने में  मुख्तार अंसारी गरीबों के मसीहा थे।

स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के परिजनों द्वारा जेल में जहर देने की बात कही जा रही है इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई द्वारा कराया जाना अति आवश्यक और संविधान के हित में है । इस अवसर पर दाताराम, शमीम मिल्की, प्रो शिवराम चौहान, गुरु पूरन पटेल, तिलकधारी बिंद, दया मोहन, सुशील, महेंद्र बिंद, राजेंद्र बिंद ,बिहारी लाल बिंद, अंजू चौहान, रमेश सिंह पटेल और पूर्व प्रधान छोटेलाल बिंद,जवाहर  सिंह, तुलसीराम, बाबू नंदन, विजय कुमार भारती, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन वकार अहमद प्रधान ने किया।

Shahabganj में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

बंदरों का आतंक : Young Writer


शहाबगंज। ग्रामीण बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान हो गये है। वहीं प्रशासन से बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग भी हवा हवाई साबित हो रहा है। कस्बा में बंदरों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है।

बंदरों से बचने के लिए लोग अपने घरों की बालकनी छतों पर हजारों रुपए खर्च करके लोहे की जाल लगवा रहे हैं, जिससे बंदरों के आतंक से बचा जा सके। बंदर किसी न किसी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं व राहगीरों को काट रहे हैं। बंदर झुंड बनाकर घरों में घुसकर रखा सामान उठा कर ले जाते हैं। बंदरों के डर से बच्चे गली, छतों पर नहीं खेलते हैं। महिलाएं भी छतों पर कपड़े सुखाने के बाद उनकी रखवाली करती हैं। बंदर छतों पर सूखने वाले कपड़े उठाकर ले जाते हैं। धूम में सुखने वाली खाद्य सामग्री भी नुकसान कर देते है। इसी तरह का नजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में हर रोज देखने को मिल रहा है जहां तीन से चार मरीज आ रहे हैं। जिनको बंदरों ने काटकर घायल किया हुआ है। डा.संदीप गौतम ने कहा कि जो रैबीज इंजेक्शन लगाने अस्पताल में आ रहे है। उनमें अधिकांश बंदरों के काटे हुए हैं। विकासखंड परिसर के विश्राम स्थल में बैठने से लोग डर रहे है हर दिन किसी न किसी को बंदर काट ले रहे जिससे आमजन में दहशत का माहौल व्याप्त है।

औचक निरीक्षण में खामियों को देख डीएम ने दी चेतावनी,लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर अस्पताल पहुंचे डीएम

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को जिला अस्पताल चंदौली परिसर में चल रहे कार्यों और जनसामान्य को हो रही असुविधा के मद्देनजर अवैध अतिक्रमण तथा वाटर लागिंग आदि का किया निरीक्षण। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर मानक एवं गुणवत्ता परखी। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी।इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मौके पर इस्तेमाल हुई सामग्री व ईंटो की गुणवत्ता टेस्ट रिपोर्ट तलब की। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जिलाधिकारी की दो टूक निर्देश दिए। कहा कि अधीनस्थों पर सारा काम न छोड़े, बल्कि मौके पर खुद उपस्थित रह कर कार्य करवाएं। बिना गुणवत्ता जांच के यदि कोई सामग्री उपयोग हुई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने मेडिकल वेस्ट को परिसर से हटाए जाने हेतु सीएमएस को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। जिला अस्पताल की मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सीएमएस पर नाराजगी जताई। जिला अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया। चेताया कि सभी दुकान वाले निर्धारित समय में अपनी दुकान और सामान स्वयं हटा लें अन्यथा उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। वाटर लागिंग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल से सटे माइनर का मौके पर जाकर मुआयना किया और समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को देर शाम तलब किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

लापता युवक का लतीफ शाह डैम में उतराया मिला शव,मचा हड़कंप


चकिया।कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह डैम में मंगलवार की सायं लापता एक युवक का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जहां उसकी पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के रामपुर कला ग्राम पंचायत के भागुपुर गांव निवासी मोहम्मद हुसैन 18 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।
भागुपुर गांव निवासी जलालुद्दीन का सबसे छोटा पुत्र मोहम्मद हुसैन मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शनिवार की सायं से ही वह घर से बिना कुछ बताएं लापता था। परिजनों ने उसे काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
मंगलवार की सायं डैम के पानी में ग्रामीणों ने युवक का शव उतराया हुआ देखा तो शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष, थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति और रामपुर चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। जहां से युवक के शव को बाहर निकलवाया।थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का कारण पता चल पाएगा।

Chandauli:आजाद नगर वार्ड में पहुचकर चेयरमैन ने चंदे का पैसा कराया वापस खुद के पैसे से कराया सड़क व नाली का निर्माण,बोले नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना मेरी प्राथमिकता


चंदौली। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 आजाद नगर के वार्ड वासियों ने सड़क पर बह रहे नाले की गंदे पानी व गंदगी को लेकर नगर पंचायत व अपने सभासद से नाराज होकर खुद के चंदे से नाली व सड़क का निर्माण करा रहे थे। उक्त मामला नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू के संज्ञान में आया तो वो रात में ही आजाद नगर वार्ड में पहुच गए। और सभी वार्डवासियों का पैसा वापस कराकर खुद के पैसे से गिट्टी बालू व सीमेंट गिरा कर सड़क व नाली का निर्माण कराया। चैयरमैन के इस कार्य से वार्डवासियों ने उनकी खूब प्रसंशा की और उनको लगे लगाकर धन्यवाद दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर के लोगों की परेशानियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर को स्वच्छ, सुंदर रखना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने नगरवासियों अपील किया। कि वो अपने घरों के आस पास गंदगी न करें। घर के कूड़े को निर्धारित स्थल पर ही फेंके। बिना लोगों के सहयोग से नगर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता है। घरों के आस पास पड़े गंदगी से कई तरह की बीमारियां पनपती है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। और उन्हें काफी परेशानी होती है। इस दौरान सुनील शर्मा,पप्पू पाल, शिवदास पाल,नजर अली खान,राजेन्द्र शर्मा, ओमशरण पाल,विजयी पाल, राजनाथ पाल,सोमारू केशरी,गौरव कुमार,पंकज केशरी, प्रदीप कुमार संदीप केशरी आदि मौजूद रहे।

BJP Candidate के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंदौली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी विनय कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होने गुजरात के राजकोट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एएसपी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान पुरुषोत्तम रूपाला के द्वारा क्षत्रिय समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी किया गया था। जिसके बाद से क्षत्रिय समाज के लोग आक्रोशित हैं। एएसपी ने आश्वस्त किया कि आपकी बातें ऊपर तक पहुंचा दी जाएगी।
इस दौरान भुपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोगों ने खुद बलिदान देकर भी दूसरों की रक्षा करने का कार्य किया। लेकिन अब कुछ नेताओं को क्षत्रिय समाज में बुराई दिखने लगी हैं। अपने भड़काऊ बयानों से समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि गुजरात के राजकोट से भाजपा के उम्मीदवार पुरूषोत्तम रूपाला ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी किया। इसके बाद से क्षत्रिय समाज के लोगों ने उनके खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। कहा कि भी तक इस मामले में भाजपा के किसी बड़े नेता का बयान सामने नहीं आया हैं। भाजपा के लोगों के मौन रहने के पीछे भी कोई राज हो सकता हैं। अगर पुलिस के द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो क्षत्रिय समाज के लोग कोर्ट में आवेदन करके मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस दौरान संजय सिंह, अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Police Action : Social Media पर भड़काऊ पोस्ट व मैसेज पर होगी कार्यवाही

चंदौली। जनपद पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व मैसेज करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। एसपी डा. अनिल कुमार द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश के बाद सोशल मीडिया सेल की टीम को सक्रिय कर दिया है।

एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, जाति विशेष व धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ आडियो-वीडियो के आदान-प्रदान करने के अलावा राजनैतिक कमेंट के मैसेज व ब्लाग पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर किए जाने वाले हर पोस्ट की पड़ताल की जा रही है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों की सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ गयी है। पार्टी व प्रत्याशी के प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया निगरानी सेल गठित्त कर दी गई है।

इस सेल का कार्य वाट्सएप ग्रुप फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूव, इंस्टाग्राम, वेबसाइट ब्लाग समेत अन्य पर निगरानी रखना है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, विशेष जाति-धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने व शेयर करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। मैसेज को शेयर व पोस्ट करने वालों के साथ ही ग्रुप एडमिन भी इस कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिसूचना जारी करते हुए सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है। इसके लिए उन्होंने गूगल, फेसबुक, जैसे प्रमुख सोशल मीडिया के लिए अलग से नियमावली जारी की है।

ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, वाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कोई भी वीडियो व आडियो के अलावा अन्य मैसेज को पोस्ट करने और उसे शेयर करने वालों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने जिले में सोशल मीडिया निगरानी सेल का गठन किया है। इसी प्रकार से जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से भी एक सेल बनाया गया है। जो राजनैतिक पार्टी व उनके नेताओं की ओर से चुनाव से संबंधित खबर, प्रचार प्रसार से संबंधित विज्ञापनों पर नजर रखेगी।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर हालात गंभीर, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले


पड़ाव। क्षेत्र के साहूपुरी मार्ग पर रविवार की देर रात तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायल की निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सहूपुरी निवासी करन कश्यप रात्रि मे वाराणसी से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वो चौरहट गांव के समीप पंहुचा है। सहूपुरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। करन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज इतनी तेज थी। की आस पास के लोग मौके पर इकठा हो गए। घटना को देख कार में बैठे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वही ग्रामीणों ने कार चालक सुजाबाद निवासी अभिषेक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।

Chandauli
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
52 %
3.1kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Verified by MonsterInsights