29 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 255

Chandauli:लूट को अंजाम देने वाले 25000 हजार के दो इनमिया बदमाश चढ़े पुलिस हत्थे, बोले एसपी जनपद में चल रहे वांछित कर दे सरेंडर नही तो होगी कुर्की

चंदौली। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में इनामिंया व गैंगेस्टर के अपराधियों के विरुद्घ चलाये जा रहे। अभियान में धानापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक 25000 हजार के दो इनामी बदमाश को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधियों को आगाह किया गया। कि विभिन्न अभियोग में वांछित चल रहे। आरोपी आत्मसमर्पण कर दे। ऐसा नही करने पर उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ इनाम घोषित करते हुए सम्पत्ति की जब्तीकरण, कुर्की इत्यादि की कार्यवाही की जाएगी बताया कि वर्ष 2021 में जय प्रकाश पुत्र श्याम नारायन द्वारा अपने साथी शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र जय प्रकाश निवासीगण जीयनपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली के साथ मिलकर थाना सकलडीहा क्षेत्र स्थित अलीनगर तिराहा पर एक टेम्पो को कमालपुर जाने के लिये किराये पर लिया और धानापुर थानाक्षेत्र के ग्राम भदाहूं के पास पेशाब करने के बहाने उतर कर आटो ड्राईवर को मार पीटकर उससे 3000 रूपये नकद छीन लिये तथा आटो को लूटकर लेकर भाग गये। उक्त घटना के बावत थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 110/2021 का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें गिरफ्तारी व बरादमगी की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध मु.अ.सं. 42/2024 धारा उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे, जिनके ऊपर 25000–25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ जीयनपुर पंचायत भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई,कुछ देर बाद सामने से आ रहे दो व्यक्तियों को पहचान करते हुए रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर दोनो व्यक्ति भागने लगे जिनको घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Chandauli:रेलवे ट्रैक पर मिले शव का पुलिस ने ऐसे किया शिनाख्त,बेटा बोला ठीक नही था पिता का मानसिक संतुलन


कमालपुर। धीना रेलवे स्टेशन के पश्चिम डाउन ट्रैक होम सिग्नल के समीप रविवार की देर शाम एक 70 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव का जांच पड़ताल किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
धिना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए विभिन्न ग्रुपों में उसका फोटो वायरल कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी गांव निवासी मृतक का पुत्र अशोक यादव ने धिना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव को मोबाइल पर फोन कर बताया कि मेरे पिता रामकेश यादव पुत्र स्व बहादुर यादव उम्र 70 वर्ष जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।वो ट्रेन से जमानिया रिस्तेदारी में जा रहे थे। हो सकता है। ट्रेन से गिर गये हों और उनकी सर में चोट लगाने से मृत्यु हो गयी हो। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

INDIA गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी के लिए मांगी चंदौली की एक विधानसभा सीट

शमीम मिल्की

चंदौली। व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय चंदौली के एक लान में हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव-2024 की रणनीति तय की गई। इस दौरान व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा चंदौली के प्रवक्ता शमीम मिल्की ने बताया कि ईद बाद जनपद के सपा, बसपा व कांग्रेस से जुड़े मुस्लिम नेताओं की एक बड़ी बैठक की जाएगी और लोकसभा चुनाव के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा।
इसके बाद जनपद के मुस्लिम नेता ईद बाद इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव से मिलेंगे। इन नेताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव में चंदौली जनपद के किसी एक विधानसभा से मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिए जाने के मुद्दे पर बातचीत व चर्चा करेंगे। व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के प्रवक्ता शमीम मिल्की ने बताया कि यदि नेताओं से बातचीत सकारात्मक रही और वे एक विधानसभा से मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे, तभी चंदौली लोकसभा में मुस्लिम समुदाय का वोटर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मतदान करेगा।

बिना लाइसेंस के 9 फीट मिट्टी की खुदाई कर रहे खनन माफिया

बलुआ डेरवा में जेसीबी से खनन करते खनन माफिया
बलुआ डेरवा में जेसीबी से खनन करते खनन माफिया

चहनियां। डेढ़ वर्ष चुप रहने के बाद खनन माफिया फिर से सक्रिय हो गये है। जो बिना लाइसेंस के मानक के विपरीत मिट्टी खुदाई करा रहे है। यह कार्य भोर से सुबह तक चल रहा है। गंगा किनारे खुदाई करने से ग्रामीणों को भी खतरा बढ़ गया है।
सरकार द्वारा गंगा किनारे गांवो को कटान से बचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। किन्तु खनन माफियाओं ने तो हद ही कर दी है। डेरवा खुर्द गांव में गंगा किनारे से महज 500 से 700 मीटर पर एक तो बिना लाइसेंस के खनन किया जा रहा है। ऊपर से 8 से 9 फीट की खुदाई हो रही है। जबकि खुदाई करने का मानक महज तीन फीट ही है। खनन माफियाओं द्वारा यह कार्य भोर से रात तक कराया जा रहा। जो जेसीबी से खनन कर दर्जनों ट्रैक्टर से ढुलाई किया जा रहा है। 8 से 9 फीट की खुदाई करने से गांवों का भी अस्तित्व खतरे में आ जायेगा। खनन माफिया द्वारा मनमाने तरीके से दबंगों द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है। कि बाढ़ के दौरान ये मिट्टी ही पानी को रोकता है। जो ज्यादा मात्रा में खनन होने पर पानी तेजी से गांव में आ जायेगा। हर तरफ तबाही हो सकती है। किन्तु खनन माफियाओं को इससे कुछ भी लेना देना नही है। उन्हें तो सिर्फ रुपयों से मतलब है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन्हें नही रोका गया तो आने वाले बाढ़ के दिनों में लोगो को गांव छोड़कर पलायन होना पड़ेगा।

पिलर बनाने को लेकर हुआ विवाद जमकर चले लाठी डंडे पाँच घायल,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


शहाबगंज। क्षेत्र के अमाँव गांव में अशोक कुमार पुत्र शंकर राम अपने जमीन पर मकान बनाने के लिए पिलर दे रहे थे। इस दौरान गांव के मनबढ़ युवकों द्वारा पहुंच कर काम रोकने लगे समझाने बुझाने पर नहीं माने मारपीट पर अमादा हो गए। लाठी डंडे से लैस होकर विपक्षी बृजेश कुमार पुत्र वासुदेव ,महेंद्र पुत्र वासुदेव, राजेंद्र पुत्र वासुदेव, लादू पुत्र वासुदेव ने मारने मारपीटने लगे जिसमें अशोक व उनकी भाभी रागनी देवी माता सुनीता देवी को काफी चोटे आयी। वहीं तीनों घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में कराया गया। वहीं अशोक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मारपीट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sakaldiha सहित आधा दर्जन गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली

लाखो की लागत से तहसील उपकेंद्र का बदला जा रहा टाली व पैनल

सकलडीहा। कस्बा स्थित तहसील उपकेंद्र से सकलडीहा तहसील मुख्यालय सहित छह गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। निर्बाध आपूर्ति हो सके इसलिए रविवार को उपकेंद्र के दोनों फीडरों का टाली व पैनल बदलने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में दर्जनों बिजली कर्मी लगे है। विभाग के मुताबिक इस वीसीबी पैनल के बदलने से बार-बार की होने वाली फाल्ट पर रोक लगेगी। जिससे आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी में 3000 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि पैनल बदले जाने के कारण करीब दस घंटा से अधिक समय से आपूर्ति ठप रहा।

सकलडीहा तहसील उपकेंद्र से कुल दो फीडर संचालित है। इनदोनो फीडरों से कुल छह गांव सकलडीहा, ताजपुर, तेंदुई, दुर्गापुर, नागेपुर, टिमिलपुर के करीब 3000 उपभक्ताओ को बिजली सप्लाई की जाती है। बीते कई महीने से वीसीबी पैनल पुराना हो जाने के कारण तकनीकी खराबी आती रहती थी। जिससे लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लोगो की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने लगभग 20 लाख की लागत से चार वीसीबी पैनल को बदल दिया। दर्जनो विजली कर्मियों ने पैनल को ट्रैक्टर की मदद से लगा रहे थे। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी में उपभोक्ताओं को यह पैनल बदलने से निर्वाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तेजी से चारों पीवीसी पैनल बदलने का कार्य किया जा रहा है। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस मौके पर जेई मनीष कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, निरंजन पटेल, प्रवीण, रमेश, जितेंद्र, रामदेव, पंकज यादव, पिंटू पांडेय, संजय, रमशे, मुन्ना सहित अन्य बिजली कर्मी रहे।

GRP Inspector राम प्रवेश का ब्रेन हेमरेज से हुआ निधन

डीडीयू नगर। डीडीयू राजकीय रेलवे पुलिस थाना में तैनात निरीक्षक रामप्रवेश सिंह की शनिवार की रात ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। शनिवार को गोरखपुर स्थित सरकारी आवास में ब्रेन हेमरेज होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान निरीक्षक की मौत हो गई। रामप्रवेश सिंह पिछले तीन माह से चिकित्सकीय अवकाश पर रहे।

प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना के जगदीशपुर गांव निवासी रामप्रवेश सिंह दो साल पहले जीआरपी दिलदारनगर में चौकी के प्रभारी रहे। प्रमोशन होने पर निरीक्षक बनने पर उनका स्थानांतरण कंट्रोल रूम प्रभारी के पद पर प्रयागराज हो गया। बाद में मिर्जापुर जीआरपी के निरीक्षक बने। एक वर्ष पहले लगभग राजकीय रेलवे पुलिस थाना डीडीयू में पहुंचे। यहां अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में तैनात हुए। कुछ वर्षों से हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में ओपेन हार्ट सर्जरी हुई। जिसके कारण वे चिकित्सकीय अवकास पर चल रहे थे। अतिरिक्त निरीक्षक नगर के आईपी माल के पीछे किराए का कमरा लेकर रहते थे। तबियत बिगड़ने पर वे गोरखपुर स्थित पुलिस लाइन आवास में परिवार के पास चल गए। यहां सरकारी आवास में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। शनिवार की रात अचानक वे अचेत हो गए। जिन्हें परिजनों ने लखनऊ के पीजीआई ले गए। बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक को दो पुत्रियां और एक पुत्र है। दो दिन पहले ही एक पुत्री के पिता बने थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय जीआरपी के कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह सहित सभी ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जीआरपी से एसआई संदीप राय और दो कांस्टेबल गोरखपुर पहुंच गए हैं।

बियर के दुकान में सें धमारी कर नगदी व बियर चोरी,जांच में जुटी पुलिस

पड़ाव। जलीलपुर चौकी अंतर्गत भोजपुर गाँव के समीप रामनगर रोड पर शनिवार की बीती रात चोरों ने एक बियर के दुकान मे सेंधमारी कर नगद व चार पेटी बियर पर हाथ साफ़ किया। सेल्समैन ने स्थानीय पुलिस को सुचना दी मौके पर पुलिस पहुंच कर जाँच पड़ताल मे जुट गई।भोजपुर मे बियर व अंग्रेजी शराब की दुकान अगल बगल ही है। बीच से  दो फिट की गली है। उसी गली से चोरों द्वारा बियर की दुकान की दीवार काट कर दुकान से सात हजार नगद व बियर कीमत 9400 रुपये की चोरों द्वारा चुरा लिया गया। जिसकी सुचना बियर के दुकान का सेल्स मैन विवेक यादव ने दूरसंचार के माध्यम से स्थानीय चौकी पर सुचना दी सुचना पकार पाकर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल मे जुट गई।  बताते है। की दोनों दुकान के बगल वाले गली के भीतर एक बड़ा चीखने का दुकान है। जिसमे दोनों दुकानों द्वारा शाम ढलते ही पूरी तरह से भर जाता है।  देर रात तक लोग उसमें बैठ कर पीते पिलाते है। और लोगों मे आये दिन तू-तू मैं-मैं देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का भी कहना है। इस जगह जो देर रात तक बैठ कर पीता है। उसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। वही दोनों दुकान पर लगे सीसीटीवी कमरे में चोरी की घटना के समय एक आदमी काला पेंट और नीले रंग का शर्ट प

Crime : बियर के दुकान में सेंधमारी कर नकदी व बियर चोरी

बियर के दुकान में जाँच पड़ताल करती पुलिस।
बियर के दुकान में जाँच पड़ताल करती पुलिस।

पड़ाव। जलीलपुर चौकी अंतर्गत भोजपुर गाँव के समीप रामनगर रोड पर शनिवार की रात चोरों ने एक बियर के दुकान मे सेंधमारी कर नगद व चार पेटी बियर पर हाथ साफ़ किया। सेल्समैन ने स्थानीय पुलिस को सुचना दी मौके पर पुलिस पहुंच कर जाँच पड़ताल मे जुट गई।
बताते हैं कि भोजपुर मे बियर व अंग्रेजी शराब की दुकान अगल बगल ही है। बीच से  दो फिट की गली है। उसी गली से चोरों द्वारा बियर की दुकान की दीवार काट कर दुकान से सात हजार नगद व बियर कीमत 9400 रुपये की चोरों द्वारा चुरा लिया गया। जिसकी सुचना बियर के दुकान का सेल्स मैन विवेक यादव ने दूरसंचार के माध्यम से स्थानीय चौकी पर सुचना दी सुचना पकार पाकर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल मे जुट गई।  बताते है। की दोनों दुकान के बगल वाले गली के भीतर एक बड़ा चीखने का दुकान है। जिसमे दोनों दुकानों द्वारा शाम ढलते ही पूरी तरह से भर जाता है।  देर रात तक लोग उसमें बैठ कर पीते पिलाते है और लोगों मे आये दिन तू-तू, मैं-मैं देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का भी कहना है। इस जगह जो देर रात तक बैठ कर पीता है। उसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। वही दोनों दुकान पर लगे सीसीटीवी कमरे में चोरी की घटना के समय एक आदमी काला पेंट और नीले रंग का शर्ट पहने हुए दिखायी दे रहा है।

गर्भवती महिलाएं गर्मी में बाहर निकलने से करें परहेजःडॉ विजयलक्ष्मी


तेज धूप व गर्म हवा के बीच गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलना हो सकता है घातक
चंदौली। गर्मी की शुरू होते ही गर्म हवाओं का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इससे गर्म हवाएं मतलब लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। और लोगो को गंभीर अवस्था में इलाज नहीं मिलने पर मौत भी हो जाती है। लू से बचने के लिए सही खानपान जरूरी है। ऐसे में विशेषकर नवजात शिशुओं व गर्भवती महिलाओं के पोषण का ख्याल रखा जाना बहुत जरूरी होता है। उक्त बातें आदित्य मैटर्निटी एवं नर्सिंग होम हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजयलक्ष्मी पांडे ने बताया
 कहा कि तेज़ गर्मी में गर्भवती महिलाओं को भोजन में हरी सब्जी की मात्रा बढ़ाने के साथ भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा मौसमी फल, दही व छाछ जैसी खाद्य पदार्थ का सेवन भी काफी उपयोगी है। गर्भवती महिलाओं को खाली पेट नहीं रहना चाहिए। गर्मी में लू के मद्देनजर गर्भवती महिलाएं गर्मी के मौसम में घर से निकलने में बिल्कुल परहेज करें। यदि घर से बाहर निकलना अनिवार्य हो तो खाली पेट घर से बाहर न जाएं। लू लगने की स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श जरूरी ले और प्राथमिक उपचार के तौर पर ओआरएस का घोल जरूर ले ताकि उल्टी व दस्त की समस्या को दूर किया जा सके। विशेष परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा निजी चिकित्सालय में जाए। तेज धूप व गर्म हवा के बीच गर्भवती महिलाओं का निकलना घातक होता है। गर्भवती महिला को लू लगना उनके गर्भस्थ शिशु को भी नुकसान पहुंचा सकता है। घर से बाहर निकलने से पहले पूरी सावधानी बरतें। छाता व तौलिया आदि का इस्तेमाल जरूर करें। बहुत ही आवश्यक होने पर ही पूरी सुरक्षा के साथ घर से बाहर निकलें। और ओआरएस व इलेक्ट्रोल अवश्य घर में रखें गर्भवती महिलाएं गर्मी में बाहर निकलने से पहले प्रचूर मात्रा में नींबू पानी या सत्तु आदि पीकर निकले जो लू के असर को रोक सकता है। इसके साथ ही घर में इलेक्ट्रॉल पाउडर व ओआरएस आदि भी रखें ताकि समय पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। इनके नहीं रहने पर नींबू पानी चीनी और थोड़ा नमक का शरबत बनाकर दिया जा सकता है। लू से बचाव के लिए बेहतर उपाय है।
इनसेट……..
गर्भवती महिलाएं ऐसे पहचाने लू के लक्षण
उल्टी या जी मिचलाना बुखार का होना त्वचा का लाल, गर्म एवं सूखा होना बेहोशी या चक्कर आना घबराहट या संशय का बढ़ जाना अत्यधिक आलस्य या सुस्ती होना लू के लक्षण हो सकते हैं।

Chandauli
clear sky
29 ° C
29 °
29 °
67 %
1.5kmh
3 %
Fri
29 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Verified by MonsterInsights