29 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 256

Result Day: डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए Gurukul School बच्चे हासिल कर रहे शिक्षा

Gurukul School Chandauli : Young Writer

गुरुकुल स्कूल में अंक-पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Chandauli, Young Writer: शैक्षिक सत्र 2023-24 के अंतिम दिन रविवार को गुरुकुल स्कूल में अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुकुल के सभी शाखाओं को गुब्बारे आदि से भव्य तरीके से सजाया गया था। विद्यालय की ओर से कक्षाओं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र प्रदान करने के साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया गया। वहीं अन्य बच्चों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। साथ अभिभावकों को भी प्रेरित किया।

गुरूकुल स्कूल चंदौली

गुरुकुल स्कूल द्वारा जारी वार्षिक परीक्षाफल के अनुसार एलकेजी में जिकरा प्रथम, अहमद द्वितीय व अयांश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। यूकेजी में आयफ खान प्रथम, आयूषी सिंह द्वितीय तथा यश चौहान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-1 में हयातुल्ला खान प्रथम, हारिश खान द्वितीय व अनुपम कुमार तृतीय रहे। कक्षा-2 में मांशी यादव प्रथम, आन्या कुमारी द्वितीय तथा सबेनूर फातिमा तृतीय रहीं। कक्षा-3 में श्रेया सिंह प्रथम, आयुषी गोंड द्वितीय व आरिबा आजम तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-4 में प्रगति सिंह प्रथम, अक्षत द्वितीय व फहद तृतीय रहे। कक्षा-5 में इफ्रा मुख्तार प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय व कृति तृीय रहे। कक्षा-6 में हर्ष प्रथम, कक्षा-7 में प्रिया यादव प्रथम, कक्षा-8 कुमारी आंचल प्रथम रहीं।

इस दौरान प्रबंधक इसरार अहमद खान ने बताया कि समाप्त हो रहे शैक्षिक सत्र में गुरुकुल के बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के जरिए डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की पहल की गई। कक्षाओं में प्रोजेक्टर के साथ ही डिजिटल बोर्ड व इंटरनेट के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, ताकि तकनीकी शिक्षा के डिमांड को पूरा करते हुए बच्चों को शिक्षा के मामले में बेहतर बनाया जा सके। बताया कि साइंस प्रोजेक्ट के जरिए बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को जागृत करने का काम स्कूल के शिक्षकों द्वारा बेहतर तरीके से किया गया है। अंक पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्णकांत, मधु श्रीवास्तव, खुशबू सिद ्दीकी, शमशुद्दीन, परवेज खान, रोशन मौर्या, सुबाष शर्मा, विनोद कुमार, तान्या गुप्ता, सोनी मौर्या उपस्थित रहीं।

Open Zim से बच्चों का मनोरंजन के साथ होगा व्यायाम

Chahaniya के खण्डवारी फील्ड पर ओपेन जिम में आनंद लेते बच्चे।
Chahaniya के खण्डवारी फील्ड पर ओपेन जिम में आनंद लेते बच्चे।

चहनियां। खण्डवारी गांव सभा के माँ खण्डवारी खेल के मैदान में अब बच्चे ओपेन जिम से मनोरंजन के साथ व्यायाम करेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा दिया गया बच्चों के लिए ओपेन जिम को प्रधान सावित्री गुप्ता द्वारा लगवाया गया।
प्रधान सावित्री गुप्ता द्वारा इसके लिए पहले ही प्रार्थना पत्र केंद्रीय मंत्री को दिया था। विगत एक माह पहले मां खण्डवारी क्रीड़ा स्थल पर ओपेन जिम खोलने के लिए कार्य शुरू हो गया, जो अब बनकर तैयार है। अब बच्चे यहां मनोरंजन के साथ व्यायाम भी करेंगे। प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री द्वारा दिया गया यह योजना बच्चो के भविष्य के लिए लगाया गया है। अभी इसको और सुसज्जित करना है।

कांटा साइफन पर 1 अप्रैल को मनेगा हजरत मीरा शाह बाबा का सलाना


चंदौली। क्षेत्र के मुस्तफापुर, कांटा साइफन के पास एक अप्रैल को हजरत मीरा शाह बाबा का सलाना उर्स अकीदत और मोहब्बत से मनाया जाएगा। उक्त सालाना उर्स मुबारक अमीन शाह की अध्यक्षता में मनाया जाना है। इसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके मजार को रंग–बिरंगे झालरों से सजाया गया है। उर्स के दौरान मजार के आसपास मेले का आयोजन किया जाएगा‚ जिसे लेकर रविवार को पूरी तैयारियां कर ली गई है।

Sakaldiha: ग्रामीणों को बीमार बना रही सड़क पर उड़ती धूल

Sakaldiha: ग्रामीणों को बीमार बना रही सड़क पर उड़ती धूल
Sakaldiha: ग्रामीणों को बीमार बना रही सड़क पर उड़ती धूल

फोटो-08
सकलडीहा-चहनियां मार्ग पर उड़ती धूल के बीच आते जाते राहगीर।


सकलडीहा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था चंदौली से सैदपुर मार्ग का निर्माण कार्य कर रही है। आरोप है कि सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ देने से सड़क पर उड़ती धूल गरदा से आसपास के लोग स्वास रोग से परेशान हो रहे है। वही धूल गरदा के कारण दुकानदारों का कारोबार ठप है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल ने सड़क पर पानी गिराने की मांग किया है।
चंदौली से सैदपुर मार्ग बीते दो साल से अधिक समय से निर्माण कार्य हो रहा है। आरोप है कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और अधिकारियों की मनमानी के कारण जगह जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। यही नही कई जगह मार्ग पर पुलिया निर्माण को लेकर बेतरकीब बैरिकेडिंग लगाया गया है। शाम होते ही धूल-गरदा के कारण आने जाने वाले वाहन चालक पुलिया के समीप टकराकर चोटिल हो रहे है। सुबह से शाम तक उड़ती धूल के कारण लोग स्वास रोग से ग्रस्ति हो रहे है। इसके साथ ही धूल गरदा के कारण परचून, मीठा, कपड़ा सहित विभिन्न प्रकार की दुकाने धूल गरदा से पट जा रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता, रतेन्द्र राजभर,बबलू, राजेश्वर सिंह, गोलू यादव, मुराहू विश्वकर्मा आदि व्यापारियों ने सड़क पर पानी गिराने की मांग किया है। व्यापारियों ने चेताया कि दुकान के सामने खोदी गयी गड्ढा और सड़क पर नियमित पानी नही  गिराने पर आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे। उधर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कार्यदायी संस्था को नियमित सड़क पर पानी डालने का निर्देश दिया है।

Chandauli:नगर पंचायत की उदासीनता से आजाद नगर के वार्डवासियों ने खुद के चंदे से कराया सड़क व नाली का निर्माण,सभासद पर लगाये गंभीर आरोप

चंदौली। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 आजाद नगर के वार्ड वासियों ने सड़क पर बह रहे नाले की गंदे पानी व गंदगी को लेकर नगर पंचायत व अपने सभासद से नाराज होकर खुद के चंदे से नाली व सड़क का निर्माण कराया। और आरोप लगाया। कि कई बार सभासद नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की गई। बावजूद नाली की समस्या को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिससे वार्ड वासियों ने खुद के चंदे से नाली का निर्माण कराया है।
इस दौरान वार्ड वासियों ने बताया कि कई सालों से आजाद नगर के वार्डवासी नाली की समस्या से जूझ रहे थे। जिसका सभासद व नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कोई निस्तारण नहीं किया गया। यह नही वार्डवासियों ने नगरपंचायत कर्मियों व अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत की है। बावजूद इसके अधिकारियों कर्मचारियों ने इसकी सुविधा नहीं ली जिससे आए दिन नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा था। और लोगों को सैकड़ो बीमारी का दावत दे रहा था।

नगर पंचायत की तरफ से वार्ड में प्रतिदिन सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू भी नहीं लगाया जाता है। जिससे इस वार्ड में गंदगी का अंबार इकट्ठा हो जाता है। जिसको वार्ड वासी खुद ही साफ करते हैं। कहा कि जब से चुनाव संपन्न हुआ है। तब से लेकर एक बार भी इस वार्ड के सभासद वार्ड का सुध लेने के लिए नहीं आए हैं। जिसका नतीजा है। कि वार्डवासी गंदगी का खामियाजा भुगत रहे हैं। इसलिए वार्डवासियों ने खुद के चंदे से सड़क व नाली का निर्माण कराया है। इस दौरान सुनील शर्मा,पप्पू पाल, शिवदास पाल,नजर अली खान,राजेन्द्र शर्मा, ओमशरण पाल,विजयी पाल, राजनाथ पाल,सोमारू केशरी,गौरव कुमार,पंकज केशरी, प्रदीप कुमार संदीप केशरी आदि मौजूद रहे।

बिना टेंडर के हो गया मुगलसराय-चहनियां मार्ग का शिलान्यासः MANOJ SINGH W

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन से वार्ता करते मनोज सिंह डब्लू।
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन से वार्ता करते मनोज सिंह डब्लू।

सपा नेता एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की जानकारी मांगी

Chandauli: Samajwadi Party के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शनिवार को लोक निर्माण के प्रांतीय खंड कार्यालय मुगलसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन रमेश से मुलाकात की। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू एक्सईएन से मुगलसराय-चहनियां मार्ग के निर्माण से जुड़ी जानकारी तलब की। कहा कि उक्त सड़क के निर्माण की क्या प्रगति है? उन्होंने सड़क निर्माण के टेंडर आदि प्रक्रिया के बारे में भी एक्सईएन से जानकारी तलब की।

इस बाबत एक्सईएन ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई और विभाग ने टेंडर भी आमंत्रित किया है, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी। इस पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जब टेंडर ही पूर्ण नहीं हुआ तो सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास कैसे हो गया? इस पर एक्सईएन ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कार्य का शिलान्यास किया जा सकता है। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने पूछा कि सड़क निर्माण कब तक पूर्ण हो जाएगा। इस पर एक्सईएन द्वारा 1 से 2 साल के अंदर सड़क का निर्माण पूर्ण होने की बात कही गई।

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि यदि सड़क का शिलान्यास करने वाले केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय चुनाव हार जाते हैं तो क्या सड़क बन सकेगी? जिस पर एक्सईएन द्वारा जानकारी दी गई कि कार्य को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है ऐसे में देर सबेर सड़क का निर्माण हर हाल में होगा। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री-विधायक जनहित में सड़क आदि परियोजनाओं को मूर्त रूप देने की बजाय चुनाव के वक्त केवल दिखावा करने का काम करते हैं। चंदौली में हर बार चुनाव के वक्त योजनाओं व परियोजनाओं का शिलान्यास का दौर चलता है लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद सबकुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कहा कि मुगलसराय-चहनियां मार्ग के निर्माण में यदि विभाग ने किसी भी तरह की लेटलतीफी की तो इसे लेकर आमजनता के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर गुड्डू सिंह, अमित उपाध्याय, मंटू यादव, अजीत यादव, मुकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Problem : तालाब से उठ रही दुर्गन्ध से रेल यात्री परेशान

DDU Nagar स्टेशन के पास स्थित तालाब के पानी में मरी पड़ी मछलियां।
DDU Nagar स्टेशन के पास स्थित तालाब के पानी में मरी पड़ी मछलियां।

DDU Nagar। डीडीयू स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी तरफ स्टेशन के पास ही स्थित तालाब की साफ सफाई नहीं होेने से इसमें मछलियां मर कर उताराई हुई हैं। इससे भयंकर बद्बू निकल रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही बद्बू से यात्रियों को उल्टियां तक होने लग रही है। शिकायत के बाद भी इसकी साफ सफाई नहीं कराई गई है।

स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 110 ट्रेनों का आवागमन होता है। वहीं लगभग 25 हजार यात्री प्रतिदिन ट्रेनों पर सवार होते और उतरते हैं। रेलवे स्टेशन से निकलने वाले पानी को स्टेशन के दोनों तरफ बड़े तालाब में गिराया जाता है। लगभग आठ वर्ष पहले तक स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप डीआरएम आफिस के पीछे स्थित तालाब में सरपत की झाड़ियां उगी रहती थी। इसमें प्रति वर्ष आग लग जाती थी। वर्ष 2016 में रेल अधिकारियों ने तालाब को साफ करने का निर्णय लिया और कुछ दिनों में इसे पूरी तरह साफ कर दिया। यहां आए डीआरएम पंकज सक्सेना ने तालाब का सुंदरी करण कराया।

इसमें फौव्वारा और रंगीन लाइट लगवाई। इसके किनारे कुर्सियां लगवाई। बड़ी संख्या में इसमें कछुआ छोड़ा गया ताकि इसमें गंदगी न रहे। इस पूरी कवायद में लाखोें रुपये खर्च किए गए। इसका नतीजा हुआ कि यह स्थल टहलने वालों के लिए पसंदीदा स्थल बन गया। यही नहीं रेलवे स्टेशन आने वाले यात्री भी यहां बैठ कर इसकी सुंदरता को निखारते रहते थे। आज स्थिति एकदम उलट हो गई है। देख भाल और साफ सफाई के अभाव में तालाब गंदगी से पटने लगा है। यहां तक कि पिछले एक सप्ताह से इसमें मछलियां मरकर उतराई है। इससे भयंकर दुर्गंध उठ रही है। ऐसे में स्टेशन से बाहर निकलने वालों को नाक पर रुमाल रख कर निकलना पड़ रहा है। यही नहीं प्लेटफार्म तक दुर्गंध पहुंच रही है। रेलवे के मंडलीय आफिस के ठीक पीछे स्थित तालाब का फौव्वारा तो कब का बंद हो चुका है। वहीं दुर्गंध आफिस तक पहुंच रही है लेकिन इसकी साफ सफाई नहीं हो रही है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जल्द ही तालाब की सफाई कराई जाएगी।

आपसी भाईचारे का एहसास कराता है होली का त्यौहार

बौरी में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोग।
बौरी में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोग।

नियामताबाद। क्षेत्र के ग्राम बौरी नियमपुर खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाहक विष्णु रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पारंपरिक गीतों के साथ होली मनाई।
मुख्य अतिथि विष्णु ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का एहसास कराता है इस दिल लोग अपने सारे मतभेद गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली का त्योहार परंपरागत तरीके से ही मनाना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान बौरी सतीश सिंह को धन्यवाद भी दिया। विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बाहरी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति को धूमिल किया हमें मानसिक रूप से गुलाम बनाया। आज वह चले गए फिर भी हम मानसिक रूप से आजाद नहीं हुए। होली का त्योहार सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, बृजेश बिंद, रत्नेश पाठक, भगवती सिंह, रामचंद्र बिंद, प्रमोद मिश्रा, अवध बिहारी सिंह, सोनू सिंह, सोमारु बिंद, राकेश दुबे, जितेंद्र गुप्ता, सुनील सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता दरोगा पाठक व संचालन अरुण सिंह ने किया।

Problem: फेसुड़ा के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर फेसुडा गांव के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया।
सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर फेसुडा गांव के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया।

सकलडीहा। सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर फेसुडा गांव के समीप दिघवट माइनर की पुलिया करीब छह माह से क्षतिग्रस्त है। जबकि यह काफी व्यस्त मार्ग है। इसपर रोजाना सैकड़ों वाहन व राहगीर आवागमन करते है। सड़क के मध्य पुलिया धस जाने से आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे। लेकिन लोक निर्माण विभाग टूटी पुलिया के पास सावधान रहने का बोर्ड लगाकर अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लिया है, जिससे लोगांे में भारी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत की मांग किया है।

सकलडीहा विकास खण्ड के फेसुडा गांव के समीप पुलिया लंबे समय से जमीदोज है। सड़क के मध्य में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से वाहनों को पटरी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण राजवंश खरवार,रामकिशुन पाल का कहना है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने अक्सर यहा दुर्घटनाए होती रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर यहा मोड़ है। बाहर के आने वाले वाहन चालकों को पता ही नही चलता कि आगे पुलिया धसी है। लिहाजा वह आकर गिर जाते है। सबसे अधिक परेशानी तो रात में होती है, क्योंकि रात में लोगों को समझ मे ही नहीं आता है की यहा पुलिया टूटी है। लेकिन विडम्बना यह है कि इसको लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ है।केवल यहा सावधान आगे पुलिया क्षतिग्रस्त है का बोर्ड लगाकर हाथ खड़े कर लिया है। जबकि यह सड़क क्षेत्र की मुख्य सड़क है रोजाना सैकड़ांे वाहन व राहगीर सफर करते है। लोगों ने यह भी कहा कि शासन सड़को व पुल, पुलिया के निर्माण को लेकर तमाम दावा करती है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।इस सम्बंध में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के जेई महेंद्र का कहना है कि प्रस्ताव भेजा गया। पास होने पर निर्माण कराया जाएगा।

Naugarh: क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत का जेई को दिया निर्देश

नौगढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क का मुआयना करते एसडीएम नौगढ़।
नौगढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क का मुआयना करते एसडीएम नौगढ़।

Young Writer, नौगढ़। जनपद सोनभद्र को जोड़ने वाली तहसील क्षेत्र की मुख्य सड़क पर विशेषरपुर मुसहर बस्ती के समीप बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन होने वाली छोटी बड़ी दुर्घटनाओं में लोग बाग चोटिल हो जा रहे हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को समस्या से अवगत कराया। साथ ही अवर अभियंता पी डब्लू डी को सड़क मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया। वर्ष 2022 में भी बरसात के दौरान सड़क का कटान हो जाने कई दिनों तक मार्ग पर आवागमन अवरूद्ध हो गया था। तहसील नौगढ से जिला मुख्यालय सोनभद्र को जोड़ने वाला नौगढ रावर्टसगंज मुख्य मार्ग के किनारे किनारे कूड़ा राजवाहा नहर स्थापित है, जिससे विशेषरपुर गांव के मुसहर बस्ती के समीप मिट्टी काफी दलदल हो जाने से सड़क पर गड्ढा बन जाता है। सड़क पर बस ट्रक टैक्टर जीप बोलेरो टैंपो बाईक व सायकिल एवं पैदल आवागमन करने में लोगों को काफी कठिनाई होती है। गड्ढे में आए दिन गिर पड़ जाने से लोग चोट चोटहिल भी हो जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सड़क खराब होने की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर के अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को अवगत करा कर अवर अभियंता पीडब्लूडी को सड़क मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

Chandauli
clear sky
29 ° C
29 °
29 °
67 %
1.5kmh
3 %
Fri
29 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Verified by MonsterInsights