29.3 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 256

Accident: तीन ट्रकों की आपसी भिड़ंत‚ केबिन में फंसे चालक व खलासी

National Highway पर फुटिया गांव के समीप घटनास्थल पर छतिग्रस्त ट्रक को हटाती जेसीबी मशीन।

तीन घंटे रेस्क्यू के बाद एनएचएआई व पुलिस टीम ने चालक व खलासी को निकाला बाहर

Chandauli: सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप रविवार की देर रात तीन तेज़ रफ़्तार तीन ट्रक आपस में टकरा गए। घटना में बीच वाला ट्रक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। औऱ उसमे बैठे चालक व खलासी  केबिन में बुरी तरह फस गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस व एनएचएआई को दी घटना स्थल पर पहुची दोनो टीमों ने तीन घंटे रेस्क्यू के बाद चालक व खलासी को कड़ी मस्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा दोनो का इलाज चल रहा है।

बताते हैं कि बिहार की तरफ से तेज़ रफ़्तार ट्रक वाराणसी की तरफ जा रही थी। तभी उसने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में पीछे से आ रही तीसरी ट्रक भी टकरा गई। जिसमे  बीच वाले ट्रक के चालक उपेंद्र राय 45 वर्ष निवासी भोजपुर व खलासी जितेंद्र कुमार 40 वर्ष निवासी हरुखा चौसा बक्सर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एनएचएआई की टीम ने तीन घंटे रेस्क्यू के बाद किसी तरह चालक व खलासी को बाहर निकाला और दोनों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनो का इलाज चल रहा है। इस बाबत एनएचएआई सहायक प्रबंधक यातायात प्रभारी केडी मौर्या ने बताया कि फुटिया गांव के पास तीन ट्रक आपस मे टकरा गए थे। जिसमें बीच वाले ट्रक के चालक व खलासी केबिन के फंस कर घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Expectation: विद्युत विभाग के एमडी ने लिया बिलिंग कार्य का जायजा

विद्युत उपकेंद्र अमड़ा का जायजा लते बिजली विभाग के एमडी।
विद्युत उपकेंद्र अमड़ा का जायजा लते बिजली विभाग के एमडी।

Chandauli: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। एमडीए ने एक फरवरी से चल रहे प्रीवेंटिव मेंटिनेस अभियान के  अंतर्गत  अनुरक्षण एवं बाई मन्थली बिलिंग कार्य से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। कार्यों का जायजा लेने के बाद उपकेंद्र पर मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिजली आपूर्ति करने के लिए उपकेंद्र पर स्थापित उपकरणों की नियमित जांच करते रहें। इसके अलावा बिलिंग कार्य के प्रति भी गंभीरता दिखाएं। कहा कि आए दिन बड़ी संख्या में बिल में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इस तरह की समस्याओं के निराकरण में गंभीरता दिखाएं। इसके बाद एमडी शंभू कुमार गाजीपुर जनपद के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने उपखंड कार्यालय एवं जमानिया उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपखंड कार्यालय में बाई मंथली बिलिंग कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।

माँ और दादी की स्मृति में 500 जरुरतमंदों को DSP Ajay Pratap Singh ने प्रदान किया कंबल

Dhanapur: क्षेत्र के तोरवां गांव निवासी NIA में डीएसपी पद पर कार्यरत अजय सिंह द्वारा अपनी मां और दादी की स्मृति में पांच सौ जरूरतमंदों में शनिवार को कंबल वितरण किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम आए हुए अतिथियों के द्वारा किया गया। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ठंड में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को राहत मिलती है।

ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल देने का कार्य एक सुखद अनुभूति होती है।इस तरह के कार्य हर किसी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपने आस पास के लोगो को ध्यान में रख के करते रहना चाहिए।विकास प्राधिकरण वाराणसी के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,अजय प्रताप सिंह,विजय प्रताप सिंह,सिरताज सिंह,गृह शंकर सिंह,अवधेश सिंह,अरविंद कुमार उपाध्याय,अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रामानंद सिंह उर्फ गुल्लू सिंह ने किया।संचालन राजेश्वर सिंह ने किया।

Chandauli:मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर चले लाठी-डंडे दो घायल,पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


नौगढ। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के विजयडीह गांव में शनिवार को बिना परमिशन के विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने दूसरे पक्ष से एक महिला व पुरूष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि विजयडीह गांव निवासी सीमा विश्वकर्मा पत्नी चन्द्रदेव ने चकरघट्टा थाना में तहरीर देकर आरोप लगाई है। कि उसे घरौनी के रूप में आवंटित भूमि पर कब्जा दखल करने में गांव के कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे थे।
जिसकी जानकारी उपजिलाधिकारी को दिए जाने पर आगामी सप्ताह में भूमि का सीमांकन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को दोपहर बाद गांव के ही ऊषा देबी कमला प्रमोद व रमेश ने अंबेडकर प्रतिमा को ले जाकर मेरी भूमि में स्थापित करने का प्रयास करने लगे। जिसका विरोध करने पर सीमा विश्वकर्मा व चन्द्रदेव को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया । इस बाबत
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि विजयडीह गांव निवासी ऊषा देबी कमला प्रमोद व रमेश के विरूद्ध मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उच्चाधिकारियों की अनुमति बगैर मनमाने ढंग से विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखने का प्रयास किए जाने संबंधी भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:कैंसर दिवस पर आरडी मेमोरियल अस्पताल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बोले सीएमओ कैंसर के प्रति सजग व जागरूक होने की जरूरत


कैंसर दिवस पर आरडी मेमोरियल अस्पताल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चंदौली। विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को जनपद में विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान चंदौली स्थित आरडी मेमोरियल अस्पताल में यथार्थ नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम के जरिए कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसका शुभारंभ सीएमओ युगल किशोर राय ने फीता काटकर किया।
सीएमओ डा.वाईके राय ने कहा कि कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जो मनुष्य को कभी भी हो सकता है। जिसके लिए लोगों में जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कैंसर का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है। नशीले पदार्थ का इस्तेमाल गुटखा, तंबाकू, शराब आदि से कैंसर होने का खतरा बना रहता है। कैंसर के लक्षण की पहचान कर समय पर इलाज किया जाए तो रोग को ठीक किया जा सकता है। कहा कि ब्लड की ल्यूकोमिया, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी वायरस के चलते होने वाले लीवर कैंसर के लिए सचेत रहने के साथ ही जागरूक रहकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

शरीर के किसी भाग में अचानक ऊतक का बढ़ जाना, शरीर में थकान, मुंह से मवाद आना, पीरियड्स में कमजोरी, स्तन में अचानक बदलाव होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज़ कराए, जिससे समय से इसका इलाज हो सके और मरीज खतरनाक बीमारी से बच सके। इस दौरान प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह, प्रोफेसर जेएन एट, डॉ. शुभम सिंह, अमन सिंह, चंद्रभूषण प्रजापति, सर्वेश कुमार, प्रियंका दुबे, पूजा यादव, विकास यादव, प्रियांशु यादव, अजीत कुमार मौजूद रहे।

बेहतर सुविधाओं व सुरक्षा मानकों से लैस है New Hyundai CRETA 

आदित्य हुंडई शोरूम में New Hyundai CRETA का अनावरण करते अतिथिगण।
आदित्य हुंडई शोरूम में New Hyundai CRETA का अनावरण करते अतिथिगण।

आदित्य नारायण हुंडई शोरूम में नई क्रेटा कार का हुआ अनावरण

Chandauli: मुख्यालय स्थित बिछिया गांव के समीप आदित्य नारायण हुंडई शो रूम में शनिवार को मुख्य अतिथि महेंद्र टेक्निकल कालेज के शिक्षक लवकुश सिंह ने नई क्रेटा कार का अनावरण दीप प्रज्वलित व केक काटकर किया।
उन्होंने कहा कि हुंडई ने हमेशा प्रतिस्पर्धी मूल्य पर बेहतर सेवा देने का कार्य किया है। बिक्री के बाद बेहतर सर्विस हुंडई की पहचान है। हुंडई की गाड़ियां आरामदेह, शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाती हैं। बताया कि क्रेटा कार का नया अवतार ग्राहकों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षा के लिहाज से उम्दा होगा, जो स्थानीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

निदेशक ब्रजभूषण नारायण सिंह ने कहा कि हुंडई हमेशा अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के साथ नए आयाम स्थापित किए हैं। नई क्रेटा एक ऐसी एसयूवी है, जो अभिनव डिजाइन, बुद्धिमान प्रौद्योगिकी और असाधारण प्रदर्शन की प्रतीक है। महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्जी ने कहा कि हुंडई न्यू क्रेटा ड्राइविंग में आसानी, आराम और सुरक्षा सुनिश्चित करती है। यह एसयूवी दोहरे कैमरे सामने और पीछे स्मार्टफोन-आधारित कनेक्टिविटी, फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए कई रिकॉर्डिंग मोड के साथ एक डैशकैम प्रदान करती है। इस दौरान एचआर आशुतोष अस्थाना, एसएम अनुराग सक्सेना ब्रांच मैनेजर अमित सिंह, अरुण दुबे,विजय सिंह मजनु, दीपक सिंह, सिम्पली, प्रियंका, योनिष, अतुल कुमार अमन, अजित, पंकज, कमल,संदीप आदि मौजूद रहे।

Action : SDM SAKALDIHA के आदेश पर बरंगा में 300 बीघा जमीन ताल में नाम से हुई दर्ज

SDM Sakaldiha अनुपम मिश्रा।
SDM Sakaldiha अनुपम मिश्रा।

Sakaldiha: उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताल सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बरंगा गांव में रायल ताल के नाम से दर्ज है। जहां वर्षाे से सैकड़ों किसान खेती से लेकर मकान बनाकर रह रहे है। उपजिलाधिकारी व मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के न्यायालय द्वारा ऐतिहासिक फैसले के तहत 167.5 एकड़ करीब (तीन सौ बीघा) जमीन ताल के रूप में दर्ज करा दिया गया है। कुल 335 एकड़ जमीन रायल ताल के नाम पर दर्ज है। जिसमें मौके पर मात्र 24 एकड़ जमीन बची थी। एसडीएम न्यायालय में वर्ष 2022 में धारा-38 टू सरकार बनाम विश्वनाथ के तहत मुकदमा प्रचलित था। तहसील क्षेत्र के बरंगा गांव के समीप 335 एकड़ भूमि ताल के नाम से 1356 और 1359 फसली में दर्ज था। जिस पर दर्जनों किसानों द्वारा ताल की भूमि अपने नाम से दर्ज कराकर खेती से लेकर मकान बनाकर रहते है।  वर्ष 2022 में 20 जून को धारा 38 टू के तहत एसडीएम न्यायालय में सरकार बनाम बासुदेव के नाम से अपील किया गया। जिसके तहत किसानों को नोटिस जारी किया गया। इस मामले में सकलडीहा एसडीएम न्यायालय की ओर से सुनवाई व सरकारी वकील की बहस सुनने के बाद बाद संख्या 206 के तहत ऐतिहासिक फैसला किया गया। हाईकोर्ट की आदेश के आधार पर एसडीएम न्यायालय की ओर से 167.5 एकड़ भूमि ताल के नाम पर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

अपने काम से BJP ने लोगों के दिलों में बनाई जगहः Suryamuni Tiwari

Baburi क्षेत्र में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते सूर्यमुनी तिवारी।
Baburi क्षेत्र में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते सूर्यमुनी तिवारी।

बबुरी(Chandauli: क्षेत्र के पांडेयपुर में भारतीय जनता पार्टी नियामताबाद दक्षिणी मंडल व बबुरी में चंदौली पश्चिमी मंडल की गांव चलो अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता Suryamuni Tiwari रहे।

इस दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक भाजपा शीर्ष संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रवास करके देश में मोदी सरकार व प्रदेश में भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाकर पुनः भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। कहा कि भाजपा सरकार अपने ऐतिहासिक कामकाज के कारण लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। यही वजह है कि भाजपा को आम चुनावों में भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर रामचंद्र बिंद, पप्पू सेठ, अजय पांडेय, रमेश सोनकर, संतोष गुप्ता, सोमारु बिंद, बृजेश बिंद, संजय गुप्ता, डॉ शंभूनाथ गोंड, शरद तिवारी, दीहल बिंद, धर्मेंद्र प्रजापति, रामाश्रय पटेल, सुराहू बियार, सुनीता बियार उपस्थित रहे।

Bharat Jodo Nyay Yatra को सफल बनाएं Congress कार्यकर्ता: धर्मेन्द्र तिवारी

Chandauli Congress कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी।
Chandauli Congress कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी।

Chandauli News: चंदौली ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद चंदौली में सदर ब्लॉक चंदौली एंव नियमताबाद ब्लॉक की बैठक हुई। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों से संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि 14 फरवरी जनपद में आ रही राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय की यह महायात्रा गांधी के विचारों से ही प्रेरित है और जो भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश करेंगे, वहां हम खड़े मिलेंगे।
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात की गवाह है कि अन्याय का अंत निश्चित है। कांग्रेस कार्यकर्ता उक्त यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी में लग जाये। ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यशाला कार्यक्रम के तहत आज जनपद चन्दौली में सदर ब्लॉक चन्दौली एवं नियमताबाद ब्लॉक की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आनंद शुक्ला, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, गंगा प्रसाद, औसाफ अहमद, डा.सुल्तान, मधु राय, इंद्रजीत मिश्र, परमानंद पटेल, शीतला सिंह, प्रदीप गोस्वामी, सलीम, पप्पू, विवेक सिंह, राकेश सिंह, ज्ञान प्रकाश, शमशेर अली, कौशल्या देवी, सुजीत सिंह, फूलचंद मौर्य, बदरुद्दीन मौजूद रहे।

Suspend : लापरवाही व अनुशासनहीनता में नपे ग्राम पंचायत अधिकारी

निलंबित

चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने बरहनी ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सुमितनन्दन को निलंबित कर दिया है। उन पर अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, जांच के लिए पत्रावली प्रस्तुत न करने एवं दिव्यांग शौचालय के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही व शिथिलता समेत कई गंभीर आरोप हैं। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत अधिकारी सुमितनन्दन बीडीओ बरहनी के कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे। इस प्रकरण की जांच को 15 दिन में पूरा करके आरोप पत्र डीपीआरओ कार्यालय में प्रस्तुत करने का दायित्व अपर जिलापंचायत राज अधिकारी को सौंपा गया है।

इस बाबत डीपीआरओ ने जारी पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सुमितनन्दन, खण्ड विकास अधिकारी बरहनी द्वारा जांच हेतु ग्राम पंचायत जलालपुर के पत्रावली मांगे जाने पर उपलब्ध न कराया गया। इसके अलावा हैण्डपम्पों के रिबोर, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं कायाकल्प के नाम पर 10 लाख रूपये आहरित करने के बाद भी कार्य न कराया। दिव्यांग शौचालय हेतु धनराशि आहरण करने के बाद एक वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराया गया। इसके अलावा उन्होंने पंचायत सहायक जलालपुर का मानदेय प्रधान के खाते में अन्तरित कर दिया। वहीं ग्राम पंचायत पिपरदहां में सामुदायिक शौचालय की धनराशि एक वर्ष पूर्व आहरित किये जाने के बाद भी सामुदायिक शौचालय को क्रियाशील न कराने, पंचायत भवन पिपरदहां का निर्माण अधूरा छोड़ने, आंगनबाड़ी केन्द्र राजस्व ग्राम-बरिला एवं पिपरदहां में पूर्ण न कराने, ग्राम पंचायत कंजेहरा में पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण न कराने तथा जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी पत्रों के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप का आरोप है। जिसे संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी चंदौली को जांच अधिकारी नामित किया जाता है। जांच अधिकारी द्वारा आरोप पत्र गठित कर 15 दिवस के अन्दर डीपीआरओ कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Chandauli
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
26 %
1.4kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights