32.4 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 269

निधनः पंचतत्व में विलीन हुए किसान नेता जयराम सिंह

किसान नेता जयराम सिंह।

शहाबगंज(Chandauli)। किसानों के नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह के पिता जयराम सिंह का रविवार की रात निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही े क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। जयराम सिंह क्षेत्र के घोड़सारी गांव के निवासी थे तथा किसानों के नेता थे। किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे और पूरी मजबूती के साथ किसानों की बातों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया।

बताते हैं कि विगत कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे जिनका इलाज गुड़गांव वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार को घोड़सारी गांव पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, प्रधान सजाउद्दीन, अशोक सिंह, श्यामजी सिंह, बाबिल सिंह, अरविंद कुमार, रतीश कुमार, गुलफाम अहमद मिक्कू प्रधान, महमूद आलम, सतीश चौहान आदि घोड़सारी गांव पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया।

Chandauli: चार वर्षिय पुत्र के साथ पिता ने कुएं में लगाई छलांग, रेस्क्यू जारी


चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में सोमवार को पिता अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गांव के बाहर कुएं में कूद गया। घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पिता के पिता के शव को बाहर निकाला वही पुत्र के शव की तलाश की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि बिशुनपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह 35 वर्ष की पत्नी दो साल पहले ही पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी। वह अपनी मां व चार साल के पुत्र प्रवल सिंह के साथ घर में रहता था सोमवार की दोपहर अचानक पुत्र को लेकर कुएं पर पहुंचा और छलांग लगा दी. लोगों ने देखा तो हो-हल्ला मचाया. कुएं के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आशुतोष का शव बरामद कर लिया वहीं बालक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीम घंटे रेस्क्यू के बाद पिता के शव को कुएं से निकला लिया गया है। पुत्र के शव की तलाश की जारी रही है।

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को 132 केवी में अपग्रेड कर आत्मनिर्भर बनाए जिलाधिकारी चंदौली: Manoj Singh W

चंदौली(Chandauli)। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू रविवार को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे को उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर 132 केवी पावर हाउस बनाने की आवश्यकताओं पर बल दिया। कहा कि वर्ष 2016 में उद्घाटित 132 केवी अमड़ा पावर हाउस की क्षमता वृद्धि केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय व स्थानीय विधायक के दो कार्यों में नहीं हुआ। ऐसे में अब अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को जिलाधिकारी चंदौली ही 132 केवी में अपग्रेड कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल करें।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को अपग्रेड कर 132 केवी करने की योजना का उद्घाटन किया था, लेकिन आठ वर्ष बीतने को है और 20 बार सर्वे हो चुका है, लेकिन कार्य अभी तक नहीं हुआ। अंतिम पर गर्मी के मौसम में जिलाधिकारी चंदौली ने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र का दौरा किया था, उस वक्त स्थानीय लोगों व किसानों को आस जगी की अब विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हो जाएगी। लेकिन गर्मी, बरसात के साथ ही ठंड बीतने वाली है, लेकिन उपकेंद्र को 132 केवी में अपग्रेड करने का कोई भी काम नहीं हुआ। ऐसे में आज एक बार फिर डीएम चंदौली को इसकी याद दिलाने का काम हो रहा है। ताकि अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को बिजली के लिए आगे आने वाले दिनों में गाजीपुर जनपद पर निर्भर न रहना पड़े।

Manoj Singh W ने बताया कि 132 केवी अमड़ा विद्युत उपकेंद्र होने के बाद क्षेत्र स्थित 14 कैनालों को संचालित होने के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा विषम स्थिति में दूसरे उपकेंद्रों को आपूर्ति करने की निर्भरता अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के पास होगी। लेकिन यह सबकुछ तभी संभव है जब अमड़ा उपकेंद्र को 132 केवी की क्षमता से लैस किया जाएगा। कहा कि विधायक रहते हुए 16 विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराने का काम किया। लेकिन केंद्रीय मंत्री व सांसद के अलावा स्थानीय विधायक का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। बावजूद इसके दोनों डबल इंजन की सरकार में एक भी पावर हाउस स्थापित कराने में नाकाम रहे। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, लालता कन्नौजिया, गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, सूर्यपाल सिंह, अभिनव सिंह भल्ला, अजहर आदि उपस्थित रहे।

सर्विस रोड से गड्ढे में कूदी तेज रफ्तार बोलेरो, चालक की मौत,बाइक सवार घायल


सड़क हाइवे में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में सर्विस रोड पर मौजूद बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं बोलेरो में मौजूद 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि मद्धूपुर गांव निवासी प्रवीश उर्फ शेरू सिंह 32 वर्ष मुगलराय से अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह जगदशसराय गांव के समीप पहुंचा उसकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार शेरू सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दुर्घटना में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास मौर्या 23 वर्ष घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना से अवगत कराया और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल बाइक सवार विकास मौर्या को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बोलेरो में पड़े शव को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों से उसकी शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर कोतवाली ले आयी। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं बाइक सवार युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Chandauli:बेखौफ चोरो ने सीढ़ी के सहारे घर मे घुसकर ढाई लाख नगदी के साथ आभूषणों पर फेरा हाथ,ग्रामीणों में दहशत


धीना। थाना क्षेत्र के पसाई गांव में शुक्रवार की बीती रात बेखौफ चोरो ने बांस की सीढ़ी के सहारे छत से उतर कर घर के अन्दर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे ढाई लाख नगदी सहित हजारों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया गया। और फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

बताते है कि क्षेत्र के पसाई गांव निवासी दीपक श्रीवास्तव भोजन कर अपने घर में सोए हुए थे। तभी देर रात में चोरों ने बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ कर घर के अन्दर प्रवेश कर गए। और रखे घर आलमारी को तोड़ कर उसमें रखे ढाई लाख रुपए नकद सहित दो सोने की अंगूठी, चांदी के चार सिक्के, एक चांदी का हार पर हाथ साफ कर दिए। खट पट की आवाज सुनकर कर दीपक श्रीवास्तव बाहर निकले तब तक चोर भागने में सफल रहे। भुक्त भोगी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर कार्यवाई में जुट गई। भुक्तभोगी ने थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इनसेट——–

चोरो की खौफ से ग्रामीणों में दहशत

धिना। विगत दिनों पूर्व बेख़ौफ़ चोरो ने इनायतपुर में रोहित शर्मा के यहां मकान के अन्दर आलमारी तोड़ कर उसमें रखे ढाई लाख रुपए से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। साथ ही जनौली तिराहे पर शुद्धु गुप्ता की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से बीस हजार रूपए कैश व जमुरखा रोड पर लक्ष्मण बिंद की फर्नीचर की दुकान से दो हज़ार नगद सहित बीस हजार रूपए का औजार चूरा ले गए। वही संजय सिंह के मकान का ताला तोड़ दिए लेकिन चोरी करने में असफल रहे। जिसकी सूचना भूक्त भोगियों द्वारा पुलिस को दे दी गई थी लेकिन चोर अब तक पुलिस के पकड़ दूर हैं। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है।

Chandauli:युवती को भगाने वाले युवक को पुलिस ने कचहरी अंडरपास के किया गिरफ्तार,विभिन्न धाराओं में भेजा जेल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मझवार गांव में गत दिनों पूर्व एक युवक गांव के ही युवती को लेकर फरार हो गया। जिसको सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सदर तहसील के अंडरपास के समीप गिरफ्तार कर लिया। और न्यायालय के समक्ष पेश कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।

बताते हैं कि मझवार गांव निवासी आफताब का गांव के ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की सुबह युवती परिजनों को बता कर घर से बाजार के लिए निकली और दोपहर तक घर नही पहुची। तो परिजन परेशान होने लगे। और उसकी तलाश करने लगे तभी पता चला कि गांव का युवक आफताब युवती को लेकर फरार हो गया है। युवती के परिजन युवक के घर पहुच पहुच गए। और पूछताछ करने लगे। इतने में मामला तनावपूर्ण हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह सीओ राजेश राय कोतवाल गगन राज सिंह पहुचकर दोनों पक्ष को समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आफताब को सदर तहसील के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि फरार युवक को तहसील के पास से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

परिवारिक कलह के बाद सन्दिग्ध परिस्थिति में टीबी मैकेनिक की मौत


धीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
धीना। थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा उर्फ डिम्पल की शुक्रवार की रात्रि में सन्दिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि सुनील विश्वकर्मा नित्य की भांति शुक्रवार को कमालपुर बाजार में अपनी दुकान पर आए थे। देर शाम को घर गए और किसी बात को लेकर परिवार में कलह हुआ। इसके बाद सुनील द्वारा नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया गया, जिसके चलते उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी। इसके बाद परिजन उसे इलाज हेतु कमालपुर बाजार स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। घटना की सूचना देर रात्रि में पुलिस को मिली रात्रि में धीना पुलिस पहुंचकर शव को दाह-संस्कार से रोक दिया। शनिवार को कमालपुर चौकी पुलिस गांव में जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर अगली कार्यवाही में जुट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सुनील परिवारिक कलह से परेशान था। सुनील का बड़ा भाई शशिकांत रेलवे में नौकरी, पिता की मौत के बाद करता है। सुनील का परिवार दो साल से अलग रह रहा था। परिवार को चलाने में सुनील काफी परेशान रहता था, जिससे उसकी आए दिन विवाद होता रहता था। सुनील को एक पुत्र करन 13वर्ष व एक पुत्री काजल 10 वर्ष हैं। सुनील की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में कई तरह चर्चा चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार सुनील एक मिलनसार व शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी मौत से पत्नी व बच्चे अनाथ हो गए है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट होगा।फिलहाल मामले की तफ्तीश की जार रही है।

Weather: नहीं रुकी बारिश तो बर्बाद हो जाएगी खलिहान में पड़ी फसल

कंदवा क्षेत्र में बारिश में भींग रही खलिहान में रखी धान की फसल।
कंदवा क्षेत्र में बारिश में भींग रही खलिहान में रखी धान की फसल।

धान की नमी बढ़ने से उसे बेचने में किसानों को होगी दिक्कत

कंदवा(Chandauli)। क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को हो रही हल्की बारीश होने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। बारिश के कारण खलिहान में रखें धान को लेकर किसान जहां चिंतित हैं,  वहीं क्रय केंद्रो पर धान की खरीद भी बारीश के वजह से प्रभावित है, जिससे किसान परेशान हैं कि यदि बारिश जारी रही तो उनकी उपज भी बर्बाद हो जाएगी।

कंदवा क्षेत्र में क्रय केन्द्र के बाहर धान को भींगने से बचाने की प्रयास में किसान।
कंदवा क्षेत्र में क्रय केन्द्र के बाहर धान को भींगने से बचाने की प्रयास में किसान।

शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा और आसमान में बादल दिन भर छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश भी होती रही। खेत से धान की मढाई और कटाई के बाद खलिहान में रखी फसल और उपज के बारिश से खराब होने की आशंका से किसान परेशान है। मौसम का मिजाज बदलने से क्रय केंद्र पर धान की खरीद की रफ्तार धीमी हो जाने से किसान भी अपनी धान वहां नहीं भेज पा रहे हैं। किसान अरविंद सिंह का कहना है कि बारिश होने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। लेकिन बहुत ही किसानों की धान की कटाई, मडाई एवं बुवाई बाकी है। मौसम नहीं खुला तो उन्हे भारी नुकसान उठाना पडेगा। अरंगी के किसान धनंजय सिंह का कहना है कि मौसम बिगड़ रहा है और क्रय केंद्र पर धान की खरीद समय पर नहीं हुई तो और मुश्किलें बढ़ जाएगी। मौसम खराब होने से धान खराब होने की भी आशंका बढ़ जाएगी। इमिलिया निवासी शिवाजी सिंह का कहना है कि अभी बहुत किसानों का धान खलिहान में पड़ा है। बारिश से धान में नमी बढ जाएगी, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पडेगा और धान बेचने मे परेशानी भी होगी।

Chandauli:थाने के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार,काफी दिनो से न्यायालय में नही हो रहा था हाजिर

क्राइम
क्राइम


चंदौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी के अभियान में न्यायालय स्पेशल जज ई0सी0 एक्ट मीरजापुर द्वारा मु0नं0 19/19 सरकार बनाम विमलेश कुमार धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना अहरौरा अ0सं0 103/17 में वारण्टी प्रेमनाथ मिश्रा को इलिया पुलिस ने कस्बा के समीप गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव निवासी प्रेम नाथ थाना हाजा का HS 7A का अपराधी भी है। जो काफी दिनो से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। जिसके विरूद्ध कई बार माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था। जिसको बजे कस्बा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हरिशचन्द्र सरोज, वरूणेन्द्र राय, उपेन्द्र यादव मौजूद रहे।

Chandauli:सड़क हादसे में बिजली संविदाकर्मी की मौत,परिजनों में कोहराम


चंदौली। मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पीछे से आ रहे उसके सहयोगियों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। अस्पताल संचालन के फोन पर पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई। मौत की सूचना मिलते पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों समेत लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के एकौना का गांव निवासी निवासी प्रदीप कुमार मौर्य 29 वर्ष मुख्यालय स्थित बिजली विभाग में संविदा के तहत लाइनमैन के पद पर भी कार्यरत था देर रात काम खत्म होने के बाद अपने सहयोगियों के साथ सकलडीहा रोड स्थित लोकमान्य तिलक नगर अपने किराए के आवास पर जा रहा था इस बीच जैसे ही ओवर ब्रिज क्रॉस कर रहा था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा गई। जिससे युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक दूर जा गिरी पीछे आ रहे। सहयोगियों की मदद से घायल को निजी अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। ततपश्चात अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही परिजनों को दी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया व मृतक के भाई समेत काफी संख्या में लोग रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए। लेकिन घटना को संदिग्ध मानते हुए शव को लेकर काफी उहापोह की स्थिति रही। हालांकि बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हो गए। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत सीओ सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मी की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Chandauli
clear sky
32.4 ° C
32.4 °
32.4 °
21 %
2.4kmh
2 %
Wed
32 °
Thu
42 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights