31.3 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 270

Selfie-Based Online Attendance System का Chandauli के शिक्षकों ने जताया विरोध

BRC Chandauli पर Teacher's की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आनंद सिंह।
BRC Chandauli पर Teacher's की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आनंद सिंह।

Chandauli: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक सोमवार को सदर ब्लाक संसाधन केंद्र सभागार में हुई। इस दौरान प्रदेश में उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति व मध्यान भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव अधिकारियों द्वारा दिए जाने पर चर्चा की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा केवल टैबलेट भेजा गया है, लेकिन टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। व्यक्तिगत सिम कार्ड एवं डाटा द्वारा शिक्षकों से सूचना देने के लिए विभाग द्वारा दबाव डाला जा रहा है, जो निजता का हनन है। जब तक विभागीय सिम कार्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 21 सूत्रीय मांगों पर सरकार विचार नहीं करेगी, तब तक शिक्षक इसका विरोध जारी रहेगा। कहा कि इसके बाबत 30 अक्टूबर व 9 नवंबर 2023 को प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल एवं प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा बनाई गई समिति ने शिक्षकों की समस्याओं को हल नहीं किया। शिक्षकों द्वारा ऐसी किसी भी गैर जरूरी कार्य जबरदस्ती नहीं कराया जा सकता है। हमारी प्रमुख समस्याओं का निराकरण ना करके केवल उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान मोहम्मद अकरम, प्रदीप सिंह, वर्धन सिंह, राजीव यादव, जय नारायण यादव, अजय गुप्ता, महिपाल यादव उपस्थित रहे।

Govt School में पठन-पाठन की निगरानी करें विद्‍यालय प्रबंध समितिः कैलाश खरवार

Shahabganj ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मेडल प्रदान करते अतिथिगण।
Shahabganj ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मेडल प्रदान करते अतिथिगण।

Shahabganj: विकास खण्ड परिसर में सोमवार को संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र शहाबगंज द्वारा किया गया। जहां परिषदीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। वही कम्पोजिट विद्यालय तियरा की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

Shahabganj ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मेडल प्रदान करते अतिथिगण।

इस दौरान मुख्य अतिथि Chakia MLA Kailash Kharwar ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल को गुणवत्ता पूर्ण बनाने में शिक्षकों के साथ विद्यालय में गठित विद्यालय प्रबन्ध समिति की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विद्यालय का पठन-पाठन ठीक चल रहा है कि नहीं इसकी जिम्मेदारी समिति की है। क्योंकि समिति में वहीं अभिभावक होते हैं जिनके बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। शासन कान्वेंट विद्यालयों के तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में टाट पट्टी की जगह टेबल, बेंच उपलब्ध करा रही है। आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए टेबलेट भी दिया जा रहा है। कायाकल्प योजना से विद्यालयों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव भी मनाया जा रहा है जिससे छात्र छात्राओं में उन्मुख विकास हो रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत मिलकर विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, बाउंड्री वाल, बच्चों को मध्यान्ह भोजन करने के लिए टीन शेड का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गीता देवी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, बीडीओ दिनेश सिंह, रिंकू विश्वकर्मा, राघवेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, प्रधान पवन प्रताप सिंह,केशरी नंदन जायसवाल, अजय सिंह, आनंद पांडेय, अभिनव सिंह, विमला देवी, ऊषा सिंह, सुषमा केशरी, कंचन रानी, सत्येन्द्र सिंह मौर्य, समद अली सहित प्रधान व शिक्षक लोग उपस्थित रहे। संचालन अजय सिंह सपना ने किया।

Blood Donate: जन सहयोग संस्था ने जरूरतमंद महिला को दिया 2 यूनिट रक्त

चंदौली। जन सहयोग संस्था रक्तदान के क्षेत्र में असहाय लोगों की मदद कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को संस्था के कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा की पहल पर दो सदस्यों ने रक्तदान करके महिला की जान बचाई। जन सहयोग संस्था से सहयोग पाकर महिला मरीज के परिजन कृतज्ञ नजर आए। उन्होंने इसके लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। कहा कि संस्था लाचार और सहायक लोगों की मदद कर रही है। संस्था के पुनीत कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है।

इस दौरान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ संस्था गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर फिक्र मंद है। बेहतर व निशुल्क शिक्षा एवं स्वास्थ्य देश के हर नागरिक का अधिकार है जिसे मुहैया कराने के लिए संस्था एवं संस्था के सदस्य प्रयासरत है। कहा कि संस्था के अनूप कुमार व अतुल कुमार द्वारा हरिओम हॉस्पिटल में भर्ती 31 वर्षीय रेखा देवी महिला के लिए 2 यूनिट रक्तदान किया गया। उक्त महिला को हिमोग्लोबिन की कमी होने के कारण 2 यूनिट ब्लड की जरूरत थी जो संस्था के सहयोगियों द्वारा दिया गया।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत,पिता ने ससुराल वालो पर हत्या का लगाया आरोप


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के गायघाट ग्राम सभा के सुरथापुर बस्ती में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे में 22 वर्षीय विवाहिता काजल विश्वकर्मा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
मृतक विवाहिता के पिता मनोज ने बेटी की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
सुरथापुर निवासी बीरबल विश्वकर्मा के पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की शादी 6 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर (चकरहवा) निवासी मनोज की पुत्री काजल से हिंदी रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। दिलीप फर्नीचर का कारोबार करता है। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर काजल का शव लटका मिला । काफी देर बाद कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर अंदर का मंजर देखा तो अवाक रह गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी काजल के पति दिलीप को देने के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विवाहिता की मौत से अभिषेक,अनुष्का और निशांत का रो रो कर बुरा हाल था।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि विवाहिता के पिता मनोज ने घटना के बाबत बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति दिलीप,ससुर बीरबल,जेठ सुनील और जेठानी जानकी के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का समय और कारण का पता चल पाएगा।

UP CM Yogi Adityanath ने Chandauli को दी 1001 करोड़ की सौगात

UP CM Yogi Adityanath के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान एनआईसी में मौजूद अधिकारीगण।
UP CM Yogi Adityanath के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान एनआईसी में मौजूद अधिकारीगण।

Chandauli: जनपद स्तर पर NIC सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से कुल 1001 लाख रुपए के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 801.83 लाख शिलान्यास व 199.17 लाख की परियोजनाएं लोकार्पित की।

जनपद चंदौली में हनुमान जी मंदिर धानापुर का पर्यटन विकास कार्य, ग्राम कवई पहाड़पुर स्थित अतिप्राचीन महावीर जी मंदिर का सौंदरीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य, बरहनी में शहीद स्मारक स्थल सैयदराजा का सौंदरीकरण का कार्य, जनपद चंदौली स्थित छानपाथर दरी का ईको टूरिज्म विकास, जनपद चंदौली के सिद्धार्थपुरम में प्राचीन शालिग्राम मंदिर का पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद चंदौली के चकिया स्थित बाबा जागेश्वर नाथ ग्राम सभा हेतिमपुर का सौंदरीकरण एवं पर्यटन विकास का कार्य, पर्यटन संवर्धन योजना अंतर्गत सकलडीहा दुर्गा मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, पर्यटन संवर्धन योजना अंतर्गत कोर्ट शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया तहसील से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राजदरी-देवदरी वाटरफॉल भी ऐसे ही खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों में से एक है। यहां के राजदरी और देवदरी जलप्रपात पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, उपस्थित रहे।

Chandauli:घर से खेलने निकाला बालक दो दिन से नही पहुचा घर,खोजबीन में जुटी पुलिस


चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर निवासी विनोद राय के बड़े पुत्र प्रिंस राय 15 वर्ष दो दिनों से लापता है। परिजन काफी खोजबीन के बाद बलुआ थाने में तहरीर दी है।
दरसल प्रिंस राय दो मार्च की शाम 4 बजे गांव के ही फिल्ड पर खेलने-दौड़ने के लिए घर से निकला।था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर घर वालो ने किसी अनहोनी की आशंका जताने लगे जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। घर के परिजनों ने अपने पास,पड़ोस रिशेतदारी में काफी खोजबीन किया। लेकिन उनका कहीं पता नही चल पाया है। प्रिंस के पिता विनोद राय ने बलुआ थाने में लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही करने व मदद की गुहार लगाई है। इस बाबत मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि परिजनों द्वारा बालक के गुमसुदगी की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी खोजबीन की जा रही है।

Chahaniya Block में तख्तापलट की आहट‚ Pramukh के खिलाफ अविश्वास की मांग

डीएम के समक्ष अविश्वास की मांग रखते चहनियां क्षेत्र के BDC
डीएम के समक्ष अविश्वास की मांग रखते चहनियां क्षेत्र के BDC

चंदौली। जिले के Chahaniya Block क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की। लोगों ने भाजपा के ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए 66 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त हलफनामा सौंपा। साथ ही जल्द ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द मामले में विधिक रूप से कार्रवाई किया जाएगा।

चहनियां ब्लाक के महुआरी के बीडीसी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चहनिया के ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल के द्वारा मनमाना कार्य किया जा रहा हैं। उनके द्वारा बीडीसी सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर अनियमित रूप से कई कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय पर बैठक के आयोजन के दौरान BCD सदस्यों के प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया जाता हैं। बताया कि क्षेत्र पंचायत के बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख के द्वारा सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कार्य योजना प्रस्तावित किया गया हैं। इसका प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख की कार्यशैली से क्षेत्र पंचायत सदस्यों में आक्रोश पनप रहा हैं। ऐसे में लामबंद होकर लोगों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए डीएम को 66 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त हलफनामा सौंपा गया हैं। डीएम के द्वारा मामले की जांच कराने के बाद अविश्वास लाने का आश्वासन दिया गया हैं। जल्द सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद होकर डीएम के सामने परेड करके ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करेंगे। इस दौरान कलीम अहमद, देवेंद्र यादव, तमन्ना बेगम, अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, आशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

विश्व श्रवण दिवस:यथार्थ नर्सिंग कालेज के छात्रों ने लोगों को किया जागरूक


चंदौली। विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एडिशनल सीएमओ डा. सीपी सिंह की अगुवाई में जिला अस्पताल से सदर कचहरी तक जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डा. वाईके राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान यथार्थ नर्सिंग कालेज के छात्रों ने लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि कान और श्रवण देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। ताकि बहरेपन और श्रवण हानि को रोका जा सके। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। कहा कि कान और सुनने की समस्याएं लोगों में पायी जाने वाली आम समस्याओं में एक है। इसमें 60 फीसद से अधिक लोगों को देखभाल के प्राथमिक स्तर पर पहचाना जा सकता है। कानों के अंदर रूई, तेल, लकड़ी अथवा पिन नहीं डालना चाहिए। इस मौके पर यदि कान या सुनने में समस्या है तो डाक्टर से मिलकर उचित इलाज कराना चाहिए। उन्होंने यथार्थ नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को इस समस्या से निदान व जिला अस्पताल में मौजूद उपचार से संबंधित सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर सीएमएस डा. सत्यप्रकाश, डॉ. संजय सिंह, डा. अजय कुमार सिंह सहित  फैकल्टी अर्चना राज व विकास यादव मौजूद रहे।

चंदौली सपा प्रत्याशी का टिकट पीडीए की उपेक्षा,प्रत्याशी बदलने के लिए अखिलेश यादव को लिखेंगे पत्र


चंदौली। लोकसभा चुनाव में जीत का चैका लगाने की फिराक में सपा समेत इंडिया गठबंधन ने पीडीए का नारा देकर पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक को साधने का प्रयास किया। लेकिन चंदौली में लोकसभा प्रत्यासी के टिकट घोषणा के बाद उनका यह नारा बुलंद होने की बजाय उसकी धार कुंद होती दिखाई दे रही है। वहीं इस वर्ग से जुड़े लोग व संगठन खुद को ठगा महसूस कर रहे है। सड़क पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद उनकी यह नाराजगी राजनीतिक संगठन का रूप लेती दिख रही है। जहां खुद को इंडिया गठबंधन का हिस्सा बताते हुए व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा का निर्माण कर पीडीए को उसका हक देने की मांग कर रहे है। मुख्यालय स्थित विश्वनाथ चैराहा पर आयोजित बैठक में व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के घटक दलों के जय भारत समानता पार्टी, राष्ट्रीय कृषक दल, राष्ट्र उदय पार्टी, अपनी पार्टी, बामसेफ,जन अधिकार पार्टी, किसान न्याय मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा, अपना दल (कमेरा वादी) तथा समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के नेता शामिल रहे। इस दौरान हेमन्त कुशवाहा ने कहा कि 76 लोकसभा चंदौली से इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी 15 प्रतिशत से दिया गया है। और 85 प्रतिशत पीडीए मतदाताओं की उपेक्षा की गई है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को पत्र भेज कर और मिलकर पीडीए के लोग अपनी बात रखेंगे। और आगामी 10 मार्च को चंदौली धरना स्थल पर बड़ा सम्मेलन कर अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं शमीम मिल्की ने कहा कि सपा की तरफ घोषित प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह न तो पीडीए से है। और न ही भरोसेमंद है। उनका पिछला राजनीतिक इतिहास भरोसे के लिए लायक है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी पीडीए के लोगों को धोखा मिला है। सपा के सिंबल पर चुनाव जीतकर आये 15 प्रतिशत आबादी के लोगों ने ही धोखा देने का काम किया है। बैठक में  हेमंत कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद यादव, शमीम मिल्की, प्रोफेसर श्री राम सिंह चैहान, इंद्रजीत शर्मा, विनय कुशवाहा, सलमा किन्नर, गुरुपुरन पटेल, तस्लीम, श्रीराम यादव, सुशील कुमार लोग उपस्थित है. अध्यक्षता कृष्णकांत यादव ने किया जबकि संचालन वीर बहादुर मौर्य ने किया।

Chandauli:परिजनों ने पढ़ाई के लिए डाटा तो किशोरी ने लगा ली फांसी,मचा कोहराम

डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पढ़ाई के लिए डांटने पर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया। रविवार की सुबह घर में पंखे के कुंडी में फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहम्मदपुर निवासी पंचम बिंद की पुत्री एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती थी। शनिवार की शाम को परीक्षा का हवाला देते हुए पिता ने उसे डांटा। इससे वह क्षुब्ध हो गई। देर रात उसने अपने कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह तब हुई जब वह काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकली। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसकी सूचना परिजनों ने अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर मयफोर्स पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतरवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। जिसमें उन्होंने पढ़ाई के लिए अपनी बेटी को डांटने की बात कही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

Chandauli
broken clouds
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
57 %
3.6kmh
59 %
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights