चंदौली।बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी स्थित टेढ़की रेलिंग विहीन पुलिया पर शनिवार की देर रात में कार पलटने से 30 वर्सीय हवलदार कुमार की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने जेसीबी से कार को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
दरसल सकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी गांव के रहने वाले हवलदार कुमार पुत्र रामबृक्ष राम प्राइवेट में दूसरे का कार चलाता था। क्षेत्र के एक बारात में दूल्हे को छोड़कर महुअर स्थित अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। कैथी में टेढ़की रेलिंग विहीन पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण ड्राइवर गाड़ी लेकर नहर में पलट गया। कार के चारो चक्का ऊपर हो गया। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी । ड्राइवर की तत्काल मौके पर मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुँचकर जेसीबी से बड़ी मुश्किल से कार को सीधे करवाकर उसमें से ड्राइवर के शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैथी में रेलिंग विहीन पुलिया से दर्जनों लोग गिरकर घायल हो चुके है। यहां आने जाने वाले लोग झटके में गाड़ी एकाएक आ जाने पर पता ही नही चलता है। कई बार सम्बंधित विभाग के अधिकारीयो को ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी नही बनवायी गयी । जिसे लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।
Chandauli:दूल्हे को छोड़कर जा रही कार नहर में पलटी चालक की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चंदौली से तीसरी बार BJP प्रत्याशी बने डॉ महेंद्र नाथ पांडेय
Chandauli: भारतीय जनता पार्टी ने देश के 195 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है। वहीं उत्तर प्रदेश में 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। चंदौली से तीसरी बार डॉ महेंद्र पांडे को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। चंदौली लोकसभा सीट को लेकर के भाजपा की तरफ से चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लगबग्य है। भाजपा ने अपने अनुभवी नेता पर भरोसा जताया और उन्हें तीसरी बार चंदौली संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई जनपद में भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई जगह जगह पर भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी और जमकर नारेबाजी की चंदौली सांसद ने पार्टी के भरोसे के प्रति आभार जताया है।
BJP Candidate की सूची—
बीजेपी ने यूपी के 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रत्याशी‚ प्रदीप कुमार को कैराना से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान बीजेपी प्रत्याशी‚ रामपुर से घनश्याम लोधी बीजेपी प्रत्याशी‚ संभल से परमेश्वर लाल सैनी बीजेपी प्रत्याशी‚ अमरोहा से कंवर सिंह तंवर बीजेपी प्रत्याशी‚ नोएडा से महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह BJP प्रत्याशी
मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपी सिंह बघेल‚ फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर बीजेपी प्रत्याशी‚ लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी बीजेपी प्रत्याशी‚ हरदोई से जय प्रकाश रावत, लखनऊ से राजनाथ सिंह‚ मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, अमेठी से स्मृति ईरानी‚ प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, कन्नौज सुब्रत पाठक‚ अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले प्रत्याशी‚ झांसी अनुराग शर्मा, हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र चंदेल प्रत्याशी‚ बांदा से आरके सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति‚ फैजाबाद से लल्लू सिंह, गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह प्रत्याशी‚ बस्ती से हरीश द्विवेदी, गोरखपुर से रवि किशन प्रत्याशी‚ कुशीनगर से विजय दुबे, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव‚ जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय प्रत्याशी बनाए गए हैं।
UP Govt को बर्खास्त कर लगाएं राष्ट्रपति शासनः धर्मेन्द्र तिवारी
Congress जिलाध्यक्ष बोले, भाजपा सरकार में बर्बाद हो चुकी कानून व्यवस्था
Chandauli: UP State के बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिले के कांग्रेसी शनिवार को सड़क पर नजर आए। इस दौरान कांग्रेसियों कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि यूपी सरकार को बर्खास्त करके तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भाजपा सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
इस दौरान धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार और पक्षपाती मीडिया मिलकर झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कानून में नाबालिग बहनों की लाशें पेड़ों से लटकती मिली। कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपाइयों द्वारा आईआईटी बीएचयू कैम्पस में गैंगरेप का दुस्साहस किया। इतना ही नहीं न्याय न मिल पाने पर महिला जज को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। यह उत्तर प्रदेश का हाल है जिसकी कानून व्यवस्था का गुणगान करते पक्षपाती मीडिया द्वारा करके जनता को भ्रमिक व गुमराह किया जा रहा है। कहा कि हाल ही में रामपुर में अंबेडकर स्मारक की मांग पर दसवीं की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या कर दी गई, जो उत्तर प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है। सतीश बिंद ने कहा कि पक्षपाती मीडिया द्वारा गढ़ी गई सरकार की झूठी छवि से बाहर निकलकर अब सच्चाई देखने का वक्त आ गया है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में जंगल राज कायम है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है। ऐसी स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उक्त अवसर पर मुगलसराय शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, सतीश बिंद, गंगाराम, रामधार जोसेफ, प्रदीप मिश्रा, श्रीकांत पाठक, राधेश्याम यादव, शिवेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, अमरदेव राम, रवि कुमार, नरेन्द्र तिवारी, इंद्रजीत मिश्रा, राजू गौतम, सुजीत सिंह उपस्थित थे।
Chandauli:लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, प्रोटेक्टर पहन कर किया मॉक ड्रिल
चन्दौली। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव का बिगुल अब बजने ही वाला है। चुनाव में सुरक्षा को लेकर जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों की एक बैठक की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर क्षेत्राधिकारी ने सुझाव दिए । जिससे आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके । दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस एक्शन में दिख रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। यही वजह है कि चन्दौली में पुलिस की अहम बैठक हुई है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी डॉ अनील कुमार के आदेश पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ मिलकर कोतवाली परिसर में सदर सर्किल के पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति से निपटने के उपाय बताए। आधुनिक हथियारों के संचालन व रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस जवानों को बताया कि किस तरह दंगाइयों और बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा । पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों व दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन को चलाने के बारे में जानकारी दी गई। लोकसभा चुनाव व आने वाले त्योहारों के समय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सोमवार को जिले सदर सर्किल के सभी थानों का बलवा मॉक ड्रिल कराई गई। सदर सर्किल के सभी थानों में इसके लिए शस्त्रों का अभ्यास और स्थिति बिगड़ने पर किस तरह तत्काल मौके पर पहुंच कर उसे निंयत्रण में करना है। इसका प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी बताया गया। पुलिस कर्मियों ने बॉडी प्रोटेक्टर पहन कर मॉक ड्रिल की। भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध भी जानकारी दी गई। विषम परिस्थितियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के संचालन करने की जानकारी दी गई। इसके बाद थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। जहां लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
Chandauli:सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की इलाज़ के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप विगत दिनों ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहा ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गयी। अधिवक्ता के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विदित हो कि कटसिला गांव निवासी अधिवक्ता बृजेश शर्मा सदर तहसील से अपने अपनी बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वो जगदीश सराय गांव के समीप पहुचे थे कि ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार दिया था। घटना में बृजेश शर्मा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहा शनिवार को इलाज़ के दौरान मौत हो गई।
Chandauli:कपड़ा व्यवसायी को हौसला बुलंद बदमाशों ने मारी गोली
डीडीयू नगर।क्षेत्र के तारापुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने कपड़ा व्यवसायी ज्ञान प्रकाश मिश्रा 50 वर्ष को गोली मार फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय चौराहे स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए ।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।गोली चलने की सूचना से क्षेत्र में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई।
क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्रा काफी लंबे समय से कपड़ा की सप्लाई जनपद के बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों को देते हैं। विगत दिनों की भांति शुक्रवार को भी देर शाम अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे जैसे ही रेलवे फाटक तारापुर पार किया कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली इनके पीठ पर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए ।वहीं सुनसान स्थान होने के कारण बदमाश आसानी से रेलवे किनारे से होते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी प्रकार हिम्मत जुटाकर स्थानीय लोगों ने इनका इलाज के लिए ताराजीवनपुर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत क्षेत्राधिकार अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है
Dr. Mahendra Nath Pandey के प्रयास से फुलवरिया बालिका विद्यालय के निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति
Chandauli: सांसद व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि राजकीय बालिका विद्यालय फुलवरिया के निर्माण की सभी बाधाएं दूर कर दिया है। बहुत जल्द विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। चंदौली सांसद केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा कुछ वर्ष पूर्व राजकीय बालिका विद्यालय फुलवरिया में बनाने की स्वीकृति प्रदान कराई गई थी मगर जमीन संबंधित विवाद के कारण यह निर्माण रुक गया था। प्रारंभिक आगणन धनराशि 6.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ छब्बीस लाख तैंतीस हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इसके बाद से केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीयजनों, सम्बंधित अधिकारियों एवं निर्माण संस्था से लगातार संपर्क एवं संवाद करते रहे और अंत में जमीन संबंधित विवाद हल करने में सफलता प्राप्त किया। उसके बाद निर्माण के लिए विभागीय कार्रवाई करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे जिसकी पूर्ण सफलता मिली व वित्तीय स्वीकृति भी 29 फरवरी 2024 को मिल गई। डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने बताया कि बहुत जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षक चन्दौली के देख रेख में काम प्रारंभ हो जाएगा। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पत्र जारी कर सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसके द्वारा जनपद चन्दौली के विकास खण्ड चहनियां तहसील सकलडीहा के ग्राम कैथी टोला फुलवरिया में राजकीय बालिका इंटर कालेज के निर्माण का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को सौंपा गया है। कार्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य की विशेषताएं मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली की होगी। विद्यालय के हैण्ड ओवर के पूर्व निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य स्वीकृत मदों के अनुसार हुआ है समस्त जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय की ओर से दी गई है।
Chandauli:लंबे समय से जनता के बीच अपनी सेवा दे रहे कांस्टेबल चंदन वर्मा को पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर दी विदाई
चंदौली। पुलिसकर्मी या अधिकारी का कार्यकाल कैसा रहा, यह देखना हो तो उसकी विदाई समारोह को देख लेनी चाहिए। यकीनन विदाई समारोह उस अधिकारी के पूरे कार्यकाल का आईना होता है। ऐसी ही एक शानदार विदाई समारोह जिले के चंदौली सकलडीहा रोड स्थित पुलिस चौकी पर देखने को मिली जहा थाने में कार्यरत कांस्टेबल चंदन वर्मा का थाना धीना स्थानांतरण होने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। और मिठाई खिलाकर उनको नवीनतम तैनाती की बधाई दी चंदन वर्मा लंबे समय से जनता के बीच सामंजस्य बना कर अपने कर्तब्यों का निर्वहन किया।

विदाई समारोह में कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस और जनता का चोली दामन का साथ होता है। यदि दोनों ही जिम्मेदारी से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। तो अपराधों में कमी आ सकती है। इसके लिए पुलिस को चाहिए कि वह अपराधियों के साथ कठोरता और आम जनता के बीच विनम्रता से पेश आए। इस दौरान कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल श्याम कुमार यादव, मुकेश कुमार, कांस्टेबल मोहित शर्मा, कांस्टेबल विजय कुमार गौड़ मौजूद रहे।
Chandauli के 1.76 लाख किसानों के खाते में पहुंची PM-Kisan Samman Nidhi की धनराशि
PM-Kisan सम्मान निधि की जानकारी लेने कार्यालय पहुंच रहे किसान
Chandauli: जनपद के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का इंतजार खत्म हो गया। जनपद के लगभग 176000 किसानों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। जैसे ही धनराशि किसानों के खाते में पहुंची। वैसे ही किसानों ने खुशी जताई। वहीं किसान गुरुवार को कृषि उपनिदेशक कार्यालय में बनाए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान काउंटर पर अपने खातों की जांच करते दिखाई दिए।
जनपद में शुरुआती के दौर में कुल 241166 किसानों ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए आवेदन किया था। जहां 1 वर्ष में 6000 रुपये किसानों खातों में सम्मान निधि की धनराशि भेजी जाती है। इसी क्रम में जनपद के 176000 ऐसे किसान हैं, जिनके खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भेजी जानी थी। जिला कृषि उपनिदेशक कार्यालय की ओर से इन सभी किसानों के खाते में 16वीं किस्त भेज दी गई। जिन किसानों के खाते में धनराशि पहुंची उन्होंने खुशी जताई है। जिन किसानों के खाते में अभी धनराशि नहीं पहुंच पाई है वे किसान मुख्यालय स्थित कृषि उपनिदेशक कार्यालय के बने काउंटर पर पता लगाने में जुटे रहे कि हमारे खाते में धनराशि पाई है कि नहीं। इसे लेकर सुबह से ही शाम तक किसानों की कार्यालय पर दिखाई दी। कृषि उपनिदेशक जनार्दन ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 16वीं किस्त भेज दी गई। जिनके खातों में नहीं किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि नहीं पहुंच पाई है। वे किसान कार्यालय पहुंचकर त्रुटियों को दुरुस्त करा सकते हैं।











