31.3 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 272

Samajwadi Party: Mulayam Singh Youth Brigade के जिलाध्यक्ष बने मोहम्मद आरिफ

Samajwadi Party Mulayam Singh Youth Brigade के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ
Samajwadi Party Mulayam Singh Youth Brigade के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ

Chandauli: Samajwadi Party Mulayam Singh Youth Brigade के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने चंदौली में संगठन का दायित्व एक बार फिर मोहम्मद आरिफ को सौंपा है। इसके पूर्व भी समाजवादी सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का दायित्व चंदौली में मोहम्मद आरिफ के पास था। उन्हें अपने नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के आंदोलनों व कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की और युवाओं का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व क्षमता व संगठन के प्रति उनके समर्पण व सक्रियता को देखते हुए पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

इसकी जानकारी होने पर जनपद में जगह-जगह युवा सपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। कहा कि संगठन के इस फैसले से चंदौली में समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ बूथों पर चुनाव लड़ने व उसे जीतने का काम करेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि संगठन के भरोसे को बनाए रखना प्राथमिकता होगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके अलावा संगठन गांव की गलियों व पगडडियों के जरिए सुदूर इलाकों तक अपनी पहुंच को कायम करेगी, ताकि बूथों पर यूथों की तैनाती का काम लोकसभा चुनाव से पहले किया जा सके।

Chandauli:गैर इरादतन हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,53 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

चंदौली। स्पेशल जज एससी/एसटी अनुराग शर्मा की कोर्ट में गुरुवार को गैर इरादतन हत्या के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं 53 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध अधिकतम व त्वरित दंडात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 2014 में सैयदराजा थाना क्षेत्र में गली के जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने वादी को लाठी डंडे से मारने पीटने, गाली-गलौज देने, जातिसूचक गालियां देने व जान से मारने की धमकी दी थी। मारपीट के बाद वादी को डाक्टरों की ओर से मृत घोषित कर दिया गया था। इस प्रकरण में धारा 323, 504, 506, 304, 308 भादवि व 3(2) व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इसमें मानीटरिंग सेल, सैयदराजा थाने के पैरोकार मोहम्मद शाहिद व अभियोजन की ओर से जय प्रताप सिंह (एडीजीसी) प्रभावी पैरवी की। इसपर न्यायालय स्पेशल जज एससी/एसटी कोर्ट, पीठासीन अधिकारी अनुराग शर्मा ने मिश्रपुरा निवासी आरोपी अखिलेश यादव, उमा शंकर यादव उर्फ बिल्ला को को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं 53 हजार रुपया जुर्माना लगाया।

मनबढ़ों ने दवा विक्रेता को मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज

चंदौली। मुख्यालय स्थित निजी हास्पिटल में घुसकर मनबढ़ों ने दवा विक्रेता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना की छानबीन में जुटी है।

चंदौली के हारूपुर कैली रोड निवासी संदीप कुमार दुबे मुख्यालय पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बुधवार की रात वह अपने जिला अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर में मौजूद थे।  कुछ  युवकों मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर अनायास ही गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन्हें पकड़कर मेडिकल स्टोर  से बाहर लाया और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल मुआयना कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना की छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Samajwadi Party जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर का सपाइयों ने फूंका पुतला

सैदूपुर में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर का पुतला फूंका सपा कार्यकर्ता।
सैदूपुर में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर का पुतला फूंका सपा कार्यकर्ता।

इलिया(Chandauli): Samajwadi Party ब्लॉक शहाबगंज के कार्यकर्ताओं ने सैदूपुर स्थित एक राइस मिल के समीप सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर का पुतला फूंका। इसके पूर्व कार्यकर्ता प्राथमिक विद्यालय के समीप से जुलूस निकालकर हाथों में पुतला लेकर सत्यनारायण राजभर मुर्दाबाद आदि नारे लगाते चल रहे थे।

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप रहा कि पार्टी के लिए पूरे समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष सम्मान नहीं करते। उनके यहां जाकर मिलने तथा उनसे मोबाइल फोन द्वारा बातचीत करने पर कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नहीं दी जाती है, बल्कि उन्हें जिलाध्यक्ष का डांट फटकार सुनने को मिलता है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को पार्टी हटाकर नया जिलाध्यक्ष नियुक्त नहीं करती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन के दौरान रामप्रवेश यादव, रामभजन मौर्या , गनेश यादव, दशरथ सिंह यादव, कैलाश नाथ यादव, रामदुलार यादव, अमित कुमार यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्याएं हल नहीं होने पर तालाबंदी Junior High School’s Teachers

Chandauli में समस्याओं को लेकर बैठक करते शिक्षक।
Chandauli में समस्याओं को लेकर बैठक करते शिक्षक।

Chandauli: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मासिक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय के अध्यक्षता में आहूत की गई। इस दौरान शिक्षक समस्याओं के निराकरण में की जा रही लापरवाही पर रोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभाग शिक्षक समस्याओं को हल करने असहाय नजर आ रहा है। विगत एक साल से चयन वेतनमान की स्वीकृति के बाद भी लेखा कार्यालय अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन नहीं कर रहा है। यदि जल्द से जल्द से जल्द हमारी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की रहेगी।

इस दौरान उन्होंने मांग किया कि बिना प्रशिक्षण, संसाधन के बगैर ऑनलाइन कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनाया जाए। निलंबन बहाली के कार्यवाही में जांच अधिकारियों द्वारा विभागीय नियमों की अवहेलना तत्काल बंद की जाए। विभागीय निरीक्षण कार्यवाही के निराकरण में कार्यालय द्वारा घोर लापरवाही बरतना बंद की जाए। कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बंद की जाए। विगत सोलह माह से लंबित चयन वेतनमान निर्धारण अविलंब किया जाए। किसी भी प्रकार के अवशेष भुगतान में अनावश्यक आपत्ति नहीं लगाया जाए। अंतर्जनपदीय शिक्षकों का अवशेष भुगतान कराया जाए। बीआरसी पर पड़ी आवश्यक ग्रेच्युटी, एरियर या कोई अन्य भुगतान बीएसए कार्यालय तत्काल भेजने हेतु आदेश दिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा ऑफलाइन निरीक्षण किया जा रहा है जो विभागीय निर्देशों का खुला उल्लंघन है, जिसे तत्काल बंद किया जाए। बैठक में जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शशि कांत गुप्त, बलराम पाठक, अजय सिंह, नंद कुमार शर्मा, संजय सिंह शक्ति, धनजय सिंह, अजीत सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार जायसवाल, शैलेष गुप्ता,  अच्युतानंद त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Loksabha 2024 देश व प्रदेश में फिर खिलेगा कमल, जीतेगी BJP: Sadhana Singh

भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद को स्मृति चिह्न भेंट करते BJP जिलाध्यक्ष और विधायक कैलाश खरवार। Young Writer
भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद को स्मृति चिह्न भेंट करते BJP जिलाध्यक्ष और विधायक कैलाश खरवार।

राज्यसभा सांसद का जनपद Chandauli में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

Chandauli: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद साधना सिंह का बुधवार को जनपद आगमन पर जगह-जगह जोरदार स्वगाम एवं सम्मान हुआ। चंदौली जिले की सीमा पड़ाव से लेकर मिनी महानगर मुगलसराय से लगायत बबुरी व चंदौली जिला मुख्यालय पर फूल-मालाओं से लादकर ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत एवं सम्मान हुआ। इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह के समर्थक गदगद व उत्साहित नजर आए।
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने स्मृति चिह्न देकर राज्यसभा सांसद साधना सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान साधना सिंह ने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि 2024 में एक बार फिर देश व पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। यही वजह है कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में जीत सुनिश्चित करने व पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जी-जान लगा देते हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी व उपलब्धि के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और इस जीत को चंदौली के लोगों को समर्पित किया। कहा कि कार्यकर्ताओं को हमेशा पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की जरूरत है। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उसे गांव के आम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, सुशील सिंह, कैलाश आचार्य, शमशेर सिंह, सुजीत जायसवाल, किरन शर्मा, अनिल सिंह, अमित राय, देवेंद्र सिंह, जनमेजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवराज सिह उपस्थित रहे।

डीडीयू नगर में राज्यसभा सांसद का स्वागत करते सतीश जिंदल व अन्य।
डीडीयू नगर में राज्यसभा सांसद का स्वागत करते सतीश जिंदल व अन्य।

मिनी महानगर में राज्यसभा सांसद का ढोल नगाड़े के हुआ स्वागत

DDU Nagar: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद साधना सिंह निर्वाचित के बाद पहली बार मुगलसराय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांजा बाजा, आतिशबाजी व जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया।अपना भव्य स्वागत होता देखकर के साधना सिंह कई बार भावुक हो गई। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। इस दौरान साधना सिंह ने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर लग
रहा है कि 2024 में एक बार फिर पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। साधना सिंह ने शीर्ष नेतृत्व को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा में ही संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान मिला। कार्यकर्ताओं ने डांडी का ताल, दुलहीपुर, चंधासी कोयला मंडी, दामोदर दास पोखरा, गुरुद्वारा, सुभाष पार्क, आर्य समाज मंदिर परमार कटरा, गल्ला मंडी, काली मंदिर, चकिया चंदौली कूढकला तिराहा, अलीनगर आदि स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान राणा प्रताप, पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार, राहुल जायसवाल, राकेश कनौजिया, रंजन शाह, गीता रानी, रवि गुप्ता, सागर कनौजिया, इकबाल अहमद राजू, सुधीर घोष, आलोक सिंह, दीपक आर्य, सतीश चौहान, डब्बा तिवारी, आशुतोष जायसवाल गुड्डू गुप्ता, शादाब अंसारी आदि मौजूद रहे।

Zila Panchayat Chandauli की बैठक MRI के मुद्दे पर मुखर हुए Anjani Singh

अंजनी सिंह

Chandauli: Zila Panchayat की बैठक में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह एक बार फिर अपने सवालों को लेकर सदन के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर जिले में एमआरआई सुविधा को लेकर सवाल किए। कहा कि तीन साल से इसकी मांग की जा रही है, लेकिन डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह छोटा काम नहीं हो पाया। आज District Hospital Chandauli को मेडिकल कालेज से अटैच कर दिया गया है। ऐसे में सवाल यह है कि वर्तमान में चंदौली का जिला अस्पताल कहां है? जिले की जनता को इस सवाल का जवाब चंदौली के जिलाधिकारी, सीएमओ व अन्य जिम्मेदार अफसर दें।

उन्होंने कहा कि चंदौली के पिछड़े ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए वाराणसी जनपद से अलग किया गया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि आज भी चंदौली के अधिकारियों के आवास नहीं बन पाए। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो यदि किसी को एमआरआई कराना है कि तो उसे आज भी वाराणसी जाना पड़ता है, जो गरीबों की पहुंच से दूर है।

Anjani Singh ने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे व वादे किए जाते हैं, लेकिन 2021 से लेकर अब तक लगातार हो रही मांग के बाद भी जिला अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकती। यह चंदौली के विकास का वास्तविक सच है। इसके अलावा ही उन्होंने यह भी कहा कि जिला अस्पताल के निर्माण के लिए जब अलग से जमीन का आवंटन नहीं हुआ और भवन निर्माण नहीं हुआ तो उसे मेडिकल कालेज से क्यों अटैच किया गया? इसका जवाब जनता जानना चाहती है। साथ ही यह भी मांग किया कि जिला पंचायत अपनी निधि से एमआरआई की सुविधा प्रदान करे, ताकि चंदौली के गरीबों को इस सुविधा के लिए वाराणसी न जाना पड़े।

Chandauli Loksabha: जिताउ या टिकाउ किस पर दांव लगाएगी Samajwadi Party?

चंदौली सपा प्रत्याशी

राज्यसभा सासंद निर्वाचन में क्रास वोटिंग के बाद चंदौली टिकट की हो सकती है समीक्षा

शमशाद अंसारी, Young Writer

Chandauli: राज्यसभा सासंद चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद समाजवादी इस अप्रत्याशित हार को दुरूस्त करने के लिए समीक्षा के मूड में है। जिस तरह सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के तल्ख व तीखे बयान सामने आएं हैं उससे जाहिर है कि सपा बागियों के परे कतरने में गुरेज नहीं करेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे व बांटे गए टिकटों की भी समीक्षा करेगी। यदि ऐसा हुआ तो समीक्षा की सूची में चंदौली लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। क्योंकि इन्हें दल बदलने में महारथ हासिल है जैसा कि इनका राजनीतिक रिकार्ड बता रहा है। राजनीतिक रणनीतिकारों की माने तो सपा इस विषम परिस्थिति में जिताऊ उम्मीदवार की जगह टिकाऊ उम्मीदवार पर दांव लगाने को प्राथमिकता देगी, ताकि फिर से उसे अपने दगा न दें।

हाल ही में सम्पन्न हुए राज्यसभा निर्वाचन के बाद समाजवादी पार्टी जिस राजनीतिक संकट से गुजर रही है उसने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है। पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक यानी पीडीए के नारे के साथ लोकसभा चुनाव में रण जीतने की तैयारी में जुटे उनके अपने ही विधायकों ने राज्यसभा सांसद निर्वाचन में दगाबाजी कर क्रास वोटिंग की, जिससे सपा का तीसरा राज्यसभा सांसद प्रत्याशी हार गया। इस घटना के बाद बागी विधायकों के कृत्य से सपा का शीर्ष नेतृत्व बेहद खफा और आक्रोश में है। ऐसी घटना लोकसभा चुनाव-2024 के पहले और बाद में न हो इसे लेकर समाजवादी पार्टी इसकी समीक्षा और तैयारियों में जुटी है। यही वजह है कि सपा के उम्मीदवारों की अगली सूची जारी नहीं हुई।

विश्वस्त सूत्र यह भी बता रहे हैं कि अब तक जो भी टिकट सपा ने बांटे हैं उन्हें भी अपने भरोसे व विश्वसनीयता की कटौती पर सपा कसेगी। साथ ही यह भी परखेगी कि जिन्हें पार्टी अपना चेहरा बना रही है वह पीडीए विरोधी मानसिकता का ना हो। जैसा कि राज्यसभा सांसद के निर्वाचन के दौरान पार्टी ने देखा। फिलहाल ऐसा कुछ भी होने की दशा में चंदौली लोकसभा का राजनीतिक समीकरण कभी भी बदल सकता है। क्योंकि सपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह भी भरोसे की कसौटी पर कसे जाएंगे और उनकी उम्मीदवारी पर सपा विचार कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो उनका अब तक राजनीतिक इतिहास ही उनकी उम्मीदवारी के आड़े आ खड़ा होगा। क्योंकि वह पहले भी कांग्रेस, बसपा जैसी पार्टियों की परिक्रमा कर चुके हैं। यहां तक की उन्होंने सपा का दामन एक बार पहले भी छोड़ा था। ऐसे में फिर नहीं छोड़ेंगे? इस सवाल की समीक्षा सपा का शीर्ष नेतृत्व जरूर करेगा। साथ ही पीडीए के प्रति उनके आस्थावान होने की भी समीक्षा होने की संभावनाओं से कत्तई इन्कार नहीं किया जा सकता।

यदि ऐसा हुआ तो चंदौली के दिग्गज सपाइयों का चंदौली लोकसभा से टिकट पाने की उम्मीदों को एक बार फिर पंख लगेंगे। ऐसे में चंदौली के दिग्गज और अपने पसीने से समाजवादी पार्टी को सींचने वाले पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के डूबने राजनीतिक कैरियर को तिनके का सहारा मिल सकता है। साथ ही सैयदराजा के पूर्व विधायक और सपा के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू की उम्मीदवारी फिर से जीवंत हो उठेगी, क्योंकि उन्होंने कुछ सालों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कड़ा संघर्ष किया और जेल जैसी यातनाएं भी झेली। फिलहाल सबकुछ अभी समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पाले में है। लेकिन राज्यसभा निर्वाचन में हुई क्रास वोटिंग से चंदौली प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के टिकट के विरोध को बल मिला है और स्थानीय नेता उनके दल बदलने के स्वभाव को उनके खिलाफ पूरी ताकत व शिद्दत के साथ इस्तेमाल करने में जुटे हैं।

Chandauli:अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी तेज़ रफ़्तार कार पांच लोग हुए घायल, पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी को निकाल बाहर

चंदौली। धिना थाना क्षेत्र के डिग्घी पेट्रोल पंप के पास एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढ़े में पलट गयी। जिसमें बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख़ पुकार सुनकर घटनास्थल जुटे आस पास पास के लोगो ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायलों को सैयदराजा निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और कार को जेसीबी की मद्दत से बाहर निकलकर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
दरसल अरंगी गांव निवासी प्रशांत पांडेय 32 वर्ष अपने पांच दोस्तों के साथ बलुवा क्षेत्र भलेहटा मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार दिग्घी गांव के समीप पहुची की अचानक अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई। जिसमें बैठे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख़ पुकार सुनकर घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मस्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को सैयदराजा निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा सभी का इलाज चल रहा है।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विधायक ने छात्र छात्राओं को दिया स्मार्ट फोन,बोले स्मार्टफोन का सकारात्मक करे प्रयोग

चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव स्थित यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज में बुधवार को छात्र- छात्राओ में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन कर किया। वही कालेज के चेयरमैन डा. धनंजय सिंह ने मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल स्वागत अंगवस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर किया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने बीएससी नर्सिंग के चतुर्थ साल के 40 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया। स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विधायक ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि कहा कि छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन का सकारात्मक प्रयोग करें। इससे निश्चित ही सफलता मिलेगी।

नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज के चेयरमैन डा. धनंजय सिंह ने छात्र-छात्राओ को इस तकनीक का सदुपयोग करके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि भविष्य में कालेज के छात्र एवं छात्राओं के विकास के सभी अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान प्रिंसिपल जेनयेट सिंह,खुश्बू यादव,वर्तिका सिंह,शालिनी श्रीवास्तव, ऋतु मौर्या, नीलम यादव,अनुराधा प्रजापति, अर्चना राय, विकास यादव,अभिषेक पांडेय,रीता पाल, इंदु पाल,कार्यक्रम का संचालन कालेज की छात्रा प्रिया सिंह ने किया।

Chandauli
broken clouds
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
57 %
3.6kmh
59 %
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights