30 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 270

RPF DOG SQUAD टीम ने DDU STATION पर चलाया जांच अभियान

डीडीयू स्टेशन पर जांच-पड़ताल करती RPF DOG SQUAD की टीम।
डीडीयू स्टेशन पर जांच-पड़ताल करती RPF DOG SQUAD की टीम।

डीडीयू नगर(DDU NAGAR)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल व डाग स्क्वायड टीम ने सघन जांच पड़ताल किया। स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों में भी जांच पड़ताल किया। स्टेशन पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के निर्देश पर स्टेशन पोस्ट रेलवे सुरक्षा बल ने सभी प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज सर्कुलेटिंग एरिया वेटिंग हॉल में संदिग्ध यात्रियों व उनके सामानों की सघन जांच पड़ताल किया गया। वहीं DDU STATION पर आने जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर एक जनरल कोच वी पैंट्रीकार का भी जांच पड़ताल किया गया।

इस दौरान जवानों ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने पीने की वस्तु ना ले उसमें जहर भी हो सकता है उसके सेवन से आपकी जान भी जा सकती है साथ ही आपका सामान चोरी भी हो सकता है स्टेशन व यात्रा के दौरान कोच में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या समान दिखाई दे। तब उसे तत्काल ट्रेन में सुरक्षा के लिए चल रहे आरपीएफ, जीआरपी व ट्रेन के टीटीई को दें। चलती ट्रेन में दरवाजा व खिड़की ना खोलें साथ ही पायदान पर बैठने से आप ट्रेन से गिर सकते हैं जिसमें आपकी जान भी जा सकती है। यात्रा के के दौरान अनजान व्यक्ति से अधिक मेल जोल ना बढ़ाएं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर आप कंट्रोल को इसकी सूचना दें। जिससे समय रहते आपकी मदद की जा सके। अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार ना करें। गाड़ियों में अनावश्यक रूप से बिना किसी उचित और पर्याप्त कारण के बिना चेन पुलिंग करना अपराध है। बच्चों व मानव तस्करी को रोकने में पुलिस का मदद करें। जांच अभियान में एसआई सुनील कुमार, एसआई एनके राम, अर्चना मीना, एसबी सिंह, प्रधान आरक्षी आरसी यादव, आरके सिंह, बबलू आदि लोग मौजूद रहे।

Weather: बारिश से किसानों के धान का भींगा, नुकसान की आशंका

Chandauli नवीन मंडी क्रय केन्द्र के बाहर नवीन मंडी भींग रही धान की फसल।
Chandauli नवीन मंडी क्रय केन्द्र के बाहर नवीन मंडी भींग रही धान की फसल।

मौसम वैज्ञानिक की माने तो सुबह व रात्रि में कोहरे का रहेगा प्रभाव

चंदौली(Chandauli): जनपद में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने बार फिर किसानों को बड़ा झटका दिया है। इससे जहां क्रय केन्द्रों पर किसानों की धान खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही। क्रय केन्द्रों के बाहर खरीद के लिए रखे गए धान को किसानों ने तिरपाल आदि से ढका। बावजूद इसके कई किसानों की फसल भींग गई। दूसरी ओर खलिहान पर पड़े धान के बोझ भींग गए, जिससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कीचड़-फिसलन के कारण लोग परेशान नजर आए। वहीं बारिश के ठंड व गलन में भी इजाफा देखाने को मिला जिससे आमजनजीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ा। शासन के निर्देश के बावजूद नगरों व प्रमुख चट्टी, चौपालों पर अलाव की व्यवस्था नाकाफी रही। राज्य कृषि मौसम केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड में कमी आने की संभावना है।

जिले के पहाड़ी इलाकों चकिया, शहाबगंज, नौगढ़, शिकारगंज में घने कोहरे के बाद सुबह आठ बजे ही सूरज की किरणों ने आमजन को ठंड से राहत पहुंचा दी, लेकिन मैदानी इलाकों में दोपहर 12 बजे तक कोहरे का प्रकोप बना रहा। धुंध व कोहरे के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद नगरों व कस्बों में चट्टी, चौपालों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जनपद में शीत दिवस का प्रभाव बना रहा। सुबह के समय घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटने से अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहेगी, इससे आने वाले दिनों में शीत दिवस का प्रभाव कम होने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि बारिश रवि की सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। जनवरी की बारिश अमृत वर्षा के समान होती है इससे किसानों की सिंचाई पर होने वाला व्यय बच जाएगा। गेहूं की फसल के लिए वरदान है, वहीं पत्तेदार सब्जियों को थोड़ा-बहुत नुकसान होगा।

Chandauli:युवक-युवती के फरार होने से गांव का माहौल तनावपूर्ण,शांति एवं सुरक्षा के मद्देजनर पुलिस व पीएसी बल तैनात


चंदौली। मुख्यालय से सटे एक गांव में गुरुवार को एक युवक-युवती के फरार होने मामला सामने आया है। घटना के पटल पर आने के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया। लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरफ समझ बुझाकर शांत कराया और गांव के माहौल को देखते हुए मौके पर पीएसी बल तैनात कर दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस युवक के खोज बिन में जुटी है।
दरअसल गांव के एक युवक का गांव के ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह युवती बाजार के लिए निकली और दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंतित हुए और उसकी तलाश करने लगे,

तभी पता चला कि गांव का एक युवक भी सुबह से गायब है। इसके बाद युवती के परिजन पूछताछ के लिए युवक के घर पहुंच गए और इसी बीच मामला तनावपूर्ण हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह, सीओ राजेश राय कोतवाल गगन राज सिंह पहुंच गए और दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया। वही गांव में पीएसी बल तैनात होने से लोगो में तरह तरह की चर्चा व्यप्त है। इस बाबत सीओ राजेश राय ने बताया कि एक ही गांव के युवक-युवती के फरार होने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है फरार युवक व युवती बालिग हैं। युवती के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति के लिए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस युवक व युवती की खोजबीन कर रही है।

Fire Accident: दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जला

Fire Accident : चहनियां क्षेत्र के रइया गांव में आग लगने के बाद जला दुकान व सामान।
चहनियां क्षेत्र के रइया गांव में आग लगने के बाद जला दुकान व सामान।

चहनियां(Chandauli)। बलुआ थाना क्षेत्र के रइया गांव में मिठाई की दुकान में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में नकदी समेत दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार से आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि रइया गांव निवासी बुद्धिराम राजभर के मिठाई की दुकान में बुधवार की रात में आग लग गयी। आग लगने का कारण पता नही चल पाया। दुकान के ऊपर मड़ई में आग लगने से आग गुमटी में पकड़ लिया। इस कारण दुकान में रखा नगदी समेत मिठाई, चीनी, मैदा, रिफाइन तेल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताते हैं कि बुद्धि राम राजभर रात सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। आधी रात को दुकान से धुंआ व आग देख आसपास के लोग दुकानदार ने उन्हें सूचना दी। साथ ही बलुआ पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में नगदी समेत रखा सामान जलकर राख हो गया।

धान खरीद में भारी घालमेल पर सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज


एसडीएम के निरीक्षण में 6695.20 कुंतल धान की कम पाये जाने पर हुई कार्रवाई
सकलडीहा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम राम फूंडे का पारदर्शिता के साथ धान खरीदारी का सख्त निर्देश दिया गया है। इसके बाद क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा धान की खरीद में भारी घालमेल किया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा भोजापुर धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 6695.20 कुंतल धान की कम पाये जाने पर कोतवाली में पीसीयू के जिला प्रबंधक ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विभागीय कार्रवाई से क्रय केन्द्र प्रभारियों में खलबली मच गयी है।
शासन की ओर से लगातार धान खरीद का समीक्षा किया जा रहा है। एसडीएम अनुपम मिश्रा मंगलवार को सकलडीहा और महेसुआ विपणन केन्द्र प्रभारी के साथ भोजापुर क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर धान की खरीदारी बंद पाया गया। इसके साथ ही चार कांटा में तीन काटा केन्द्र पर पाये गये जो कमरे में बंद मिले। स्टॉक की स्थित ऑन लाइन केन्द्र अ और ब पर जांच किया गया। जांच के दौरान कुल 6 हजार 695.20 कुंतल धान कम पाया गया। एसडीएम के निर्देश पर देर रात को सकलडीहा कोतवाली में सचिव श्रीराम सिंह के खिलाफ पीसीयू के जिला प्रबंधक विनोद श्रीवास्तव की ओर से विभिन्न धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगा। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीसीयू के जिला प्रबंधक की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Chandauli:एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ नगर का किया भ्रमण, व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा

चंदौली। उप जिलाधिकारी हर्षिका सिंह व सीओ राजेश राय ने बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ नगर में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए। नगर में जल रहे आलाव का निरीक्षण कर स्थानीय लोगो व व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वही व्यापारियों को अवगत कराया। कि नगर के किसी भी मार्ग के पटरी पर अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जाएगा।
दरसल नगर में बाजार के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों ने दोनों अपनी दुकान का सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण के चलते पुरानी बाजार का सड़क काफी सकरा हो गया है।

जिससे लोगों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही सर्विस रोड के किनारे सब्जी, फल व ठेला खोमचे के चलते सड़क पर आय दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वही दिन के समय में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे सड़क जाम में तब्दील हो जाती है। नगर पंचायत द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान सड़क के दोनों तरफ सब्जी विक्रेताओं को हटाया भी गया। लेकिन बाद में फिर स्थिति जस की तस बन जाती है। मौजूदा समय में स्थियी यह है। कि इस सड़क पर चार पहिया वाहन का भरमार होने के कारण आए दिन लोग जाम में फसकर परेशान रहते हैं। जिसको देखते हुए सदर एसडीएम ने पुलिस को निर्देशित किया कि सड़क किनारे लग रहे ठेले खुमचे वालो को दुरुस्त कराए जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। इस दौरान सदर कोतवाल गगन राज सिंह,अमित मिश्रा, रावेंद्र सिंह, अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

धन है तो गरीबों की सेवा करिए: सर्वेश कुशवाहा


चंदौली अस्पताल व एमडी कालेज के प्रयासों को एसडीएम व सीओ ने सराहा

चंदौली(Chandauli): चंदौली अस्पताल व एमडी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज में बुधवार को स्वास्थ्य शिवि व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम सदर हर्षिका सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने गरीबों को कंबल प्रदान किया और चंदौली अस्पताल के इस पुनीत प्रयास को जमकर सराहा। कहा कि आज भी बहुत से गरीब व जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं जो धनाभाव के कारण अपना समुचित उपचार नहीं करा पाते। ऐसे में इस तरह के आयोजन उनके लिए बड़ी मदद साबित होते हैं।

चंदौली क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने कहा कि डा.बीके वर्मा का प्रयास सराहनीय है, जिससे दूसरों को प्रेरित होने की जरूरत है। अंत में उन्होंने आयोजन के लिए अस्पताल के प्रति आभार भी जताया। सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि अगर आपके पास धन है तो गरीबों की सेवा करिए। ठंड के मौसम में कंबल दान से बड़ा कोई दान नहीं है। समाजसेवी डा. सरिता मौर्य ने कहा कि बेटे और बेटी में अंतर मत रखिए अगर बेटा शान है तो बेटी वरदान है। जिस प्रकार से बेटियों को समाप्त किया जा रहा है उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है वह दिन दूर नहीं की धरती से समाप्त हो जाएगी।

लकवा रोग विशेषज्ञ डा. कन्हैया मौर्य ने भ्रूण हत्या पर मार्मिक गीत सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। राकेश यादव एवं उनकी टीम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत किया। अतिथियों का आभार डायरेक्टर डा.बृजेश कुमार वर्मा, अध्यक्षता फेकन बाबा एवं संचालन डा.जितेंद्र मौर्य ने किया। उक्त अवसर पर 500 कंबल एवं कुशल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान व सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को डा.प्रदीप मौर्या, श्रवण कुशवाहा, साहब सिंह मौर्य, डा.रामजन्म मौर्य, दंगल सिंह यादव, डा.जेपी सिंह उपस्थित रहे।

Weather: चक्रवाती हवाओं का दिखेगा असर, शीतलहर और बारिश मचाएगी कहर

मौसम की जानकारी

आईएमडी ने जारी की चेतावनी, शीतलहर और बारिश करेगी परेशान, अगले कुछ घंटे में बदलेगा मौसम

चंदौली(Chandauli)। भारत मौसम विज्ञान विभाग लगातार मौसम अपडेट कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर को आईएमडी ने अगले 36 घंटों के लिए शीतलहर और कड़ाके की ठंड का ऑरेंज अलेर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक साथ जारी इस अलर्ट से अगले कुछ घंटों में प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। इसी क्रम में वाराणसी मंडल में भी अगले कुछ घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जिससे मौसम बदलना शुरू हो गया है। शीतलहर का प्रकोप भी बनारस के मौसम को सर्द करेगा। वहीं अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्व बिहार के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। यह मौसम में बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का परिसंचरण हरियाणा और उसके आस पास समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ। इसके अलावा एक टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के समुद्र तल से 900 मीटर पर बनी हुई है जो मौसम को तेजी से बदल रही है। आईएमडी ने 3 से 4 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में भी ये अलर्ट जारी है। शाम होते ही सर्द हवाएं मौसम को ठंड की तरफ ले जा रही है। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं आईएमडी की माने तो 3 जनवरी से बारिश का जो 5 जनवरी तक लगातार बना रहेगा। ऐसे में गरज चमक के साथ बरसात होगी। वाराणसी में मंगलवार की शाम 5 बजे तापमान 17 डिग्री था और हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी।

Weather News Chandauli

Chandauli:लुटेरी दुल्हन को संरक्षण देने वाला निकला सिपाही पुलिस ने निलम्बित कर भेजा जेल, जाने कैसे होता था पैसों का लेन-देन

चंदौली। विगत दिनों लूटपाट करने के लिये शादी का झांसा देने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का मास्टर माइंड एक सिपाही निकला जिसको पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पहले भी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने किया।
दरसल 27 दिसंबर को चंदौली कोतवाली में मई तहसील नदवई जिला भरतपुर राजस्थान संजय सिंह प्राथर्ना पत्र दिया था कि प्रार्थी की शादी नहीं हुई थी। जिसे शादी के लिये कुछ लोगों नें वार्ता किया। और निवासी सोनू नें संजय सिंह को शादी के बुलाया था। जिसके कारण प्रार्थी अपनें भाई भूपेन्द्र व भाभी पूनम पत्नी सूरज के साथ शादी के लिए चन्दौली आया था। सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा ने संजय कि शादी एक महिला सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर निवासी सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर वाराणसी से भारत रेस्टोरेन्ट से सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा के सामने कराई जब 26 दिसंबर को संजय अपनी पत्नी सुमन सोनकर को अपने साथ लेकर अपने गाँव जा रहा था। तो रास्ते में सुमन सोनकर 12000 जो बैग में रखा था।को चुराकर भाग गई। जब सोनू को उक्त के सम्बन्ध में फोन किया तो प्रार्थी को जानकारी हुई। कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा धडी हुई है । पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को घटना की जब जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए इस अवैध धंधों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित किया। और लुटरी दुल्हन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन पुलिस विवेचना के दौरान थाना शहाबगंज पर तैनात आरक्षी अनुज कुमार सिंह का नाम प्रकाश मे आया। प्रचलित जाँच मे पता चला कि आरक्षी अनुज कुमार सिंह जो उक्त गैंग का सदस्य था। जिसका कार्य उनके गलत कार्यो मे साथ देना व उनको संरक्षण प्रदान करना था। पुलिस ने मुखबिर खास सूचना पर मुस्तफापुर भठ्ठा के सामने उक्त आरक्षी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ ने उसने बताया कि थाना चन्दौली में मेरे खिलाफ मुकदमा लिखा गया था इसलिए बचने के लिए भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। और पकड लिया गया। मैं लुटेरी दुल्हन के प्रकरण में शादी करवाने में सम्मिलीत रहा और सह मुख्य अभियुक्त सोनू सिंह के गुगल से अपने गूगल पे पर 8000 रुपया लिया था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि लुटेरी गैंग प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना शहाबगंज पर तैनात आरक्षित अनुज कुमार सिंह की आपराधिक संलिप्तता पाई गई। जिन्हें निलबिंत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Crime: नशीले इंजेक्शन व गांजे के साथ पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

चकिया कोतवाली में मामले का खुलासा करते सीओ।
चकिया कोतवाली में मामले का खुलासा करते सीओ।

चकिया(Chakia, Chandauli): कोतवाली पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर बीते सोमवार की रात सिकंदरपुर तिराहे से नशे के कारोबार में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हजारों रुपए की नशीले इंजेक्शन का वायल और ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। मंगलवार की सुबह कोतवाली में सीओ आशुतोष ने उक्त मामले का खुलासा किया।
इस दौरान सीओ आशुतोष ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सिकंदरपुर गांव निवासी इम्तियाज अली व शास्त्री नगर थाना सैयदराजा निवासी विशाल उर्फ मंटू शाह के अलावा बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना अंतर्गत चेहरिया गांव निवासी मनोज शाह युवाओं को नशे का आदि बनाकर बिहार से बूप्रेनार्फिन नशीला इंजेक्शन और गांजे की तस्करी करते थे। बीते सोमवार की रात 9 बजे के आसपास मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति और उनकी टीम ने इम्तियाज और विशाल उर्फ मंटू को नशीली दवा और गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 200 वायल (शीशी) नशीला इंजेक्शन, ढाई किलो गांजा, पल्सर मोटरसाइकिल और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। उनका तीसरा साथी मनोज शाह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभिव्यक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दुर्गादत्त यादव, दिनेश चंद्र पटेल, कांस्टेबल संजीव, आशुतोष चौधरी, अरुण गिरी, उमंग राय मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
30 ° C
30 °
30 °
24 %
2.1kmh
30 %
Wed
29 °
Thu
42 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights