27.4 C
Chandauli
Thursday, April 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 272

17 टन गैस से भरे टैंकर में लगी भीषण आग,ग्रामीण अपने-अपने घरों को छोड़ भागे

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव स्थित ओवर ब्रिज के तीव्रमोड़ के ऊपर शनिवार की देर शाम पटना से प्रयागराज की तरफ जा रहा एक एलपीजी टैंकर एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो सड़क पर पलट गयी। घटना में टैंकर में बुरी तरह आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। लोगो की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम घंटों राहत कार्य में जुटी रही। लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। अंततः फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल से वापस लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर पर ही लोगों को रोक दिया।
पुलिस की सूचना पर इंडियन ऑयल के एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे लेकिन उनको भी सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को दुकान बंद करवाते हुए रखौना गांव के लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी आग की लपटें देखकर पुलिस प्रशासन भी एक किलोमीटर दूर भाग खड़ा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर के चालक सुल्तानपुर निवासी राजेश पाल ने बताया कि इस टैंकर में 17 टन गैस भरा हुआ है। जो पटना से प्रयागराज के लिए जा रहा था कि टैंकर के सामने अचानक आई एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो सड़क पर पलट गई। और टैंकर में आग लग गई।

इनसेट…..
इन गांवों को पुलिस ने कराया खाली
वाराणसी। पुलिस ने दुर्घटना को देखते हुए हंदीगंज, भिखारीपुर व रखौना गांव को खाली करा दिया। आग की लपटें 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। रखौना गांव के ग्रामीण अपने-अपने घरों को छोड़ मवेशियों को लेकर दूर भाग रहे हैं। वहीं बूढ़े से लेकर बच्चे जवान रोते बिलखते भाग रहे थे। घटनास्थल से सटे हुए गांव रखौना, मेहंदीगंज व भिखारीपुर गांव के हजारों लोग अपना घर छोड़कर 2 किलोमीटर दूर भाग खड़े हुए। गांव के लोगो ने बताया कि तीनों गांव के हजारों लोग घटनास्थल से काफी दूर ताल तलैया में शरण लेकर आग की लपट को निहार रहे हैं। और आपस में बात कर रहे हैं। कहीं हम लोगों के घरों में आग तो नहीं लग गयी। मौके पर जाकर देखने की स्थिति को किसी ने हिम्मत नहीं जुटा पाया।

Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हालत गंभीर

धानापुर क्षेत्र के रायपुर पेट्रोल पम्प के पास हादसे में घायल युवक अस्पताल भिजवाते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।
धानापुर क्षेत्र के रायपुर पेट्रोल पम्प के पास हादसे में घायल युवक अस्पताल भिजवाते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।

सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

धानापुर(Chandauli)। थाना क्षेत्र के रायपुर पेट्रोल पम्प के पास सड़क हादसे में शनिवार की देर शाम बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दीयां निवासी विनोद राम अपनी मां के साथ धानापुर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी रायपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार विनोद को टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया। इस दुर्घटना में विनोद राम गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक पर सवार विनोद की मां बाल-बाल बच गयी। तभी वहां से गुजर रहे सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर रुके और तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन करके मौके पर एंबुलेंस बुलाया और ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि धानापुर थाना क्षेत्र के दीयां गांव निवासी विनोद राम अपनी माता के साथ जरूरी काम से धानापुर बाजार आए हुए थे। शाम को काम खत्म होने के बाद वह बाइक पर अपनी माता को बैठाकर गांव लौट रहे थे, तभी रायपुर पेट्रोल पम्प के पास धानापुर-चहनियां मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने विनोद के बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे विनोद अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया, तभी ट्रैक्टर बाइक सवार विनोद राम के पैर को कुचलते हुए आगे निकल गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला, तभी वहां से गुजर रहे सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू रुके और तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक अस्पताल धानापुर में भर्ती कराया। जब तक घायल विनोद मौके पर रहा। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू व उनके काफिले में शामिल समर्थक घायल को फौरी तौर पर ईलाज मुहैया कराने के लिए प्रयासरत दिखे। इस दौरान लोगों ने सपा नेता के प्रयासों और आमजन के प्रति संवेदनशीलता को जमकर सराहा।

Chandauli:डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,एक गंभीर

डीडीयू नगर।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती के पास शनिवार की शाम बाइक सवार दो दोस्त डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो ।घायलों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी रही।
कैलाशपुरी निवासी अजय सिंह उर्फ बबलू रेलवे में टीटीई पद पर तैनात हैं।उनका पुत्र अनुराग सिंह मैनाताली निवासी दवा व्यवसाई रवि जायसवाल का पुत्र प्रियांस जायसवाल एक निजी विद्यालय में बारहवीं में एक साथ पढ़ते हैं।शनिवार को दोनों बाइक से कहीं गए थे। वापस आते समय नई बस्ती के पास अनियंत्रित बाइक जीटी रोड के किनारे डिवाइडर से टकरा गई।जिसमें दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने अनुराग सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अजय सिंह के घर कोहराम मच गया। वहीं प्रियांश की उपचार जारी है।

Chandauli: शीतलहर व कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल 14 जनवरी तक बंद

चंदौली(Chandauli)। जनपद में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की मार के साथ ही चल रही शीतलहर से आमजन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। ठंड के कारण जहां पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हो रहे हैं। वहीं शाम व सुबह के वक्त पड़ी तरह की ठंड से लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मासूम स्कूली बच्चों को ठंड से बचाव के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित करते हुए कक्षा-8 के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने जारी पत्र में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार के पत्र का हवाला देते हुए 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। शासन का यह आदेश कक्षा-8 तक के सभी स्कूलों पर पूरी तरह से प्रभावी रहेगा। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। विदित हो कि विगत दो दिनों से जनपद कोहरे की आगोश में है। इसके साथ ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का हाल-बेहाल है। सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है। खासकर उन लोगों व परिवारों को जिनके पास न तो तन ठकने के लिए गर्म कपड़े हैं और ना ही सिर छिपाने के लिए छत। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर जलने वाले अलाव व सरकारी मदद की ये आज भी बाट जोह रहे हैं। दूसरी ओर ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से की जा रही कवायद ठंड के शुरूआती दिनों में नाकाफी नजर आ रही है। ग्रामीण इलाकों के साथ ही कस्बाई व शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह लोग अलाव जलाने व गरीबों में कंबल वितरण की मांग करने लगे हैं, ताकि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी राहत समय से पहुंच सके।

नए साल पर ड्रंक-ड्राइविंग की तो पड़ेंगे पुलिस के डंडे

Chandauli। नए साल पर जनपद पुलिस ड्रंक-ड्राइविंग करने वालों से सख्ती से पेश आएगी। इसे लेकर पर्यटन स्थलों के आसपास व प्रमुख मार्गों पर नाके लगाए जाएंगे, जहां पुलिस की पैनी नजरें नशा करके ड्राइविंग व हुड़दंग करने वालों पर होगी। इसके पीछे नए जश्न पर आमजन की सुरक्षा व किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मुख्य उद्देश्य है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिये पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस फोर्स का पर्याप्त इंतजाम भी किया है।
नये साल के उल्लास को लेकर जनपद पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। जश्न में कोई खलल न पड़े सभी नागरिक सड़क से लेकर घर के अंदर तक सुरक्षित रहें और पूरे उल्लास और खुशी के साथ पुराने साल को विदा करते हुए नये साल 2024 का स्वागत करें। इसके पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने जनपद वासियों की सुरक्षा के लिये विशेष इंतजाम किये हैं। नये साल की पूर्व संध्या से ही पुलिस शहर के अलग-अलग स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग करेगी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व जश्न में विघ्न न डाल सके। कोई भी अगर नशे की हालत में मिला तो पुलिस उसका नशा उतारकर उसे दंडित करने का काम करेगी। जनपद पुलिस पहले से ही शराब तस्करों पर अपनी पैनी नजर जमाए हुए हैं। दिसंबर माह में अब तक कार्यवाही करते हुए करीब 7137 लीटर, अनुमानित कीमत 1 करोड़ 24 लाख की शराब बरामद कर चुकी है, जिसे अलग-अलग राज्यों और माध्यमों से लाकर अन्य राज्यों में ले जाकर नये साल के जश्न में खपाने की तैयारी शराब तस्करों द्वारा की गई थी। एसपी ने बताया कि तेज गति से वाहन दौड़ाना और स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस विशेष सख्ती बरतेगी। पुलिस इसके साथ ही पुराने व जेल से जमानत पर चल रहे अपराधियों पर भी विशेष नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी सूरत में कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
इनसेट—-
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से की अपील
चंदौली। डा. अनिल कुमार ने सभी जनपदवासियों को नये साल की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कहा कि आपकी सुरक्षा को पुख्ता करना पुलिस का दायित्व है। व्यवस्था और चाक चौबंद रहे इसके लिये नये साल की पूर्व संध्या से ही बैरियर लगाकर चेकिंग करने का इंतजाम किया गया है, सभी व्यवस्था में आप सभी संभ्रांत नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है, जैसे कि पूर्व में आप द्वारा किया जाता रहा है। कोई भी किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन न करें, सभी लोग पूरे उल्लास से नये साल का स्वागत करें।

Chandauli:दो भाइयों के बीच उपजे जमीनी विवाद में एक कि मौत,पढ़े पूरी खबर।..


धानापुर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में नोक झोंक हो गयी। और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को दौड़ा लिया। जिसमे भागते वक्त गिरने से दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गिरकर बेसुद हो गया। आनन फानन में लोगो ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
दरसल राजेंद्र राजभर और राममूरत राजभर दोनो भाईयो के बीच पुरानी जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार को आपस में बातचीत कर जमीन की नापी की जा रही थी। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। और राजेंद्र राजभर को दूसरे पक्ष के द्वारा लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए जिससे जमीन पर गिर कर बेसुध हो गए। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि राजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

फोटो,
बहरवानी गांव का मृतक युवा किसान धीरेन्द्र यादव।


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी गांव में सुबह 5 बजे अप लाइन में आ रही टेªन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवा किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही पत्नी सहित परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल था।
बहरवानी गांव के स्व. विजय यादव के दो पुत्र धीरेन्द्र यादव और कृष्णा यादव व तीन पुत्री आरती, पूजा और वंदना है। धीरेन्द्र यादव की एक साल पूर्व गाजीपुर के गरूआ मकसूदपुर गांव के चिरंजीव यादव के पुत्री मुन्नी यादव से शादी हुई थी। सुबह धीरेन्द्र अपने खेत में जाने के लिये रेलवे लाइन पार कर रहा था। काफी कोहरा होने के कारण अप में आ रही टेªन की चपेट में आने से मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह गांव की महिलायें अपने खेत के लिये जा रही थी। रेलवे लाइन पर युवा किसान का शव देख शोरगुल मचाने लगे। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना के बाद माता लीलावती, पत्नी मुन्नी देवी भाई कृष्णा सहित बहनों का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

अस्सी लाख नकदी के साथ तीन धराए,खुद को बता रहे व्यापारी


डीडीयू नगर। डीडीयू रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम नूतन वर्ष के आगमन के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों की जांच पड़ताल कर रही थी। जांच के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर तीन लोग संदिग्ध दिखाई दिए। इनके झोले की तलाशी लेने पर उसमें 80 लाख रुपये मिला। पूछने पर इसके बाबत कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर जीआरपी थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर वाराणसी की टीम रुपये और आरोपियों को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी जीआरपी वाराणसी कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि नववर्ष को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार स्टेशन पर गश्त कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम गश्त करते हुए प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। तभी उन्हें तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनके बैग की तलाशी लेने पर उसमें सफेद प्लास्टिक के झोले में रुपये के बंडल दिखाई दिए। रुपयों के बारे में तीनों कुछ बोल नहीं सके और न ही कोई कागजात दिखा सके। पुलिस तीनों को लेकर थाने ले आई।यहां झोले में रखे नोटों की गिनती करने पर कुल 80 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: परितोष उर्फ शुभंकर नसकोर निवासी विशेश्वरपुर थाना उल्लोबेरिया जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल, सीमांतों निवासी सिप चक थाना जंगीबाड़ा जिला हुगली, पश्चिम बंगाल, सुजान मिस्त्री निवासी आटानोगेट थाना सामपुर जिला हावड़ा पं. बंगाल) बताया। तीनों ने बताया कि वे सोने चांदी के गहनों का काम करते है। इसी का पैसा लेकर वाराणसी से कोलकाता जा रहे थे। सीओ ने बताया कि रुपयों के बरामदगी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग वराणसी की टीम रुपये और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।

Chandauli:अनियंत्रित हो कर नाले में पलटी पिकअप, रिहायशी मकान का दीवाल धरासायी बाल-बाल बचे लोग

चंदौली। मुख्यालय स्थित बबुरी रोड पर शुक्रवार को तेज़ रफ़्तार मालवाहक पिकअप अनियंत्रित हो कर नाले में पलट गई। वही चालक मौके से फरार हो गया। घटना में रिहायशी मकान का बाउंड्रीवाल धरासायी हो गया। इससे बड़ा हादसा होते होते बच गया।

 कोहरे और शीत लहर के बावजूद भी मालवाहक वाहन अपनी गति पर विराम नही लगा रहे हैं। जिससे आय दिन क्षेत्र में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यही कारण है कि मालवाहक पिकअप बबुरी रोड के नाले में पलट गयी। और रिहायशी मकान के बाउंड्री वॉल पर जा गिरी और बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर पड़ी। हाला कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ गनीमत था कि रिहायशी मकान में रहने वाले लोग अंदर घर में सोए थे। जब कि चालक मौक़े से फरार हो गया। स्थानीय लोग और रिहायशी मकान के निवासी ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई अमल में नहीं लाए जाने की बात कही। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि किसी कारण मालवाहक पिकअप नाले में पलट गई है। घटना में कोई हताहत नही हुआ है।

Chandauli:घर जाने के बजाएं महिला ने गंगा में लगा दी छलांग,जाने क्या थी वजह


चंदौली। बलुआ गंगा पुल के रेलिंग पर खड़े होकर एक महिला ने पानी की जगह जमीन पर छलांग लगा दी घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि मारूफपुर गांव निवासी त्रिभुवन यादव के बहन किरन 32 वर्ष की शादी दो वर्ष पूर्व गाजीपुर जिले के मंगारी गांव में बृजेश यादव के साथ हुई थी। उसका पति मुबंई में प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार को किरन की खाते से 25 हजार का ठगी हो गया। किरन मारूफपुर यूनियन बैंक में जाकर बैंक मैनेजर से वार्ता कर मामले को अवगत कराया और वो घर जाने के बजाएं सीधे बलुवा गंगा पुल पर पहुचकर गंगा नदी में छलांग लगा दी जिसके उसकी मौत हो गयी। हालांकि गुरुवार को शाम से ही घना कोहरा होने के कारण किसी की नजर किरन पर नही गयी। शुक्रवार को गंगा किनारे पुल से गुजरने वाले ग्रामीणों ने किरन के शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी बिनोद मिश्रा ने बताया कि गंगा पुल से छलांग लगाने से महिला की मौत हो गयी है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के खाते से ठगी होने की जांच की जा रही है।

Chandauli
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
32 %
1.1kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
41 °
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights