26 C
Chandauli
Thursday, April 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 275

Chandauli:अटल बिहारी बाजपेई के विचारों को जन -जन तक पहुंचाने की जरूरत: अनामिका चौधरी


चंदौली । मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अनामिका चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई सन 1968 से 1973 तक भारतीय जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उन्होंने ने सन 1957 के लोकसभा चुनाव में पहली बार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर लोकसभा सीट से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए। आज उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इसे भारतीय जनता पार्टी और मजबूत हो

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई का व्यक्तित्व भी हिमालय की उसी स्वरूप के भाति था। वो एक सफल राजनेता थे। जिनमें राजनीति के तमाम गुण मौजूद थे। उन्हें एकमेव, अदितिय , अनुपम की संज्ञा दी जा सकती है। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के राजनीतिक विरोधी भी वाकपटुता और भाषण शैली के प्रशंसक रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, पीयूष यादव, सुजीत जायसवाल, जैनेंद्र कुमार सुरेश मौर्य, किरण शर्मा, संतोष खरवार, विजय आदि उपस्थित रहे।

सूर्या हॉस्पिटल में धूमधाम से मनी महामना की जयंती

चंदौली।जिला मुख्यालय स्थित सूर्या हास्पिटल  में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती सोमवार को धूम धाम से मनाई गई। जहां अस्पताल की चिकित्सकों के साथ-साथ बिहार के सासाराम जिले के जिला जज अमित पांडेय ने उनके चित्र पर मलयार्पणकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथी सभी ने संकल्प लिया कि पंडित मनमोहन मालवीय की जयंती पर हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलने की संकल्प लेने की जरूरत है।

इस दौरान जिला जज अमित पांडेय ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करके यह साबित किया कि शिक्षा सबसे बड़ी उत्तम चीज है। इसके बिना मानव का जीवन अधूरा है। डॉ गौतम त्रिपाठी ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सिर्फ पढाया नहीं जाता है, बल्कि महामना की सोच का बीजारोपण किया जाता है। यहां के हर विद्यार्थी का धर्म है कि यहां मिले संस्कारों को शिरोधार्य करें और इसकी सुगंध दुनियां में पहुचाएं। आज देश नहीं विदेश में भी पंडित मदन मोहन मालवीय के काशी हिंदू विश्वविद्यालय का परचम लहरा रहा है।डॉ. गौतम की शिक्षा महामना के उपवन से ही हुई है। डॉक्टर बनने के बाद उन्हों ने यहीं से  अपनी सेवा आरम्भ की विगत कई वर्षों से वो महामना की जयंती मानाते आरहे है।   इस दौरान डॉक्टर यशी त्रिपाठी,शुभम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे ।

सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार पिकअप ने मामा के साथ लील गयी मासूम की जिंदगी,एक जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग


धानापुर। धानापुर सकलडीहा मार्ग पर गुरेहुं गांव के समीप रविवार को देर शाम तेज़ रफ़्तार पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में मामा के साथ दो माशूम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुचे थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने तत्काल तीनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वही एक जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। वही मामा के साथ मासूम के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि धानापुर क्षेत्र के गुरेहुं गांव निवासी आत्माराम यादव 35 वर्ष सिहावल गांव से अपने भांजे आदर्श 8 वर्ष और आर्य 6 वर्ष पुत्र को लेकर बाइक से ननिहाल जा रहा थे। जैसे ही तीनो गुरेहूं ताल के पास पहुंचे की पीछे से आ रही दुग्ध वाहन पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी घटना में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए लहूलुहान हो गए। वही पिकअप भागते समय कुछ दूर गड्ढे में पलट गई। और चालक फरार हो गया । घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान ने आत्माराम और आदर्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं आर्य यादव का इलाज चल रहा है। घटना की जानकी होते ही दोनो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस बाबत थानाप्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे ने मामा भांजे की मौत हो गयी है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप को कब्जे में कर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chandauli:धान की मढ़ाई करने गए युवक की करंट की जद में आने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव निवासी सोनू कनौजिया की जसूरी गांव में  शनिवार की रात हाई टेंशन करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बताते हैं कि नेगुरा गांव निवासी सोनू कनौजिया गांव के चंदन सोनकर के ट्रैक्टर से संचालित धान की मढ़ाई वाले थ्रेसर पर कार्य करता था। वह जसुरी गांव निवासी रामवृक्ष सिंह के यहां शनिवार की रात ट्रैक्टर से धान की मढ़ाई करने गया था। इसी दौरान किसी प्रकार ट्रैक्टर का मढ़ाई करने का थेसर हाई टेंशन करंट की चपेट आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर. पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे कार्रवाई में जुट गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों के सांत्वना देने के लिए ग्रामीण की भीड़ लग गई।

अपने जीवन में यथार्थ गीता को करे आत्मसात: डॉ. विवेक कुमार


चंदौली। लोगो मे श्रद्धा की अलख जगाने के लिए रविवार को गीता जयंती पर मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में मरीजों और उनके तीमारदारों में यथार्थ गीता का वितरण किया गया। इस दौरान लोगो ने इस धार्मिक ग्रंथ को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

अस्पताल संचालक डॉक्टर विवेक सिंह कहा कि गीता लोगों को धर्म के मार्ग पर चलना सिखाती है।  गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है। जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है। इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। गीता भगवान के मुख से निकली वाणी है जिसे सद्गुरु स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने यथार्थ गीता के रूप में सरल भाषा में अनुवादित किया है।

पढ़ने से जीवन में सुख और शांति की अनुभूति प्राप्त होती है।  मान्यता है कि जिस दिन श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। उस दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इसीलिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान अस्पताल में 100 लोगों में यथार्थ गीता का वितरण किया गया। मरीज उनके तीमरदार और अस्पताल में आने वाले अन्य लोग यथार्थ गीता पाकर काफी आनंदित नजर आए।

जरिया फाउंडेशन ने रेलवे स्टेशन पर गरीबो में किया कंबल,शाल वितरित

चंदौली।जिले में ठंड की दस्तक दे चुकी है।गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है।लेकिन कहते हैं कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को जरिया बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। ऐसे में सेवा ही धर्म के तहत जरिया फाउंडेशन की तरफ से गरीब, बुजुर्ग,असहाय व निर्धन लोगों के मदद के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी इंस्पेक्टर पीके रावत द्वारा लगभग आठ दर्जन कंबल व साल का वितरण किया गया।


वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर ने कहा कि गरीब , निर्धन ,बुजुर्ग व असहायों को सर्दी से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन पर फुटपाथ पर रात में सो रहे बेसहारा लोगों में किसी भी रूप में राहत पहुचांना पुनीत कार्य है । कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल वितरण गरीबों के लिए बड़ी राहत है। ये सेवा जारी रहेगा। वही एडवोकेट आकिब जावेद ने कहा कि जरिया फाउंडेशन के लोग हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय समय पर जरिया फाउंडेशन की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। गरीबों असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है। इस मौके पर राही मस्तान,अफसार अहमद,तस्लीम,आरिफ,शाकिब, आरिज आदि लोग शामिल रहे।

सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत

धानापुर थाना क्षेत्र के गेहूं गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए जब तक स्थानीय लोग उन्हें चिकित्सालय तक ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुके थी ।उक्त घटना में दोनों मृतक मामा भांजे बताई जा रहे हैं
डेढ़वलिया गांव निवासी आत्माराम यादव 34 सिहावल निवासी अपने भांजे आदर्श 8 को लेकर घर वापस लौट रहे थे जैसे ही वो गुरेहु गांव के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मामा भांजे की मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर के जांच पड़ताल में जुट गई है

पार्टी से हुए निष्काशित बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार


चंदौली। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती संगठन को मजबूत करने के लिए सख्त से सख्त कदम उठा रही है। किसी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले को बख्श ने के मुड में नहीं है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके बाहर होते ही जनपद के भीतर घात करने वाले बसपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप बच गया। इस बात की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने की है।उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रभारी मुकेश कुमार के निर्देश पर की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाएं ताकि संगठन सशक्त हो सके और आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का हाथ मजबूत हो सके।

Chandauli:आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने चिकित्सक डॉ शुभम सिंह को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित

चंदौली। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल के मैनेजर व चिकित्सक डॉ शुभम सिंह को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इससे जिले के चिकित्सकों में हर्ष का माहौल है।
डॉ शुभम सिंह ने बताया कि आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में अब तक योजना के तहत लगभग 2000 मरीजों का इलाज हो चुका है। शेष बचे लाभार्थियों के भी आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में गरीब व जरुरतमंदों को उपचार की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। जिससे लोगो को इलाज़ के लिए सोचना नही पड़ रहा है। कहा कि डॉ आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में सिर्फ आसपास के क्षेत्रों से बल्कि दूर-दूर से भी मरीज बेहतर उपचार के लिए आते हैं। साथ ही जिन गरीब वर्ग के लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता है। उन्हें भी यहां पर सभी सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार मिलता है। कई गरीब व जरुरतमंद मरीजों के अस्पताल में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे है। ताकि बीमार पड़ने पर उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल में बेहतर उपचार मिल सके।

Niyamtabad: ब्लाक स्तरीय रोजगार मेला में 165 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर

रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के साथ विधायक रमेश जायसवाल।
रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के साथ विधायक रमेश जायसवाल।

चंदौली(Chandauli)। जिलाधिकारी चंदौली की पहल पर विकास खण्ड स्तरीय तृतीय रोजगार मेला मंगलवार को विकास खण्ड नियामताबाद स्थित उद्देश्य प्राइवेट आईटीआई परिसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली में आयोजित किया गया। रोजगार मेला में उप्र कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत 432 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। कहा कि जनपद में विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार मेला के क्रम में यह तीसरा विकास खण्ड रोजगार मेला है, जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यता के आधार पर विभिन्न कंपनियों में प्रतिभाग कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। रमेश जायसवाल ने बताया कि आज का भारत आयातक से निकलकर निर्यातक की भूमिका में आ चुका है। इसी क्रम में उन्होंने रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाये साथ ही जिन अभ्यर्थियों का आज चयन हुआ वह अपने कार्य को लगन व मेहनत से करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़े। जिस अभ्यर्थी का चयन आज नहीं हो पाया हो वह निराश न हो वह आगे आने वाले रोजगार मेलो में प्रतिभाग कर अपनी योग्यता सिद्धकर रोजगार पायें तथा भारतवर्ष के आर्थिक विकास में भागीदार बनें। इस रोजागर मेला में भारतीय जीवन बीमा निगम ने (12), वाकरू इंटरनेशनल ने (02), रिलायंस लाइफ ने (02), क्वेसकार्प, टाटा मोटर्स, अमेजॉन, विस्ट्रॉन बंधन बैंक, उत्कर्ष बैंक, डिक्सन नवभारत फर्टिलाइजर ने (04), जी4एस सेक्योर साल्यूसन ने (06), एमवीआर मैनपॉवर सिक्योरिटी ने (10), ग्रामतरंग ने (05), प्रथम एजुकेशनल फाउण्डेशन (06), एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस ने (07) कुल 20 कंपनियों द्वारा कुल 165 अभ्यर्थियों को जॉब आफर प्रदान किया गया। जिसमें उ०प्र० कौशल विकास मिशन के 44 अभ्यर्थियों को भी जॉब आफर प्रदान किया गया। इस मौके पर स्थानीय सभासद सुरेन्द्र चौहान, गिरीजेश कुमार गुप्ता आनंद कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, राजेश सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, अब्दुल कुद्दूस, अंकित कुमार यादव, जयानन्द यादव, रवि प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
33 %
1.5kmh
5 %
Thu
41 °
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights