32.5 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 274

25 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा,उड़ीसा से खरीदकर बनारस बेचने जा रहे थे तस्कर इलिया मोड़ के पास मिली सफलता

 चंदौली। चंदौली सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान इलिया मोड़ के समीप मुखबिर की सूचना पर तीन गांजा तस्करों को धर दबोचा और उनके पास से  तीन बैग मे  25 किलो गाँजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत  4 लाख बताया जा रहा है।

दरसल कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ नगर के इलिया मोड़ पर संदिग्ध लोगों व वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान  भभुआ से आनें  वाली बस  इलिया मोड के पास आकर रूकी उक्त बस से उतरे तीन व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर घबरा गये। और मौके से भागनें  लगे शक होनें पर पुलिसकर्मियों ने उनको दौड़ा कर गंगा रोड के समीप दबोच लिया पूछताछ  तीनों ने कि हम लोगों के बैग में 8-8 पैकेट नाजायज गाँजा है। जिसे हम उडिसा के झासूगुडा से लेकर आ रहे हैं जिसे बेचने वाराणसी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तियरा शहाबगंज निवासी शीलवन्त वाराणसी निवासी राजनाथ राम नरसिंहपुर गांव निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। इस दौरान विजय कुमार,चन्द्रशेखर यादव मौजूद रहे।

Hariyana Border पर Kisano के खिलाफ हिंसा को बंद करे सरकारः मणिदेव

Kisano के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान संगठन के लोग।
Kisano के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान संगठन के लोग।

Chandauli: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर सोमवार को जिले के भारतीय किसान यूनियन टिकैत, अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा,किसान विकास मंच ने पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और कर्ज माफी के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

इस दौरान मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार पूरे देश को किसान आंदोलन पर गुमराह और भ्रामक प्रचार कर रही है। 2014 के चुनाव में सरकार के घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया गया था। जब वादा पूरा नहीं किया गया तो 5 साल बाद किसानों ने 13 महीने दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर खुले आसमान में धरना दिया। आंदोलन खत्म होने के बाद हर 3 महीने पर सरकार को किये गए वादों की याद 3 साल तक किसान दिलवाते रहे। मगर सरकार के कानों पर कोई जूं नहीं रेंगी। थक हारकर किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हुए। मगर सरकार किसानों और उनकी मांगों को कुचलने का प्रयास हरियाणा बॉर्डर पर कर रही है।

जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि इस बार का आंदोलन आर-पार का होगा। देश का किसान अगर अन्न उगाकर अपने कर्तव्य निर्वहन कर सकता है तो वहीं अपना हक भी लेना जानता है। किसान, सरकार के वादाखिलाफी को नेस्तनाबूद कर देगा। ट्रैक्टर मार्च सरकार को एक सांकेतिक चेतावनी है कि जल्द से जल्द वादा किये गए किसानों की मांगो को पूरा करे। साथ ही हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसानों पर बल प्रयोग बंद करे, नहीं तो जिले से भारी मात्रा में ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन में भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष राम दुलारे, छोटे लाल चौहान मोछू, कन्नौजिया, सदर अध्यक्ष कन्हैया, अलाउद्दीन, प्रभाकर मौर्या, हाकिम सुलेमानी, जीउत मौर्या, प्रमोद मौर्या, सुल्तान अहमद, खिचडू चौहान, डॉ राजीव मौर्य,जय प्रकाश गुप्ता, ट्रैक्टर प्रमुख लक्ष्मण मौर्या आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रवण कुशवाहा और अध्यक्षता छोटे लाल चौहान मोछू ने किया।

फर्जी हस्ताक्षर से टेंडर कराने के आरोप, Chahaniya Block Pramukh के खिलाफ धरने पर बैठे BDC

Chahaniya Block Office परिसर में धरना देते BDC
Chahaniya Block Office परिसर में धरना देते BDC

Chahaniya: क्षेत्र पंचायत के टेंडर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कराने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य सपा नेता अनिल के साथ धरने पर बैठ गये। खण्ड विकास कार्यालय परिसर में धरने पर बैठकर टेंडर रजिस्टर दिखाने की मांग पर अड़ गये। एकाउंटेंट द्वारा बुधवार को सही रिपोर्ट दिखाने के आश्वाशन के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य हटे।
चहनियां खण्ड विकास परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक दल पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ धरना पर बैठ गये। आरोप है कि क्षेत्र पंचायत बैठक व कार्यक्रम रजिस्टर पर जो क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं भी आये थे उनका फर्जी हस्ताक्षर कर टेंडर पास कर दिया गया।

धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने टेंडर के बैठक व कार्यक्रम रजिस्टर की मांग पर अड़ गये। काफी देर बाद एकाउंटेंट द्वारा रजिस्टर दिखाने पर उस पर संतुष्टि नहीं हुई तो बुधवार को पुनः टेंडर बिका हुआ है उसका पूरा डिटेल एकाउंटेंट द्वारा दिखाने को कहा। 3 नवम्बर 2023 को क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्य व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के बैठक में शामिल किया गया था। सवाल जवाब में विधायक द्वारा पिछले कार्याें की पुष्टि करिये की बात कही गयी, जिसे लेकर बहस भी हुई थी। बहस के दौरान प्रमुख द्वारा यह भी कहा गया था कि जिसको जाना है वो जाये । इसी बात को लेकर मीटिंग हाल से क्षेत्र पंचायत सदस्य चले गये थे। इस दौरान अनिल यादव ने कहा कि प्रमुख व बीडीयो द्वारा सारे कार्यक्रम की सूची बनारस में बैठकर बना दिया जाता है जबकि कोई भी टेंडर होता है तो उसकी विज्ञप्ति जारी करायी जाती है। उसका निविदा निकलता है।

एकाउंटेंट द्वारा उसके कार्यक्रम के विषय में उसके सूची के विषय में बुधवार को जानकारी देंगे। जबकि यह कार्यालय में तत्काल मौजूद रहना चाहिए। ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि सारा कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर से ही हुआ है। पिछली बार विधायक के संग के बैठक में भी इसी बात को लेकर बहस हुई थी। जितने भी कार्य हुए है क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा ही किया है। इस दौरान नरेंद्र कुमार गुप्ता, अच्छे लाल यादव, कारू यादव, जावेद अहमद, अरबिंद यादव, राजेश यादव, मुकेश खरवार, सुनील कुमार, राजकुमार, दीपक यादव, अमेरिका यादव, देवेंद्र यादव, संजय चौरसिया आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

Punjab और Hariyana के Kosano के समर्थन में भाकियू टिकैत गुट ने की पंचायत

Young Writer


Chandauli: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के Varanasi मंडल की बैठक रविवार को मुख्यालय के धरना स्थल हूुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में पंचायत हुई। वहीं ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर सरकार के द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार व लंबित मांगों को लेकर विरोध जताया गया।

इस दौरान वाराणसी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा कि किसानों के प्रणेता स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे रही है। वहीं दूसरी तरफ देश के किसानों पर तानाशाही व्यवहार को उजागर कर रही है। युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि किसानों की मांग MSP कानून गारन्टी जल्द से जल्द लागू करें अन्यथा Punjab और Hariyana के किसानों के समर्थन में जल्द ही पूरे देश के किसान दिल्ली में नजर आएगें। भाकियू वरिष्ठ जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को समझने की भूल कर रही है। ये वही किसान है। जो तेरह महीने लगातार Delhi Border पर तीन काले कानूनों को वापस कराया था। इस दौरान शिवकुमार सिंह,शिव मुरत, अजित, सन्तोष, श्रवण, महेश,राम भजन, अनिल, बबलू, दिलीप, रमेश, पारस, मंगला सिंह, शिव चरन, बनारसी सिंह, मनोज भारती उपस्थित रहे।

Naugarh News: आवागमन में हो रही असुविधा से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Naugarh में खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन करते लोग
Naugarh में खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन करते लोग

Naugarh News: जनकपुर पिपराही सड़क काफी खराब हो जाने से क्षुब्ध पिपराही बियार बस्ती व पटेल बस्ती के लोगों ने आक्रोशित होकर के सड़क पर प्रदर्शन कर के नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि अनेकों बार संपूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं की गयी।

बताते हैं कि जनपद चंदौली के Naugarh क्षेत्र स्थित जनकपुर माईनर पिपराही मार्ग सोनभद्र जिले की सीमा तक लगभग 05 किलोमीटर की गिट्टियां वर्षों पूर्व उखड़ जाने से सडक पर जगह-जगह गड्ढा बन गया है। जिससे दो पहिया वाहन व सायकिल से यात्रा करने वाले लोग आए दिन गिर पड़ कर चोट चोटहिल हो जा रहे हैं। इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों को चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात हो जाने पर पैदल चल पाना काफी दूभर हो जाता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क मरम्मत कराने के लिए अनेकों बार प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर शासन प्रसासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई भी पहल नहीं की जा रही है। जिससे सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन आवागमन करने में घोर असुविधा हो रही है। चेताया कि जल्द ही सड़क मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो ब्लाक व तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो मे नरेश रामकिशुन कयर रामलाल जवाहीर राजदेव दूधनाथ रामनरेश कमला पारस संजय दिनेश ईत्यादि लोग शामिल रहे।

Chandauli:एसपी ने चार थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव,जाने किसको कहा मिली तैनाती


चंदौली जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने चार थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जिसमे नौगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह को सैयदराजा थाने का भार सौपा गया है। सकलडीहा प्रभारी राजीव कुमार सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद होने के कारण पुलिस लाईन में तैनात संजय कुमार सिंह को सकलडीहा प्रभारी गया है। विवेचना सेल में तैनात विमलेश कुमार मौर्य को प्रभारी नौगढ़ बनाया गया है।

Chandauli:जनपद में कीटनाशी दुकानों पर छापेमारी तीन दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित,28 को कारण बताओं नोटिस


चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंउे के आदेश पर कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार को जनपद में संचालित निजी व फुटकर कीटनाशी विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। फुटकर कीटनाशी विक्रेताओं के कीटनाशी रसायनों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जनपद में छापे की कार्यवाही करायी गयी, ताकि जनपद के कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्ता युक्त कीटनाशी रसायन उपलब्ध करायी जा सके। साथ ही साथ कीटनाशी विक्रेताओं के कैश मेमो, स्टाक रजिस्टर व वैध पीसी रसायनों के रखरखाव आदि की जाँच की गयी। जिसमें कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के उल्लंघन करने वाले 28 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया एवं कैश मेमो न जारी करने वाले तथा बिना वैध पीसी वाले 03 कीटनाशी विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया।

Ex-MP Ramkishun को टिकट देने के लिए कई समुदायों ने की बैठक

विभिन्न वर्गों की आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।
विभिन्न वर्गों की आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।

DDU Nagar: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को Samajwadi Party से प्रत्याशी न बनाए जाने का विरोध क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नगर स्थित सपा कार्यालय में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय समेत कई वर्ग के लोग पूर्व सांसद रामकिशुन से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद को टिकट न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से रामकिशुन यादव को टिकट देने की मांग की। पूर्व सांसद ने समुदाय के लोगों को समझा बुझाया।

शनिवार की दोपहर में नगर के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने कहा कि हमें हमारे बीच रहने वालों हमारे सुख दुख में साथ देने वाला नेता चाहिए और वह नेता हमारा पूर्व सांसद रामकिशुन के अलावा कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से बिना किसी पद के भी हमलोगों के बीच दुख सुख में लगातार बने रहना आपकी ऊर्जा को जाहिर करता है। कहा कि बाहरी व्यक्ति चुनाव लड़कर जीते चाहे हारे वह दोबारा क्षेत्र में दिखाई नहीं देते। कहा कि यदि Ex-CM Akhilesh Yadav अपना विचार बदलकर यदि रामकिशुन यादव को टिकट देते हैं तो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सपा को जिताने में जुटेंगे।ल। कहा कि हम अखिलेश यादव से निवेदन करेंगे कि भाजपा को हराने के लिए पूर्व सांसद टिकट दें। पूर्व सांसद रामकिशुन ने मिलने आए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि टिकट मिले या न मिले, स्थानीय लोगों के साथ सदैव खड़ा रहूंगा। पार्टी को भी धन बल नहीं बल्कि कार्यकर्ता की निष्ठा देखनी चाहिए। इस मौके पर अफजाल अहमद, शमीम सिद्दीकी, अयाज अहमद, दिलदार, शमीम खां, सेराजूद्दीन, मो.मुसरीन अंसारी, रियाजूद्दीन अंसारी मौजूद रहे।

Chandauli:ससुराल से घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

चंदौली । सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर नेशनल हाइवे पर समीप वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही वाहन सवार मौके से फरार हो गया। लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विदित हो कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी कृपा शंकर तिवारी 65 वर्ष अपने ससुराल सैयदराजा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वो भगवानपुर गांव के समीप पहुँचे की तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी घटना में कृपा शंकर की मौत हो गयी। लोगो की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।

MSP की कानूनी गारंटी का वादा पूरा करे Central Government: अजय राय

किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करते अजय राय।
किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करते अजय राय।

Chakia(Chandauli): किसानों की फसलों का सी-2 प्लस 50 फीसद फार्मूला के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे बर्बर दमन और एक किसान की हत्या के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में काला दिवस मनाया। आईपीएफ के राज्य कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने किसानों की मांगों को वाजिब बताया। कहा कि केंद्र सरकार से इन सवालों को हल करते हुए किसानों के बर्बर दमन पर तत्काल रोक लगाए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों की एजेंट के बतौर काम कर रही है। पंजाब, हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किसान शुभकरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पैलेट गन व रबर बुलेट, आंसू गैस से लगातार हमले किए जा रहे हैं। किसानों पर ढाया जा रहा दमन लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एमएसपी की गारंटी का वादा कर सत्ता में आयी थी जो वादा दस वर्षों के नरेंद्र मोदी द्वारा पूरा नहीं किया गया और न ही अभी वादानुसार मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में एमएसपी लागू किया गया। अखिलेश दूबे ने कहा कि एमएसपी लागू करना देश और किसानों के हित में हैं। एसएसपी की गारंटी कृत खरीदी से उत्पादनों की मांग बढ़ेगी और बाजार गुलजार होंगे। अर्थ-व्यवस्था गति पकड़ेगी, देश की खाघान्न सुरक्षा और संप्रभुता मजबूत होगी। इस दौरान पूर्व प्रधान रामकृष्ण देवगौड़ा, जयराम प्रधान और आईपीएफ शिकारगंज प्रभारी अमर बहादुर चौहान सहित कई किसानों ने शिरकत किया।

Chandauli
clear sky
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
52 %
4kmh
0 %
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights