चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में गुरुवार की एक घर में आग लगने से बक्से में रखा 20 हजार नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
दरसल जुड़ा हरधन गांव के रहने वाले अशोक राम व परिजन दोपहर में किसी के खेत मे धान काटने के लिए गये थे। इस दौरान शार्ट शर्किट से उनके घर में आग लग गयी। घर के अंदर से धुवा निकलता देख आप पास के लोगो मे हड़कंप मच गया। उन्होंने ने तत्काल घटना की जानकारी मकान स्वामी को दी घटनास्थल पर पहुचे लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन आग की चपेट में आने से 20 नकदी, आभूषण चारपाई, कपड़े, अनाज, कागजात अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
Chandauli:आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख,परिवार के सामने संकट
Chandauli: झांसी के संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, गांव में जश्न का माहौल
चंदौली। भारतीय कुश्ती संघ को नया अध्यक्ष मिल गया और इसका सीधा कनेक्शन चंदौली है। विवादों में रहे कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के हटने के बाद अब इस महत्वपूर्ण पद पर चंदौली जिले के झांसी गांव निवासी संजय सिंह की ताजपोशी होगी। इसकी आधिकारिक पुष्टि होते ही उनके पैतृक गांव झांसी में जश्न का माहौल देखते को मिला। संजय सिंह के परिवार के साथ ही गांव व पास-पड़ोस के लोग ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ ही आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

जनपद के झांसी गांव निवासी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं। इससे जनपदवासियों व उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। संजय सिंह बीजेपी सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषणशरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष बने थे। इसके बाद जब यूपी में साल 2009 में कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे तो उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया था। संजय सिंह मूल रूप से चंदौली के झांसी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वाराणसी में परिवार के साथ रहते हैं। वे पिछले डेढ़ दशक से भारतीय कुश्ती संघ से जुड़े हैं और बृजभूषण सिंह के काफी नजदीकी माने जाते हैं। संजय सिंह के सामने चुनाव लड़ रहीं अनीता श्योराण, बृजभूषण सिंह की कट्टर विरोधी मानी जाती हैं। अनीता ने पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भी बृजभूषण सिंह के खिलाफ गवाही दी थीं। अनीता कुश्ती के मैदान में भी बड़ी सफलता हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने से झांसी समेत जनपद चंदौली में जश्न का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। संजय सिंह के भाई रोशन सिंह ने कहा कि परिवार व समाज में खुशी है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। भाई के स्वागत को परिवार समेत पूरा क्षेत्र इंतजार में है। पड़ोस के अमित सिंह ने बताया कि कुश्ती के प्रति संजय सिंह का शुरू से ही काफी लगाव रहा है। उनकी जीत को हम सभी ऐतिहासिक जीत के रूप में देख रहे हैं।
Chandauli:विद्यालय में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षको के खिलाफ होगी कार्यवाही:डीएम
चंदौली। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का निर्माण के लिए पूर्व में निर्देश के बावजूद भी अब तक संतोष जनक नही रहने पर सख्त रुख अपनाते हुए समस्त एडीओ पंचायत का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिया।
कहा कि विभागीय कार्यों को लेट लतीफी करने वाले अधिकारियों पर शख़्त कार्यवाई की जाएगी उन्होंने ने निर्देशित किया। कि 19 विभिन्न पैरामीटर से असंतृप्त विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, विद्युत संयोजन, फर्नीचर, दिव्यांग शौचालय संबंधित जो भी कमियां हैं उसको जल्द से जल्द पूर्ण करें। जिन भी विद्यालयों में टाईलीकरण नहीं हुआ है। वहां कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करें। एवं फर्नीचर की अनुपलब्धता की स्थिति में इसका ऑर्डर दें। कहा कि जर्जर विद्यालय के भवनों का ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेजी से प्रचलित किया जाए। ऐसे भवनों में कक्षाएं कदापि संचालित ना होने पाये।विद्यालयों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। रेंडम आधार पर भ्रमणशील रहकर प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरंतर निरीक्षण किया जाए। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित हो इसके लिए संबंधित अध्यापक को निर्देशित किया जाए। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। और एमडीएम योजना के अंतर्गत बच्चों को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। मानक में अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकगणों के खिलाफ की जाए कार्यवाही। उन्होंने कहा कि निपुण लक्ष्य अभियान की भी बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री हर्षिता सिंह, पीडी डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
Chandauli:नकदी व आभूषण के साथ दूल्हे को छोड़ दुल्हन फरार,जांच में जुटी पुलिस
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया गांव के समीप बुधवार को एक मंदिर पर दुल्हे से शादी रचाने के बाद दुल्हन मौका देखकर 60 हजार नकदी व सोने के आभूषणों को लेकर फरार हो गयी। घटना के बाद हतप्रभ पीड़ित पक्ष ने सदर कोतावली में तहरीर दी देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बताते हैं कि बदायू जिले के चरबाना थाना क्षेत्र के नवई गांव निवासी संदीप को उसके रिश्तेदार द्वारा चंदौली में शादी कराने के लिए आमंत्रित किया गया था।

मंगलवार को संदीप अपने रिश्तेदारों के साथ मुख्यालय पहुंचा और चंदौली नगर के वार्ड नंबर पांच चीकू व राजू के माध्यम से पूजा गुप्ता नाम के लड़की से मोनी बाबा आश्रम में शादी की। उपहार में दूल्हे पक्ष ने दुल्हन को 60 हजार नकदी व सोने के आभूषण दिए। शादी के बाद घर जाने के दौरान दुल्हन ने नित्य क्रिया का बहाना बनाकर रास्ते मंे ही फरार हो गयी। पीड़ित पक्ष ने तत्काल सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है। वही दुल्हे को छोड़कर दुल्हन के भागने की घटना चंदौली नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
खेलकूद से निखरती है बच्चों की प्रतिभाः सुनील यादव गुड्डू
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया
चंदौली। नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान विद्यालय में लंबीकूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, लांग जंप, दौड़, गणित प्रतियोगिता के अलावा तमाम खेलों में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया है। वहीं वेस्ट अवार्ड में सौम्या शर्मा, विशाल चौहान और प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि खेल के आयोजनों से बच्चों में प्रतिभा निखरकर सामने आती है। ऐसे आयोजन कर बच्चों का हौसला अफजाई करने की जरूरत है। राकेश शर्मा ने कहा कि खेलकूद का आयोजन समय पर होना जरूरी है क्योंकि इससे बच्चों की प्रतिभाओं में निखार आता है। प्रबंधक प्रेमनाथ शर्मा ने आए अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और 51 गरीबों को कंबल वितरण किया। इस दौरान दीपक कुमार सिंह, ताहिर खान, शीला देवी, संतोष गुप्ता, घूरेलाल कन्नौजिया, खुर्शीद आलम, अमीय पाण्डेय, प्रमोद, राकेश गुप्ता, शंभू श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
नहर में पशुओं से लदी वाहन पलटी, दो मवेशियों की मौत
चन्दौली।शहाबगंज। तस्करी हेतु बिहार ले जा रहे पशुओं से ठसाठस भरी योद्धा गाड़ी बुधवार को भोर में सिहोरिया गांव के समीप चकिया-चन्दौली मार्ग पर लेफ़्ट कर्मनाशा नहर में पलट गयी। ग्रामीणों ने कॉफ़ी मशक्क़त के बाद पशुओं को बाहर निकाला। इस घटना में दो पशुओं की मौत हो गयी तथा नौ पशु गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को बरामद कर योद्धा वाहन को थाने ले आयी और पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

बताते हैं कि पशु तस्कर बुधवार की भोर में चार बजे के करीब चकिया-चन्दौली मार्ग पर चकिया की तरफ़ से आ रहे थे सामने करनौल चौराहे पर डायल 112 पुलिस की गाड़ी की जलती बत्ती देख गाड़ी को बैककर पीछे भागना चाहे बैक करने के दौरान गाड़ी लेफ़्ट कर्मनाशा नहर में चली गयी और नहर में गाड़ी जाने के बाद पशु तस्कर फ़रार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी और पशुओं को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकलवाया। पशु चिकित्सक ने घायल पशुओं का इलाज किया तथा मृत्य पशुओं का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाहन योद्धा यूपी 62 सीटी 0818 को पुलिस थाने ले आयी है और जांच-पड़ताल कर वाहन स्वामी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli, कोनिया के आधा दर्जन किसानों की फसल जल कर खाख,किसानो ने मदद की लगाई गुहार
चन्दौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के कोनिया गांव में बुधवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में धान की फसल में आग लग गई जिनसे 5 एकड़ धान की फसल जल कर राख हो गई आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों के सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए मौके पर पहुची फ़ायर ब्रिगेड ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक किसानों के अरमान फसल के साथ जल चुके थे। इस घटना के प्रभावित किसानों ने मुवाज़े की गुहार लगाई है।



बताया जा रहा है कि घटना की बीती देर रात की है. सभी अपने घरों में सो रहे थे। खेत तभी अचानक खलिहान आग की लपटें उठती दिखाई. पास जाकर देखा तो धान को बोझ में आग लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. लोग पानी और लाठी के सहारे आग बुझाने की जद्दोजहद में जुट गए. लेकिन आग बढ़ता गया और अंततः सब कुछ जलाकर ही शांत हुआ. आग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है. धान की बोझ सुबह तक सुलगती है.
पीड़ित ने बताया कि इस आगलगी की घटना 5 एकड़ से ज्यादा की धान की फसल जल गई. जिसमे
किसान भारत पासवान का 2 एकड़ ,रामदुलारे पासवान का सवा बीघा का, मेवा लाल पासवान 12 बिस्सा का,मुन्ना पासवान का 10 बिस्सा का, मराछु पासवान का धान का 25 बिस्सा,रमाकांत प्रजापति का लगभग 2,5 बिगहे धान का बोझ जलकर राख हो गया किसानों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और बताया कि यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है. इस घटना के बाद परिवार भुखमरी के कगार पर पहुँच जाएगा.
वही घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंच सपा नेता दिलीप पासवान ने पीड़ित किसान से मिलकर सरकारी मदद के लिए लेखपाल से बात करके घटना की जानकारी देते हुवे मुआवजा दिलाने की मांग किया है।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने खाया ज़हर मौत,जांच में जुटी पुलिस
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के राउतपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति विषार्थ पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। लोगो की मृत सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि राउतपुर गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी शालिनी 24 वर्ष संदिग्ध परिस्थिति में बंद कमरे में विषार्थ पदार्थ का सेवन कर लिया और थोड़ी देर ने उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों ने शालिनी के मुह से झांक निकलता देख आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने विषार्थ पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिससे उसकी मौत हो गयी। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में अव्वल आयीं बरियारपुर की शिवानी सिंह
चंदौली(Chandauli)। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) इंदौर में अध्ययनरत बरियारपुर की फैशन डिजाइनिंग ट्रेड की पढ़ाई कर रही शिवानी सिंह ने एक बार फिर अपने मेधा व कौशल का परिचय दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित शिक्षण के सिद्धांत परीक्षण में 50 अंकों में 50 अंक अर्जित कर टॉप किया है। चंदौली जनपद के सुदूर गांव से राजकीय आईटीआई कालेज रेवसा में फैशन डिजाइनिंग ट्रेड में आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सीआईटीएस की परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किए और उसी आधार पर उनका दाखिला इंदौर स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। वहां पर वह फैशन डिजाइनिंग ट्रेड से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया। पढ़ाई के बीच राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) इंदौर द्वारा पीओटी टेस्ट कराया गया। जिसमें कुल पांच ट्रेड की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी ट्रेडों में शिवानी ने 50 में 50 सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अव्वल रही। उनकी प्रतिभाग को देखकर शिक्षकों के साथ ही उनकी साथी छात्राओं ने भी हौसला बढ़ाया। साथ ही जब उन्होंने इस खुशी को परिवार के साथ साझा किया तो वे भी गदगद नजर आए।
तेज़ रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, दो युवती सहित तीन युवक घायल
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के मुरेराडीह गांव के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो गयी। घटना में तीन युवक के साथ दो युवती घायल हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी डवंक पुलिस चौकी को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार मुरेराडीह गाव निवासी साहिल अपने पडोस की लड़की काजल तथा अंतिमा को लेकर पीआरडी भर्ती परीक्षा दिलाने जमालपुर गया हुआ था। देर शाम वह मुरेराडीह के लिए लौट रहा था। कि सामने से आ रहे एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई । घटना में बाइक पर सवार हताय गांव निवासी भानु मिश्रा तथा गोलू मिश्रा बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर में दूसरे बाइक पर सवार साहिल व काजल को भी आंशिक चोटे आईं। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना डॉग पुलिस चौकी को दी जिस पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भेज दिए।











