26.9 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 278

Lok Sabha Chandauli: Virendra Singh बने सपा प्रत्याशी

Chandauli MP BIrendra Singh
चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह।

भाजपा भ्रम व आडम्बर फैलाकर लेती है वोटः विरेंद्र सिंह

Chandauli: समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें चंदौली लोकसभा के प्रत्याशी का नाम भी शामिल है। सपा के प्रत्याशी सूची में चंदौली से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के नाम ने सभी को चौंका दिया है। सपा ने चंदौली लोकसभा से पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो लोकसभा चुनाव-2024 में सपा का चेहरा होंगे। टिकट मिलने के बाद सोमवार को सपा प्रत्याशी विरेंद्र सिंह जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता में अपनी बातों और प्राथमिकताओ को मीडिया के समक्ष रखा।

पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा प्रत्याशी विरेंद्र सिंह।
पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा प्रत्याशी विरेंद्र सिंह।

Virendra Singh ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में लड़ाई पीडीए और भाजपा के बीच है। भाजपा ने भ्रम और आडम्बर को पैदा करके वोट लेने का काम किया है। अब 10 साल हो गए हैं और देश की जनता इनकी सच्चाई से वाकिफ हो चुकी है। कहा कि चंदौली के वर्तमान सांसद केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री है। बावजूद इसके उनके द्वारा चंदौली के युवाओं के हित और उनकी बेरोजगारी को दूर करने की कोई पहल नहीं की गई है। यदि वह युवाओं के रोजगार को लेकर फिक्रमंद होते तो चंदौली में कई बड़ी कम्पनियां स्थापित हो गई होती, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। कहा कि उनकी लड़ाई किसी जाति विशेष से नहीं है, बल्कि वे उन तमाम लोगों की आवाज बनना चाहते हैं जो सताए जा रहे हैं।

कहा कि चंदौली से उनका पुराना नाता है चंदौली की भौगोलिक स्थित से वाकिफ हूं। साथ ही यह भी पता है कि चंदौली की आर्थिक प्रगति कैसे होगी। चंदौली का विकास और यहां के लोगों का हित कैसे होगा? अंत में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते हुए सपा के परचम को चंदौली में लहराने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, निरंजन कन्नौजिया, अशोक त्रिपाठी, मूरत पासवान, इमरान सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

UP Police Paper 2024: सकलडीहा में भीषण जाम से कराह उठे राहगीर

UP Police Paper 2024 के दौरान जांच पड़ताल करते एसडीएम अनुपम मिश्रा व अन्य।
UP Police Paper 2024 के दौरान जांच पड़ताल करते एसडीएम अनुपम मिश्रा व अन्य।

सकलडीहा इंटर और पीजी कॉलेज में दूसरे दिन हुई पुलिस की परीक्षा

Sakaldiha: पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा छुटने के बाद सकलडीहा में पहली बार पड़ाव चौराहा की तरह एक घंटे तक जाम की स्थिती बना रहा। स्थानीय पुलिस प्रशासन की उपेक्षा के कारण एम्बुलेंस से लेकर राहगीर सड़क पर कराहते  रहे। गली गुचे से होकर बाइक सवार वाले निकलकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वही एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ रघुराज परीक्षा को लेकर पूरे दिन परीक्षा सेंटरों पर भ्रमण करते रहे। इस दौरान सहज केन्द्र से लेकर फोटो स्टेट की दुकानें शाम तक बंद रही।

सकलडीहा इंटर कॉलेज और सकलडीहा पीजी कॉलेज में पुलिस परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह की पानी की परीक्षा छुटते ही सकलडीहा अलीनगर तिराहा से लेकर सधन तिराहा और डा. आम्बेडकर तिराहा व बाजार की सभी मार्ग एक किलो मीटर के अंदर बड़ी वाहनों के कारण जाम होगयी। जाम के कारण राहगीर से लेकर स्कूल बच्चे और एम्बुलेंस कर्मी व मरीज कराहते रहे। यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त होने पर लोग पुलिस प्रशासन को कोसते हुए नजर आये। काफी देर बाद पहुंची कोतवाली पुलिस किसी तरह जाम से लोगों को निजात दिला पाया। परीक्षार्थियों ने पीकेट पर पुलिस कर्मियों के मौजूद नही होने व बड़ी वाहनों रोक नही होने पर कोसते रहे।

खुचमा और भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर लगी लंबी कतार
परीक्षा छूटने के बाद गेट बंद होने के कारण भोजापुर व खुचमा रेलवे स्टेशन पर भी लम्बी लाइन लगी रही। इस दौरान गेट मैन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे क्रासिंग पर पुलिस सुरक्षा की मांग किया है।

UP Police Paper 2024: सेवा भारती ने परीक्षार्थियों को कराया जलपान

Chandauli मुख्यालय पर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षार्थियों के लिए लगा स्टाल।
Chandauli मुख्यालय पर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षार्थियों के लिए लगा स्टाल।

Chandauli: सेवा भारती के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को दूरदराज से UP Police Paper 2024 की परीक्षा देने के लिए आए हुए परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की परेशानी को देखते मुख्यालय पर जलपान की व्यवस्था की गई। यह सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई। इसे देखते हुए सेवा भारती चंदौली यूनिट के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आए हुए परीक्षार्थियों सहित उनके अभिभावक एवं परीक्षा केंद्रो पर लगे सुरक्षा कर्मियों एवं अधिकारी और कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था व्यापक पैमाने पर की गई।

जैसे ही 12 बजे दोपहर को परीक्षा समाप्त हुई बाजार में स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी बाहर निकले कचहरी गेट पर एक बड़ी स्टॉल दिखाई दी जिस पर जलपान की।जहां सेवा भारती के स्वयंसेवक लोगों को बुलाकर सम्मान पूर्वक सबको जलपान कराया। इस कार्य से वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस नेक कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान नरेंद्र सिंह, जोगिंदर, हिटलर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, संजय कुशवाहा, अंकित सिंह, प्रदीप यादव, चंदन सिंह, राम प्रकाश सिंह, मोहित सिंह, विक्की यादव शामिल रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों का डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली महामंत्री जन्मेजय सिंह एडवोकेट ने आभार जताया।

सरकार पिछड़ों को दे आर्थिक व सामाजिक भगीदारी: Jan Adhikar Party

जाति जनगणना की अलख को लेकर चकिया पहुंची संपूर्ण भागीदारी यात्रा

Chandauli: जाति जनगणना की अलख को लेकर संपूर्ण भागीदारी यात्रा रविवार की शाम चकिया पहुंची। इस दौरान यात्रा की अगुवाई कर रहे जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख बाबू सिंह कुशवाहा समेत तमाम दिग्गज नेताओं का स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। गांधी पार्क तिराहे पर आम आवाम को संबोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि इन पार्टियों को जनता ने कई बार सत्ता में बैठाया, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद पिछड़ों व असहाय वर्ग के हित में काम करने की बजाय इन्होंने जनता को गुमराह करने का काम किया। आज सरकार जाति जनगणना कराने से पीछे हट रही है, क्योंकि वह पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी नहीं देना चाहती है।

इसके पूर्व उन्होंने सर्वप्रथम गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्थानीय पार्टी नेताओं व लोगों से संवाद स्थापित किया। कहा कि देश में जाति जनगणना होनी जरूरी है। जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जिस समाज की जितनी आबादी हो, उसके आधार पर हर क्षेत्र में उसे हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। कहा कि सरकारी योजनाओं-सुविधाओं में जनता की संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आवाम के हक में आवाज उठाने का क्रम जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद लोकतंत्र की स्थापना इस मंशा के साथ हुई कि सभी देशवासी मिल-जुलकर एक सशक्त, समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करेंगे और सभी देशवासियों को आबादी के अनुरूप हक-हिस्सेदारी प्राप्त होगा। लेकिन देश की मेहनतकश जनता खासकर पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों को हक-हिस्सेदारी से वंचित रखा गया। कहा कि जिन दलों को सरकार बनाने का मौका मिला। उन्होंने जनता को मुद्दों से भटकाने का कार्य किया और अपनी राजनीतिक रोटी सेकी। प्रदेश की सरकार अपना साथ और अपना विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। सभी जातियों की संपूर्ण भागीदारी से ही देश में समता, एकता व सम्पन्नता आएगी। इसी उद्देश्य को लेकर जनता के बीच संपूर्ण भागीदारी यात्रा पहुंच रही है, ताकि लोगों को उनके अधिकार व हक के प्रति सचेत व जागरूक किया जा सके। कहा कि जन अधिकार पार्टी जन-जन की पार्टी है इसकी नींव आमजन को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ही उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए किया गया है। देश में आज जो हालात हैं वह बेहद चिंताजनक है। हमें लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए काम करने की जरूरत है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल, राष्ट्रीय महासचिव लाखन राज पासी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय नारायण वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज मनु विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव रामधनी निषाद, प्रदेश महासचिव रमेश यादव, प्रदेश महासचिव इंदू मेहता, वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य, वशिष्ठ कुशवाहा, रामचंद्र त्यागी राजू मौर्य डॉ भागीरथी सिंह मौर्य, श्वेता मौर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, जिला महासचिव रविरंजन शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष मंगला मौर्य मौजूद रहे।

BJP सरकार की योजनाओं से पिछड़े वर्ग का हो रहा कल्याणः अरुण जायसवाल

भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से शनिवार को भाजपा कार्यालय सभागार में जिला पिछड़ा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सतीश चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि चहनियां ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि विवेक कैलाश नाथ यादव शामिल हुए।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाई।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाई।

इस दौरान मुख्य अतिथि अरुण जायसवाल ने पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। कहा कि भाजपा पिछड़े व शोषित वर्ग की हितैषी है। पिछले दिनों भारत सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग को सम्मान देने की कड़ी में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया। प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए बहुत सी योजनाए चल रही है जिसका लाभ लेकर पिछड़े वर्ग का कल्याण हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि विवेक यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के युवाओं को भी भाजपा की नीतिओ को आगे बढ़ाते हुए 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करना चाहिए। कहा कि अबकी बार भाजपा 400 लोकसभा सीट जीतने के लक्ष्य के साथ चुनावी रण में उतर चुकी है। जिसे हम सभी मिलकर कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर पूरा करने का काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष सतीश चौहान ने कहा कि पिछड़े वर्ग के युवाओ को आगे आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की जरूरत है। कार्यक्रम में अमृत चौरसिया, शिव कुमार मौर्य, सुनील विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, रविकांत मौर्य, दीपक आर्या, गंगा राम साहनी दिलीप पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन ऋषि चौहान ने किया।

किसानों की राह में लोहे के किले बिछा रही सरकारः सुप्रिया श्रीनेत


सभा के दौरान कांग्रेसियों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
चंदौली। भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में की कड़ी में सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के अलग-अगल हिस्सों से दिग्गज कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने नरेंद्र मोदी को कायर व डरपोक प्रधानमंत्री करार दिया। कहा कि सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है। किसानों की राह में लोहे की किले और सीमेंट के बोल्डर बिछाकर रोड़ा डाल रहे हैं। रोजगार मांगने वाले युवाओं पर लाठियां व गोलियां बरसायी जा रही है।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर अपराध करने वालों को संरक्षण देने जैसा बड़ा आरोप लगाया। राहुल गांधी ने आमजन के मुद्दों की बात की और अडानी पर सवाल किया तो उन्हें संसद से बाहर करा दिया। आज कांग्रेस के सारे बैंक एकाउंट को फ्रिज कर दिया गया है। इस सरकार ने 10 में लोगों की पढ़ाई व दवाई पर जीएसटी लगाने के साथ ही आटे व दही पर जीएसटी को थोपने का काम किया। कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता से डरते हैं। 10 साल से चल रहे अन्याय काल को खत्म करके लोगों की भागीदारी की सरकार बनानी होगी। कहा कि दिल्ली के सत्ता का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। ऐसे में यूपी के लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। राजयसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा को भी धोखा देने का काम किया है। इतिहास में नरेंद्र मोदी का जिक्र ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में होगा जिन्होंने अधूरे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। चारों जगत गुरु शंकराचार्य अयोध्या इसलिए नहीं आए क्योंकि वह अनीति व अधर्म नहीं देख सकते हैं। पीएल पुनिया ने कहा कि देश संकट काल से गुजर रहा है। संविधान को कुचला जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं पर बीजेपी व आरएसएस का कब्जा हो चुका है। कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, नारी शक्ति, मजदूरों को न्याय व भागीदारी देने की बात करते हैं। जब भी वे बोलते हैं उनके अंदर डा.अंबेडकर की झलक दिखाई देती है। राहुल गांधी डा.अंबेडकर के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने राहुल गांधी का माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू, राजेश चौधरी, देवेंद्र सिंह मुन्ना, सरिता पटेल आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:मां सरस्वती के जयघोष से नगर हुआ भक्ति मय,डीजे की धुन पर जमकर थिरके युवा


चंदौली।विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को नगर में शुरू हो गया। विभिन्न पूजा समितियां और क्लब के युवा डीजे की धुन पर थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नगर में चल रहे थे। जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

विदित हो कि वसंत पंचमी पर मां सरस्वती पर पूजा पंडालों के अलावा शिक्षण संस्थाओं में श्रद्धा और भक्तिभाव से पूजन अर्चन किया। दोपहर बाद मां की प्रतिमा को लेकर गाजेबाजे के साथ युवा जुलूस की शक्ल में निकले। और अबीर गुलाल उड़ा कर। डीजे की धुन पर थिरकते और भक्ति में मगन होकर चले रहे थे। मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय था। कई पूजा समितियों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित प्रतिमाएं कुंडों पर विसर्जित कर मां को विदा किया।

चंदौली में नई ऊर्जा का संचार कर गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा


चंदौली। भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए शुक्रवार को पूरा जनपद अपनी पलके बिछाएं इंतजार में था। यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी जैसे ही शाम 03ः55 बजे नौबतपुर पहुंचे, उनके आने से पूरे जनपद में ऊर्जा का नया संचार देखने को मिला। शाम 04ः05 बजे राहुल गांधी के सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज में पहुंचते ही पूरे सभास्थल नारों के उद्घोष से गूंज उठा। उनके बातों व विचारों को सुनने के लिए लोग खासे उत्सुक व उत्साहित नजर आए। यही वजह रही कि सभास्थल पर लोगों ने राहुल गांधी का घंटों इंतजार किया।


राहुल गांधी ने 04ः21 बजे सादगी के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और 04ः32 बजे उसे पूरा करते हुए मंच को छोड़ दिया। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा सैयदराजा बाजार में जैसे दाखिल हुई। लोगों ने उत्साह के साथ राहुल गांधी व उनके साथ मौजूद कांग्रेसियों का स्वागत किया। हर कोई राहुल गांधी को देखना, उनसे मिलना और संवाद स्थापित करने के लिए ललायित नजर आया। राहुल गांधी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शीश नवाया और अपने अगले पड़ाव की ओर निकल पड़े। भारत जोड़ो यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गयी। जगह-जगह सड़क किनारे मौजूद लोगों के अभिवादन को राहुल गांधी ने स्वीकार किया। जिला मुख्यालय चंदौली से पहले कई जगह लोग फूल-माला लेकर राहुल गांधी का इंतजार करते हुए नजर आए। लेकिन चंदौली रुके बगैर ही भारत जोड़ो यात्रा आगे के लिए रवाना हो गयी। इस दौरान लोग जगह-जगह सड़क किनारे व मकानों के ऊपर खड़े होकर राहुल गांधी का घंटों इंतजार करते नजर आए। इस दौरान चंदौली में स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग व महिलाएं भी राहुल गांधी के स्वागत में इंतजार में थे।

राम मंदिर कार्यक्रम में नहीं दिखा देश का गरीब व किसानः राहुल गांधी


सभा के दौरान बोले, देश में दो हिन्दुस्तान बना रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चंदौली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बड़े सादगी व सद्भाव के साथ चंदौली की धरा को स्पर्श किया। बिहार से भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर चले राहुल गांधी नौबतपुर होते हुए सीधे सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश में फैल रही नफरत व हिंसा का जिक्र किया। कहा कि देश में नफरत व हिंसा तेजी से फैल रही है क्योंकि आमजन के साथ अन्याय हो रहा है। जिसे मिटाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को मुहब्बत की दुकान खोलने का संदेश दिया।


इस दौरान राहुल गांधी ने अयोध्या में बने राममंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र किया। कहा कि अयोध्या में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में न तो कोई किसान दिखा और ना ही कोई गरीब व्यक्ति ही नजर आया। क्योंकि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडानी व अंबानी जैसे अमीरों के लिए लाल कालीन बिछा रखे थे। वहां आदिवासी राष्ट्रपति तक के लिए भी जगह नहीं थी। कहा कि सरकारी की जो नीतियां है उसमें हिन्दुस्तान के गरीबों व मजदूर वर्ग के लिए केवल बेरोजगारी व महंगाई का रास्ता खुला है। भाजपा सरकार सब कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए कर रही है। सरकार लोगों का ध्यान भटकाकर उनके जेब का पैसा अपने मित्र उद्योगपतियों के जेब में डालती है।

कहा कि हम सभी न्याय की बात करने, देश को जोड़ने व उसकी एकता को कायम करने की बात करने के लिए आपके बीच आए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों की बातें व उनके दर्द को सुनते हैं क्योंकि लोग दुखी हैं, परेशान हैं और उनके दिल में दर्द हैं। कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। कहा कि पीएम मोदी देश में दो हिन्दुस्तान बना रहे हैं। एक तरफ, 1 प्रतिशत लोग है जहां कोई भूखा, बेरोजगार व अग्निवीर नहीं है। वहीं दूसरी ओर गरीब, मजदूर व किसानों का हिन्दुस्तान है जहां लोग सामाजिक व आर्थिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। देश के किसानों, मजदूरों व आमजनता के साथ सामाजिक व आर्थिक अन्याय हो रहा है, जो उन्हें तकलीफ दे रहा है। इससे देश में तेजी से नफरत और हिंसा फैल रही है। यूपी, असम, उड़िसा और नार्थ ईस्ट के लोगों की डिमांड पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है, जो मणिपुर से महाराष्ट्र तक जाएगी। इस अवसर पर जयराम रमेश, केसी वेणु गोपाल, कन्हैया कुमार, सुप्रीया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। 


चंदौली पुलिस ने पिकअप के अंदर पकड़ा तीन करोड़ का गांजा,चार तस्करों को भेजा जेल पुलिसकर्मियों को मिला इनाम


चंदौली। बबुरी पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक पिकअप के अंदर 11 कुंतल 15 किलो गांजा बरामद किया। वहीं चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया। वही पुलिस टीम को 25-25 हजार का पुरस्कार प्रदान करने की बात कही। पकड़ी गई गांजे की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए के आस-पास है।
उन्होंने बताया कि बबुरी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ गस्त करते हुए जरखोर स्टेट बैंक के सामने पहुचे जहा पर उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे स्वाट टीम प्रभारी हरिनारायण पटेल मय हमराह देवेन्द्र सरोज के साथ मौजुद मिले तभी स्वाट टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग् सिकन्दरपुर गांव में कुछ लोग पिकअप गाडी व मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। और कुछ तस्करी करने के फिराक मे है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम सिकन्दरपुर में सड़क के किनारे उनका इन्तजार करने लगी। तभी थोडी देर में सिकन्दरपुर गांव से एक से वाहन आता दिखाई दिया। सामने से आ रहे वाहन को घेरकर रोका गया। तो एक मोटरसाइकिल जिसमे एक व्यक्ति व पिकअप में सवार तीन व्यक्ति मिलेम जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछतपर में उन्होंने बताया कि इस वाहन में अवैध गाँजा है। हम सब मिलकर अवैध गाँजा बिहार व उडीसा से सस्ते दामों खरीदकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते है। अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने तथा अपने साथियों के लाभ के लिए अवैध गाँजा को सस्ते दामों पर खरीदकर अन्य प्रान्तों में ऊँचे दामों पर बेच देते है। गांजा तस्कर हीरालाल पाण्डेय, निवासी चुरामनपुर साहुपुर थाना इण्ड्रस्टल एरिया जिला बक्सर,अरविन्द पाण्डेय निवासी भोर कला थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी अवधेश पाण्डेय स्थायी निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली व हाल पता नौलखा मन्दिर के पास बक्सर थाना टाउन बक्सर जिला बक्सर बिहार आशू सिंह उर्फ प्रवीण सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना बबुरी जिला चन्दौली को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Chandauli
clear sky
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
68 %
2.7kmh
0 %
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights