चंदौली। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान में मंगलवार को चकिया पुलिस ने मूर्ति स्थापना व पूजा के नाम अवैध वसूली करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार 151 में चालान कर दिया।
पुलिस ने बताया कुण्डा हेमैया के पास नौगढ़ चकिया- राजमार्ग पर रस्सी लगाकर अवैध रूप से वाहनो को रोककर तीन युवक चन्दा मांग रहे थे। जिससे आने जाने वाले लोगो मे काफी परेशानी उत्पन्न हो रहा थी। तथा लोगो से चंदा न देने पर तू-तू मैं-मैं पर उतारू हो रहे थे। जिनके सूचना पर पुलिस ने उक्त युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और 151में मुकदमा पंजीकृत कर चालान दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति एसएसआई धर्मेंद्र शर्मा, राहुल कुमार,मौजूद रहे।
Chandauli:मूर्ति स्थापना व पूजा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवाओं को नौकरी और रोजगार के नाम पर ठग रही BJP सरकार: MLA Prabhu Narayan Singh Yadav
Sakaldiha: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लोक सभा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह की घोषणा किये जाने के बाद सपा के लोग पूरी तरह लोकसभा चुनावी मूड में है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा सकलडीहा विधानसभा के गोहदा विशुनपुरा गांव में पीडीए की सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सपा के नवनियुक्त पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं केा लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूर्ण रूप से जुट जाने का आवाहन किया।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को दस साल में युवाओं को रोजगार और उद्योग लगाने की याद नहीं आया। लोकसभा चुनाव आ गया है तो भर्ती और औधोगिक विकास की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी मना रहे है। पुलिस की परीक्षा का पर्चा लिक होगया। किसान सड़क पर आन्दोलन कर रहे है। महिलाये सुरक्षित नही है। संविधान को तोड़ा जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। आरक्षण समाप्त करने की साजिश किया जा रहा है। आज अग्नीवीरों को शहीद का दर्जा तक नहीं मिल रहा है। अंत में नवनियुक्त छात्र सभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, संजय सोनकर सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल सिंह यादव, अनिल चौहान, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, पुत्तुल,शोभनाथ यादव,केशव राजभर, राजनाथ शर्मा, शशिकांत भारती, बालचरण यादव,चन्द्रमा राजभर, साजिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
Dhanapur: सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
Dhanapur: सांसद खेल स्पर्धा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को अमर वीर इण्टर कालेज के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सैयदराजा सुशील सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा निखारने के लिए ग्रामीण स्तर की तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहूंगा। उनकी प्रतिभा और खेल को निखारने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कई ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर चलाए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कमलेश प्रथम और बालिका वर्ग में पलक यादव को प्रथम स्थान। 200 मीटर के बालक वर्ग में विशाल राय प्रथम और बालिका वर्ग में पलक यादव प्रथम। चार सौ मीटर बालक वर्ग में बालेश्वर बिंद प्रथम और बालिका वर्ग में सोनी कुमारी प्रथम।आठ सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग ने बालेश्वर बिंद प्रथम और बालिका वर्ग सोनी कुमारी को पहला स्थान प्राप्त हुआ। वालीबाल बालक वर्ग में जनौली विजेता रहा जबकि बालिका वर्ग में बसगांवा की टीम विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में देउवापुर और बालिका वर्ग में बसगांवा की टीम विजेता रही। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, जितेंद्र पांडेय, कमलाकांत मिश्र, दयाल सरन श्रीवास्तव, हृदय नारायण तिवारी, सत्यवान मौर्या, सौरभ सिंह, राजन यादव, रजनीश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
Chandauli:गणपति स्कूल के बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम में बिखेरा जलवा, लोगो हुए मंत्रमुग्ध
चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के बिसौरी गांव में स्थित गणपति पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने माँ सरस्वती पर दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। इस दौरान बच्चों ने स्टेज पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक मंच कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यातिथि विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। और यही बच्चे देश व विदेश में अपना नाम रौशन करते हैं। संजय सिंह बबलू ने कहा कि बच्चे को पढ़ाई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खेल कूद में भी चढ़ बढ़ कर हिस्सा लेना करना चाहिए। जिसे तन और मन दोनों स्वास्थ्य रहता है।

मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, स्कूल के संस्थापक भुनेश्वर सिंह,शिवा जी सिंह,प्रभुनारायण सिंह, जगत तिवारी,रिंटू सिंह,ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र पांडेय,अभिमन्यु सिंह, धीरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को फंक्शन कहना राहुल गांधी का संस्कारविहीन बयानः सुशील सिंह
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने 16 फरवरी को सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज में सभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि राहुल गांधी ने अयोध्या में सम्पन्न हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए फंक्शन और शो जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर चोट है। श्री सिंह बिछियां स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे बड़ी पार्टी के बड़े नेता होने के बावजूद संस्कारविहीन बयान देने का काम किया है। 70 साल में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को बर्बाद करने का काम किया है। बनारस में जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हर-हर महादेव का नारा लगा रहे थे तो राहुल गांधी खामोश थे। उन्होंने एक बार फिर इस उद्घोष को नहीं दोहराया। इससे साफ पता चलता है कि इनकी हिन्दू धर्म के प्रति कोई आस्था नहीं है। चंदौली लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कमल खिलाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। भाजपा यदि मुझे उम्मीदवार के रूप में जिम्मेदारी सौंपती है तो उनके विश्वास को कायम रखने का काम अंतिम दम तक होगा। कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी हम सभी एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। कहा कि प्रदेश में इस बार 80 की 80 सीटें भाजपा जीतने की स्थिति में है। भाजपा एक बार फिर सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के रण को जीतने की तैयारी में है।
Court Order: गनर से छिनाछपटी के मामले में दो आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत!
अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से की पैरवी
Chandauli News: पुलिस आरक्षी अमित कुमार चौरसिया से असलहा छिनने का प्रयास करने व सरकारी काम में बाधा के दो आरोपियों की अग्रिम जमानत को स्पेशल कोर्ट एससी/एसटी एक्ट की अदालत ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 50-50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र एवं समान धनराशि की दो-दो प्रतिभू पर अग्रिम जमानत दी है। उक्त मामले में बचाव पक्ष की ओर से डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने कोर्ट के समक्ष तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया।
उन्होंने सुनवाई के दौरान कोर्ट को अवगत कराया है कि इस मामले में जिला जेल में निरूद्ध दो आरोपियों राजेश सिंह व संतोष सिंह की जमानत को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पहले ही स्वीकार कर चुकी है। आरोपी राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह व अभिषेक सिंह का चंदौली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-31/2024 से कोई वास्ता नहीं है। उन्हें मनगढंत कथानक के आधार पर फंसाया गया है। आरोपियों का पूर्व का कोई दोषसिद्ध आपराधिक इतिहास नहीं है। उन्होंने समान प्रकृति के रूलिंग का हवाला देते हुए कोर्ट से आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार किए जाने का आग्रह किया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अनुराग शर्मा ने अभियोजन व बचाव पक्ष के तर्क सुनने व पत्रावलियों के अवलोकन के बाद आरोपी राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह व अभिषेक सिंह की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने अपने आदेश में उल्लिखित किया कि आरोपी न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे। साथ ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मामले से जुड़े किसी व्यक्ति को प्रेरित व प्रभावित नहीं करेंगे। अरोपित अपराध के समान ऐसे किसी अन्य अपराध में संलिप्त नहीं होंगे। साथ ही केस के विचारण में सहयोग प्रदान करेंगे।
Chandauli जिले के सभी Police Station पर लगाए जाएं दिव्यांग कानून 2016 के पोस्टर
नियामताबाद(Chandauli): नियमताबाद पोखरा के पास सोमवार की पांच सूत्रीय मांग को लेकर दिव्यांगजनों ने बैठक की। पूर्वांचल अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो जल्द जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांग पूर्वांचल अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक की गई है।
Ajay Bahadur Singh ने कहा कि हर दिव्यांग जनों को पेंशन 1000 से बढ़कर 3000 माह कर दिया जाए। दिव्यांग कानून 2016 के तहत जिले के हर थाने में एक पोस्टर लगा हो जिससे पढ़कर दिव्यांगजनों अपना अधिकार जान सके। हर दिव्यांग जनों को आवास सुविधा उपलब्ध हो, जिससे उनको समाधान दिवस पर भटकना न पड़े। दिव्यांगों को रोजगार व कोटे की दुकान ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध हो, जिले में दिव्यांग के लिए मेडिकल पर दवा फ्री हो। कहा कि अगर इन पांच सूत्री मांग पूरी नहीं होती है तो जल्द जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। दिव्यांग जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जल्द पांच सूत्री मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक दिया जाएगा, अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आगामी दिनों में वह विरोध प्रदर्शनों को जिले में तेज करेंगे। इस मौके पर दिव्यांग श्यामलाल, पारस, रामलाल, राधेश्याम, अजय, राजाराम, श्यामलाल रामपुर, राकेश कुमार, ठाकुर प्रसाद चंद्रशेखर रामाशीष राजन आदि उपस्थित रहे।
सत्ता व दबंगो के गठजोड़ के कारण गरीबों संग हो रहा अन्याय: भाकपा माले
Chandauli: देवरियां कांड में स्थानीय सत्र अदालत के फैसले के बाद सोमवार को भाकपा माले सड़क पर नजर आया। इस दौरान भाकपा माले ने Chandauli कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाकपा माले सचिव अनिल पासवान ने कहा कि देवरिया की सत्र अदालत ने चार में से तीन हत्यारों को बरी कर दिया, सिर्फ एक को दोषी करार देकर सजा दी। जबकि दूसरे पक्ष के 40 लोगों को दोषी ठहराते हुए दिनांक 16-2-2024 को दस-दस साल का कारावास और जुर्माना लगाकर जेल भेज दिया। जो सत्ता और दबंग गठजोड़ का असर है।
उन्होंने कहा कि जेल भेजे गए ग्रामीणों में आधे से अधिक 60 वर्ष की ऊपर की उम्र के हैं और लगभग सभी भूमिहीन एवं गरीब हैं। जिस प्रकरण में सजा हुई है, उसमें गरीब लोग गांव के एक दबंग परिवार के विरुद्ध संघर्ष कर रहे थे। दबंग परिवार अपराधियों के साथ मिलकर ग्रामीणों से जबरन बेगारी कराता था, सूदखोरी करता था, अन्य सामंती तौर-तरीकों से गरीबों का शोषण व उत्पीड़न करता था, जिससे मुक्ति के लिए ग्रामीण गरीब तत्कालीन Indian People’s Front (IPF) के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे थे। उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया।
शशिकांत सिंह ने कहा कि शोषण से मुक्ति के खिलाफ न्यायपूर्ण संघर्ष में गरीबों और उनके नेताओं को सजा मिली है। यह गरीबों की आवाज को कैद करने की कोशिश है। यह लोकतंत्र और बराबरी के समाज निर्माण की लड़ाई के प्रति अन्याय है। यह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। जेल और दमन के बल पर विपक्ष को चुप कराने का प्रयास है। यह सत्तारूढ़ भाजपा की साजिश है।
अखिल भारतीय किसान महासभा जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्य ने कहा की मिर्जापुर जिले में भाकपा (माले) से जुड़े रामसागर पुत्र बहादुर (निवासी गांव पुरानीपुर, थानाक्षेत्र लालगंज) समेत दर्जनों ग्रामीणों को जिला बदर करने का फरमान जारी किया गया है। यही नहीं, गाजीपुर, आजमगढ़ और सीतापुर में भी पार्टी के नेताओं को फर्जी मामलों में अभियुक्त बना दिया गया है। किसान महासभा जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि रामकिशोर वर्मा और पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित सभी 40 ग्रामीण गरीबों को बाइज्जत बरी किया जाए। साथ ही, मिर्जापुर में जिला बदर करने की कार्रवाई और गाजीपुर, आजमगढ़ व सीतापुर के फर्जी केस रदद् किये जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में एपवा की श्यामदेयी राय, राम दुलार बिंद, रामायण राम, किस्मत यादव, ठाकुर प्रसाद समेत विजई राम, चंद्रिका यादव, सूचित राम, उमा चौहान शामिल रहे।
औद्योगिक पहचान प्राप्त करने की ओर अग्रसर Chandauli: Dr. Mahendra Nath Pandey
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का गुलाब कोठी में हुआ आयोजन
Chandauli: ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का आयोजन होटल गुलाब कोठी में सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि सांसद एवं केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश जायसवाल उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे द्वारा किया गया। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। पीएम द्वारा उक्त कार्यक्रम में 10 लाख करोड़ की 14 हजार औद्योगिक परियोनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसके द्वारा 34 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो रहे है।

मुख्य अतिथि महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आकांक्षी जिला चन्दौली में विकसित हो रहे रेल नेटवर्क, जल परिवहन, नेशनल हाईवे, बेहतर कानून व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि के कारण धान का कटोरा कहे जाने वाला चन्दौली आज औद्योगिक पहचान की ओर अग्रसर है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत एमओयू हस्ताक्षर करने वाले उद्यमी बधाई के पात्र है। डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने 57 निवेशकों को सम्मान पत्र, मोमेन्टो तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद चन्दौली में डेयरी, पैकेजिंग वाटर, सौर ऊर्जा, तकनीकी एवं मेडिकल शिक्षा, प्लास्टिक, आयरन, सीमेंट आदि उद्योंग क्षेत्रों में रूचि लेकर 278 उद्यमियों ने लगभग धनराशि 39347 करोड़ से अधिक के निवेश कर लगभग 55861 लोगों को रोजगार के अवसर पैदा किये है। चन्दौली पिछड़ा जनपद होने के बावजूद भी निवेश में पहले स्थान पर है। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा औद्योगिक नितियों तथा उनके प्रोत्साहन के ऊपर प्रकाश डालते हुए उद्यमियों को इसका लाभ उठाने का अनुरोध किया गया। जनपद चन्दौली से जीबीसी लखनऊ में 10 करोड़ से ऊपर 15 निवेशक प्रतिभाग कर रहे है।
Chandauli:पार्टी कार्यालय पहुंचने पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया के प्रथम आगमन में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की अगुवाई में तमाम दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। सपा जिलाध्यक्ष ने निरंजन कन्नौजिया को नए दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कहा कि समाजवादी पार्टी के नौजवानों को बूथों पर मजबूती के साथ डंटना होगा, तभी आगामी चुनाव में सपा जीत का परचम लहराएगी।

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि संगठन के प्रति निरंजन कन्नौजिया का समर्पण व उनकी सक्रियता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा देने वाला है। हम सभी को मिलकर पार्टी के विचारधारा और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ना होगा। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि सताए गए लोग और पीड़ित लोगों के लिए संघर्ष करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर फेल हो चुकी है।

भाजपा ने 10 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया है सिर्फ आमजन को छलने का काम किया है। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हम सभी के लिए अस्तित्व को बचाए रखने का चुनाव है। यह समय एकलव्य बनकर कुर्बानी देने की नहीं बल्कि अपने हक के लिए संघर्ष करने का है।

इस दौरान मुसाफिर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, अजय मौर्या, अशोक त्रिपाठी, संतोष यादव, प्रभु नारायण सिंह यादव, लव बियार, मुकेश यादव, चंद्रभानु यादव आदि उपस्थित रहे।











